खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस पर फायर: तलाशी के दौरान आरोपी की कार से १७ पेटी देसी शराब अवैध  कारतूस  बरामद1 Min 12 |

मुज़फ्फरनगर /मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी सफलता लगी जब पुलिस हाइवे पर वाहन चेकिंग कर रही थी, चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब एक कार चालक को रोकने का प्रयास किया तो कार चालक पुलिस पर फायर कर जंगल के रास्ते भागने लगा, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी घेराबंदी करते हुए भाग रहे आरोपी को घेर कर हिरासत में ले लिया ,तलाशी के दौरान पकड़े गए आरोपी की कार से १७ पेटी देसी शराब अवैध असला कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है, सीओ खतौली ने बताया की पकड़ा गया आरोपी गैंगस्टर व शराब तस्कर मेरठ निवासी मनोज है। दरअसल पूरा मामला नेशनल हाईवे ५८ स्थित मंसूरपुर थाना क्षेत्र की चौकी बेगराजपुर का है जहां बीती देर रात्रि में पुलिस संदिग्ध वाहन/ व्यक्तियों की तलाशी कर रही थी । तभी अचानक एक संदिग्ध कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन कार चालक ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया जवाबी कार्रवाई में चौकी इंचार्ज ने आला अधिकारियों को सूचना कर कार का पीछा किया और बेगराजपुर से जोहरा के रास्ते पर जंगल में घेराबंदी करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया । जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार से १७ पेटी देसी शराब सहित पकड़े गए आरोपी के पास से अवैध असला कारतूस व खोखा बरामद किया गया।
उधर सूचना मिलते ही थाना मंसूरपुर प्रभारी कुशलपाल सिंह व् सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह भी भारी फ़ोर्स के साथ मोके पर पहुंच गए जहां पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछ ताछ की तो पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मनोज पुत्र राजवीर निवासी प्रभात नगर थाना सरधना जनपद मेरठ बताया। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने बताया की पकड़ा गया आरोपी शातिर गैंगस्टर व् शराब तस्कर है जोकि रैक्टिफाइड शराब व् मिलावटी शराब को अपने गैंग के साथ मिलकर मेरठ, मुज़फ्फरनगर, शामली आदि जनपदों में बेचने का काम करता है पकड़ा गया आरोपी पहले भी मेरठ के सरधना से भी जेल गया हुआ है इसकी मेरठ सहित अन्य जनपदों से भी पूछ ताछ की जा रही है । पकड़े गए आरोपी से बरामदगी- ०१ तमंचा मय ०३ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर। ०१ कार, १७ पेटी देशी शराब । गिरफ्तार आरोपी मनोज पर अवैध शराब तस्करी, ह्त्या का प्रयास, गैंगेस्टर, आदि संगीन धाराओं के लगभग आधा दर्जन से ज्यादा अभियोग पंजीकृत है।

 

 

चित्तौड़ा झाल पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी 3 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। थाना सिखेड़ा क्षेत्र के चित्तौड़ा झाल पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, आपको बता दें कि मृतक युवक की पहचान अंकित कुमार(२७ वर्ष) पुत्र समंदर पाल निवासी तुगलक पूर कमहेड़ा थाना पुरकाजी के रूप में हुई, आपको बता दें कि मृतक अंकित कुमार १० दिसंबर से घर से लापता हो गया था, जिसके बारे में परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नजदीकी थाना भोपा में दर्ज कराई थी, ६ दिन बीत जाने के बाद आज चित्तौड़ झाल में गुमशुदा अंकित कुमार की लाश मिली, जिसकी सूचना जाल पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने अपने नजदीकी थाने में दी, जिसको पुलिस ने शिनाख्त कराई, और पता चला कि यह मृतक ६ दिन पहले इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना भोपा में दर्ज कराई गई थी, तो वही परिजनों ने झाल पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की, मृतक के जीजा ने बताया कि अंकित काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था , जो अचानक १० तारीख को घर से लापता हो गया था, जिसकी सूचना उन्होंने अपने नजदीकी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, मर्तक अंकित कुमार ४ साल से अपने जीजा के यहां अथाई थाना भोपा मे रह रहा था।

 

मिशन शक्ति के अंतर्गत अमृत इंटर कॉलेज रोहाना मुज़फ्फरनगर में  कार्यक्रम
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति के अंतर्गत अमृत इंटर कॉलेज रोहाना मुज़फ्फरनगर में आज प्रधानाचार्य हरपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय रोहाना चौकी प्रभारी सचिन त्यागी ने कहा कि राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस हर बेटी-हर महिला का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा च्जो लोग नारी गरिमा और स्वाभिमान को दुष्प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, बेटियों पर बुरी नजर डालेंगे, उनके लिए उत्तर प्रदेश की धरती पर कोई जगह नहीं है, यह लोग सभ्य समाज के लिए कलंक हैं, उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे अपराधियों से पूरी कठोरता से निपटेगी, उनकी दुर्गति तय है।
महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा एव सम्मान की शुरुआत घर से होने पर जोर देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने कहा कि बेटा-बेटी में कोई भेद नहीं है, कोख में बेटियों की हत्या और बाल-विवाह की सार्वजनिक रूप से निंदा होनी चहिए, अपने खिलाफ होने वाली हिंसा या अपराध की शिकायत जरूर करें, आपके सामने १०९०, १०७०, १८९, ११२, १८१ , १०७६ जैसी तमाम विकल्प हर समय उपलब्ध हैं । कार्यकृम में मुख्य रूप से कैप्टन शशांक भारती,

कार दीवार को तोडकर गेस्ट हाउस मे जा घुसी
5 Min 6 |भोपा। घने कोहरे के कारण कार दीवार को तोडकर गेस्ट हाउस मे जा घुसी। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे किसी को गंभीर चोट नही आई। सुबह-सुबह हुए इस हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह भोपा थाना क्षेत्र के बेल्डा पुलज पर घने कोहरे के कारण एक गाडी दीवार को तोडते हुए समीप ही गेस्ट हाउस मे जा घुसी। बताया जाता है कि इस दौरान कार मे पांच लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे किसी को कोई चोट नही लगी। सुबह के वक्त अपने खेतो पर काम के लिए जा रहे ग्रामीणो ने जब यह नजारा देखा तो एक बार को वे सकते मे आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गए।

 

अवैध प्रतिबन्धित औषधी सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर जिला औषधी निरीक्षक लवकुश प्रसाद द्वारा अभियुक्त अनिल सिंघल पुत्र घसीटामल नि0 175 द0 कृष्णापुरी थाना को0नगर मु0नगर को जगदम्बा जनरल स्टोर दाल मण्डी से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से प्रतिबन्धित आक्सीटॉन इन्जेक्शन व एलेपैथिक औषधियां को को बरामद किया गया।

मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ द्वारा अभियुक्त अययूब पुत्र याकूब नि0 जसवन्तपुरी सरवट थाना सिविल लाइन्स मु0नगर को मुर्गी फार्म के पास शहाबुददीनपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 20 पव्वे देशी नाजायज शराब दिल से मार्का को बरामद किया गया।

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 अनित यादव द्वारा अभियुक्त रशीद पुत्र सईद अंसारी नि0 गली नं0 3 महमूदनगर थाना सिविल लाइन मु0नगर को बझेडी फाटक से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 500 नशे की गोलियां को बरामद किया गया। वहीं इसके अलावा थाना चरथावल पर उ0नि0 योगेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त मेहरबान पुत्र शब्बीर नि0 ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल मु0नगर को कुटेसरा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 5.2 किग्रा डोडा पोस्त को बरामद किया गया।वहीं थाना को0नगर पर उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ द्वारा अभियुक्त मोहसीन पुत्र कययूम नि0 मिमलाना रोड थाना को0नगर मु0नगर को न्याजूपुरा से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 300 नशे की गोलियां को बरामद किया गया।

 

एकता एवं अमन-भाईचारे को कायम करने के लिए कार्य करेगी
मुजफ्फरनगर। मजलूम समाज पार्टी के मेरठ निवासी लियाकत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उनकी पार्टी हिंदू, मुस्लिम, एकता एवं अमन-भाईचारे को कायम करने के लिए कार्य करेगी। विशेषकर दबे, कुचले वर्ग के उत्थान के लिए पार्टी निरंतर धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो मुस्लिमों को 17 प्रतिशत आरक्षण देगी, मजदूरों की मजदूरी बढायेगी और मजदूरों को पेंशन दिलाने का काम करेगी। इसके साथ ही गरीबों को निःशुल्क बिजली, शिक्षा व चिकित्सा की सुविधा दी जायेगी। गरीब आदमियों की बेटियों की शादी में एक लाख रूपये की मदद और बेरोजगार युवाओं को दस हजार रूपये प्रति माह का बेरोजगार भत्ता दिलाया जायेगा। उन्होंने पार्टी की स्थापना की जरूरत क्यों पडी इसका उल्लेख करते हुए कांग्रेस, सपा, बसपा और भाजपा पर निशाने साधे। पत्रकार वार्ता में सगीर त्यागी, सुमित चौधरी, आदिल चौधरी, स. अमरपाल, सलमान भाई, हाजी नाटा कुरैशी, अख्तर प्रधान, फैजल कुरैशी, मुनसफ प्रधान, मुशर्रफ, जहागीर आदि मौजूद रहे।

फरमानी नाज के बीमार बेटे का उपचार कराने की जिम्मेदारी ली7 Min 8 |
खतौली (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने सुरों का जादू बिखेरने के बल पर इंडियन आइडल के दूसरे राउंड में जगह बनाने वाली फरमानी नाज के बीमार बेटे का उपचार कराने की जिम्मेदारी ली। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने फरमानी नाज को इसकी पूरी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।
खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी फरमानी नाज व उनके भाई फरमान नाज के गाना गाते हुए वीडियो कुछ समय से सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए हैं। दोनों भाई-बहन ने हाल ही में सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले प्रसिद्ध शो इंडियन आइडल में शिरकत की थी, जहां शानदार गायिकी के बाद उन्हें दूसरे राउंड में जगह मिल गई है।

 

8 Min 7 |कोविड-१९ के राहत कोष में १००००० का चेक जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को दिया
मुजफ्फरनगर । डीएम कार्यालय पर आज राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिल्लो ने अपने पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल की १९वी पुण्यतिथि पर कोविड-१९ के राहत कोष में १००००० का चेक जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को दिया। सुशील कुमार सिल्लो ने बताया कि हमारे पिता ओम प्रकाश गोयल १९४२ से १९४७ तक स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा रहे है वही देश को आजाद करने में पूरा सहयोग किया है और स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। ओम प्रकाश गोयल शहर की जानी-मानी हस्ती थे और ओमी घोड़ी वाले के नाम से प्रसिद्ध थे। हमने उनकी १९वी पुण्यतिथि पर आज सरकार के राहत कोष में १००००० का सहायता राशि का चेक जिलाधिकारी को सौंपा है, जिससे लोगों की सहायता हो सके। वहीं हम सबको कोरोना से बचने के लिए भी जागरूक करते रहते हैं। सहायता राशि का चेक सोपने में वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता रेवती नन्दन सिंघल, अखिल सिंघल, संजय सिंह, राहुल पंवार, अमित धीमान, राजकुमार रहेजा, मनोज गुप्ता, मनोज गुप्ता, विश्वदीप गोयल सहित क़ई लोग मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस सूक्ष्म समारोह में चैक ग्रहण करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि उनका यह योगदान मिल का पत्थर साबित होगा। पूर्व में भी जिला प्रशासन को सुशील कुमार सिल्लो का हमेशा से सहयोग मिलता रहा है।

 

किसी व्यक्ति विशेष्ज्ञ द्वारा एक प्रेस नोट जारी करके कहा है वह सरासर गलत
मुजफ्फरनगर। किसानो की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण ही श्री गुरू सिंह सभा का उददेश्य है। इसी उददेश्य से साध संगत के सहयोग से 13 दिसंबर 2020 को गुरूद्वारा साहिब गांधी कालोनी से एक बस किसान आन्दोलन के लिए साध संगत के सहयोग से दिल्ली रवाना हुई थी। श्री गुरू सिंह सभा गांधी कालोनी के अध्यक्ष अमरजीत सिह सिडाना ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि श्री गुरू सिह सभा मुजफ्फरनगर की अंतरिम कमेटी और सांध संगत के सहयोग से 13 दिसंबर 2020 को गुरूद्वारा साहिब गांधी कालोनी से एक बस दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन मे गई थी। इस विषय पर किसी व्यक्ति विशेष द्वारा एक वक्तव्य जारी किया था। उक्त् वक्तव्य का श्री गुरू सिंह सभा खंडन करती है। जो बस दिल्ली किसान आन्दोलन में गयी थी उसका मुख्य उददेश्य केवल यही था कि किसानो का मसला जल्द ही सुलझे व आपसी भाईचारा कायम रहे सके। यह बस जो वहां गयी थी वह सिंह सभा के प्रधान व सदस्यो की अनुमति से ही गयी थी न केवल सैक्रेटी की अनुमति से। इस बस को भेजने में पूरी कमेटी का सहयोग था। जैसा कि किसी व्यक्ति विशेष्ज्ञ द्वारा एक प्रेस नोट जारी करके कहा है वह सरासर गलत है तथा आधारहीन तथा तथ्यो से परे है।

 

ऑनलाईन श्री रामचरितमानस दोहा चौपाई प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। श्री वैश्व कुटुम्ब सेवा समिति के तत्वाधान मे ऑनलाईन श्री रामचरितमानस दोहा चौपाई प्रतियोगिता के पुरस्कार स्थानीय महावीर चौक कार्यालय पर वितरण किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन सिंघल ने किया तथा संचालन महामंत्री नरेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल रहे। इस दौरान जर्नाधन स्वरूप का सानिध्य भी प्राप्त हुआ। अतिथियो का पुरजोर स्वागत किया गया। विजेता सदस्य हर्ष गोयल व स्पर्श गोयल के पुरस्कृत किया गया। बैठक में शहीद विकास सिंघल को श्रृद्धाजली अर्पित की गई तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शहीद के परिवार को 50 लाख रूपये व सरकारी नौकरी की दिए जाने की सराहना की गई। जिला मोर्गदर्शक कृष्णगोपाल मित्तल ने बताया कि आज के इस कोरोना बीमारी के विषय काल मे अपनी संस्कृति व धर्म के प्रसार हेतु वैश्य कुटुम्ब द्वारा जो यह धार्मिक प्रतियोगिता कराई गयी है इससे विजेताओं के साथ आयोजक भी सम्मान के पात्र हैं। संस्था नित सेवाकर्यो से क्षेत्र को लाभान्वित कराती आई है। भविष्य मे अनेको प्रभारी योजनाओं से जन जन को जोडने का प्रयास रहेगा। श्री वैश्य कुटुम्ब सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पवन सिंघल ने कहा कि गत दिनो मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा मेरठ रोड पर स्थित 16 बीघा सती वैश्यान की वैश्य समाज की भूमि को समाज का कब्जा लिवाने के निर्णय का जो कदम उठाया गया है। उसके लिए वैश्य समाज मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के प्रति आभार प्रकट करता है तथा अपील करता है कि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के इस प्रयास मे सभी को भागीदारी रखनी चाहिए। उन्होने कहा कि हरसंभव वैश्य कुटुम्ब का सहयोग रहेगा। कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष पवन सिंघल, जिल महामंत्री नरेश गुप्ता,रोहित गुप्ता, कशिश गोयल, हर्ष गोयल,शुभम तायल, आदित्य जैन, स्पर्श गोयल,जिला कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष डा.सुधीर कंसल, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

जनमंच द्वारा एक सभा
मुजफ्फरनगर। जनमंच द्वारा एक सभा नगर के प्रबुद्धजनों की आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि चेयरपर्सन श्रीमती अंजुअग्रवाल के समक्ष गणमान्य नागरिकों ने नगर की समस्याओं एवं सुझावों को साझा किया। चेयरपर्सन ने सभी समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष निशांक जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष उद्योगपति सतीश गोयल, वरिष्ठ चिकित्सक डा० ईश्वर चंद्रा, उमेश गोयल एड० सभासद विपुल भटनागर , मनोज वर्मा, विकासगुप्ता, नरेश मित्तल एवं कपिल मित्तल, अजय अग्रवाल, श्रीमती मिनाक्षी मित्तल आदि ने सुझाव दिए, सफल संचालन श्रीमती रीना अग्रवाल ने किया।

 

जिला प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम व महिला सम्बन्धित अपराध(३५४, ३७६ आईपीसी – पॉस्को एक्ट) के अभियोगों की विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा विवेचकों की दक्षता एवं कार्यकुशलता को बेहतर करने हेतु जनपदीय पुलिस लाईन स्थित जिला प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। महिला सम्बन्धित अपराध(३५४, ३७६ आईपीसी – पॉस्को एक्ट)- जनपद के निरीक्षक/उपनिरीक्षकगण को महिला सम्बन्धी अपराधों में कार्यवाही एंव विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कुछ क़ानूनी प्रावधान करने चाहिएः अशोक बालियान
इन दिनों कडाके की सर्दी में किसान दिल्ली की सीमा पर आंदोलनरत है। इस आन्दोलन में भारतीय किसान यूनियन की चिंताए किसान हित की है और हम उम्मीद करते है कि केंद्र सरकार व् किसान संगठनों के बीच जल्द ही पुनरू वार्ता होकर समाधान निकलेगा।
भारत में कृषि को एक जोखिम भरा व्यवसाय माना जाता है। किसानों को फसलों के रोपण से लेकर अपने उत्पादों के लिये बाज़ार खोजने तक जोखिमों का सामना करना पड़ता है। कीमतों में जोखिम का मुख्य कारण पारिश्रमिक लागत से भी कम आय, बाज़ार की अनुपस्थिति और बिचौलियों द्वारा अत्यधिक मुनाफा कमाना है। और ये कारक फसल उत्पादन, मौसम की अनिश्चितता, फसल की कीमत, ऋण और नीतिगत फैसलों से भी जुड़े हैं।
राष्ट्रीय कृषि बाज़ार को मूर्त रूप देना इसका दीर्घकालिक समाधान है, और यह समाधान अनुबंध खेती से, कस्बों और शहरों में प्रत्यक्ष बिक्री के साथ जोड़ने से और बेहतर हो सकता है। इसीलिए केंद्र सरकार ने कृषि में सुधार के लिए तीन कानून बनाये है, जो किसान हित में है।
केंद्र सरकार द्वारा २३ कृषि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की संस्तुति पर वर्ष में दो बार रबी और खरीफ के मौसम में की जाती है। और धान और गेहूँ के लिये खरीद नीति तय की गई है, जो सीधे पीडीएस से जुड़ी हुई है। एमएसपी का आकलन करने के लिए सीएसीपी खेती की लागत को तीन भागों में बांटता है। ए२, ए२$एफएल और सी२, ए२ में फसल उत्पादन के लिए किसानों द्वारा किए गए सभी तरह के नकदी खर्च जैसे- बीज, खाद, ईंधन और सिंचाई आदि की लागत शामिल होती है जबकि ए२$एफएल में नकद खर्च के साथ पारिवारि श्रम यानी फसल उत्पादन लागत में किसान परिवार का अनुमानित मेहनताना भी जोड़ा जाता है।
केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को काफी हद तक लागू कर दिया था लेकिन अभी फसल की लागत पर जो एमएसपी तय किया जा रहा है, वह ए२$एफएल है। किसानों की मांग है कि इसमें सी२ जोडकर एमएसपी तय किया जाए। किसानों की यह मांग उचित है। बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) उन कृषि उपज की खरीद के लिए, जो जल्दी खराब हो जाने वाली (जैसे आलू, मक्का व् प्याज आदि) प्रकृति की होती हैं और यह वहां की राज्य सरकार के अनुरोध पर लागू की जाती है। इसके अतिरिक्त जब भी तिलहन, दलहन और कपास की कीमतें एमएसपी से नीचे गिर जाती हैं, नेफेड पीएसएस के अंतर्गत की इनकी खरीद करती है। लेकिन यह योजना देर से शुरू की जाती है, तब तक अधिकतर किसान अपनी उपज सस्ते में बेच देते है। इस योजना को बेहतर किये जाने की आवश्यकता है।
अधिकांश फसलें वर्ष में एक बार ही काटी जाती हैं और शेष वर्ष के लिये संग्रहीत की जाती हैं। किसी न किसी को फसल का भण्डारण करना ही पड़ता है, अन्यथा इसे उपभोक्ताओं के लिये पूरे वर्ष उपलब्ध नहीं किया जा सकता है। कृषि में सुधार के लिए बनाये गये इन तीनों कानूनों से भण्डारण व्यवस्था में सुधार होगा, जिसका लाभ किसानों को भी मिलेगा।
किसानों की आय बढ़ाने के लिये सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिये था कि समस्याग्रस्त क्षेत्रों में सभी फसलों का बीमा जीरों प्रिमियम पर हो, और सभी कृषि ऋणों को बीमा से जोड़ा जाना चाहिये ताकि बैंक को ऋण हानि से सुरक्षा मिल सके व् इस स्थिति में किसान पर बोझ न पड़ें, लेकिन केंद्र सरकार ने किसान संगठनों की मांग पर इसको तय दरों पर ही स्वेच्छिक कर दिया है। इस समय भी पंजाब के कुछ किसान संगठन मंडी से बहार कृषि उपज के व्यापर पर शुल्क लगाने की मांग कर रहे है और सरकार इसके लिए तैयार भी हो गई है, जबकि इसका नुकसान किसान को ही होगा। मंडी व् मंडी से बहार खरीद में शुल्क की एकरूपता के लिए मंडी शुल्क को समाप्त किया जाना चाहिए। किसानों की सबसे बड़ी समस्या उन्हें फसल का सही मूल्य न मिलना है, इसलिए वे इस न्यूनतम समर्थन मूल्य की वर्तमान व्यवस्था में न्यूनतम बिक्री मूल्य से नीचे उनकी उपज न बिके, यह कानूनी प्रावधान मंडी के अंदर व् मंडी के बहार दोनों जगह चाहते है। किसान अपने कुछ अन्य कृषि उपज को मुख्य फल-सब्जी व् दूध सहित न्यूनतम समर्थन मूल्य की सूचि में सम्मलित भी कराना चाहते है। यह मांग उचित है। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि केंद्र सरकार को उपरोक्त पर अति शीघ्र विचार कर उचित निर्णय करना चाहिए।

 

भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कवि संगम पिलखुवा जिला हापुड़ के तत्वाधान में १५दिसंबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम के पश्चमी उत्तर प्रदेश प्रान्त के मुख्य संयोजक वरिष्ठ कवि अशोक गोयल ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि अनिमेष शर्मा और कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि दिनेश त्यागी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री वीना गोयल ने सरस्वती वंदना के साथ किया।इसके साथ ही उन्होंने अपनी रचना प्रकृति कहती है मनुज से,बुद्धि से कुछ काम लो।बैर मुझसे मत करो,निज हित अहित पहचान लो।।पढ़कर प्रकृति प्रेम का सन्देश दिया।
वरिष्ठ कवि अशोक गोयल जी ने पढ़ा कि है अगर प्रभु-प्रेम पाना तो मनुज से प्यार कर लो।दूर कर दुर्भावनाएं तुम ह््रदय में प्यार भर लो। वरिष्ठ कवि अनिमेष शर्मा ने शानदार गजल के माध्यम से जनमानस के ह््रदय को स्पर्श किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कवि दिनेश त्यागी ने पढ़ा कि खेती करके देख लो,है जी का जंजाल।खाने को फाके मिले, सदा रहे कंगाल।। कवि अटल मुरादाबादी ने पढ़ा कि नही लिखनी मुझे आती,कभी श्रंगार की भाषा,कभी लिखता नही यारो महज मैं प्यार की भाषा।। गढ़मुक्तेश्वर से कवि राजकुमार हिंदुस्तानी ने पढ़ा कि-कलमकार डरता नही,लिखता सच्ची बात।मोदीनगर से कवि अवनीत सिंह समर्थ’ ने पढ़ा कि बसाए हैं जो आँखों में स्वप्न औकात से बढ़कर।कवि डीपी सिंह ने पढ़ा कि एक खेत में हुए इकठ्ठे साँप नेवले चूहे मोरद्यकवयित्री स्नेहलता भारती ने पढ़ा -हुई बेटी जवां जब से, ये निंदियाँ लें गया कोई द्यकवयित्री प्रतिभा गर्ग ने पढ़ा कि मुश्किलों में देख हमको मुस्कुराना आ गया।कवयित्री कल्पना कौशिक ने पढ़ा -कमजोर नहीं हूँ मेँ! दुःख दर्द मेँ डूबी हो जो वह कोर नहीं हूँ मेँ द्यकवि रामआसरे गोयल ने पढ़ा कि -क्या फागुन क्या सावन,नित होली तीज मनाएं।ओज के कवि मोहित शौर्य ने शहीदों को नमन करते हुए ओजपूर्ण रचना पढ़ी।कवि योगी मोनू राणा ने जय जय हिंदी भारती जय जय हिंदी भारती ।कवि कपिल वीर सिंह ने पढ़ा कि काश समय फिर करवट बदले फिर ऐसी परछाई बने।कवि शिव प्रकाश शर्मा ने पढ़ा -जिसके दिल मेँ दर्द छुपा हो उसका फिर मुस्काना कैसा कवि अतुल अविरल, कवि देवेंद्र देव मिर्जापुरीने भी देश भक्ति से औत प्रोत कविता पाठ किया।इस मौके पर कवि डॉ नरेश सागर,कवि वी. के. शेखर,प्रान्त प्रभारी शीलवर्धन जी, कृष्ण अवतार गुप्ता, रविंद्र उत्साही द्य आदि के अतिरिक्त अनेक गण मान्य व रचनाकार मौजूद रहे।

 

14 Min 3 | कनिका जगत कल्याण निधि का वार्षिकोत्सव
मुजफ्फरनगर। कनिका जगत कल्याण निधि का वार्षिकोत्सव नई मंडी में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शुक्रताल से पधारे आचार्य विष्णु जी महाराज ने सहभागिता की जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनियन बैंक आईडीबीआई बैंक के मैनेजर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कम्पनी के चेयरमैन संदीप कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उपसिथत लोगों को सम्बोधित करते हुए आचार्य विष्णु ने कहा कि यह वर्ष पूरा कोरोना काल में लोगों को पीडित कर गया है फिर भी अनेक संस्थाओं ने लोगों के भरपूर मदद की। इस कार्य में कनिका जगत कल्याण निधि का नाम उल्लेखनीय है। कोरोना काल ने लोगों को नये अंदाज में जीने का अवसर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में नारी मिशन शक्ति का भी उल्लेख किया और कहा कि नारी को जिस समाज में सम्मान मिलता है वह समाज हमेशा उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। कार्यक्रम में कम्पनी सैकेट्री अजय जैन, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अतुल कृष्ण, आईडीबीआई बैंक के विनय गर्ग ने नवीनतम टैक्नोलोजी और बैकिंग ट्रांजैक्शन नियमों का उल्लेख करते हुए लोगो ंको नई जानकारी दी। यूनियन बैंक के मैनेजर अमित श्रीवास्तव ने कनिका निधि को साधुवाद देते हुए कहा कि कोरोना काल में जहां लोगां को बैंकों से भी परेशानी हुई है वहीं पर कनिका जगत कल्याण निधि ने आम जनता की सेवा कर लोगां का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे अरूण शर्मा ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कराये अैर सभी को सम्मानित कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनुष्का व कनिका का नृत्य सर्वाधिक सराहा गया। इस कार्यक्रम में कम्पनी की डायरेक्टर अर्चना शर्मा, सुबोध दीक्षित, आयुष्मान वत्स ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कियै। इसके अतिरिक्त अनुष्का जैन, शिवानी, आशीष कुमार, दीपक कौशिक, अरूण शर्मा, कनक, विकास, विनय, नितिश और चंदन गुप्ता की उपस्थित उल्लेखनीय रही। गौरतलब है कि कनिका जगत कल्याण निधि का यह चौथा वार्षिक उत्सव था।

 

भारतीय विकास पार्टी की बैठक

मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की बैठक प्रधानमंत्री आवासा योजना के अर्न्तगत तीसरी किस्त न आने पर लोगो को परेशानी का सामना करना पड रहा है। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि संगठन की एक बैठक रामलीला टिल्ला पर कंवरवाल कश्यप के आवास पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता अमित बाल्मिकी ने की व संचालन अनिल खटीक ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप एवं राजकुमार प्रजापति ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार एवं योगी सरकार व अन्य प्रदेशो की भाजपा समर्थित सरकारो ने जनहित मे बहुत कार्य किए है। बैठक मे सरकार से मांग की गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अर्न्तगत सामान्य वर्ग,पिछडा वर्ग,दलित वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बहुत से लोगो को तीसरी किस्त जल्द से जल्द उनके खातों में देकर भेजकर उन्हे कडाके की ठंड से बचायें। समस्त देश की जनता प्रधानमंत्री को हर क्षेत्र मे हुए विकास की तारीफ कर रहे हैं। बैठक मे राजबीर, अजय,राधेश्याम, नरेश, दुर्गेश,किशन,राजा,निर्दोष, पंकज, आशिफ, नवीन, ब्रज, शिवांशु, आशू,बिलाल, सुरेश आदि थे।

 

आज समय के साथ युवा गलत रास्ते पर आ गया- मुनि श्री प्रणम्य सागर
15 Min |मुजफ्फरनगर। प्रेमुपरी में अहर्म योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री चंद्र सागर जी महाराज का शीत कालीन प्रवास चल रहा है!
मुनि श्री ने अपने प्रवचन में बताया आज का युवा एक गलत रास्ते पर चल पड़ा है पहले जब युवा बाहर घूमने जाता था तो केवल होटलों आदि पर चाट पकोड़े खाता था किंतु आज समय के साथ युवा गलत रास्ते पर आ गया शहरों में नशा करने के साधन खुलते जा रहे हैं पहले यह साधन सार्वजनिक रूप में नहीं थे और १२ -१५ वर्ष के बच्चे भी इन बारो में जाकर नशा करने लगे हैं एक विचार करके तो देखो कि क्या हमें जीवन इसीलिए मिला था मुनि श्री ने बताया आज होटलों में नॉनवेज,वेज सब एक साथ बनता है यदि आप वास्तविक रूप से जैन क लाना चाहते हैं तो कम से कम होटल आदि के भोजन का तो प्रयोग मत करो जिससे अपने कुल पर कलंक तो ना लगे आज बच्चे मैगी मसाला के बिना कोई भोजन नहीं खाना चाहते है मैगी मसाले में अजीनोमोटो नाम का पदार्थ रहता है जो मांसाहारी है! कम से कम जैन होने के नाते इन सभी चीजों का त्याग रखें। मुनि श्री ने बताया जीवन जीने के लिए मात्र भोजन की आवश्यकता नहीं है हम शुद्ध भोजन के साथ भी अपना जीवन जी सकते हैं किंतु आज हमें अपनी इंद्रियों पर इतना भी नियंत्रण नहीं रहा कि हम इन सभी अशुद्ध वस्तुओं का त्याग कर पाये मुनि श्री ने कहा कम से कम ६० वर्ष की आयु तक तो व्यक्ति को इन सब अशुद्ध भोजन का त्याग कर देना चाहिए अतः समय तक इन भोगो में लिप्त रहोगे तो फिर जीवन का कल्याण कैसे हो पाएगा 7अध्यक्ष विनोद जैन बैंक वाले महामंत्री विपिन जैन जूगनू नावला वाले मंत्री अनुज जैन वहलना वाले जैन समाज के लोग उपस्थित रहे

 

ठंडी हवा के चलते धूप की तपिश भी एक बार को ठंडी हवा में फीकी पड़ती दिखाई दी
मुजफ्फरनगर। चौथे दिन भी सूरज निकला। ठंडी हवा के चलते धूप की तपिश भी एक बार को ठंडी हवा में फीकी पड़ती दिखाई दी। लोग दिन में भी कंपकंपाते हुए दिखाई पड़े। बाजारों, सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। बुजुर्गों और बच्चों को लेकर लोग अधिक सचेत हैं। हालांकि तेज धूप के समय लोगों ने धूप में बैठकर उसका आंनद भी लिया।
जनपद में चार दिन पूर्व हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद से ठंड लगातार बढ़ी है। दो दिन तक आकाश में बादल छाए रहे और सूरज नहीं निकला। इसके चलते अधिकतम तापमान लुढ़ककर काफी नीचे आ गया। मंगलवार को दिन में सूरज निकला, लेकिन सर्द हवा के कारण सूरज की गर्मी बेअसर रही। यही नहीं अधिकतम तापमान १८.२ तक ही पहुंच पाया। लोग दिन में भी ठिठुरते नजर आए। सर्द हवा चलने के कारण सड़कों पर दुपहिया वाहनों की संख्या कम हो गई है। सुबह-शाम में लोग मजबूरी में ही घर से बाहर निकल पा रहे हैं। बाजार सुबह देर से खुल रहे हैं और शाम को जल्दी बंद हो रहे हैं। बाजार में गर्म कपड़ों, मेवे और मूंगफली आदि की डिमांड बढ़ी है।
फसलों के लिए लाभकारीः उपकृषि निदेशक
मुजफ्फरनगर। उप निदेशक कृषि जसबीर सिंह तेवतिया का कहना है कि लगातार बढ रही ठंड जिले की फसलों के लिए लाभकारी है। गन्ना और गेहूं के लिए ठंड अच्छी है। यदि पाला पड़ता है तो सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है।
हार्ट की समस्या बढ़ती हैः डॉक्टर सत्यम-मुजफ्फरनगर। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सत्यम राजवंशी का कहना है कि सर्दी के मौसम में दिल की बीमारियां खासकर दिल के दौरे के नए मामले ४० प्रतिशत तक बढ जाते हैं। गिरते तापमान और सर्द हवा के संपर्क में आने से दिल, दिमाग और शरीर की धमनियां सिकुड़ जाती हैं। ठंडी हवा और वायरल इंफेक्शन ने सांस की नली में सूजन आ जाती है। ब्लड प्रेशर बढ़ता है और खून में ऑक्सीजन कम होती है। दिल पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता है। सिकुड़ी हुई नसों में खून गाढ़ा होकर जमने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सर्दी से बचाव जरूरी है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 5 =