वैश्विक

Mahadev betting app scam: दुबई में बैठे मास्टरमाइंड के चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार

Mahadev betting app scam  एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी दुबई में बैठे घोटाले के मास्टरमाइंड का चचेरा भाई है जिसको महादेव बुक गेमिंग कंपनी का इंडिया हेड बनाया था। हजारों करोड़ की ठगी में जो सिम इस्तेमाल किए गए वह इन दोनों आरोपियों ने दुबई भेजे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों से लंबी से पूछताछ की गई। जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं।

एसटीएफ एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि देवरिया के गौरीबाजार सोनालक्षमण निवासी अभय सिंह और इकौना जगत माझा के संजीव सिंह को शहीद पर्थ सर्विस लेन से गिरफ्तार किया गया है, जो महादेव बेटिंग एप घोटाले से जुड़े है। दुबई में बैठे घोटाले के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी और अभिषेक सिंह हैं।

अभिषेक सिंह गिरफ्तार किए गए आरोपी अभय सिंह की बुआ का लड़का है। अभय को कंपनी का इंडिया हेड बनाया था। अभय और संजीव ने 2021 से अब तक 32 फर्जी कंपनियां बनाईं। इन कंपनियों के नाम से 4 हजार कारपोरेट सिम खरीदे।

इन सिमों को अभिषेक को भेजे। उन लोगों ने इन नंबरों का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप व टेलीग्राम पर ग्रुप बनाए और गेमिंग के नाम पर ठगी को अंजाम दिया। आरोपी अभय सिंह का बैंक खाता मुंबई पुलिस पहले ही सीज कर चुकी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =