वैश्विक

Dausa: चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप करने के आरोपी सब इंस्पेक्टर भूपेन्द्र सिंह Suspend, हुई जमकर पिटाई

Dausa:राहुवास में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप करने के आरोपी सब इंस्पेक्टर भूपेन्द्र सिंह को राजस्थान पुलिस सेवा से निलंबित कर दिया गया है. जयपुर रेंज आईजी उमेश चंद्र दत्ता ने सब इंस्पेक्टर की निलंबन की आदेश जारी किए हैं. इससे पहले शनिवार को भूपेन्द्र को सस्पेंड किया गया था. वारदात का पता चलने के बाद भीड़ ने आरोपी थानेदार की जबरदस्त पिटाई की थी. इस मामले को लेकर भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर रावण भी राहुवास पहुंचे हैं. बहरहाल, इस मामले को लेकर माहौल बहुत गरमाया हुआ है.

मामले के बाद शनिवार रात, भीम आर्मी के चीफ और आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर पीड़िता के गांव पहुंचे और उसके परिजनों से मिले. चंद्रशेखर ने पीड़िता के परिजनों से लगभग दो घंटे तक बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में दलितों पर अत्याचार बढ़ा है और कांग्रेस सरकार इसमें विफल रही है. इस दौरान उन्होंने रेप पीड़िता बच्ची के परिजनों से आर्थिक सहारा मांगने की भी मांग की.

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को दौसा जिले के राहुवास में चुनाव ड्यूटी के लिए लगाए गए सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने चार वर्ष की मासूम बच्ची को प्रलोभन देकर अपने कमरे में बुलाया और उसके बाद रेप किया. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने राहुवास थाने के बाहर आक्रोश जताया था. भीड़ ने रेप के आरोपी उप निरीक्षक की जमकर पिटाई भी की थी. आरोपी के साथ मारपीट का वीडियो बाद में वायरल हो गया था.

उसके बाद शनिवार को पुलिस ने मासूम पीड़िता और उसके परिजनों को न्यायालय में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाया. पुलिस ने इस मामले में सब इंस्पेक्टर भूपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. रेप की इस घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजन चौंके हुए हैं. इस मामले में राजनीति भी गरमा रही है और पुलिस भी इस संवेदनशील मामले पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करी हुई है…

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 12 =