Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जूते की दुकान में आग से क्षेत्र हडकम्प, व्यापारी को लाखों रुपये का नुकसान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शहर की सबसे व्यस्ततम मार्किट भगत सिंह रोड पर स्थित तहसील मार्किट के बेसमेंट में गुरूवार की सुबह जूतों की दुकान में आग लग गई। इस घटना के बाद मार्किट में आसपास के व्यापारियों में अफरा तफरी का आलम बन गया था। जानकारी मिलने पर दुकानदार भी मौके पर पहुंच गये। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया था।

आग की घटना का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। आग के कारण जूता व्यापारी को लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग पर जल्द काबू पाने के लिए आसपास के दुकानों में नुकसान नहीं हुआ।

शहर कोतवाली के समीप भगत सिंह रोड स्थित तहसील मार्किट परिसर के बेसमेंट में जूतों की दुकानें हैं। गुरूवार को सवेरे यहां पर एक जूता व्यापारी की दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यहां पर दुकान करने वाले दूसरे व्यापारी संजय कुमार ने दमकल विभाग को फोन कर सूचित किया। करीब सवा छह बजे संजय ने दमकल विभाग को फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी।

सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने फायर टैण्डर के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर खुलवाने के साथ ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था। एफएसओ आरके यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई फायर टैण्डर बुला लिये थे।

आरके यादव ने बताया कि राहुल जैन पुत्र राजकुमार जैन की भगत सिंह रोड तहसील मार्किट के बेसमेंट में कुमार फुटवियर के नाम से जूतों की दुकान है। आज सवेरे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई थी। सूचना पर तत्काल ही वो टीम और दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया था। आग दुकान के अंदरूनी हिस्से में लगी थी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने के कारण मार्किट में दूसरी दुकानों के व्यापारियों में हड़कम्प मचा रहा। कुमार फुटवियर की बराबर वाली दुकानों के व्यापारी दहशत में नजर आ रहे थे। उन्होंने सामान भी समेटना शुरू कर दिया था। वहीं मार्किट में अफरातफरी का आलम बना रहा।

जूता व्यापारी राहुल जैन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से ही आग लगने की संभावना है। आग के कारण दुकान में रखे लाखों रुपये के जूते और चप्पल जलकर खराब हो गये हैं। नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + nineteen =