उत्तर प्रदेश

Hathras: गांव कछपुरा में घर में घुसकर मारपीट, जिंदा जलाने की धमकी

Hathras कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कछपुरा में 23 मार्च की रात एक नामजद एक घर में घुस गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने मकान स्वामी व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। आरोप जिंदा जलाने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी राजेश कुमार पुत्र रूप किशोर ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 23 मार्च की रात में एक नामजद व्यक्ति घर में घुस आया। जब घर वालों ने रात्रि में घर में घुसने के बारे में पूछा तो छूटते ही आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। 

पीड़ित की मां और उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसकी मां के गंभीर चोट आई हैं। आरोपी घर से भागते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =