संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar : यात्रियों को छठ पर्व को लेकर बसो का लेना पड रहा सहारा, Train सीट आरक्षित कराने में भारी परेशानी

Muzaffarnagar। दीपावली और भैया दूज पर्व मना कर लौटने व छठ पर्व मनाने के लिए जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वांचल व लंबी दूरी वाली ट्रेनों में सीट आरक्षित नहीं हो पा रही हैं। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाकर दस बसों को पूर्वांचल के लिए रवाना किया है।
दीपावली, भैया दूज पर्व मनाने के लिए दूर दराज कारोबार व नौकरी करने वाले अपने घर आए थे जो अब लौटने लगे हैं।

जिस कारण ट्रेनों में भीड़ हो रही है। १९ नवंबर को छठ पूजा का बड़ा पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व को मनाने के लिए लिए पूर्वांचल व बिहार के लोग अपने घर जा रहे हैं। इन सभी लोगों को ट्रेनों में सीट आरक्षित कराने में भारी परेशानी हो रही है

क्योंकि सभी ट्रेनों में दो माह से आरक्षण को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी व पूर्वांचल व बिहार जाने के लिए लोगों ने कई कई माह पहले से ही सीटों का आरक्षण कराया हुआ है। जो लोग तत्काल में आरक्षण कराने पहुंच रहे हैं उन्हें सीट आरक्षित कराने के लिए कई कई घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है।

फिर भी सीट आरक्षित नहीं हो पा रही है, क्योंकि सभी ट्रेनों में पहले से ही सीट आरक्षित हैं। अब तो वेटिंग में भी परेशानी सामने आ रही है। उधर, ट्रेनों में सीट आरक्षित न होने पर पूर्वांचल के लोगों ने रोडवेज बसों का सहारा लिया है।

मुजफ्फरनगर डिपो ने दस व खतौली डिपो ने चार बसों को पूर्वांचल के लिए रवाना किया है। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए दस बसों को पूर्वांचल के लिए लगाया है। यह बसे शुक्रवार को यात्रियों को लेकर रवाना हो गई हैं, जो १९ की शाम को वापस चलेंगी। डिमांड के अनुसार और भी बसों को भेजा जा सकता है।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 421 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 8 =