समाचार
महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
मंसूरपुर। हाईवे के समीप खाली पडे प्लाट महिला का शव पडा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मृतका की शिनाख्त के प्रयास तेज किए।
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एनएच-58 पर मूलचन्द रिर्सोट के पास विगत 11 नवम्बर 2020 को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस सूत्रो का कहना है कि उक्त महिला के शव की अभी तक पहचान नही हो सकी है। पुलिस द्वारा मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतका के विषय मे कोई जानकारी मिलती है तो वह तुरंत ही मंसूरपुर पुलिस को अवगत कराने मे सहयोग करें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तहसील सदर के सभागार में विकलांग दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार श्री राजीव शर्मा मा0 जनपद नयायाधीशध्अध्यक्ष, विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की ओर से कोविड-19 के निर्देशो का अनुपालन करते हुए तहसील सदर के सभागार में विकलांग दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी के द्वारा उपस्थित समस्त नागरिकों को उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। सभी दिव्यांगों व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारो के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि सभी लोगो को दिव्यांग व्यक्तियों का आदर सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए उनके कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। जिससे समाज में एक अच्छा सन्देश जाये और उन लोगो में अपनी दिव्यांगता के प्रति हीन भावना न उत्पन्न हो। श्री जयेन्द्र सिंह तहसीलदार सदर, के द्वारा खसरा खतौनी तथा दाखिल खारिज के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया। इस अवसर पर मौ0 इरफान, गौरव जैन, बिलाल, नीटू, रवि नायक, यूनियन अध्यक्ष, आदि उपस्थित रहे।
सलोनी रस्तोगी सचिव द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि 12 दिसम्बर दिन शनिवार का राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर व वाहृय न्यायालय बुढाना तथा कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर मे किया जायेगा। जिसमें आपराधिक 138 एन0 आई0 एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादो का निस्तारण किया जायेगा।
प्रदेश सरकार ने भूमि सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के गरीब पात्रों को कृषि, आवास, मत्स्य पालन, वृक्षारोपण, कुम्हारीकला हेतु अब तक हजारों हेक्टेयर भूमि का किया पट्टा आवंटन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार भूमिहीन, आवासहीन, गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग के लोगों को ग्राम पंचायत की जमीन देकर उनका विकास करती है। भूमि जैसी दैव प्रदत्त आर्थिक सम्पदा का सम्यक लाभ समाज के सभी वर्गों को मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने व्यवहारिक, संतुलित एवं जनोपयोगी कदम उठाये हैं। भूमि सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश सरकार ने पात्र गरीबों को भूमि का पट्टा देकर उन्हें भूमिधर बनाया है। प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग द्वारा प्रदेश में ग्राम समाज की कृषि योग्य भूमि पट्टे पर आवंटित करने के लिए संघ के सशस्त्र बल में सक्रिय सेवा में रहते हुए शहीद हुए ऐसे व्यक्तियों के परिवारीजन को प्रथम वरीयता में भूमि आवंटित की जाती है। उसी तरह सेना में रहते हुए पूर्णतया दिव्यांग होने वाले सैनिक को द्वितीय वरीयता में ग्राम पंचायत की भूमि का पट्टा दिया जाता है। इसके बाद पात्र भूमिहीन अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग के भूमिहीन कृषि श्रमिक या गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले सामान्य वर्ग के व्यक्तियों को वरीयता प्रदान करते हुए कृषि योग्य भूमि का पट्टा दिया जाता है। पात्रों को कृषि हेतु भूमि का पट्टा देकर प्रदेश सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है। जो लोग भूमिहीन रहे हैं, और दूसरों की भूमि पर काम करके अपनी जीविका चलाते थे, ऐसे लोग अब अपनी भूमि होने पर भूमि सुधार कर कड़ी मेहनत कर अपने परिवार के लिए अन्न पैदाकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रदेश के हजारों पात्र भूमिहीनों को भूमिधर बनाते हुए अब तक 4269 हेक्टेयर कृषि भूमि का पट्टा आवंटन किया है। प्रदेश सरकार आवासहीन व्यक्तियों जिनके पास घर बनाने के लिए भूमि नहीं है, उन्हें आवास बनाने हेतु भूमि आवंटित करती है। प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों, गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले सामान्य वर्ग के व्यक्तियों, ग्रामीण कारीगरों के परिवार सहित जिनके पास पर्याप्त आवास नहीं है ऐसे लोगों को प्रदेश सरकार आवास स्थल उपलब्ध कराते हुए आवास पट्टा देती है। आबादी स्थलों के आवंटन में पात्र विधवा महिला और दिव्यांग व्यक्तियों को वरीयता दिया जाता है। प्रदेश में 2018-19 से अब तक लगभग 50 हजार पात्र परिवारों को आवास स्थल आवंटित करते हुए उन्हें छत मुहैया कराया गया है। आवंटित आवास स्थलों पर अपना घर बनाकर आवंटी परिवार सर्दी, गर्मी, बरसात से बचते हुए खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। प्रदेश सरकार मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रही है। मत्स्य पालन हेतु ग्राम सभा के तालाबों, पोखरों को मछुआ समुदाय व अन्य पात्र व्यक्तियों को 10 वर्ष हेतु पट्टा देकर पट्टाधारकों को रोजगार से लगाती है। मछली जलीय पर्यावरण पर आश्रित जलचर जीव है तथा जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती हे। गांवों के तालाबों, पोखरों को स्वच्छ और जल जैविक स्थिति सामान्य बनाये रखने के लिए उनमें मत्स्य पालन भी जरूरी होता है। प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों के तालाबों, पोखरों को पात्र मछुआ समुदाय अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग एवं मछुआ सहकारी समितियों व गरीब सामान्य वर्ग के व्यक्तियों को नीलामी के माध्यम से सम्बंधित क्षेत्र के तहसीलों द्वारा पट्टा दिया जाता है। मत्स्य पालन हेतु दिये जा रहे तालाबों, पोखरों, झीलों के पट्टों से लाखों लोगों को रोजगार मिला है। प्रदेश में वर्ष 2018-19 से अब तक 15233 हेक्टेयर तालाबों का पट्टा देते हुए हजारों परिवारों को रोजगार से लगाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश में माटीकला को बढ़ावा देते हुए माटीकला बोर्ड का गठन किया है। माटीकला हेतु बनने वाले मिट्टी के खिलौने, मूर्तियां, दीयें आदि बनाने वाले कुम्हारों कलाकारों को चिकनी मिट्टी की जरूरत पड़ती है जिसे सम्बंधित ग्राम सभा में प्राप्त तालाबों, पोखरों, स्थल को कुम्हारीकला हेतु आवंटित किया जाता है। कुम्हारीकला के व्यवसाय में लगे परिवारों के आर्थिक उन्नति एवं उनके व्यवसाय हेतु उपयुक्त चिकनी मिट्टी के स्थल को आवंटित कर उन्हें रोजगार से लगाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 7797 स्थलों का 24,000 परिवारों को आवंटन करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया है। धरती पर रह रहे विभिन्न जीवों के लिए पारिस्थितिकीय संतुलन जरूरी है। जीवन के लिए वृक्ष आवश्यक है। वृक्षों से समस्त जीवों को जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिलती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में इस वर्ष 25 करोड़ से अधिक वृक्ष एक दिन में लगाते हुए विश्व रिकार्ड बनाया गया है। प्रदेश सरकार ग्राम समाज की जमीनों को वृक्षारोपण हेतु देती है। वृक्षारोपण करने वाले व्यक्तियों को केवल वृक्षों के उपयोग तथा उपज व उनसे होने वाले लाभ हेतु पट्टा दिया जाता है। प्रदेश में अब तक 1494 हेक्टेयर भूमि को वृक्षारोपण हेतु पट्टा दिया गया है जिस पर पट्टाधारकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया है।
ग्राम प्रधानों व सचिवों को प्रशिक्षण दिया
मुजफ्फरनगर। कूकड़ा ब्लॉक में आज जिला पंचायत अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव ने सृजल एवं स्वच्छ गांव के संबंध में अधीनस्थ कर्मचारियों व ग्राम प्रधान और सचिवों की बैठक ली बैठक में जिला पंचायत अधिकारी ने सभी को स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को साफ रखने में सहयोग करने को कहा वई बिडियो जानसठ व प्रशिक्षण अधिकारी संतप्रकाश सिंह ने ग्राम प्रधानों व सचिवों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया यह प्रशिक्षण ३ तारीख से ५ तारीख तक चलेगा जिसमें ग्राम प्रधानों व सचिवों को गांव को स्वच्छ रखने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा कार्यक्रम में जिला पंचायत अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, बिडियो जानसठ व प्रशिक्षण अधिकारी संत प्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत कुकड़ा ब्लॉक प्रेम प्रकाश्, वरिष्ठ प्रशिक्षक लोकेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम में सदर ब्लाक के ग्राम प्रधान व सचिव भी मौजूद रहे।
हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे बाईक सवार महिला बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की शामली पुलिस चौकी क्षेत्र के व्यस्ततम हनुमान चौक पर आज सुबह उस समय लोगो का हुतुम लग गया कि जब सफाई टैंक की चपेट मे आकर बाईक सवार बुजर्ग महिला की मौत हो गई। इस हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है कि इस घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। नागरिको ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलने से कोतवाली पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया तथा इस दौरान घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतका के सम्बन्ध मे जानकारी हासिल की जा रही है ताकि उसके परिवारजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके। इस दौरान अनेक लोग मौके पर एकत्रित रहे। यह मामला आज दिनभर हनुमान चौक के आसपास के दुकानदारों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
बाईक की चपेट मे आने से बुजुर्ग घायल
खतौली। गली मे तेजगति के पहुंची बाईक की चपेट मे आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला सैनी नगर निवासी रामअवतार नामक बुजुर्ग अपने घर के बाहर गली मे खडा हुआ था कि इसी बीच गली मे तेजी के साथ पहुंची बाईक की चपेट मे आकर उक्त बुजुर्ग घायल हो गया। इस हादसे पर मौके पर पहुंचे परिजनो ने पडौसियो की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल मे भिजवाया।
युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया
बुढाना। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव विज्ञाना निवासी सुमित नामक युवक ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड गई। इस हादसे से घबराये परिजन पडौसियो की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। पुलिस ने हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।
पडौसियों के हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। पडौसी के साथ चल रहे आपसी विवाद मे हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी खालापार निवासी सादिक का अपने पडौसी अमजद से किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो पडौसियो के बीच फिर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सादिक पक्ष ने अपने तीन-चार दोस्तो के साथ मिलकर अमजद के साथ मारपीट कर डाली। शोर शराबे की आवाज सुनकर उनके पडौसी व मौहल्ले के कुछ अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्ले के जिम्मेदार लोगो ने दोनो पक्षो को समझा बुझाकर मामला शान्त कराया तथा इन दोनो के बीच समझौता करा दिया।
बाईक सवार युवक घायल
मुजफ्फरनगर। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार गांव सरवट निवासी याकूब आज सुबह मेरठ रोड स्थित एक सरिया मिल मे किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह वहलना चौक के समीप पहुंचा कि इसी बीच तेजगति से आ रही कार की चपेट मे आ जाने से उक्त युवक घायल हो गया। इस हादसे पर कुछ लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहीं रोडवेज बस स्टैंड ख़तौली के सामने सड़क किनारे खड़ी एक नई कार में शुगर मिल में गन्ना डालने जा रहे ट्रेक्टर ट्राले ने मारी टक्कर। कार में सवार महिलाएं व बच्चे बाल बाल बचे।पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुटी।
कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना मन्सुरपुर पर उ0नि0 भगवती प्रसाद द्वारा ें वॉछित अभियुक्त अर्पित उर्फ मोनू पुत्र महेश कुमार निवासी रेलवे स्टैशन के सामने मील मन्सूरपुर थाना मन्सूरपुर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 जितेन्द्र शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्त सरफराज पुत्र मसीदउल्ला निवासी ग्राम शेखपुरा थाना खतौली जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 श्री जितेन्द्र शर्मा द्वारा की जा रही है। वहीं थाना रतनपुरी पर उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त आशू पुत्र अल्लू उर्फ मानसिंह निवासी ग्राम फुलत थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर को ग्राम फुलत समाधि के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भौराकलां पर उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त विकास उर्फ चीकू पुत्र बिल्लू उर्फ राजकुमार निवासी ग्राम मौहम्मदपुर रायसिंह थाना भौराकलां जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 हरीश राघव द्वारा अभियुक्त आश मौहम्मद पु. हनीफ निवासी खेडा विरान थाना सिख्ेडा जनपद मु0नगर को ए0टू0जेड रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 19 पव्वे देशी अवैध शराब तोफा मार्का को बरामद किया गया।
मिशन शक्ति के अंतर्गत “हक की बात-जिलाधिकारी के साथ’’ द्वितीय कार्यक्रम का ऑफलाईन एवं आनलाईन किया गया आयोजन
कार्यक्रम में विभिन्न बालिकाओं एवं महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं कैरियर के सम्बन्ध में पूछे प्रश्न
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे की अध्यक्षता मे आज मिशन शक्ति के अंतर्गत “हक की बात-जिलाधिकारी के साथ” द्वितीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में सफलतापूर्वक ऑफलाईन एवं आनलाईन आयोजित हुआ। पूर्व में यह कार्यक्रम दिनांक 25 नवम्बर, 2020 को आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में एक हजार से अधिक महिलाओंध्बालिकाओं द्वारा ऑफलाईनध्ऑनलाईन प्रतिभाग किया। लगभग 50 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा जिलाधिकारी से प्रश्न पूछे गये। जिलाधिकारी ने सभी प्रश्नों एवं शिकायतों का तत्काल निराकरण किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती सुचित्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का न्-ज्नइम (ीजजचरूध्ध्ूू.लवनजनइम.बवउध्क्च्व्डन्रिंंतदंहंत) के माध्यम से ऑनलाईन प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रश्न, जैसे शिक्षा, सुरक्षा, यौन हिंसा, छेडछाड, घरेलू हिंसा, दहेज, आर्थिक समस्याओं इत्यादि मुद्दो पर पूछे गये, जिनका कार्यक्रम उपस्थित विशेषज्ञांध्अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर निराकरण एवं उचित जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में विभिन्न बालिकाओं एवं महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं कैरियर इत्यादि से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गये।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एक बालिका के प्रश्न कि आई0ए0एस0 ऑफिसर बनने के लिए एक गरीब परिवार की लडकी बिना कोचिंग लिये किस प्रकार तैयारी करे, के प्रश्न का उत्तर दोनो अधिकारियों ने बारी-बारी से दिया तथा विस्तार से परीक्षा की तैयारी के बारे में बालिकाओं को बताया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी तथा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओंध्बालिकों को किसी प्रकार की हिंसा से बचाव हेतुध्जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु उचित जानकारी प्रदान करते हुए सभी विशेषज्ञयोंध्अधिकारियोंध्प्रतिभागियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु धन्यवाद दिया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयोंध्कॉलेजोंध्आगनबाडी सेन्टरोंध्आशाओं के माध्यम से कार्यक्रम का ऑनलाईन प्रसारण कराया गया।
कार्यक्रम में अतिथि विशेषज्ञ के रूप में मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक यादव, श्री अभिषेक कुमार नगर मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर श्री गजेन्द्र कुमार, मनोचिकित्सक जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर डा0 मनोज कुमार, सुश्री प्रगति कैरियर काउंसलर, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा प्रभारी एन्टीरोमिया टीम, श्री राजेश चौधरी अग्रणी बैंक प्रबंधक, श्री शिवेन्द्र कुमार जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशनध्जिला बाल संरक्षण इकाईध्महिला शक्ति केन्द्र कार्यालय से श्रीमती नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, श्रीमती हेमलता विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, श्रीमती रेनु सिंह जिला समन्वयक, श्रीमती बिलकीश जहां काउंसलर, श्रीमती पूजा देवी सामाजिक कार्यकर्ता, श्री सचिन कुमार आंकडा विशलेषक, श्री संजय कुमार यादव कनिष्ठ सहायक, मौ0 आरिफ काम्प्यूटर ऑपरेटर, श्री पूरनमल, श्री नाथीराम, श्री अजय कुमार इत्यादि एवं श्री शाहवेज सचिव ह्यूमेनिटी वैलफेयर सोसाइटी, मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम के संचालन में विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को चेक वितरित किए
मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को चेक वितरित किए वई १ डिस्ट्रिक प्रोडक्ट के तहत सूक्ष्म प्लांट की ओर ओडीपी किट भी लाभार्थियों को वितरित की जनपद मुजफ्फरनगर में औद्योगिक केंद्र की तरफ से एनआईसी में राज्य मंत्री विजय कश्यप ने लाभार्थियों को १२००००० रुपए के चेक व ओडीपी किट वितरित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एनआईसी में राज्य मंत्री विजय कश्यप, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार व औद्योगिक कमिश्नर परमहंस मौर्या सहित आला अधिकारी मौजूद रहे वही लाभार्थियों ने सरकार द्वारा अनुदान मिलने पर सरकार का आभार प्रकट किया और कहा कि सरकार ने अनुदान दिया है हम उसका सही तरह से प्रयोग करेंगे ओर अपना व्यापार बढ़ाएंगे।
कपिल देव अग्रवाल ने सीएम योगी से की मुलाकात
मुजफ्फनरगर। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ ३.५४ लाख इकाईयों को १०,३९० करोड़ रुपये का ऋण व ५,००० प्रशिक्षित लोगों को टूल किट भेंट की।
मिशन रोजगार के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने विभाग द्वारा आयोजित लोन मेले का शुभारंभ किया। इस मेले में ३.५४ लाख इकाईयों को १०,३९० करोड़ रुपये के ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है।
मेले में उपस्थित मुजफ्फरनगर सदर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं रूस्रूश्व विभाग के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने च्एक जनपद – एक उत्पादज् योजना के अंतर्गत स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के साथ ५,००० प्रशिक्षितों को टूल किट भेंट कराई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जनपदों के लाभार्थियों से वर्चुअल वार्ता कर बधाई दी और उनमें आत्मनिर्भरता का जोश भरा। मंत्री कपिल देव ने कहा कि जैसे ही स्वरोजगार में लगा व्यक्ति कुछ नया सोचता है तथा अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए कदम उठाता है तब वह उद्यमी बन जाता है। इस प्रकार स्वरोजगार उद्यमिता के लिए अवतरण मंच है। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार से गरीबी दूर होने तथा व्यक्तिगत आय बढ़ने के साथ-साथ राष्ट्रीय आय में भी वृद्धि होती है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न नये भारत के निर्माण में एक अहम पहलु है।
फिल्म बेरवा बिरान का टीजर रिलीज किया
बुढ़ाना। फैज गार्डन में हिंदी फीचर फिल्म बेरवा बिरान का टीजर रिलीज किया गया तो वहीं आत्मनिर्भर फिल्म के लिए कलाकारों का आडीशन लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार के दिन फिल्म बेरवा बिरान का टीजर बुढ़ाना कोतवाली के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, फ़ैज़ गार्डन के आनर इमरान मियां, एमबीबीएस चिकित्सक सोनू कश्यप व यूट्यूब एक्ट्रेस माणि गौतम द्वारा संयुक्त रूप से लेपटॉप पर बटन दबाकर रिलीज किया गया। सभी ने लगभग एक मिनट का ट्रेलर देखकर फिल्म प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी और डायरेक्टर हर्ष यादव के काम की तारीफ की और बताया कि टीजर में जिन कलाकारों ने काम किया है उनकी एक्टिंग भी वाकई काबिले तारीफ है। इस दौरान यहां पर आगामी फिल्म आत्मनिर्भर के लिए कलाकारों का आडीशन लिया गया। जिसमें लगभग दस प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर फिल्म आत्मनिर्भर के डायरेक्टर जीशान अहमद, प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी, कास्टिंग डायरेक्टर दीपक राजपूत, भारत टाकिज के मैनेजर पंडित गणेश शर्मा, डॉक्टर शेखर कुमार, यूट्यूब एक्ट्रेस आशु सिमारिया, इश्तकार कुरैशी, आसिफ अली, तजम्मुल अली, चांद कस्सार व नसीम अहमद मौजूद थे।
सर्द रातों में लोगों का ठिकाना बन रहे आश्रय स्थल
मुजफ्फरनगर। धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है। ऐसे में जिन लोगों को रात गुजारने के लिए छत नहीं मिलती उनके लिए शहर में संचालित हुए तीन आश्रय स्थल वरदान साबित हो रहे हैं। शहर में एक स्थाई तथा दो अस्थाई आश्रय स्थल संचालित हो रहे हैं। तीनों स्थानों पर रात के समय लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। रात के समय पारा लगातार नीचे गिरता जा रहा है। जिन लोगों के सिर पर छत नहीं उनके लिए ठंड का मौसम किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में लोगों को रात गुजारने के लिए सुविधा देने के दृष्टिगत शहर में जानसठ रोड ओवर ब्रिज तथा साईं धाम मंदिर के सामने दो अस्थाई रैन बसेरों का निर्माण कराया गया है। जिनमें 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है, जबकि रेलवे रोड पर पहले से ही स्थाई विश्राम गृह संचालित है। नगर पालिका परिषद के निर्देशन में तीनों विश्राम स्थल या रैन बसेरों का प्रबंधन आदर्श सेवा समिति के तत्वावधान में किया जाता है। संचालक योगेन्द्र कुमार शर्मा का कहना है कि दोनों अस्थाई रैन बसेरों में रात गुजारने के लिए लोग आ रहे हैं। बताया कि स्थाई विश्राम गृह में कोविड-19 टेस्ट कराकर नेगेटिव आने वालों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। जबकि अस्थाई रैन बसेरों में कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसका कोई आश्रय स्थल नहीं रात गुजार सकता है। अस्थाई रैन बसेरों में आने वालों के लिए कोविड-19 टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं है। रेलवे रोड स्थित स्थाई आश्रय स्थल पर रात गुजारने पहुंचे दुष्यंत ने बताया कि दिन भर काम में समय गुजारने के बाद वह रात गुजारने के लिए वहां आते हैं। संचालक की ओर से वहां एक कंबल भी दिया जाता है तथा सुबह के समय उन्हें शौचालय जाने की सुविधा भी मिल जाती है। फरमान ने बताया कि स्थाई आश्रय स्थल पर रात के समय ठंड नहीं लगती तथा नियमों का पालन करते हुए वे वहां रात गुजारते हैं। बताया कि आने से पूर्व उसका कोविड टेस्ट कराया गया था। नेगेटिव आने के बाद ही उसे नियमित रूप से रात गुजारने दी जा रही है।
ओवरलोड वाहनों से छलनी हो रहा सड़कों का सीना
मुजफ्फरनगर। निर्माण में गुणवत्ता की कमी तथा ओवरलोड वाहनों का आवागमन सड़कों का सीना छलनी कर रहा है। शहर की अधिकतर सड़कों का निर्माण व मरम्मत हो चुकी है, बावजूद इसके कुछ सड़कों में अब भी गड्ढे नजर आ रहे हैं। नगरपालिका निर्माण विभाग ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने का संकल्प लिया है।
विकास का रास्ता पक्की सड़को से होकर जाता है। मुख्य मार्ग से गांव-देहात को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण विकास की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। जिले में अधिकतर मुख्य मार्गो के निर्माण तथा मरम्मत की जिम्मेदारी पीब्डलूडी की है। बावजूद इसके संपर्क मार्ग तथा शहर के भीतर की सड़कें क्रमशरू गन्ना विभाग व नगर पंचायत एवं नगरपालिकाएं करा रही हैं। सड़क मरम्मत कराने के लिए पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रुड़की रोड पर धरना एवं अनशन किया था। शहर के अंसारी रोड, आर्य समाज रोड, झांसी रानी रोड, भोपा रोड, प्रकाश चौक व सर्कुलर रोड आदि की सड़कें फिलहाल बेहतर हालत में हैं। रुड़की रोड पर कुछ स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं, जिनके लिए नगरपालिका निर्माण विभाग मरम्मत का एस्टीमेट तैयार कराने में जुटा है। वहीं शहर के किदवईनगर व खालापार आदि मोहल्लों में सड़क निर्माण के लिए वार्ड सभासद स्तर पर से प्रयास किये जा रहे हैं।
शहर की अधिकतर सड़कों को गड्ढामुक्त करा दिया गया है। ओवरलोड वाहनों के आवागमन के चलते सड़कों में हुए गड्ढों को बंद कराया जा रहा है। यदि किसी मोहल्ले में सड़क टूटी है तो उसका एस्टीमेट तैयार कराकर आवश्कतानुसार पुनर्निर्माण या मरम्मत कराई जाएगी।
– अंजू अग्रवाल, चेयरपर्सन, नगरपालिका
स्वास्थ्य सेवाओं को पलीता लगा रहे गांव के उपकेंद्र
मुजफ्फरनगर। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए चाहे जितने जतन कर ले, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के चलते इन्हें पटरी पर लाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। जानसठ क्षेत्र में गांवों में बने उपकेंद्र रखरखाव व स्वास्थ्यकमियों की कमी के चलते बदहाल अवस्था में पहुंच रहे हैं। इससे जरूरतमंदों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सरकार ने गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए हर गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र बना दिए। सरकार ने एक उपकेंद्र बनाने में लाखों रुपये तो खर्च कर दिए, लेकिन उसे पटरी पर लाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की कमी को पूरा नहीं कर सकी। गांवों में बने उपकेंद्रों पर कर्मचारियों की तैनाती के बिना वह बदहाल अवस्था में हैं।
जानसठ सीएचसी पर गांवों में कुल 35 उपकेंद्र खुले हुए हैं, लेकिन उसमें से मात्र 17 पर ही एएनएम तैनात हैं। बाकी सब जगह पर स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़े हुए हैं, जिसके चलते वह बदहाल अवस्था में पहुंच चुके है। इन उपकेंद्रों पर आवार पशु डेरा डाले रहते हैं। सीएचसी प्रभारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि 17 उपकेंद्रों पर एएनएम की तैनाती न होने के कारण खाली पड़े होने पर बदहाल हो रहे हैं। वह कई बार इस बाबत जिला कार्यालय पर पत्र लिखकर उनकी तैनाती की मांग कर चुके है, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण तैनाती नहीं हो पा रही है, जिसके कारण उपकेंद्र खाली पड़े हुए हैं। जैसे ही नई तैनाती मिलेगी उपकेंद्रों पर साफ-सफाई करके वहां कार्य शुरू किया जा सकेगा।

