News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगरः दामाद ने सास-ससुर और बहनोई पर धारदार हथियार से किया हमला, सास-ससुर की मौके पर मौत, बहनोई घायल10 Min Min 2 |
मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलेडी निवासी एक युवक ने घर पर सो रहे अपने सास-ससुर और बहनोई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में सास-ससुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहनोई घायल हो गया। घायल बहनोई को हायर सेंटर रेफर किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबिक घायल बहनोई को हायर सेंटर रेफर किया।
जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के स्घ्योहारा नगर से सटे ग्राम चक महदूद सानी निवासी अब्दुल मलिक ने तीन साल पहले अपनी बेटी की शादी थाना जानसठ के गांव भलेडी निवासी रिजवान पुत्र हसीब से की थी। शादी के बाद से ही पत्घ्नी अंजुम व पति रिजवान में विवाद के कारण अंजुम अपने पिता के घर गांव चक महदूद सानी में रह रही थी। शनिवार की देर रात्रि करीब 12रू30 बजे आरोपित रिजवान अपने ससुराल आया और अपने ससुर-सास और बहनोई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में सास-ससुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहनोई घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे सीओ अजय कुमार अग्रवाल व थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौड़ ने दोनों शवों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पुत्री अंजुम ने अपने पति के विरुद्ध हत्या की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपित रिजवान के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

 

बर्ड फ्लू के दृष्टिगत ग्राम कुतुबपुर को एपीसेन्टर घोषित करते हुए
कुतुबपुर से 0-10 कि0मी0 की परिधि क्षेत्र”अलर्ट जोन घोषित
एपीसेन्टर से 10 कि0मी0 परिधि में पोल्ट्री एवं अण्डा मार्किटध्दुकानें 21 दिन तक बन्द रहेंगी
एवं पोल्ट्री का नया स्टॉक 03 माह तक प्रारम्भ नहीं किया जायेगा।
मुजफफरनगर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के विकास खण्ड एवं तहसील जानसठ के ग्राम कुतुबपुर में मृत कौओं की प्टत्प् इज्जतनगर, बरेली द्वारा च्त्म्स्प्डप्छ।त्ल् क्प्।ळछव्ैप्ै में पशुपालन निदेशालय से दिनॉंक 16-01-2021 की सॉय को प्राप्त सूचना के अनुसार एवियन इन्फ्लूएन्जा वायरस (बर्ड फ्लू) की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के फलस्वरूप एवियन इन्फ्लूएन्जा (बर्ड फ्लू) के संक्रमण की स्थिति के दृष्टिगत जनपद में बर्ड फ्लू बीमारी के प्रसार को नियन्त्रित करने तथा निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने हेतु अधिसूचना संख्या-75/सैंतीस-2-2021-30(93)/2005/दिनांक 10-01-2021 द्वारा पशुओं में संक्रामक और सांसर्गिक रोगों का निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम-2009 एवं भारत सरकार की एवियन इन्फ्लूएन्जा (बर्ड फ्लू) हेतु एक्शन प्लान-2021 के अनुसार ग्राम कुतुबपुर को एपीसेन्टर घोषित करते हुए कुतुबपुर से 0-10 कि0मी0 की परिधि के क्षेत्र को ”अलर्ट जोन“ ।स्म्त्ज् र्व्छम् घोषित किया जाता है एवं एवियन इन्फ्लूएन्जा (बर्ड फ्लू) के नियंत्रण हेतु भारत सरकार के एक्शन प्लान-2021 के अनुसार निम्न प्रतिबन्धों को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए जिलाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया है कि समस्त सम्बन्धित विभाग एक्शन प्लान-2021 के अनुसार कार्यों को दैनिक रूप से सम्पादित करते हुए सूचना मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुजफ्फरनगर के माध्यम से प्रतिदिन अधोहस्ताक्षरी एवं जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम (01312436918 एवं 9412210080) को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा आदेश/अधिसूचना जारी करते हुए निर्देश दिये है कि
1- ”अलर्ट जोन ग्राम कुतुबपुर के 0-10 किमी0 की परिधि में कुक्कुट,अण्डा,मृत पक्षी, कुक्कुट खाद,बिछावन, कुक्कुट फार्म मशीनरी,कुक्कुट उपकरण इत्यादि का आवागमन (लाना, ले जाना) पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाता है।
2- इन्फैक्टिड प्रिमीसेज में व्यक्तियों एवं वाहनों का आवागमन बन्द रहेगा।
3- संदेहजनक कुक्कुट फार्म/चिन्हित इन्फैक्टिड स्थान पर जाने वाला कोई भी व्यक्ति किसी अन्य कुक्कुट फार्म पर बिना विसंक्रमित हुए प्रवेश नही करेगा।
4- चिन्हित स्थल के प्रवेश प्रक्षेत्र में विसंक्रमण प्रक्रिया कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
5- सर्विलेन्स कार्य एवं सफाई कार्य में लगे स्टाफ के वाहन इन्फैक्टिड प्रिमीसेज से 500 मी0 की दूरी पर खडेघ् किये जायेंगे।
6- एपीसेन्टर से 10 कि0मी0 परिधि में पोल्ट्री एवं अण्डा मार्किटध्दुकानें 21 दिन तक बन्द रहेंगी एवं पोल्ट्री का नया स्टॉक 03 माह तक प्रारम्भ नहीं किया जायेगा।
7- इन्फैक्टिड जोन में कुक्कुट फार्मों की क्लीनिंग तथा डिसइन्फैक्शन का कार्य स्थानीय निकायध्पंचायत तथा वन विभाग द्वारा अविलम्ब कराया जायेगा।

 

कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा गौवध अधि0 में वांछित अभियुक्त इरशाद उर्फ मेंडक पुत्र मकसूद निवासी फक्करशाह चौक के पास खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को गहराबाग वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियु्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त रक्षित पुत्र कृष्णपाल सिंहल निवासी मौहल्ला जमुनाविहार थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को जानसठ अडडे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित 01 लूटा हुआ पर्स बरामद किया गया।वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र शहजाद निवासी नूर मस्जिद के पास किदवईनगर थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को बसी नगर पुलिया से गिरफ्तार किय गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त जानू उर्फ जान मौहम्मद पुत्र लूकमाल निवासी ग्राम अंती थाना खतौली मुजफ्फरनगर को जानसठ अडडे से गिरफ्तार किया गया।

 

कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल

मुजफ्फरनगर। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशू बाईक द्वारा चरथावल रोड पर किसी काम के लिए जाते वक्त चरथावल की और से तेजी के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। नागरिको की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिजनो को हादसे की सूचना दी।

 

जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सूजडू के मौहल्ला दीन मौहम्मद निवासी आरिफ नामक युवक ने घर मे हुई कहासुनी पर घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने आनन-फानन मे पडौसियो की मदद से युवक आरिफ को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। कोतवाली पुलिस ने इस हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।

 

हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी ईलम सिह सैनी स्कूटी द्वारा कूकडा ब्लॉक पर जाते वक्त टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी धन्धेडा भिजवा दिया। नगर के मौहल्ला गउशाला नदी रोड निवासी तेजस्वी शर्मा पुत्र स्व.राजीव शर्मा भी बुढाना मोड के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी उमेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा साईकिल द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार मे जाते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। आसपास के दुकानदारो ने घायल युवक को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवा दिया।

 

दो पडौसियों के बीच हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। दो पडौंसयो के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईनके मौहल्ला जसवन्तपुरी निवासी योगश का अपने पडौसी भीमसैन से पिछले कुछ समय से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो के बीच कहासुनी व मारपीट पर मौके पर पहुचे पडौसियो व जिम्मेदार लोगो ने दोनो पक्षो को समझा बुझाकर मामला शान्त कराया।

 

पुलिस ने अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 ओमकार पाण्डेय द्वारा अभियुक्त हरबीर सिंह पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम वाजिदपुर कवाली थाना जानसठ मुजफ्फरनगर को पीमोडा से ग्राम वाजिदपुर कवाली की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम बरामद की गयी। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्र पाल सिंह द्वारा अभियुक्त संदीप पुत्र सोलाल निवासी सिकन्दरपुर थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर को मण्डावली खादर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 24 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त भूपचन्द पुत्र कंवरपाल निवासी ढिंढावली थाना तितावी मुजफ्फरनगर को सडक पुख्ता ढिंढावली से गिरफ्तार किय गया। अभियुक्त के कब्जे से 24 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी।
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 तारिक वसीम द्वारा वारंटी अभियु्क्त केशूराम पुत्र हरिया निवासी तिरपडी थाना तितावी मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया।
शाहपुर। खेतो से पशुओ के लिए चारा लाते वक्त बुजुर्ग किसान टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी जगदीश नामक बुजुर्ग किसान अपने खेतो से पशुओ के लिए चारा लाते वक्त हादसे मे घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

 

कपिल देव अग्रवाल ने फीता काटकर आरोग्य मेले का उद्घाटन कियाKapila Min |
मुजफ्फरनगर। सुभाष नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फीता काटकर आरोग्य मेले का उद्घाटन किया संयुक्त रूप से आरोग्य मेले का उद्घाटन करने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे भी मौजूद रही आरोग्य मेले का स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने घूम-घूम का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य मेले के स्टॉल पर जाकर चिकित्सकों से सारी जानकारी ली और मरीजों से भी उनका हालचाल पूछा स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आरोग्य मेले में डिस्पेंसरी रजिस्ट्रेशन वैक्सीन स्टोर फूड स्टॉल डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ प्रदेश में अपनी जनता को स्वस्थ रखने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और विकास के लिए भी लगातार अनेकोनेक विकास कार्य कर रहे हैं वही जनता को स्वस्थ रखने के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार आरोग्य मेले बेरोजगार के लिए रोजगार मेले लगातार जनपदों के अंदर लगाए जा रहे हैं वई आज इसी कड़ी में सुभाष नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया निरीक्षण करने में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सजंय गर्ग सहित प्रशासनिक व डॉक्टरों की टीम मौजूद रही।

 

जिला सहकारी बैंक लि. मुजफ्फरनगर के वार्षिक अधिवेशन मनायाCoop 1 |
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक लि. मुजफ्फरनगर के वार्षिक अधिवेशन में 87वीं जनरल बैठक आयोजित की गयी। वृन्दावन गार्डन में आयोजित वार्षिक जनरल मीटिंग में मुख्य अतिथि सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं विधायक उमेश मलिक ने कहा कि ये हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक प्रदेश में प्रथम स्थान पर है इसके लिए संचालक मंडल, सभापति एवं बैंक का स्टाफ बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले संचालकों को अपने अपने क्षेत्र की समितियों का कार्य ब़ढ़ाने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि जहां समितियां द्वारा दिये गये ऋण की वसूली की जाये वहीं किसानों को किसी भी तरह की खाद आदि की कोई समस्या न आने पाये। श्री मलिक ने कहा कि बैंक लगातार प्रगति के पथ पर है और उसका कारोबार लगातार बढ़ रहा है। उन्हांने कहा कि बैंक की शाखाओं का विभिन्न गांवों में ओर अधिक विस्तार किया जाये ताकि ग्रामीण क्षेत्र की जनता भी सहकारी बैंक से लाभान्वित हो सके। पूर्व सभासपति दल सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान आने पर सभी बैंक स्टाफ व संचालक बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि बैंक लगातार मुनाफा कमा रहा है इसलिए प्रयास करना चाहिए कि बैंक के जो कर्मचारी है उनके लिए अलग से कुछ बोनस की व्यवस्था करे ताकि कर्मचारी ओर अधिक मेहनत से कार्य करे। एजीएम में संचालक सुभाषचंद, पूर्व संचालक यशपाल सिंह, उपसभापति मुकेश कुमार जैन, संचालक विरेंद्र सिंह प्रमुख, संदीप मलिक, योगेश कुमार, दिनेश बालियान आदि ने अपने अपने विचार रखे। इस दौरान बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक वर्धन पाठक ने बैंक की वित्तीय स्थिति के संबंध में विस्तार से समझाया। उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले सभी संचालकों, डेलीगेट का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बैंक के उपमहाप्रबंधक प्रवीन कुमार, अख्तर अली उपमहाप्रबंधक, श्रीश कुमार, दमन लाल शर्मा एवं ढालगोपाल सिंह उपमहाप्रबंधक ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विशेष सरोहा श्रीमती उर्मी सिंह, श्रीमती सुशीला, प्रकाशवीर, नीरज मलिक, सोहनवीर ंसिंह, कैलाश मलिक आदि ने भी अपने विचार रखते हुए बैंक की वित्तीय स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता मुजफ्फरनगर योगेंद्रपाल सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता जनपद शामली राजवीर सिंह आदि ने भी आये हुए सभी डेलीगेटस और संचालकों को अपनी शुभकामनाएं दी। बैंक के उपसभापति मुकेश कुमार जैन ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर बैंक के सभापति सत्यपाल सिंह पाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज बैंक जो प्रगति के पथ पर है उसमे सभी डेलीगेटस, संचालकों एवं बैंक स्टाफ का योगदान है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में बैंक की कुछ ओर शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में खोली जाये ताकि दुरस्थ ग्रामीणों का भी सहकारी बैंक का लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरनगर एवं शामली की विभिन्न समितियों के उत्कृष्ट कार्यो को लेकर मुख्य अतिथि द्वारा लगभग दो दर्जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

 

कृषि मंत्री के इस्तीफे की मांग Unnamed 1 |
मुजफ्फरनगर। नवगठित देश बचाओ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने बताया कि इलेक्शन कमिशन ने देश बचाओ पार्टी का पंजीकरण विगत अगस्त माह में कर दिया था जिसके बाद से पार्टी उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों व 100 जिला अध्यक्षों सहित सक्रिय हो चुकी है और देश के अन्य भागों में भी पार्टी का सदस्यता अभियान निरन्तर आगे बढ़ रहा है। केवलपुरी कच्ची सड़क पर स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय पर पत्रकारां से वार्ता करते हुए जितेंद्र पंवार ने पार्टी की रीतियों और नीतियां के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अपने घोषित एजेंडे के अनुसार कार्य करेगी और देश के संसाधनों को पूंजीपतियों के हाथों में जाने से रोकने के लिए संधर्ष करेगी। पार्टी ने भारत सरकार से अनुरोध किया कि पिछले 52 दिनों से किसानों को आंदोलन करने के कारण कष्ट उठाना पड रहा है अतः पार्टी जहां भारत सरकार के कृषि मंत्री की इस्तीफे की मांग करती है वहीं पर भारत सरकार से अनुरोध करती है कि वह यथाशीघ्र किसान आंदोलन को समाप्त कराये। प्रेसवार्ता में प्रमोद वर्मा, निधि चौधरी, पवन पाल, प्रमोद राणा, राकेश वर्मा, ओमपरमार, डा. ज्ञानेंद्र, संजय रघुवंशी, बिजेंद्र गौतम, अखिल अखलाक, पं. जगन्नाथ सहित काफी संख्या में सदस्या मौजूद रहे।

 

क्रांति सेना ने सदस्यता अभियान चलाया4 Min Min 2 |
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना अध्यक्ष ललिता शर्मा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सदस्यता अभियान एवं लोगों को संगठन में जोड़ने की कवायद में औषधि व्यापार कर्मचारी कल्याणकारी परिषद से जुड़े सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आज क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण की। आज क्रांति सेना पार्टी कार्यालय पर एक सभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता डॉ योगेंद्र शर्मा ने व संचालन बसंत कश्यप ने किया। जिसमें कर्मचारी कल्याणकारी परिषद के अध्यक्ष शक्ति सिंह के नेतृत्व में जिला परिषद के सैकड़ों कर्मचारियों ने क्रांति सेना से जुड़ने की घोषणा की जिन्हें जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने परिषद के अध्यक्ष शक्ति सिंह, उपाध्यक्ष राजू जी ,महामंत्री पंकज कुमार ,सचिव जॉनी कश्यप ,महासचिव अर्जुन गोस्वामी, संगठन मंत्री रोहित कुमार, दीपक प्रजापति ,रविंद्र कुमार, सहित परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भगवा पटका पहनाकर व माल्यार्पण कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई इस दौरान कर्मचारी परिषद के जिला अध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा क्रांति सेना क्षेत्र का एक हिंदूवादी, जनहित व आम आदमी के हितों की लड़ाई लड़ने वाला एकमात्र सक्रिय संगठन है / इस दौरान उपस्थित रहे /जिला प्रभारी शरद कपूर ,जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ,संजय गोयल ,अवनीश चौहान , जिला सचिव गौरव गर्ग,(क्रांति सेना नेता )राजेश कश्यप, नगर महासचिव आशीष मिश्रा, अखिलेश पूरी , नगर संगठन मंत्री जॉनी पंडित, नगर सचिव बाबूराम कश्यप ,ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी ,विकास गोयल, सागर गोयल,बलराज सिंह, राजेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सचिन कुमार, आकाश पाल, हर्ष सैनी, सचिन कुमार ,सक्षम कुमार, गौरव चौधरी ,राजू कुमार, पंकज कुमार ,प्रदीप कुमार, अंकित पाल ,भगत पाल ,गौरव शर्मा,सोनू कुमार, किशन कुमार ,विपिन कुमार, रजत तोमर ,आलोक कुमार, गुलाब सिंह, राम कुमार, सुबोध कुमार, निशांत गोस्वामी ,अनिल धीमान, संजय कुमार, पंकज कुमार, पारस व प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

 

 

जरूरतमंद लोगों को गर्म कपडे वितरित किये5 Min Min 2 |
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर इरा की चेयरमैन विजिट मे संस्था की उपलब्धियो/संस्था द्वारा प्रदत्त सेवाओ पर प्रकाश डाला गया। सर्वप्रथम चेयरमैन श्रीमति संतोष शर्मा का कार्यक्रम मे पहुंचने पर बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान एक वैलकम सोंग भी गाया गया।
मुजफ्फरनगर इरा की प्रेजीडेन्ट श्रीमति नीलिमा शर्मा को सचिव उषा गर्ग द्वारा कॉलर पहनाया गया। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमति सन्तोष शर्मा को अध्यक्ष श्रीमति नीलिमा द्वारा कॉलर पहनाया गया। इसके पश्चात क्लब आईएसओ श्रीमति भावना सिह ने इनरव्हील प्रार्थना के साथ सभा को प्रारम्भ किया। सभा का संचालन क्लब की सदस्या शैफाली शर्मा द्वारा किया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के द्वारा सभी एक्सूटिव की फाईल चैक की गई। तत्पश्चात क्लब की सचिव ने अपनी रिपोर्ट पढी। क्लब की कोषाध्यक्ष ने भी अपना बजट पेश किया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमति सन्तोष शर्मा द्वारा एडीटर की ई-मैग्जीन का विमोचन किया। क्लब की सदस्या शैफाली शर्मा द्वारा डिस्टिक्ट चेयरमैन श्रीमति सन्तोष शर्मा का बायोडाटा पडा गया। चेयरमैन सन्तोष शर्मा ने इनरव्हील क्लब के विषय मे नई-नई जानकारी दी। इस दौरान सभी सदस्यो को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान समस्त रोटेरियन उपस्थित रहे। आज एक बडा प्राजेक्ट भी किया गया। जिसमें सभी सदस्यो ने निराश्रितो को डबल बैडशीट व तकिये,जुराबें,मास्क मूंगफली रेवडी आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान डांस भी प्रस्तुत किया गया। सभा का समापन राष्ट्रीयगान से हुआ। इस दौरान इनरव्हील क्लब के सभी सदस्यगण व पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रजापति उत्थान गोष्ठी का आयोजन
6 Min Min 1 |मुजफ्फरनगर। प्रजापति उत्थान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय प्रजापति शिक्षा रोजगार और व्यापार रहा इस गोष्ठी में दिल्ली हरियाणा हिमाचल राजस्थान उत्तर प्रदेश के प्रजापति समाज के पीसीएस आईपीएस आई एफ एस इंजीनियर डॉक्टर एडवोकेट उद्योगपति एवं व्यापारी और समाजसेवी के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया जिसकी अध्यक्षता श्री पूर्ण सिंह प्रजापति संस्थापक मैरिज शिक्षा समिति सुकृत शुक्रतीर्थ मुजफ्फरनगर ने की जिसमें मुख्य अतिथि गणों के रूप में सूरज प्रजापति आई एफ एस जिला वन अधिकारी मुजफ्फरनगर सुरेंद्र कुमार प्रजापति इंजीनियर प्रमुख महासचिव ऑल इंडिया कुमार गुलाल फेडरेशन श्री शोभाराम प्रजापति उपाध्यक्ष माटी कला बोर्ड उत्तराखंड डॉक्टर विनोद कुमार आर्य प्रजापति मंत्री उत्तराखंड सरकार दारा सिंह प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रजापति महासंघ रमेश प्रजापति उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग उत्तर प्रदेश श्री राम प्रजापति पीसीएस जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर वेद प्रकाश प्रजापति लाइफकॉम चेयरमैन इंडस्ट्री राम अवतार प्रजापति माटी कला नगीना पोल्ट्री उद्योग खुर्जा डॉ वरदानी प्रजापति एडिशनल डायरेक्टर सेवा निर्मित ग्रामीण विकास उत्तर प्रदेश डीपी सिंह प्रजापति चीफ इंजीनियर विद्युत विभाग सेवा निर्मित प्रोफेसर योगेंद्र कुमार बेचौन प्रजापति पूर्व सदस्य माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड उत्तर प्रदेश सत्यपाल सिंह प्रजापति द्रोणाचार्य राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित एथलेटिक प्रजापति जिला भूमि संरक्षक अधिकारी मुजफ्फरनगर एल जी राठौर प्रजापति प्रजापति वैवाहिक पत्रिका दिल्ली प्रकाश प्रजापति इंडस्ट्रियल मैन साहिबाबाद दिल्ली गंगाराम प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष यादे शक्ति सेना राजस्थान सतीश शिवा प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी एच ओ हरियाणा बृजेश प्रजापति उद्योगपति सहारनपुर डॉ राजकुमार बजाज इंजीनियर नीरज प्रजापति टीसीएस गाजियाबाद इंजीनियर रणजीत सिंह आदि शामिल हुए।

 

श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग किया7 Min Min 2 |
मुजफ्फरनगगर। तीर्थनगरी अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह महाअभियान के दौरान आज सरवट ग्राम पंचायत क्षेत्र के मौहल्ला बचनसिंह कालोनी में वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान शर्मा के नेतृत्व में अपनी टोली के साथ घर-घर पर सम्पर्क कर समर्पण राशि की अपील कर श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ न्यास द्वारा जारी कूपन काटकर धन संग्रह किया। इस दौरान राम भक्तो ने अपनी स्वेच्छा से राम मन्दिर निर्माण में सहयोग राशि अर्पित की। इस मौके पर पंडित श्री भगवान शर्मा ने कहा कि प्रभु श्री राम हमारे ईष्ट देव हैं और हम बडे ही सौभाग्यशाली है कि हमें अपने आराध्यदेव की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। हम आगे भी इस अभियान में हिस्सा लेकर अपना सहयोग प्रदान करते रहेंगे। समर्पण निधि संग्रह अभियान के दौरान सभी रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक स्वेच्छापूर्ण तरीके से निधि हेतू धन देकर रसीद कटवाई। प्रमोद कुमार के सानिध्य में निधि संग्रह टोली में भाजपा नेता रोमित शर्मा, मा. सोहनबीर सिंह, ब्राह्मण सभा बचनसिंह कालोनी के अध्यक्ष पंडित समेंद्र शर्मा, राधेश्याम त्यागी एडवोकेट, तरूण त्यागी, मा. नीरज त्यागी, रमेश ठाकुर, सेठपाल उपाध्याय, मा. मुकेश अम्बेडकर, ठाकुर कमल राणा, भंवर सिंह, सुरेशपाल आदि साथ रहे।

 

योग के बारे मे समझाया8 Min Min 3 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निःशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड स्कूल मुजफ्फरनगर में दक्षता क्लास का आयोजन किया गया जिसमें योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने आसन और प्राणायाम को सही ढंग से करने की विधि को विस्तार से बताया और कुछ आसन व प्राणायाम का प्रदर्शन करके दिखाया। सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई तत्पश्चात संस्थान के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने सर्दी के मौसम में उपयोगी जोड़ दर्द रोग निवारण क्रियाए व आसन और भस्त्रिका प्राणायाम कराया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हमें भारतीय योग संस्थान के दिशा निर्देश में ही योग साधना करानी चाहिए।कुछ शिक्षक टी वी देखकर या अन्य दूसरे साहित्य पढ़कर नई नई क्रियाए अपनी योग साधना में जोड़ लेते हैं जो गलत है ।हमें संस्थान की पुस्तक शिक्षक संहिता के अनुसार ही केन्द्रो में साधना करानी चाहिए।गलत रीति से आसन व प्राणायाम करने से हानि होना स्वाभाविक है। योग शिक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि योग व्यायाम नहीं वरन योग जीवन शैली है।योग हमारे जीवन में उतरना चाहिए।योग ही एक ऐसी विधा है जो समाज व देश में स्वास्थ्य के साथ साथ अनुशासन और भाईचारा बढ़ा सकती हैं। योग शिक्षिका रजनी मलिक ने कहा कि योग साधना मे लगातार अभ्यास से उन्नति होती हैं।लम्बे समय तक निरन्तर योगाभ्यास करने से ही साधक को शारीरिक,मानसिक और अध्यात्मिक लाभ मिलता है।इस अवसर पर सत्यवीर सिंह पंवार,यज्ञदत्त आर्य,क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी,रीतू मलिक, अपर्णा,नीलम राठी आदि साधक एवं साधिकाओं ने भाग लिया।

 

भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्नUp Min 1 1 Min |
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय महावीर चौक पर उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन व भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर ओमपाल सिंह व संचालन डाक्टर आमिर काजिम ने किया। बैठक मे गाजीपुर बार्डर पर आन्दोलनरत्त किसान भाईयों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने वाले चिकित्सकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 18 जनवरी को उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन को पूर्ण समर्थन देने व आन्दोलनरत्त चिकित्सको चिकित्सा सुविधा उप्लब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की गई। चिकित्सा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाथ्यक्ष डाक्टर सहदेव आर्य ने कहा कि जब तक भारतीय किसान यूनियन का आन्दोलन गाजीपुर बार्डर पर चल रहा है तब तक हमारी टीम आन्दोलन अन्नदाताओं को चिकित्सा सुविधा उप्लब्ध कराएगी।उन्होने कहा कि आठ करोड की आबादी वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को उनका हक दिलाने के लिए अलग पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य का गठन जरूरी है।उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष/ चिकित्सा प्रकोष्ट प्रदेश महासचिव डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट की दूरी८५० किमी होने की वजह से विश्व का सबसै मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तम प्रदेश के लोगो को मिलता है ।उन्होने किसान आन्दोलन मे चिकित्सा सुविधा प्रदान करने वाले चिकित्सको का आभार व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि अन्नदाता की सेवा सबसे बडा पुण्य का कार्य किया। अध्यक्ष डाक्टर ओमपाल सिंह ने कहा कि ७२त्न रेवेन्यू देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को विकास के लिए मात्र१८त्न धनराशि प्राप्तहोती है।अतः प्रदेश का विभाजन जरूरी है। बैठक को जिलाथ्यक्ष डाक्टर शहजाद राना,जिला प्रभारी डाक्टर जावेद, डाक्टर भानु बालियान, कोषाध्यक्ष डाक्टर जीतसिंह तोमर,यूथ जिलाध्यक्ष डाक्टर नफीस,डाक्टर महबूब ,डाक्टर सोमनाथ ,युवा नगर अध्यक्ष अनीस राना आदि ने सम्बोधित किया।
बैठक मे डाक्टर नदीम त्यागी, नफीस अहमद,डाक्टर रविन्द्र सिंह,डाक्टर जमशेद, डाक्टर शमशाद समानी, डाक्टर चरण सिह, डाक्टर कय्यूम सैफी, डाक्टर मेनपाल सिंह, डाक्टर असलम शैफी,डाक्टर मौ यासीन,डाक्टर सुरेन्द्र सिंह,डाक्टर मुकेश राजपूत, डाक्टर मौ इसरार ,डाक्टर अब्दुल आलम सिद्दिकी डाक्टर राजकुमार डाक्टर इकबाल आदि ने भाग लिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 4 =