उत्तर प्रदेश

Ayodhya: रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को नहीं होगी अयोध्या आवागमन की समस्या, Train Running…

Ayodhya: 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन के बाद रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अयोध्या आवागमन की समस्या नहीं होगी। बरेली होते हुए अयोध्या के लिए उत्तर रेलवे की पांच जोड़ी ट्रेनों के संचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। पहली अयोध्या स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जनवरी से देहरादून-अयोध्या के बीच शुरू होने की उम्मीद है। 

राम मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे देश के कोने-कोने से अयोध्या के लिए ट्रेनें चलाएगा। हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू की जाने आने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों का बरेली होते हुए अयोध्या के लिए आवागमन होगा।

सर्वे लगभग पूरा हो गया है। रेलवे अब समयसारिणी बनाने का काम कर रहा है। उत्तर रेलवे की देहरादून-अयोध्या स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है। यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह पांच बजे अयोध्या पहुंचेगी। 

कुछ ट्रेनों को अलीगढ़-चंदौसी-बरेली-सीतापुर और कुछ को शाहजहांपुर से हरदोई होते हुए चलाया लाएगा। जनवरी के दूसरे सप्ताह में अयोध्या स्पेशल सभी पांच जोड़ी ट्रेनों की समयसारिणी जारी होने की उम्मीद है। इधर, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल भी गुजरात, राजस्थान की ओर से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर विचार कर रहा है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21502 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 16 =