समाचार
ट्यूबवेलों का ताला खोलकर उसमें रखा विद्युत केबल, स्टार्टर, घड़ी, कटाउट आदि सामान चोरी किया
बुढ़ाना। आज दिन निकलने से पहले ही अर्धरात्रि में किसी समय अज्ञात चोरों ने मास्टर चाभी से पांच ट्यूबवेलों का ताला खोलकर उसमें रखा विद्युत केबल, स्टार्टर, घड़ी, कटाउट व अन्य सामान चोरी कर किसानों में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बडकता निवासी आशु पुत्र मुखिया अशोक राजपूत, मांगा पुत्र बिशंभर राजपूत, बालेश पुत्र शिवचरण राजपूत, कृष्ण पुत्र जसवंत राजपूत और देवेंद्र पुत्र बिशंभर राजपूत की ट्यूबवेल का ताला मास्टर चाभी से खोलकर उसमें रखा विद्युत केबल, स्टार्टर, घड़ी, कटाउट और ट्यूबवेल संबंधित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने इस बार नया ट्रेंड अपनाया है। पहले चोर ट्यूबवेलों पर नकब लगाकर चोरी करते थे लेकिन अब मास्टर चाभी से सभी ट्यूबवेलों का बारी बारी से ताला खोलकर सभी सामान चोरी कर लिया। घटना का पता किसानों को आज अल सुबह तब लगा जब वे अपने अपने खेतों में आये। चोरी की इस घटना से जहां सभी किसान सकते में हैं वहीं अन्य किसानों में भी भर बना हुआ है। हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है लेकिन एक ही रात में चोरी की पांच घटनाओं से किसान दहशत में हैं।
कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 मनोज कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त टुन्टुन यादव पुत्र नागेन्द्र प्रसाद यादव निवासी ग्राम सिलहोडी थाना मन्डोरा जनपद झपरा बिहार को शिव मन्दिर गेट ग्राम सिलहोडी से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त हकीकत पुत्र अलताफ निवासी ग्राम कुल्हेडी थाना चरथावल मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 जितेन्द्र शर्मा द्वारां वॉछित अभियुक्त उस्मान पुत्र फारूख नि0 ग्राम तेवडा थाना ककरौली हाल पता कुगॅर पट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को दोराने पुलिस कार्यवाही के आलू मील के पास सफेदा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खेखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।थाना भौराकलां पर उ0नि0 जितेन्द्र तेवतिया द्वारावॉछित अभियुक्त वेदप्रकाश पुत्र मामराज निवासी ग्राम अलावलपुर थाना भौराकलां जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
अवैध चाकू सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 सतीश शर्मा द्वारा अभियुक्त अरविन्द पुत्र सुखपाल सिंह निवासी मौहल्ला रामपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को बुढाना शाहपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
चरथावल। थाना चरथावल पर उ0नि0 सतपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त जाकिर उर्फ कल्लू पुत्र मुनफैत निवासी ग्राम कुल्हेडी थाना चरथावल मुजफ्फरनगर को रूहाना तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
खतौली। थाना खतौली पर उ0नि0 सर्वेश शर्मा द्वारा अभियुक्त जहीर पुत्र मीदा निवासी ग्राम चलसीना थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को दोराने पुलिस कार्यवाही के रेलवे फाटक ग्राम शेखपुरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की मोटर साइकिल पैशन प्रों बिना नम्बर के व 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खेखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त शादाब पुत्र यासीन नि0 ग्राम शेखपुरा जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम शेखपुरा रेलवे फाटक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे नाजायज शराब तोफा मार्का को बरामद किया गया।
दो पडौसियो के बीच मारपीट
मुजफ्फरनगर। नाली विवाद मे दो पडौसियो के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी सोहन सैनी का अपने पडौसी मांगेराम से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो के बीच फिर से कहासुनी हो गई जो मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर-शराबे की आवाज पडौसी भी मौके पर पहुंच गए। गांव के जिम्मेदार लोगो ने इन दोनो के बीच समझौता कराकर मामला समाप्त करा दिया।
खतौली। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला नन्दूप्रसाद निवासी अमित बाईक द्वारा जानसठ तिराहे पर जाते वक्त कार की चपेट मे आ जाने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित भोपा पुल के पास समाजसेवी मनीष चौधरी ने आज बालाजी महाराज के भंडारे का दीपावली के दिन आयोजन किया जिसका शुभारंभ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व उधोगपति व समाजसेवी भीमसेन कंसल ने पूजा अर्चना करके किया इस भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया समाजसेवी मनीष चौधरी ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व उधोगपति भीमसेन कंसल को पटका पहनाकर सम्मानित किया राज्य मंत्री ने कहा कि जब तक मुजफ्फरनगर के अंदर समाजसेवी है तब तक कोई भी गरीब बेसहारा भूखा नहीं रह सकता ना ही भूखा सो सकता यह हमारे मुजफ्फरनगर की परंपरा रीति रिवाज है कि जब भी कोई त्यौहार होता है तो सबसे पहले हम भूखे और बेसहारा को खिलाते हैं जिनका कोई नहीं होता ऐसे हमारे मुजफ्फरनगर की पहचान बनी हुई है और आज में समाजसेवी मनीष चौधरी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं कि आज उन्होंने दीपावली के दिन बालाजी महाराज के भंडारे का आयोजन कर लोगों का पेट भरा है कार्यक्रम में आज लोकदल के पूर्व मंत्री योगराज सिंह बीजेपी सभासद विपुल भटनागर हिंदू नेता पंकज गुप्ता पवन मित्तल सहित दर्जनों समाजसेवी मौजूद रहे।
उचित सफाई व्यवस्था की मांग की
मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड पर कूडा पडा होने से परेशान दुकानदारो ने पालिका प्रशासन से उचित सफाई व्यवस्था की मांग की। रेलवे रोड सांईधाम मन्दिर के आसपास के दुकानदारों ने पिछले कई दिनो से रेलवे रोड पर सफाई ना हो पाने की शिकायत पालिका प्रशासन से करते हुए रेलवे रोड सांईधान के पास से कूडा उठवाने एवं उचित सफाई व्यवस्था की मांग की।
आग से घर का सामान जलकर राख
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो से घर मे लगी आग से घर का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी पटेलनगर संजय मार्ग निवासी सुनील कश्यप के मकान मे बीती देर रात अज्ञात कारणो से लगी आग से काफी नुकसान हो गया। इस दौरान मौहल्लावासी मौके पर मौजूद रहे। मौहल्लावासियो ने आग को बुझवाया।
बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की ़उमड़ी भारी भीड
मुजफ्फरनगर। बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार और दोपहिया वाहनों से पहुंचे लोगों को पार्किग की उचित व्यवस्था न मिलने से वाहन सड़क किनारे ही खड़े रहे। इससे बाजारों में जाम का झाम रहा। वाहन घंटो रेंगते रहे। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के शिव चौक और भगत सिंह रोड पर पैर रखने तक में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे दुकाने लगने के चलते वाहनों को अधिक जगह नहीं मिल पाई। शहर के शिव चौक से लेकर हुनमान मंदिर तक जाम की अधिक स्थिति बनी रही। नगरपालिका में कार पार्किग फुल रही। पूरे दन बाजारों में चहल-पहल रही। यातायात पुलिस कर्मचारी और थाना पुलिस हालांकि कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाने का समय-समय पर प्रयास करती रही।
त्यौहारो के मद्देनजर बाजारो मे पैदल गश्त किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने त्यौहारो के मद्देनजर विभिन्न बाजारो मे पैदल गश्त की। पुलिस ने कई चौराहो पर वाहन चैकिंग एवं मास्क लगाए बिना बाजार मे घूमने वालो के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर सीओ सिटी राजेश द्विवेदी के निर्देशन मे शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, इंस्पैक्टर सिविल लाइन डी.के.त्यागी, मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो सैल प्रभारी मिनाक्षी शर्मा, इंस्पैक्टर नई मन्डी योगेश शर्मा तथा इंस्पैक्टर महिला थाना मोनिका चौहान आदि ने मय फोर्स के बाजारो मे पैदल गश्त की। पुलिस ने इस नगर के अस्पताल चौराहा, शामली रोड, महावीर चौक, कच्ची सडक, खालापार आदि अनेक स्थानो पर वाहन चैकिंग के दौरान कई वाहनो के ई-चालान काटे। वहीं ूदूसरी पुलिस ने बिना मास्क लगाए बाजार मे खरीदारी करने के लिए निकले लोगो को जमकर हडकाया तथा उन्हे मास्क का प्रयोग करने की नसीहत दी। एसएसपी अभिषेक यादव एवं एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशो के अनुपालन मे मंसूरपुर थाना प्रभारी के.पी.सिह, शाहपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार, बुढाना कोतवाली प्रभारी एम.एस.गिल,भोपा थाना प्रभारी सूबे सिह, भौराकला थाना प्रभारी विनय शर्मा,तितावी थाना प्रभारी कपिलदेव,रामराज थाना प्रभारी संतेन्द्र सिह नागर, जानसठ इंस्पैक्टर दीपक चर्तुवेदी आदि थाना प्रभारियो ने सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियो के निर्देशन मे बाजारो मे पैदल गश्त की।
युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन किया
जानसठ। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला किल्ली दरवाजा निवासी आसिफ नामक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने आनन-फानन मे पडौसियो की मदद से उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।
खतौली। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला नन्दूप्रसाद निवासी अमित बाईक द्वारा जानसठ तिराहे पर जाते वक्त कार की चपेट मे आ जाने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
डीएम से मिल, दीपावली की शुभकामनाएं दी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी से मिलकर रोशनी के त्यौहार दीपावली की शुभकामनाए प्रेषित की। उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश तयागी,वरिष्ठ महासचिव सरदार बलविन्द्र सिह सल्ल,पवन वर्मा, युवा व्यापारी नेता तरूण मित्तल आदि पदाधिकारियो ने मेरठ रोड स्थित डीएम आवास पहुंच कर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को दीपावली की शुभकामनाए दी तथा जिलाधिकारी द्वारा समय समय पर व्यापारियो की समस्याओ के निराकरण एवं व्यापारी हितो के लिए आभार प्रकट किया।
नवजात की सही देखभाल बनाए बचपन खुशहाल, 15 से 21 नवम्बर तक मनेगा नवजात शिशु देखभाल सप्ताह
मुजफ्फरनगर। नवजात की समुचित देखभाल उसके बचपन को खुशहाल बनाने के लिए बहुत ही जरूरी होती है। इसके अलावा शिशु मृत्यु दर को भी कम करने में इसकी बड़ी भूमिका है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 15 से 21 नवम्बर तक नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके तहत उन सभी बिन्दुओं पर हर वर्ग को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा जिसके जरिये शिशुओं को श्आयुष्मानश् बनाया जा सके।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने सूबे के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर नवजात शिशु देखभाल सप्ताह की प्रमुख गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया है। सप्ताह के दौरान जनसामान्य को नवजात शिशु स्वास्थ्य के साथ बेहतर देखभाल के बारे में जागरूक किया जाएगा। कंगारू मदर केयर और स्तनपान को बढ़ावा देने के साथ ही बीमार नवजात शिशुओं की पहचान के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाये जा रहे बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में भी सभी को अवगत कराया जाएगा और इस दिशा में स्वैच्छिक संस्थाओं की भी मदद ली जायगी ताकि शिशु मृत्यु दर में कमी लायी जा सके।
पत्र के मुताबिक नवजात शिशु की आवश्यक देखभाल के लिए जरूरी है कि प्रसव चिकित्सालय में ही कराएं । प्रसव के बाद 48 घंटे तक माँ एवं शिशु की उचित देखभाल के लिए चिकित्सालय में रुकें । नवजात को तुरंत न नहलायें केवल शरीर पोंछकर नर्म साफ कपड़े पहनाएं । जन्म के एक घंटे के भीतर माँ का गाढ़ा पीला दूध पिलाना शुरू कर दें और छह माह तक सिर्फ और सिर्फ स्तनपान कराएं । जन्म के तुरंत बाद नवजात का वजन लें और विटामिन के का इंजेक्शन लगवाएं । नियमित और सम्पूर्ण टीकाकरण कराएँ । नवजात की नाभि सूखी एवं साफ रखें, संक्रमण से बचाएं और माँ व शिशु की व्यक्तिगत स्वच्छता का ख्याल रखें । कम वजन और समय से पहले जन्में बच्चों पर विशेष ध्यान दें और शिशु का तापमान स्थिर रखने के लिए कंगारू मदर केयर (केएमसी) की विधि अपनाएँ । शिशु जितनी बार चाहे दिन या रात में बार-बार स्तनपान कराएं । कुपोषण और संक्रमण से बचाव के लिए छह महीने तक केवल माँ का दूध पिलाएं, शहद, घुट्टी, पानी आदि बिल्कुल न पिलाएं । सप्ताह के मुख्य उद्देश्य रू नवजात शिशु की आवश्यक देखभाल करने के बारे में जनसमुदाय को जागरूक कर नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, जन्म के तुरंत बाद स्तनपान, छह माह तक केवल स्तनपान और छह माह के बाद ऊपरी आहार देकर बच्चों को सुपोषित बनाना और शिशुओं का समय से नियमित टीकाकरण कराना आदि के बारे में विधिवत जानकारी देना नवजात शिशु देखभाल सप्ताह का प्रमुख उद्देश्य है । सप्ताह की प्रमुख गतिविधियाँ रू जनपद स्तर पर सेमिनार और कार्यशाला आयोजित कर नवजात शिशु की बेहतर देखभाल के बारे में प्रस्तुतिकरण किया जाएगा, प्राइवेट नर्सिंग होमध्क्लीनिक को भी समुचित जानकारी प्रदान कर जरूरी सहयोग लिया आएगा, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताएं (हेल्दी बेबी शो) आयोजित होंगी, चिकित्सालय के वार्ड में नवजात शिशु की देखभाल सम्बन्धी प्रचार-प्रसार सामग्री लगायी जायेगी, स्तनपान सम्बन्धी वीडियो प्रसवोपरांत महिलाओं को दिखाई जायेगी। इसके अलावा मदर्स बैठकों और ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठकों में मुख्य रूप से नवजात शिशु के बेहतर देखभाल पर चर्चा होगी । आशा कार्यकर्ताओं द्वारा भी गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल के दौरान स्तनपान का सही तरीका और क्यों जरूरी है के बारे में गर्भवती और धात्री महिलाओं को बताया जाएगा । क्या कहते हैं आंकड़े रू केंद्र सरकार द्वारा जारी (एस.आर.एस.-2018) की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश की शिशु मृत्यु दर 43 प्रति 1000 जीवित जन्म है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह सूचकांक 32 प्रति 1000 जीवित जन्म है । इनमें से तीन चौथाई शिशुओं की मृत्यु पहले महीने में हो जाती है । जन्म के एक घंटे के अन्दर स्तनपान और छह माह तक केवल माँ का दूध दिए जाने से शिशु मृत्यु दर में 20 से 22 प्रतिशत तक की कमी लायी जा सकती है।

