समाचार
उचित दर विक्रेताओ को ई-पॉस मशीन के द्वारा बिजली का बिल जमा करने का दिया गया प्रशिक्षण 
उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की आसान योजना
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत कार्यरत राशन की दुकान पर भी बिजली का बिल किया जा सकता है जमा
मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी बी0के0 शुक्ला की अध्यक्षता में आज कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत उचित दर दुकान पर कार्यरत ई-पॉस मशीन के माध्यम से बिजली के बिलों को जमा कराने हेतु उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप उचित दर विक्रेताओं के प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत कार्यरत राशन की दुकान पर भी अब बिजली का बिल जमा किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में तहसील सदर से सभी उचित दर विक्रेताओ को ई-पॉस मशीन के द्वारा बिजली का बिल जमा करने का प्रशिक्षण दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि ई-पॉस मशीन से ही बिजली का बिल जमा करने वाला सॉफ्टवेयर अपडेट करके आप किसी भी बिजली उपभोक्ता का बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि अब बिजली के बिल का भुगतान करने के लिये जनता को बिजली घर या संबंधित उपखण्ड/खण्ड कार्यालय विद्युत वितरण खण्ड में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्हेने कहा कि अब राशन डीलर के यहां जाकर भी जनता बिजली का बिल जमा कर सकती हैं। यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार बिद्युत उपभोक्ताओं के लिये प्रदेश में जारी की गयी है। उन्होने कहा कि जनता की सुविधाओं के लिये बिजली का बिल जमा करने हेतु सरकार द्वारा अन्य कई योजनाएं प्रारम्भ की गयी है।
कार्यक्रम में मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण(प्रथम), सुनील कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण(द्वितीय) ओ0पी0 मिश्रा, अधीक्षण अभियंता(नगरीय) विद्युत वितरण खण्ड मुजफ्फरनगर, यतेन्द्र कुमार अधिशासी अभियन्ता, शेखरचन्द अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय एवं पूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, अभिव्यक्त कुमार राणा आदि मौजूद रहे।
नशे की गोलियों के साथ दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त मौ0 अहमद पुत्र स्व0 दिलशाद पठान नि0 ट्रान्स फार्मर वाली गली मौ0 दीन मौहम्मद खालापर थाना को0नगर मु0नगर को ट्रान्सफार्मर वाली गली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 520 नशे की गोलियां को बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 प्रहलाद सिंह द्वारा अभियुक्त अजय पुत्र सुरेश नि0 ग्राम कसौली थाना चरथावल मु0नगर को जंगलग्राम कसौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 07 बोतल अवैध शराब हरियाणा मार्का को बरामद किया गया।
पुलिस ने कई वांछित दबौचे
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 देवकीनन्दन द्वारा वांछित अभियु्क्त संजय पुत्र प्रेमचन्द नि0 ग्राम सांझक थाना शाहपुर मु0नगर को ग्राम बहलना से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा ें वांछित अभियु्क्त दिलदार पुत्र शौकत नि0 ग्राम चन्दसीना थाना रतनपुरी मु0नगर को ग्राम चन्दसीना से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त देशपाल पुत्र स्व0 वेदपाल नि0 ग्राम सिसौली थाना भौराकलां मु0नगर को बाल्मीकि पुलिया से गिरफ्तार किया।
मुजफ्फरनगर। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 शिव कुमार द्वारा अभियुक्त निजामुददीन पुत्र अलाउददीन, नईम पुत्र इस्लाम, रिजवान पुत्र निजामुददीन नि0गण ग्राम नांवला थाना मनसूरपुर मु0नगर को जंगल ग्राम नांवला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 100 किग्राम गौमांस व काटने के उपकरण को बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 सुभाष मरौठिया द्वारा वारंटी अभियु्क्त नजर अहमद पुत्र अली अहमद नि9 खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया।
अवैध शराब सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना रामराज पर नियुक्त व0उ0नि0 नीरज सिंह द्वारा अभियुक्त अंकुर पुत्र जयपाल नि0 मौ0 मायानगर थाना शैदपुर फिरोजपुर को टिकोला नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 12 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय सिंह द्वारा अभियुक्त गुरवेज उर्फ तेजू पुत्र रजवन्त नि0 ग्राम सुक्रताल थाना भोपा मु0नगर को जंगल ग्राम शुक्रताल से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब व 200 ली0 लहन एवं शराब बनाने के उपकरण को बरामद किया गया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ आज एआरटीओ कार्यालय से एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने दीप प्रज्वलित करके किया। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के आह्वान के साथ सड़क सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी क्राइम दुर्गेश सिंह, एसडीएम अजय अम्बष्ट, एआरएम रोडवेज संदीप अग्रवाल, एआरटीओ विनीत मिश्रा, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, टैऊफिक इंस्पेक्टर वीर अभिमन्यु सिंह समेत तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। एसएसपी ने प्रचार वाहनों की रैली को हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। एसएसपी ने कहा चालान के पैसे बढ़ाने या चालान काटने से ज्यादा जीवन सुरक्षा ज्यादा जरूरी है। उन्होंने मुजफ्फरनगर कि जनता से आग्रह किया कि जीवन कि रक्षा के लिए हेलमेट लगाएं, सीट बेल्ट लगाएं और वाहन अपनी दिशा में ओर परिवहन के नियमों का पालन करते हुए ही चलायें। एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी को सड़क सुरक्षा माह में नियमों के पालन का संकल्प लेने के लिए सभी को हाथ उठाकर शपथ दिलवाई।
आज शुरू हुई वाहन रैली नगरीय क्षेत्र में हर जगह प्रचार प्रसार करती हुई क्षेत्रो से निकलेगी। सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में अधिकारियों ने जीवन बचाव व ड्राइविंग को लेकर अपने अपने विचार रखे और सभी से नियमों का पालन करने का आह्वान किया। सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में अतिथियों ने जीवन बचाव व ड्राइविंग को लेकर दिशा निर्देश देते हुए सुरक्षित ड्राइविंग के सूत्र बताए। एआरटीओ विनीत मिश्रा ने एसएसपी एसपी सिटी एसपी क्राइम एसडीएम को बुके देकर स्वागत सम्मानित किया।
चिकित्सा शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन व भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ट के संयुक्त तत्वाधान मे गाजीपुर बार्डर पर आन्दोलनरत्त किसानो को चिकित्सा सुविधा उप्लब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा शिविर का आयोजन कर निशुल्क औषधियां प्रदान की गई।इस अवसर पर उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय संगठन सचिव हाजी वारिस,वरिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सहदेव आर्य,प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम,डाक्टर अनीस राना, डाक्टर मुकेश, डाक्टर नफीस आदि ने भाग लिया।त्तम प्रदेश निर्माण संगठन व भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ठ के सयुक्त तत्वधान में चल रहे शिविर में चिकित्सा सेवा कर रही टीम के नाम डॉ सहदेव सिंह आर्य, डॉ महबूब अली, डॉ प्रीतम सिंह, डॉ गोविंद जयंत, डॉ गुलजार अंसारी, डॉ अनीश राणा, डॉ नफीश अहमद, डॉ सावेज, हाजी वारिस, संजीव मलिक, धीरज मलिक आदि मौजूद रहे।
सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत
चरथावल। सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के थानाभवन रोड पर ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, बाइक सवार अन्य लोग घायल हो गये। ग्रामीणों द्वारा दी गयी हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह तुरंत ही मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा पुलिस ने घायलों को आनन फानन में उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया। बताया जाता है कि इस हादसे केबाद आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
छपार। प्राईवेट बस से उतरते वक्त बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव परई निवासी रामप्रसाद आज प्राईवेट बस द्वारा मुजफ्फरनगर से अपने गांव वापिस लौट रहा था कि छपार अडडे पर पहुंचने पर बस से उतरते वक्त वह अचानक बस से नीचे गिर गया। इस हादसे मे उसे कुछ चोटे आई। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ उसके परिजनो को इस हादसे की सूचना दी।
डोर टू डोर अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे की शिवाजी बस्ती में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान के तहत हिंदू धर्म प्रेमी विकास संगल, दीपक गर्ग, अमित संगल, ईश्वर सिंघल, सुभाष ठाकुर, रजत सिंघल, पंकज संगल और अभिषेक संगल आदि ने डोर टू डोर धन एकत्रित कर सभी के सहयोग की सराहना की। बताया जाता है कि श्री राम मंदिर के लिए धन संग्रह का यह डोर टू डोर अभियान बुढ़ाना कस्बे में लगातार कई दिनों से चल रहा है। हिंदू धर्म प्रेमी हिंदू समाज के लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों पर जा जाकर उनसे अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के लिए धन मांग रहे हैं।
बिजली का बिल घर बैंठे जमा करें
मुजफ्फरनगर। उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से विद्युत उपभोक्ताओं के लिए भुगतान संबंधी आसान योजना लागू करते हुए घर बैठे बिजली बिल का भुगतान की सुविधा प्रदान की है।
जिला पंचायत सभागार में आज सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत ई पोस मशीन के माध्यम से बिजली के बिलों को जमा कराने हेतु उचित दर विक्रेताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला ने की। जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन की दुकान पर ही अब बिजली का बिल जमा किया जा सकेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के सभी राशन डीलर मौजूद रहे। सभी को ई पोस मशीन के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें बताया गया कि ई पोस मशीन में ही बिजली का बिल जमा करने वाला सॉफ्टवेयर अपडेट करके आप खातेदार से बिजली का बिल जमा करा सकते हैं। बिजली के बिल का भुगतान करने के लिए जनता को बिजली घर या जहां बिजली का बिल जमा होता है, वहां धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। अब राशन डीलर के यहां जाकर भी जनता बिजली का बिल जमा करा सकते है सरकार द्वारा पहली बार यह योजना विद्युत उपभोक्ताओं के लिए प्रदेश में जारी की गई है। जनता की सुविधाओं के लिये बिजली बिल जमा कराने को सरकार द्वारा कई योजनाएं आरम्भ की गई है। इस कार्यक्रम में जिलापूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला, विद्युत अधिशासी अभियंता ओपी मिश्रा, सुपरिटेंडेंट विद्युत विभाग सुनील गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
मानव के प्रति मानवतावादी दृष्टिकोण अपनाना चाहिएः जेल अधीक्षक
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम पर ब्रह्म बाबा का स्मृति दिवस मनाया गया जिसे तपस्या मास भी कहते हैं आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेल अधीक्षक ए. के. सक्सेना ने बोलते हुए कहा कि हमें किसी का भी दिल नहीं दुखाना चाहिए तथा आपस में प्रेम भाव के साथ रहना चाहिए जीवन का यही सार है कि एक दूसरे को कष्ट न पहुंचे तथा मिलजुल कर रहे और और सामाजिक एकता को भी सुधार करने का काम करें कोई भी संप्रदाय हो वह यही सीख देता है कि मानव के प्रति मानवतावादी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए मैंने यहां आकर देखा है कि ब्रह्म बाबा की शिक्षा और ज्ञान वास्तव में ज्ञान प्रद है और मैं इससे काफी लाभान्वित हुआ हूं इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी आश्रम गांधीनगर की संचालिका बी के पूनम बहन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्म बाबा का स्मृति दिवस मनाया गया जो पूरे मास चलता है इसमें आज बड़ी संख्या में उनके अनुयायियों ने भाग लिया तथा तथा बाबा की शिक्षा और ज्ञान को ध्यान पूर्वक सुना और उस पर चलने का संकल्प लिया! अमेरिका से आई ब्रह्मकुमारी अंजलि बहन ने इस अवसर पर मेडिटेशन कराया और सभी को ब्रह्म बाबा से संबंधित जानकारी दी और उनके अनुभव साझा किए और कहा हमें बाबा की शिक्षाओं से सबक लेते हुए जीवन पथ पर प्रेम भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए! स्मृति दिवस पूरे दिन चला तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी के राधा बहन, बी के सरिता बहन, बी के राकेश बहन, बी के बबली बहन, बी के आशा बहन, बी के भोपाल भाई, बी के बृजपाल भाई, बी के नरेश भाई, बी के प्रेम भाई, बी के सचिन भाई, बी के आदेश भाई और सैकड़ों श्रद्धालु मुख्य रूप से मौजूद रहे।
महिलाओ व छात्राओ के साथ छेडछाड अथवा घरेलू हिंसा,बाल अपराध आदि के बारे में जानकारी दी
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के अर्न्तगत एन्टी रोमियो टीम द्वारा कालेज/स्कूली छात्राओं को घरेलू हिंसा,बाल अपराध,सेफ अनसेफ टच आदि के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते महिलाओ व छात्राओ के साथ छेडछाड अथवा घरेलू हिंसा,बाल अपराध आदि पर रोकथाम के उददेश्य ये एन्टी रोमियो टीम प्रभारी इंस्पैक्टर मिनाक्षी शर्मा एवं महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान की मौजूदगी मे कॉलेज/स्कूली छात्राओं को घरेलू हिंसा, बाल अपराध आदि के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओ व छात्राओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाईन नम्बर जैसे डायल-112,हैल्प लाइन-181,वुमेन पावर लाइन-1090 इत्यादि के सम्बन्ध मे पूर्ण रूप से जानकारी देते हुए आपात स्थिति होने पर इन सेवाओं के उपयोग करने के उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
प्रभात फेरी निकाली
खतौली। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज’ के ३५४वें प्रकाश उत्सव के अवसर नगर में सिख समाज द्वारा निकाली गई…प्रभात फेरी ’गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा’ तहसील रोड से शुरू होकर शिवपुरी, रेलवे रोड, सैनी नगर, थाने के पीछे होते हुए, गुरुद्वारा राममूर्ति पहुंची…वहां पर ’सरदार चंद्र सिंह मान, वीरेंद्र मान परिवार’, ने गुरुद्वारे में अरदास’ करवाकर प्रभातफेरी का स्वागत किया…ततपश्चात प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जानसठ रोड पर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी का स्वागत सतपाल सिंह पाली परिवार ने किया…गुरुद्वारे में अखंड पाठ रखा जाएगा। जिसकी सेवा प्रधान सरदार लखबीर सिंह लक्खी जी द्वारा है प्रभात फेरी में सरदार सतपाल सिंह पाली, सरदार लखबीर सिंह लक्खी, सरदार नरेंद्र सिंह, सरदार ईश्वर सिंह, सरदार मंजीत सिंह, हरबंस लाल सलूजा, आशीष रावल, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार बोबी, गौरी शंकर गौरी सरदार गुरुचरण सिंह, विद्याभूषण साहनी, ज्ञानी हरभजन सिंह, ज्ञानी सोहन सिंह, रजनीश अग्रवाल ,सरदार सतनाम सिंह आदि का योगदान रहा।
ट्यूबवेल से हेरो, लेजर, एक सॉफ्ट मोटर का केबल का सामान चोरी 
मुजफ्फरनगर। चरथावल थानाक्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में रामकुमार पुत्र लीलू और कुलदीप पुत्र भागमल की ट्यूबवेल से हेरो,लेजर,एक सॉफ्ट मोटर का केबल आदि सामान चोरी कर लिया। ग्राम चौकडा में भी ट्यूबवेल पर चोरी होने से हड़कम्प मच गया। भाकियू नेता ’चरथावल थानाक्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में रामकुमार पुत्र लीलू और कुलदीप पुत्र भागमल की ट्यूबवेल से हेरो,लेजर,एक सॉफ्ट मोटर का केबल आदि में भी ट्यूबवेल पर चोरी,भाकियू नेता विकास शर्मा मौके पर पुलिस से जल्द से जल्द चोरी के खुलासे की मांग भाकियू नेता विकास शर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस से जल्द से जल्द चोरी के खुलासे की मांग की।
पुल के क्षतिग्रस्त होने से हादसे का भय बना
भोपा। पुल के क्षतिग्रस्त होने से हादसे का भय बना हुआ है। ग्रामीणो ने प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त गंगनहर पुल को ठीक करवाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि भोपा स्थित गंगनहर की चौडाई कम होने, नहर के पुल पर फुटपाथ ना होने के कारण तथा अहम बात कि पुल की दीवारें क्षतिग्रस्त होने के कारण हादसे का भय बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणो का कहना है कि पुल के दोनो ओर पटरी पर बै्रकर की जरूरत है। क्योंकि पुल पर टै्रफिक ज्यादा होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। लोक निर्माण विभाग को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
चीनी मिलें बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान करेंः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने चीनी मिलों को किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। लोकवाणी सभाकक्ष में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद की गन्ना मिलो पर किसानों के रुके हुए भुगतान को लेकर गन्ना मिलों के प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी चीनी मिलों को तुरंत व कड़े दिशा निर्देश दिए कि इसी हफ्ते के अंदर जितना भी किसानों का गन्ना भुगतान बकाया है तुरंत ही भुगतान कर मुझे रिपोर्ट सौंपे। अगर किसी ने भी बकाया गन्ना भुगतान करने में देरी की तो उसके खिलाफ कड़ी व कठोर कार्रवाई कि जाएगी। उन्होंने प्रबंधको पे अभी लिखित में देने को कहा कि कब तक चीनी मिलें किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करेगी। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के कड़े तेवर देखकर चीनी मिल प्रबंधकों को पसीने आ गए। कई गन्ना मिलों के मेनेजरों ने कहा कि हम २ दिन के अंदर ही रुका हुआ बकाया किसानों का भुगतान कर देंगे। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने कड़े शब्दों में चीनी मिल मैनेजरों को चेतावनी दी कि भुगतान में विलंब पर चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मिलों के मैनेजरो ने अपने अपने गन्ना मिलों के भुगतान का विवरण जिला अधिकारी व जिला गन्ना अधिकारी को दिया। बैठक में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व जिला गन्ना अधिकारी ओर जनपद के चीनी मिल मैनेजर मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन 
मुजफ्फरनगर। आज श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की इकाई श्रीराम कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में स्फूर्त भाषण (इक्सटमपोर स्पीच) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इक्सटमपोर भाषण में प्रतियोगी को दिए गए विषय के बारे में बिना किसी पूर्व तैयारी के त्वरीत रूप से अपने विचार प्रस्तुत करने होते है। इसमें आर्किटेक्चर विभाग के छात्रों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ0 आलोक कुमार गुप्ता व डीन एकेडमिक्स साक्षी श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए सर्वप्रथम प्रवक्ता पारूल जैन ने सभी प्रतियोगियों को प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया। आर्किटेक्चर चुतर्थ वर्ष की छात्रा अन्नया चंदेल ने ‘‘समाज के विभिन्न वर्ग’’ विषय पर तथा प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक धीमान ने ‘‘जीवन में खेलों का महत्व’’ विषय पर भाषण दिया। इनके अतिरिक्त छात्र फईम, अंकित, समीर, अरबाब, अभय, अभिषेक यादव आदि ने भी विभिन्न विषयां पर अपने विचार प्रकट किए। प्रवक्ता अश्वनी कल्याणी, शिखा तोमर व विधि गोयल निर्णायक मण्डल की भ्ूमिका में रहें। निर्णायक मण्डल की संस्तुति के आधार पर अभिषेक धीमान को प्रथम, अंकित को द्वितीय तथा अनन्या चंदेल को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को प्रोतसाहित करते हुए विभागाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि हर वर्ष विद्यार्थी में आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगितायें करायी जाती है। जो कि विद्यार्थी में व्यक्तित्व निखारने के लिए सहायक होती है। इस प्रकार की प्रतियोगितायें जीवन मे आने वाले त्वरीत व महत्वपूर्ण अवसरों का लाभ उठाने में सहायता प्रदान करती है। इससे विद्यार्थी की सोचने, व्यवस्थित करने एवं बोलने की क्षमता में बढोत्तरी होती है क्योंकि अभ्यर्थी को दी गयी समय सीमा के अन्तर्गत एक ऐसे विषय के बारे में बताना है जिसके संबंध में उनकी कोई पूर्व तैयारी नहीं की हैं। कार्यक्रम का संचालन द्वितीय वर्ष के छात्रों सुनील यादव, निखिल राणा, प्रमेश यादव, दिक्षा, अब्दुल कादिर, सिदरा आदि ने किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता, डीन एकेडेमिक प्रो0 साक्षी श्रीवास्तव, आर्किटेक्चर के प्राचार्य अर्जुन सिंह, अश्वनी कल्याणी, पारूल जैन, अली जैदी, शिखा तोमर, फिरोज मलिक, विधि गोयल, विवेक राणा आदि प्रवक्तागण मौजूद रहें।

