समाचार
डीएम ने मुजफ्फरनगर के ट्रांसजेंडरो (किन्नरों) की सहायता करने के लिए पोर्टल लांच किया
मुजफ्फरनगर। लोकवाणी सभाकक्ष में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद मुजफ्फरनगर के ट्रांसजेंडरो (किन्नरों) की सहायता करने के लिए एक पोर्टल आज लांच किया जिसमें यह ट्रांसजेंडर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं इस पोर्टल से ट्रांसजेंडरों के नामांकन होने पर जनपद मुजफ्फरनगर के समाजसेवी व उद्योगपति इन ट्रांसजेंडरो को सक्षम बनाने व सुविधा देने के लिए अपना पूरा पूरा सहयोग देंगे जिससे यह मुजफ्फरनगर के ट्रांसजेंडर(किन्नर) अपनी पढ़ाई लिखाई सिलाई कढ़ाई बुनाई रहन-सहन आवास आदि की सुविधा इस जिलाधिकारी के पोर्टल से प्राप्त कर सकेंगे और अपने जीवन यापन को सुगम बना कर आम जनता की तरह अपना जीवन यापन चला पाएंगे आज इस पोर्टल की लॉन्चिंग के मौके पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रसासन अमित कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह,एसडीएम सदर दीपक कुमार,जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुसफेकिंन सहित प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी वह दर्जनों ट्रांसजेंडर मौजूद रहे वहीं ट्रांसजेंडरो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए फूल भेंट की।
जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
मुज़फ्फरनगर। वर्ष २०२० को विदाई देते हुए एवं वर्ष २०२१ में प्रवेश करने से पहले कई समाजसेवी संस्थाओं ने सामूहिक रूप से काशीराम आवास सर्कुलर रोड में ५१ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए, यहां संस्था के लोगों ने आगे भी इसी तरह के पुनीत कार्य करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार आज देर शाम जनपद मु० नगर के सर्कुलर रोड पर स्थित काशीराम कॉलनी में कई समाजिक संगठनो के लोग पहुंचे जहां उनके साथ जिला प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। यहाँ पहुंचे सभी लोगों ने जरूरत मन्दो की मदद हेतु कम्बलों का वितरण किया जिनमे ३४ विधवा महिलाएं, ५ दिव्यांग, १२ घरों में कार्य करने वाली महिलाओ का चयन करके कंबल वितरण कर सेवा की और कदम बढ़ाया गया। उक्त कार्य में प्रमुख रुप से एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार, एसडीएम अजय कुमार अंबस्ट, सरदार बलजीत सिंह डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन, अंजलि चौधरी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बीजेपी, कृष्ण गोपाल मित्तल उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, तरुण मित्तल, सुभाष चौहान नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग, संदीप दास, सीमा दास एसएस दास चौरिटेबल मेमोरियल, अमित गुप्ता समन्वय स्तंभ, वरिष्ठ समाजसेवी बीना शर्मा, निधीश राज गर्ग उदय वेलफेयर सोसाइटी, डॉ प्रदीप अग्रवाल, होतीलाल शर्मा प्रांतीय अचार्यकुल, संजय गुप्ता, अरुण प्रताप, असद फारुकी प्रयत्न संस्था आदि सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने कालोनी में कम्बल वितरण किये। यहाँ सभी ने एक स्वर में कहा की आने वाले समय में सामूहिक संस्थाओं के सहयोग से निरंतर इसी तरह की सेवा कार्य जारी रहेगी। बता दें उक्त संस्थाओं ने लॉकडाउन में भी लगातार खाना वितरण की सेवाएं की है एवं शेल्टर होम पर नेकी की दीवार के द्वारा जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, जूते,कंबल आदि की सेवाएं लगातार पहुंचाई है ।
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। सिविल बार संघ के राष्ट्रीय सभागार में वर्ष 2021 के लिए निर्वाचित नई कमैटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यां ने शपथ ग्रहण की और इसके साथ ही उन्होंने अपने दायित्वों को सम्भाल लिया। राष्ट्रीय सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का संचालन करते हुए नवनिर्वाचित महासचिव बिजेंद्र सिंह ने कहा कि चुने गये सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को नववर्ष की बधाई। इस वर्ष 2021 में कार्यकारिणी की प्राथमिकता रहेगी कि प्रभावी बीमा योजना लागू की जाये साथ ही सिविल बार परिसर में ई लाइब्रेरी की व्यवस्था हो ताकि देश के सभी भागों से दिये जाने वाले निर्णय और जनरल उसमे उपलब्ध हो। आवश्यकता पड़ने पर अधिवक्ताओं को इसकी प्रति रिहायती दरों पर उपलब्ध हो। इसके साथ ही महिला अधिवक्ताओं के लिए एक कामन रूम और पुरूष अधिवक्ताआें के लिए भी एक हॉल की व्यवस्था करायी जायेगी क्योंकि ऐसा महसूस हो रहा है कि सिविल बार के सदस्यों में काम की अधिकता के कारण कम्यूनिकेशन गैप बन गया है। जिसे समाप्त करना होगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस नये वर्ष में अधिक से अधिक कार्य दिवस आयोजित करने का प्रयास होगा ताकि आने वाले नये वकीलों के सामने भी रोजी रोटी की समस्या न रहे। न्याय के मंदिर के दरवाजे बंद न हो खुले रहे और वर्किग डे बढ़ें नये अध्यक्ष सुगन्ध जैन ने चुनावों के लिए एल्डर्स कमैटी के साथ-साथ चुनाव अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया। शपथ ग्रहण समारोह में सिविल बार संघ के सदस्यों के अलावा जिला बार संघ के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया जैदी एल्डर्स कमैटी के बीएस महेश, वागीश स्वरूप एडवोकेट के अलावा आंचल अग्रवाल एडवोकेट, राकेश शर्मा, श्यामाचरण पंवार, हरिओम गोयल, सुनीता रानी आदि की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
मोरना ब्लॉक वासियों ने सांसद संजीव बालियान से सडक निर्माण की मांग
मुजफ्फरनगर। मोरना ब्लॉक वासियों ने सांसद संजीव बालियान तथा जन प्रतिनिधियों से अपील की है कि जिले में 9 ब्लॉकों में से 8 ब्लॉक किसी ना किसी मेन रोड हाईवे से जुड़े हुए हैं, लेकिन एक इकलौता मोरना ब्लॉक ऐसा है, जहां पर ऐतिहासिक तीर्थ स्थल होने के साथ साथ देश विदेश से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा सुनने आते हैं। इसके बावजूद यह ब्लॉक आज भी किसी मैन हाईवे रोड से जुड़ा ना होने के कारण पिछड़ा हुआ है। लॉकडाउन के बाद यहां के व्यापारी मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। वह अन्य सभी कार्य भी लगभग ठप ही हो गए हैं, क्योंकि यहां के सब लोग मुख्यधारा से दूर हैं। उन्होंने निवेदन किया कि यहां के विकास का बीड़ा आप स्वयं उठाएं। यहां की जनता जिन्हें चुनती है वह जनप्रतिनिधि कभी क्षेत्र में नहीं आते ना उनका क्षेत्र के विकास की ओर कोई ध्यान है। जनता ने अपील की है कि शुकतीर्थ से बिजनौर या शुकतीर्थ से हरिद्वार के लिए सीधी रोड का निर्माण कराया जाए, जिससे इस क्षेत्र के विकास के लिए रास्ता खुल सके। उन्होंने आशा जताई है कि जनता की भावनाओं को समझकर इस काम की शुरुआत करेंगे जिसमें यहां की जनता आप का पूर्ण रुप से समर्थन करेगी।
हाड कपा देने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित
मुजफ्फरनगर। सर्दी का सितम जारी है। वर्ष 2021 के प्रथम दिन शुक्रवार को भी ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होने से मैदानी में शीतल लहर का कहर बढ़ रहा है। दिन में दोपहर के बाद सूर्यदेव ने हल्के दर्शन दिये। सुबह-शाम के समय ठंड बढ़ने से जनमानस ठिठुर रहा है। जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से शुक्रवार ठंड का असर ज्यादा दिखाई दिया। सुबह के समय जिले में घना कोहरा छाया रहने से वाहन चालक को फॉग लाइटों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। पिछले कई दिनों से ठंड अपने शबाब पर है। सुबह, दोपहर और शाम ठंड में लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। हवा के साथ ठिठुरन ने लोगों की कंपकपी छुड़ा रखी है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी हवा शीतलहर चलने से ठंड में वृद्धि हो गई है। पूरे दिन शीतलहर चलने की वजह से लोग कांप गए। बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी कम रही। वहीं लोग गर्म कपड़े पहनकर अपने-अपने घरों से बाहर निकले। लोगों ने विभिन्न स्थानों पर अलाव पर हाथ तापकर ठंड से बचने का प्रयास किया। कोहरा व पाला पड़ने से सरसों, आलू की फसल को रोग लगने की संभावना है। अधिकारी किसानों को पाले से फसल को लगने वाले रोगों की रोकथाम के लिए सलाह दे रहे हैं। शुक्रवार में सुबह से ही कोहरा और शीतलहर चलती रही। जिससे आम आदमी की दिनचर्या पर विपरीत प्रभाव पड़ता दिखाई दिया। दोपहर के समय जरूर कुछ समय के लिए गुनगुनी धूप से लोगों को राहत मिली, लेकिन कुछ समय को छोड़ ठिठुरन बदस्तूर जारी रही। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी और गलन बढ़ गई है। सुबह और शाम कोहरे के साथ चल रही शीत लहर चलने की वजह से सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। बच्चों से लेकर वृद्धजनों को यह सर्दी भारी पड़ रही है। सुबह और शाम का समय तो मानो सर्दी का गलन के बीच ही कट रहा है। दोपहर बाद चार बजे के बाद जहां धूप गायब हुई, वहीं पाला और ठिठुरन लोगों को अपनी जद में ले रहा है। सुबह-शाम तो मानो हड्डियां ही सुन्न हो रही हों।
अवैध शराब सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त मुकेश पुत्र वीरसिंह निवासी ग्राम हरिनगर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम हरिनगर से ग्राम गोदना जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुकत के कब्जे से 10 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की गयी।वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 वीरनारायण सिंह द्वारा अभियुक्त मोनू पुत्र रमेश निवासी ग्राम गादला थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को जगंल ग्राम रसूलपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुकत के कब्जे से 20 पव्वे देशी अवैध शराब तोफा मार्का बरामद की गयी।
मुजफ्फरनगर। महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 मैयाद्ीन द्वारा वॉछित अभियुक्तों गौरव शर्मा पुत्र दिनेश कुमार, अंकित पुत्र दिनेश कुमार निवासीगण मौहल्ला रामपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को मसकन के बाहर दुकान से गिरफ्तार किया।
बुके भेंट कर स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमन लाल द्वारा नववर्ष के अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं अधिशासी अधिकारी हेमराज को बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर कपिल कुमार अवर अभियंता निर्माण, पूरन चंद पाल कार्यालय अधीक्षक विजेंद्र सिंह, रामदास एवं गोपाल त्यागी स्टेनो अध्यक्ष मौजूद रहे।
नववर्ष पर अलर्ट रही जनपद पुलिस 
मुजफ्फरनगर। नववर्ष पर जनपद पुलिस अलर्ट मोड पर रही। जिला पुलिस प्रमुख अभिषेक यादव के निर्देश पर नववर्ष की पूर्व संध्या से ही पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। नववर्ष पर शराब पीकर हंगामा करने व हुडदंग मचाने वालो के प्रति पूरी तरह सख्ती के मूड मे है। नगर के विभिन्न चौराहो,बाजारो एवं अनेक स्थानो,होटल व रैस्टोरेन्ट आदि पर पुलिस टीम ने गश्त के दौरान चैकिंग अभियान चलाया तथा देर रात वाहन लेकर घूमने वालो की जमकर क्लास लगाई।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस ने नववर्ष के उपलक्ष मे अनेक स्थानो पर भ्रमण कर होटल,चौराहों व अन्य स्थानो पेर ेसघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने स्वयं जनपद मे भ्रमण कर होटल,चौराहों आदि पर डियूटी में लगे पुलिस बल को चैक किया। एसएसपी ने डियूटी पर लगे पुलिसबल को ब्रीफ करते हुए सतर्कता करतने के निर्देश दिए।
बंदरां का आतंक
खतौली। कस्बे के मौहल्ला सैनीनगर व बिददीवाडा मे बंदरो का आतंक बना हुआ है। मौहल्लावासियो का कहना है कि कस्बे मे बंदरो ने अच्छा-खासा उत्पात मचा रखा है। बंदरो के कारण बुजुर्गो व बच्चो को काटने का भय बना रहता है। इतना ही नही बंदर छतो पर सुखाए गए कपडे व अन्य सामान तक उठा कर ले जाते हैं । मौहल्लावासियो ने पालिका प्रशासन से मांग की है कि बंदरो को पकडने वाली टीम को बुलवाकर बंदरो को कहीं अन्य स्थान पर छुडवाया जाए।
पुलिस अधिकारियों, एव एलआईयू अधिकारियों को फूल भेट कर सम्मान किया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नववर्ष २०२१ के अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को पटका पहनाकर एव पुलिस अधिकारियों, एव एलआईयू अधिकारियों को फूल भेट कर एव एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा, भानु प्रताप, किशन लाल नारंग, वीरेंद्र अरोरा, राजेंद्र अरोरा,विजय मदान ज्ञानी गुरबचन सिंह,संजीव संगम सुशील कुमार,ओमवीर सिंह, शिवकुमार सिंघल आदि सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विद्युत लाइन से तार टूटकर जमीन गिरा
मुजफ्फरनगर। विद्युत लाइन से तार टूटकर जमीन मे गिर जाने से मौहल्लावासियो मे भय बन गया। मौहल्लावासियो ने विद्युत विभाग के अधिकारियो को इस हादसे से अवगत कराया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवईनगर में फातमा मस्जिद के पास मेन लाइन का तार टूटा पडा हुआ है। जो किसी बडे हादसे को अंजाम दे सकता है। इस हादसे से घबराए मौहल्लावासियो ने 66 केवी के जेई को फोन करके अवगत कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम लाइन को ठीक करने मे जुट गई।
युवक की बाईक चोरी
मुजफ्फरनगर। बाजार मे किसी काम से गए एक युवक की बाईक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार 40 फुटा रोड निवासी साजिद आज दोपहर के वक्त किदवईनगर मे किसी काम से गया हुआ था कि इसी बीच किदवईनगर से साजिद की बाईक अज्ञात वाहन चोर चोरी कर ले गए। अपनी बाइक को उक्त स्थान पर ना देखकर युवक साजिद के होश फाख्ता हो गए तथा वह आसपास अपनी बाईक की तलाश मे जुट गया।
टॉप-10 शातिर अपराधी गिरफ्तार
तितावी। पुलिस ने विभिन्न मामलो मे शामिल टॉप-10 के अपराधी को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की तैयारी की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत थाना प्रभारी तितावी राजेन्द्र वशिष्ठ की मौजूदगी मे नववर्ष के मददेनजर क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान तितावी पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर गैंगस्टर,धोखाधडी, आयुद्ध अधिनियम जैसी संगीन धाराओं के मामलो मे वांछित आरोपी दानिश पुत्र फरमान निवासी ग्राम छतेला थाना तितावी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी मे जुट गई। गिरफ्तार अभियुक्त दानिश पुत्र फरमान निवासी छतेला थाना तितावी मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर। गिरफ्तार अभियुक्त पर गैंगस्टर, धोखाधडी, आयुद्ध अधि० जैसी संगीन धाराओं में लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। नववर्ष के अवसर पर भारतीय विकास पार्टी की और से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे संगठन से जुडे पदाधिकारियो सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि संगठन की एक बैठक पार्टी कार्यालय पुरानी आबकारी पर आयोजित हुई। जिसमें संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा मौहल्लावासी उपस्थित रहे। इस दौरान भारतीय विकास पार्टी के पदाधिकारियो व मौहल्लावासियो द्वारा नूतन वर्ष पर भजन,कीर्तन व श्री हनुमान चालीसा का पाठ,श्री रामचन्द्र जी की स्तुति की गई। इस अवसर पर रा.अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि वर्ष 2020 कोरोना काल था। जिसमें प्रधानमंत्री ने व समस्त मंत्रीमण्डल एवं जनता के सहयोग से समस्त देशवासियो को कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से बचाया है। इस दौरान अजय बाठला, नितिन शर्मा,दीपक त्यागी, विकास गर्ग, आरिफ, अरबाज, विजय कश्यप, राधेश्याम कश्यप, किशनलाल कश्यप, नरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
एक्ट्रेस ने पुलिस ने चौकी में वृक्षारोपण किया
मुजफ्फरनगर। आज शुक्रवार के दिन मंसूरपुर थाना क्षेत्र की बेगराजपुर पुलिस चौकी परिसर में पहुंचीं यूट्यूब एक्ट्रेस माही प्रजापति और मंसूरपुर थाने के एसएचओ कुशलपाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से अशोक का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इससे पर्यावरण शुद्ध बना रहता है और हमें आक्सीजन भी मिलती रहती है। यूट्यूब पर धूम मचा चुके हिंदी सोंग तुझसे थी जिंदगी की एक्ट्रेस माही प्रजापति ने कहा कि बिना पेड पौधों के जीवन नहीं है। इसलिए हमे अपने आसपास पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने यहां पर पत्रकारों को बताया कि वे अब तक चार सोंग्स में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उनके पास अभी प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी की एक हिंदी फिल्म का आफर आया है जिसको वे अवश्य करेंगी। आज वे मेरठ में आयोजित एक फैशन शो में भाग लेने जा रही हैं। इस मौके पर यहां बेगराजपुर पुलिस चौकी प्रभारी गजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अजय तेवतिया, फिल्म आत्मनिर्भर के प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी और कास्टिंग डायरेक्टर दीपक राजपूत आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्लास्टिक बैग, ग्लास बेचने पर लगाया 57 सौ का जुर्माना
मुजफ्फरनगर। प्रदूषण विभाग की टीम ने शामली से मुजफ्फरनगर आ रही पॉलिथिन से भरी एक ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की है। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के नेतृत्व में प्रदूषण विभाग और नगरपालिका की टीम नें शहर में भगत सिंह रोड, शिव चौक पर दूकानों पर खुलेआम बेचे जा रहे प्लास्टिक के बैग व ग्लास आदि को जब्त किया। इस दौरान टीम ने दूकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 57 सौ रूपए का जूर्माना भी लगाया। प्रदूषण विभाग को शिकायत मिली की मारूती पेपर मिल शामली से जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्र में एक ट्रेक्टर ट्रॉली पॉलिथिन से भरी हुई आ रही है। जो अवैध रूप से शहर में सप्लाई की जाएगी। खबर मिलते ही प्रदूषण विभाग के अधिकारी हरकत में आए ओर उन्होंने तीतावी के पास पॉलिथिन से भारी ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्द कर लिया। विभाग के क्षेत्रिय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि जांच के बाद सम्बंधीत पेपर मिल पर कार्रवाई की जाएगी। इसके शहर में मिल रही लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया। और सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के नेतृत्व में प्रदूषण विभाग और नगरपालिका की टीम नें शहर में भगत सिंह रोड, शिव चौक पर दूकानों पर खुलेआम बेचे जा रहे प्लास्टिक के बैग व ग्लास आदि को जब्त किया। इस दौरान टीम ने दूकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 57 सौ रूपए का जूर्माना भी लगाया।
हरे भरे बाग काटकर काटी जा रही है कालोनियां, अफसर बता रहे-हमने नहीं दूसरे ने दी है मंजूरी
जानसठ। कस्बे में चारों ओर जमीन खरीद कर कालोनी काटने का काम तेजी से चल रहा है। अभी हाल में ही तहसील के ढांसरी गेट के निकट कस्बे में पानीपत खटीमा राजमार्ग के पास आम का बाग काटकर कॉलोनी काटने का सिलसिला जारी है, जिसमें खूब धड़ल्ले से खनन किया जा रहा है और मिट्टी का भराव चालू है, जबकि भूमि खरीदकर कॉलोनी काटने के लिए पहले भूमि को उप जिलाधिकारी से आबादी में घोषित करानी पड़ती है। इस संबंध में एसडीएम जानसठ से कई बार फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन कोई संतोषजनक बात नहीं हो पाई।
हरी-भरी फसलों से महकते थे खेत खलियानः- जानसठ के चारों ओर जिन खेतों में कालोनिया काटी जा रही है और खेतों में कभी हरी भरी फसलों से खेत महकते थे और अच्छी खांसी फसलें होती थी, जिनमें साग सब्जी या गन्ने की फसल व अनाज की अच्छी पैदावार होती थी, जिन से लोगों को अच्छी आमदनी होती रहती थी।
बढ़ रही है प्लाटों की खरीददारीः- कस्बे के चारों ओर काटी जा रही कालोनियों में प्लाटिंग की जा रही है और प्लाट की खरीददारी जोरों पर चल रही हैं। खरीदे गए प्लॉट आम लोगों के लिए कमाई का भी जरिया है। कुछ ही दिनों में प्लाट की कीमत बढ़ जाती है और महंगी रेट में प्लाट खरीदे और बेचे जा रहे हैं। यह एक कारोबार का भी अच्छा साधन माना जा रहा है।
हरा भरा फलदार काट दिया गया आम का बागः- अभी हाल ही में फलदार हरा भरा आम के पेड़ों का बाग काट दिया गया। इस संबंध में जब जिला मुजफ्फरनगर के डीएफओ सूरज कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि आम का बाग तीन शर्तो पर काटा जा सकता है या तो पेड़ सूख रहे हो या रोग ग्रस्त हो गए हो या फलहीन हो गए हो, इसके अलावा आम का हरा भरा बाग नहीं काटा जा सकता। उसके बाद वन रेंजर अधिकारी मोहन भोकंडी से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि जो आम का बाग काटा गया है, वह परमिशन से काटा गया है, जब उनसे पूछा गया कि जब केवल उपरोक्त 3 कारणों से ही बाग काटा जा सकता है, तो फिर हरे-भरे आम के बाग को क्यों काट दिया गया, तो उन्होंने बताया कि आवेदक उद्यान विभाग मे पेड़ों के काटने की परमिशन लेता है। उद्यान विभाग के आदेशानुसार वन रेंजर द्वारा पेड़ काटने की परमिशन दे दी जाती हैं, लेकिन जो हरे भरे पेड़ों का आम का बाग काटा गया है, उसमें का कुछ हिस्सा आम के पेड़ों का बाग अभी मौके पर मौजूद खड़ा हुआ है, जिसमें काफी संख्या में आम के हरे भरे फलदार पेड़ खड़ेे हुए हैं, जबकि आम फलों का राजा कहलाता है।
श्रीराम कॉलेज में वर्ष 2021 का जोरदार स्वागत हुआ
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा नव वर्ष 2021 के स्वागत में ’’वेलकम-2021’’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 की गाइडलाईन का अनुपालन करते हुये किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम, प्राचार्या श्रीराम कालेज डा0 प्रेरणा मित्तल तथा प्रवक्ता संदीप राठी द्वारा पारम्परिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।
आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ बीएड विद्यार्थियों द्वारा गणेश वन्दना से कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। मनुराज ने भी नव वर्ष के स्वागत में गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भावना, नीशु, प्रीया, श्वेता आदि छात्राओं तथा छात्र हिमांशु ने नृत्य किया। कार्यक्रम में शिक्षा शिक्षा संकाय के छात्र-छात्राओं ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति देकर सभागार में बैठे दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया। सर्दी के मौसम में नये वर्ष का स्वागत सकारात्मक सोच और युवा जोश के साथ कई गुणा धूम-धाम से किया गया। नये वर्ष में सारा माहौल एक नई उम्मीद से सराबोर था।
बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र रविकांत धीमान ने सभी छात्रों की ओर से अपने सभी शिक्षकों का धन्यवाद दिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने सहयोगी छात्रों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डा0 आदित्य गौतम ने नववर्ष की शुभकामनायें देते हुये उनके मंगलमय भविष्य की कामना करते उम्मीद व्यक्त की कि आने वाला साल बीते साल की सभी कडवी यादो को भुला सकें।
प्राचार्या श्रीराम कॉलेज डा0 प्रेरणा मित्तल ने छात्रों को नववर्ष की शुभकामनायें देते हुये उनका उत्साहवर्द्धन किया तथा सभी विभाग के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नववर्ष की शुभकामनायें देते हुये उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स डॉ0 विनीत शर्मा, श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ0 आलोक गुप्ता, श्रीराम कॉलेज आफ लांॅ के प्राचार्य डा0 आर0पी0 सिंह, प्रमोद कुमार, निशान्त राठी, मौ0 नईम, भानु प्रताप वर्मा, जगमेहर गौतम, संदीप राठी, टीनी अग्रवाल आदि उपस्थित रहें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ‘‘बालिकाओ के मौलिक व विधिक अधिकार’’ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन
मुजफ्फरनगर। सचिव/सिविल जज(सी0डि0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर श्रीमती सलोनी रस्तोगी ने कहा कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार श्री राजीव शर्मा मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आज दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित केन्द्रीय हाल में ‘‘बालिकाओ के मौलिक व विधिक अधिकार’’ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर ने उपस्थित समस्त जनमानस को भारतीय संविधान में महिलाओंध्बालिकाओं को प्राप्त मौलिक अधिकारों के सम्बन्ध मे विस्तार से बताया तथा उन्होने कहा कि हमारे संविधान में पुरूषो के समान ही महिलाओे को भी अधिकार प्राप्त है बालिकाओं के कल्याण व सुरक्षा के सम्बन्ध में अनेक अधिनियम बनाये गये है जैसे भारतीय दण्ड संहिता की धारा 354, 354ए, 354बी, 354सी, 376, 376ए, 376बी, 376सी, 376डी, 498ए, 304बी, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005, यौन हिं से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 आदि परन्तु बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है परिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय, सभी स्तरो पर प्रयास किया जाये।
सचिव जिला सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर ने कहा कि बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा,आत्म रक्षा, सामाजिक सोच व विचारधारा, बालिकाओं को समय दे जिससे वे भावनात्मक रूप से सशक्त हो तथा अपराध का शिकार न हो सके। उन्होने महिलाओ के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होने कहा कि महिलाओं को कानून द्वारा अनेकों अधिकार दिये गये है लेकिन जागरूकता की कमी है महिलाओ को जागरूक करने का कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है यदि कोई महिला मुकदमें की पैरवी आर्थिक स्थिति के कारण करने में असमर्थ है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन देने पर निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जायेगा। शिविर में उपस्थित महिलाओ को कोविड-19 कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
शिविर में श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती अन्तिमा िंसंह, श्रीमती बबली, श्रीमती ख्याति शर्मा, श्रीमती राबिया, श्री धन प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

