News
खबरें अब तक...

समाचार

पटाखे से व्यापारी नेता के घर में लगी भयंकर आग, लाखों का नुकसान1 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। दीपावली की रात गांधी कॉलोनी में पटाखे से एक व्यापारी नेता के घर में भयंकर आग लग गई, इसमें लाखों रुपए का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मोहल्ले वालों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बना रहा और लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। जानकारी के अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी कॉलोनी की गली नंबर १६ में व्यापारी नेता सरदार गुरबचन सिंह बांगा का आवास है, जहां पर दीपावली की रात पूरा परिवार घर के एक कमरे में एकत्रित होकर पूजा कर रहा था, तभी तीसरी मंजिल पर बने कमरे के पर्दों में कहीं से आए पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। देखते-देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर परिजनों ने शोर मचाया, तो मोहल्ले वाले भी उधर दौड़ पड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी की बढ़ती चली गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और अग्निशमन अधिकारी ऋषभ पंवार के नेतृत्व में घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से ३००००० का नुकसान होना बताया जा रहा है। सरदार गुरबचन सिंह बांगा की गोल मार्केट में रेडीमेड गारमेंट की दुकान है और उन्होंने दीपावली पर काफी सामान अपने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे पर भी रखा हुआ था। आग लगने से सारा सामान जल गया, जबकि पंखे, खिड़की, दरवाजे भी जल गए हैं । आग से आसपास के तीन कमरे भी छतिग्रस्त में है। इसके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी में भी एक व्यक्ति के घर में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई, जिसे मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने काबू कर लिया इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

सुरक्षित प्रसव के लिये पूर्ण स्वस्थ होना जरूरीः डा. अमृता रानी
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमृता रानी भांभे का कहना है कि सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भधारण के पूर्व और पश्चात पूर्ण रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। ऐसे में गर्भवती को पौष्टिक और प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करना बेहद जरूरी है। तभी सुरक्षित प्रसव संभव है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को प्रोटीन, आयरन और कैल्शियमयुक्त तत्वों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। इस दौरान दाल, पनीर, अंडा, पालक, सोयाबीन, नॉनवेज, गुड़, अनार, नारियल, चना, हरी सब्जी आदि का सेवन करना चाहिए।
डा. भांभे ने कहा कि सुरक्षित और सामान्य प्रसव तभी संभव है जब गर्भवती शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ रहेगी। इसके लिए महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर जाँच करानी चाहिए और चिकित्सा परामर्श का पालन करना चाहिए। साथ ही पौष्टिक और प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना भी बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ महिलाएं स्वस्थ रहती हैं बल्कि गर्भस्थ शिशु भी स्वस्थ रहता है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत इसके लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
गर्भधारण के पूर्व शारीरिक और मानसिक रूप से रहें स्वस्थ-सीएमएस ने कहा कि अगर कोई महिला गर्भधारण के बारे में सोच रही है तो उसे तीन-चार माह पूर्व से योजना बनानी चाहिए और सुरक्षित और सामान्य प्रसव के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ रहना चाहिए। ताकि गर्भावस्था से लेकर प्रसव तक किसी प्रकार की परेशानियां नहीं हो।
गर्भधारण के लिए सही उम्र होना जरूरी-डा. भांभे कहती हैं कि गर्भधारण के लिए महिलाओं की सही उम्र होना भी बेहद जरूरी है। क्योंकि, कम उम्र में गर्भधारण होने से हमेशा समय पूर्व प्रसव होने की आशंका बनी रहती है, जिससे महिलाओं को कई प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ जाता है। गर्भधारण के लिए कम से कम २० वर्ष का होना जरूरी है। इस उम्र में ही गर्भधारण कराना चाहिए, जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
प्रसव पूर्व समय-समय पर कराते रहें जांच-डॉ. भांभे ने बताया कि सुरक्षित और सामान्य प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए। प्रसव पूर्व जांच के लिए सरकार द्वारा सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी- पीएचसी) स्तर पर भी मुफ्त जांच सुविधा दी गई है। जहां हर महीने नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच होती और जांचोपरांत आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया जाता है।
कोविड-१९ से बचाव के लिए साफ-सफाई जरूरी-कोविड-१९ के इस दौर में इससे बचाव के लिए गर्भवती को खासकर व्यक्तिगत साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए। साथ ही मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए। दो गज की शारीरिक-दूरी का हमेशा पालन करना चाहिए।

 

अनियंत्रित ट्रक अस्थाई दुकान में घुसा, एक मौत
बुढ़ाना। आज रविवार को दिन निकलने से पहले ही अर्धरात्रि में किसी समय एक ट्रक चालक ने नींद की झपकी आने पर अनियंत्रित हुए ट्रक को सड़क किनारे स्थित जूतों की एक अस्थाई दुकान में घुसाते हुए दुकान में सो रहे युवक को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया जबकि उसका छोटा भाई और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक व दोनों घायल बुढ़ाना के बताए गए हैं। घटना की सूचना जैसे ही आज रविवार की सुबह परिजनों को मिली तो परिजनों में जबरदस्त कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक शव बुढ़ाना नहीं आ आया था जबकि घायल दोनों बच्चों का इलाज महाराष्ट्र के किसी हास्पिटल में चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना के चंधेडी रोड मुनव्वरनगर निवासी मेहताब व उसके छोटे भाई मुशाहिद पुत्रगण उमरदीन सिद्दीकी (कुरथल) ने महाराष्ट्र प्रदेश के जनपद अहमदनगर में सड़क के किनारे किसी जगह पर टैंट लगाकर जूतों की अस्थाई दुकान कर रखी है। आज रविवार को दिन निकलने से पहले ही एक ट्रक चालक ने नींद की झपकी लगने पर ट्रक को दुकान में घुसा दिया। जिसमें दुकान में सो रहे मेहताब के उपर ट्रक का पहिया चढ गया। जिसमें महताब ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया जबकि उसका छोटा भाई मुशाहिद और जावेद पुत्र इरफान निवासी चंधेडी रोड मुनव्वरनगर बुढ़ाना ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गये। दुकान में रखे लगभग ५० हजार रुपए की कीमत के जूते भी ट्रक से कुचलकर नष्ट हो गये। इधर जैसे ही आज रविवार की अल सुबह मृतक महताब के परिजनों को घटना की खबर मिली तो परिवार में जबरदस्त कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक मेहताब सिद्दीकी की अभी पिछले दिनों लोकडाउन में ही शादी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव बुढ़ाना नहीं आ पाया था। मृतक बहुत ही गरीब परिवार से बताया गया है जो कि महाराष्ट्र में फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उधर जानकारी मिली है कि मृतक मेहताब का शव मंगलवार की सुबह तक ही आने की उम्मीद है।

 

40 हजार रूपये मांगने पर की मारपीट3 Min 8 |
बुढ़ाना। तीन सगे भाइयों को अपने ४० हजार रुपए आरोपियों से मांगना बहुत महंगा पड़ गया। जिसमें आपसी मारपीट के तहत तीन भाईयों को घायल कर दिया। तब इस झगडे को निपटाने के उद्देश्य से वहां से गुजर रहा एक सिपाही बीच में घुस गया और दोनों पक्षों को अलग अलग करते हुए दोनों को समझाने का प्रयास किया। उधर मौके पर पहुंची बुढ़ाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाकर आरोपियों में से कुछ हमलावरों को हिरासत में ले लिया तो दूसरी और आरोपी पक्ष के अन्य लोगों ने घायल हुए एक युवक के भाई के साथ भी गाली गलौच की। आपसी झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार आपस में झगडा कर रहे युवकों को मौके से भगाया। जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कस्बे के मौहल्ला सराय निवासीगण दिलशाद, मुजम्मिल व शहजाद पुत्रगण इसलाम कुरैशी और सूफियान पुत्र नफीस कुरैशी आज रविवार की सुबह लगभग दस बजे अपने ४० हजार रुपए लेने के लिए बुढ़ाना की हिंडन नदी के पुल के पार व्यक्ति के दभेडी के अस्थाई आफिस पर गये थे। आरोप है कि उसने चारों को पैसे देने से मना कर दिया। जिस पर वे वहां से जाते हुए बोलने लगे की पैसे तो देने पड़ेंगे। तब इस बात को सुनकर उक्त व्यक्ति ने अपने पुत्र के अलावा शाहबाज, कई अन्य के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी।

 

सडक हादसे में युवक की मौत
भोपा। सडक हादसे मे नवयुवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कस्बा भोपा निवासी करीब 16 वर्षीय युवक साहिल पुत्र मुकर्रम बीती देर रात अपनी बाईक द्वारा ककरौली किसी काम से जा रहा था कि बाईक सवार साहिल जैसे ही भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बीढाहेडी पहुंचा कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से सडक हादसे के तहत उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर से जा रहे कुछ वाहन चालको ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की पहचान कस्बा भोपा निवासी साहिल के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे की जानकारी दी। युवक की हादसे मे मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। परिवारजन पडौसियो को साथ ले कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस सूत्रो का कहना है कि अभी इस सम्बन्ध मे परिजनो ने कोई तहरीर नही दी है। यदि तहरीर आती है तो अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया4 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। पंचमहोत्सव दीपावली के चौथे दिन रविवार को सभी घरों में गोबर के कूट बनाकर उनकी पूजा अर्चना हुई। मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अन्नकूट के प्रसाद को ग्रहण किया। विद्वानों का मानना है कि अन्नकूट जैसे कार्यक्रम जात-पात, छोटा-बड़ा, ऊंच-नीच, छूआछूत का भेदभाव मिटाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से आपसी प्यार मोहब्बत, भाईचारा, शांति, एकता को बढ़ावा मिलता है।
नई मंडी स्थित गऊशाला में रविवार को गोवर्धन पूजा हुई। पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु मौजूद रहे। गोवर्धन महाराज की प्रतिमा को फूल-मालाओं से सजाया गया। गोवर्धन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व गोवर्धन पूजा के लिए विधि-विधान से हवन हुआ। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारीगण मौजूद रहे और धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कोरोना के चलते सोशल डिस्टेन्स का पूरा ध्यान रखा गया।
वहीं नई मंडी बिंदल बाजार स्थित माता वाले मंदिर में अन्नकूट का भंडारा हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद सिंघल, वरिष्ठ पदाधिकारी मनमोहन सिंघल, मुकेश छारिया, प्रमोद सिंघल, मन्दिर के मुख्य पुजारी पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य, संतू पंडित, अखिलेश आदि की उपस्थिति में प्रसाद का वितरण हुआ।
इसी प्रकार नगर के विभिन्न मंदिरों में भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। मंदिरों में अन्नकूट के कार्यक्रम हुए। अन्नकूट के रूप में कढ़ी चावल, मिश्रित सब्जियां, पूरी आदि बनाकर उनका वितरण हुआ। रेशू विहार, लक्ष्मण विहार, एसडी न्यू मार्केट स्थित शिव मंदिर, नवीन मंडी स्थल स्थित शिव मंदिर, भरतिया कालोनी स्थित माता राजरानी मंदिर, गणेश धाम मंदिर, बालाजी धाम मंदिर, शिवचौक, आदर्श कालोनी स्थित मंदिर, अग्रसैन विहार कालोनी खाटू श्याम शिव दुर्गा मन्दिर, महावीर चौक स्थित नहरवाई कालोनी के शिव मन्दिर मे तथा दुर्गा मन्दिर ब्रह्मपुरी, कृष्णापुरी, गांधीनगर स्थित मंदिर, श्यामाश्याम मंदिर, गांधी कालोनी स्थित मंदिर समेत शहर के अधिकांश मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद वितरण के दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग का विशेष ध्यान रखा गया और संबंधित थाना पुलिस गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लेती रही। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल के निर्देशों के चलते विभिन्न मंदिरों के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखा गया।

 

वृद्ध का शव मिलने से फैली सनसनी5 Min 11 |
खतौली। ईख के खेत मे वृद्ध का शव पडा देख ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की। जामिली जानकारी के अनुसार खतौली कोतवाली क्षेत्र की पमनावली पुलिस चौकी के निकट ईख के खेत मे अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खेत मे वृद्ध का शव पडा होने की जानकारी से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही कुछ देर मे सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह व इंस्पैक्टर खतौली एच.एन.सिह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। यह हादसा ग्रामीणो के बीच आज दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

कोविड-19 स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक की7 Min 11 |
मंसूरपुर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव को निष्फल करने के उददेश्य से जिला पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अभिषेक यादव एवं सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा के निर्देशन मे विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। कोरोना वायरस के प्रभाव एवं जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत आज दोपहर के वक्त मेरठ रोड बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज मे डा.एस.के अग्रवाल एसीएमओ की अध्यक्षता मे कोविड-19 स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए चल रही मुहिम को आगे बढाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

जेसीबी मशीन से मलवा हटवाया
मुजफ्फरनगर। टै्रफिक पुलिस ने त्यौहारो के मददेनजर शहर को जाम मुक्त करने के उददेश्य से नावल्टी चौराहे के समीप पिछले कई दिनो से एकत्रित रोडी के मलबे को जेसीबी मशीन से हटवाकर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किया गया। टीएसआई वीर अभिमन्यु के निर्देशन मे जेसीबी द्वार मलवा हटवाया गया।

 

दो पडौसियो के बीच हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। नाली विवाद मे दो पडौसियो के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी सोहन सैनी का अपने पडौसी मांगेराम से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो के बीच फिर से कहासुनी हो गई जो मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर-शराबे की आवाज पडौसी भी मौके पर पहुंच गए। गांव के जिम्मेदार लोगो ने इन दोनो के बीच समझौता कराकर मामला समाप्त करा दिया।
खतौली। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला नन्दूप्रसाद निवासी अमित बाईक द्वारा जानसठ तिराहे पर जाते वक्त कार की चपेट मे आ जाने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

 

अलग अलग स्थानों से वांछितों सहित कई को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से वांछितों सहित कई को गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त रविन्द्र पुत्र देवप्रकाश निवासी अरनायच माजरा थाना चरथावल जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 यूनुस खॉ मय हमराहिगण द्वारा आरिफ पुत्र सरीफ नि0 मौहल्ला मण्डी कस्बा व थाना किला परीक्षितगढ जनपद मेरठ, असलम पुत्र अकरम निवासी ग्राम भूम्माखेडी थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को बेगराजपुर चौकी के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 दस टायरा ट्रक 1- 01 ट्रक नम्बर एच0आर0 55 एक्स0 5468 व 2- 01 ट्रक नम्बर यू0पी0 15 सी0टी0 7644 ट्रक रोडी व डस्ट से भरे बरामद किए गएं। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय कुमार द्वारा अभियुक्त सुमित पुत्र राजवीर नि0 ग्राम जडवड कटिया थाना ककरौली जनपद मु0नगर को भौकरहेडी बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चौदह टायरा ट्रक नम्बर यू0पी0 12 ए0टी0 2000 ट्रक रोडी व डस्ट से भरे बरामद किए गएं। वहीं थाना शाहपुर पर उ0नि0 ललित कुमार मय हमराहिगण द्वारा वॉछित अभियुक्त जीशान पुत्र साहिद नि0 नगंला थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर को मण्डावली खादर मोड से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर वादी मुकदमा भोपाल पुत्र वेदप्रकाश निवासी मौहल्ला घेरखत्ती पटेलनगर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा अभियुक्तों रिजवान पुत्र यासीन, रिहान पुत्र यासीन, फरमान पुत्र यासीन निवासीगण मल्लूपुरा साकेत कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को अपनी दुकान से मौहल्ला घेरखत्ती पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 इलेक्ट्रानिक काटां, 01 तराजू, 01 इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद की गयी।
तितावी। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 मनोज शर्मा मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्तों कन्हैया पुत्र जगदीश प्रसाद, सोनू पुत्र उमेश उर्फ मैसी निवासीगण वाल्मीकि बस्ती कस्बा बघरा थाना तितावी जनपद मु0नगर, यशपाल पुत्र खचेडू मसस्टर, मोहित पुत्र धर्मवीर, विपिन पुत्र सुखबीर निवासीगण मौहल्ला मन्डी कस्बा बघरा थाना तितावी जनपद मु0नगर को वाल्मीकि बस्ती कस्बा बघरा अभियुक्त कन्हैया के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 52 पत्ते ताश व 17020 रूपए नकद बरामद किये गए।

 

21 नवम्बर तक नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मनाया जाएगा
मुजफ्फरनगर। नवजात की समुचित देखभाल उसके बचपन को खुशहाल बनाने के लिए बहुत ही जरूरी होती है । इसके अलावा शिशु मृत्यु दर को भी कम करने में इसकी बड़ी भूमिका है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में १५ से २१ नवम्बर तक नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके तहत उन सभी बिन्दुओं पर हर वर्ग को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा जिसके जरिये शिशुओं को श्आयुष्मानश् बनाया जा सके । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने सूबे के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर नवजात शिशु देखभाल सप्ताह की प्रमुख गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया है । सप्ताह के दौरान जनसामान्य को नवजात शिशु स्वास्थ्य के साथ बेहतर देखभाल के बारे में जागरूक किया जाएगा । कंगारू मदर केयर और स्तनपान को बढ़ावा देने के साथ ही बीमार नवजात शिशुओं की पहचान के बारे में भी जागरूक किया जाएगा । इसके अलावा सरकार द्वारा चलाये जा रहे बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में भी सभी को अवगत कराया जाएगा और इस दिशा में स्वैच्छिक संस्थाओं की भी मदद ली जायगी ताकि शिशु मृत्यु दर में कमी लायी जा सके । पत्र के मुताबिक नवजात शिशु की आवश्यक देखभाल के लिए जरूरी है कि प्रसव चिकित्सालय में ही कराएं । प्रसव के बाद ४८ घंटे तक माँ एवं शिशु की उचित देखभाल के लिए चिकित्सालय में रुकें । नवजात को तुरंत न नहलायें केवल शरीर पोंछकर नर्म साफ कपड़े पहनाएं । जन्म के एक घंटे के भीतर माँ का गाढ़ा पीला दूध पिलाना शुरू कर दें और छह माह तक सिर्फ और सिर्फ स्तनपान कराएं । जन्म के तुरंत बाद नवजात का वजन लें और विटामिन के का इंजेक्शन लगवाएं । नियमित और सम्पूर्ण टीकाकरण कराएँ । नवजात की नाभि सूखी एवं साफ रखें, संक्रमण से बचाएं और माँ व शिशु की व्यक्तिगत स्वच्छता का ख्याल रखें । कम वजन और समय से पहले जन्में बच्चों पर विशेष ध्यान दें और शिशु का तापमान स्थिर रखने के लिए कंगारू मदर केयर (केएमसी) की विधि अपनाएँ । शिशु जितनी बार चाहे दिन या रात में बार-बार स्तनपान कराएं । कुपोषण और संक्रमण से बचाव के लिए छह महीने तक केवल माँ का दूध पिलाएं, शहद, घुट्टी, पानी आदि बिल्कुल न पिलाएं । सप्ताह के मुख्य उद्देश्य रू नवजात शिशु की आवश्यक देखभाल करने के बारे में जनसमुदाय को जागरूक कर नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, जन्म के तुरंत बाद स्तनपान, छह माह तक केवल स्तनपान और छह माह के बाद ऊपरी आहार देकर बच्चों को सुपोषित बनाना और शिशुओं का समय से नियमित टीकाकरण कराना आदि के बारे में विधिवत जानकारी देना नवजात शिशु देखभाल सप्ताह का प्रमुख उद्देश्य है । सप्ताह की प्रमुख गतिविधियाँ रू जनपद स्तर पर सेमिनार और कार्यशाला आयोजित कर नवजात शिशु की बेहतर देखभाल के बारे में प्रस्तुतिकरण किया जाएगा, प्राइवेट नर्सिंग होमध्क्लीनिक को भी समुचित जानकारी प्रदान कर जरूरी सहयोग लिया आएगा, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताएं (हेल्दी बेबी शो) आयोजित होंगी, चिकित्सालय के वार्ड में नवजात शिशु की देखभाल सम्बन्धी प्रचार-प्रसार सामग्री लगायी जायेगी, स्तनपान सम्बन्धी वीडियो प्रसवोपरांत महिलाओं को दिखाई जायेगी। इसके अलावा मदर्स बैठकों और ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठकों में मुख्य रूप से नवजात शिशु के बेहतर देखभाल पर चर्चा होगी । आशा कार्यकर्ताओं द्वारा भी गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल के दौरान स्तनपान का सही तरीका और क्यों जरूरी है के बारे में गर्भवती और धात्री महिलाओं को बताया जाएगा । क्या कहते हैं आंकड़े रू केंद्र सरकार द्वारा जारी (एस.आर.एस.-२०१८) की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश की शिशु मृत्यु दर ४३ प्रति १००० जीवित जन्म है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह सूचकांक ३२ प्रति १००० जीवित जन्म है । इनमें से तीन चौथाई शिशुओं की मृत्यु पहले महीने में हो जाती है । जन्म के एक घंटे के अन्दर स्तनपान और छह माह तक केवल माँ का दूध दिए जाने से शिशु मृत्यु दर में २० से २२ प्रतिशत तक की कमी लायी जा सकती है ।

 

 

एंटी करप्शन के सदस्यों ने आश्रम में  दीपावली मनाई
मुजफ्फरनगर। शामली रोड स्थित श्री मदनानंद वृद्धआश्रम में ऑल इंडिया एंटी करप्शन के सदस्यों ने आश्रमवासियों के संग दीपावली पर्व मनाया। उपस्थित सभी बुजुर्गो को फल एवं दीपावली के उपहार वितरित किये गये और उनका आर्शीवाद प्राप्त किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा, प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप गोयल, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, पीआरओ डा. संजय अग्रवाल, कु. हंसिका जैज, डा. नीतिन जैन, अमित धीमान सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

शनिधाम में अनकूट पर्व धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड स्थित सि(पीठ श्री शनिधाम मंदिर में गौवर्धन पूजा के उपरान्त अनकूट का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। पूजा अर्चना का कार्य पंडित संतोष मिश्रा ने संपन्न कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेन्द्र पंवार, शरद कपूर, डा. संजय अग्रवाल, विपुल शर्मा सहित अन्य अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। सैकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

सुभाषनगर शनि मंदिर में अनकूट पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। गांधी कालौनी सरवट स्थित सुभाषनगर शनि मंदिर कें प्रांगण में गौवर्धन पूजा के साथ अनकूट का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्य में संयोजक बंटी भाई प्रेस वाले धीरज खुराना, अमित मैनी एडवोकेट, गोपाल शर्मा, राहुल अग्रवाल, योगेश पंडित जी, सतेन्द्र और संजय अग्रवाल आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + sixteen =