Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला प्रशासन सतर्क: एसएसपी ने मिलावटी शराब की चैकिंग की

मुजफ्फरनगर। प्रयागराज मे शराब के सेवन से 5 लोगों की मौत की खबर से जिला प्रशासन भी मिलावटी शराब की चैकिंग के लिए पूरी तरह सतर्क हो गया।

डीएम सेल्वा कुमारी जे.एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे अपने अपने क्षेत्र के अंग्रेजी/देशी शराब ठेकों पर चैकिंग की तथा उनका स्टॉक भी चैक किया गया।

चैकिंग के दौरान टीम द्वारा शराब का सैम्पल लेकर एवं उनके बार कोड को चेक कर उनमे मिलावट की चैकिंग की गई। एसएसपी अभिषेक यादव,एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात नेपाल सिह तथा जिला आबकारी अधिकारी की मौजूदगी मे पुलिस व आबकारी विभाग की टीम द्वारा जनपदभर मे अनेक स्थानो पर देशी/अंग्रेजी शराब की दुकान पर सघन चैकिंग अभियान चलाया।

पुलिस विभाग द्वारा मिलावटी शराब की बरामदगी पर ठेका चालकों व उनके मालिको के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश जारी किए है।

पुलिस प्रशासन तथा आबकारी विभाग की सख्ती से ठेका संचालको मे हडकम्प मचा रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 15 =