Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Aligarh News: हरियाणा पुलिस में हवलदार से पौने दो लाख का बैग छीन ले गए बदमाश

Aligarh News कस्बे में बरात चढ़त के दौरान बारिश से बचने के लिए एक दुकान पर खड़े दूल्हे के मौसा से दो बदमाश पौने दो लाख रुपयों भरा बैग छीनकर भाग गए। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनों बदमाश अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर बाइक से फरार हो गए।पीड़ित ने थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज से घटना की पुष्टि हो गई, तो चोरी को छिनैती में तरमीम कर लिया गया।

हरियाणा के पलवल निवासी नरेश पुत्र निदालाल ने बताया कि उनके साढ़ू कुलवीर सैनी निवासी गढखेडा थाना छायंसा बल्लभगढ हरियाणा में रहते हैं। वे हरियाणा पुलिस में हवलदार हैं। 3 दिसंबर को वह साढ़ू के बेटे दीपक की बरात में शामिल होने कस्बे के श्रीदाऊधाम गेस्ट हाउस आए थे। शादी में रुपयों के रुपयों के लेन-देन का जिम्मा उनके पास था। इसलिए एक बैग में 1. 70 लाख रुपये, डायरी व कागजात रखे हुए थे।

रात लगभग 11 बजे करीब बरात हनुमानगढ़ी रोड़ स्थित रामलीला मैदान से चढ़कर गेस्ट हाउस के पास तक आ गई। इसी दौरान बूंदाबांदी शुरू होने पर वह अपने दो रिश्तेदारों संग थोड़ा आगे आकर बालाजी रेडीमेड गारमेंट की दुकान के टीन शेड में खड़े हो गए। तभी एक युवक चुपके से उनके पास आया और हाथों में लगा रुपयों भरा बैग छीनकर भाग निकला।

जब तक नरेश कुछ समझ पाते लुटेरा आगे बाइक स्टार्ट कर खड़े साथी संग अलीगढ़ की ओर भाग गया। इस दौरान कुछ लोग पैदल बदमाशों के पीछे भागे लेकिन बारिश और अंधेरे में कुछ हाथ नहीं लगा। उसी समय पीड़ित ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।दूल्हे के पिता ने उच्च अधिकारियों को घटना बताई। रात में ही सीओ अतरौली मो. मोहसिन खान भी मौके पर पहुंच गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 6 =