रंजीत सिंह मर्डर केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim दोषमुक्त
2002 में हुए रंजीत सिंह हत्याकांड को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim को दोषमुक्त ठहराया है. आपको बता दें कि रंजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim के कट्टर अनुयायी रहे थे, साथ ही वे हरियाणा के सिरसा में डेरा के प्रबंधकों में से एक थे.
22 साल पहले रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा था. इससे पहले सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim समेत 5 अन्य आरोपियों को मामले में दोषी ठहराया था.
आपको बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए मंगलवार को यह फैसला सुनाया है. गुरमीत राम रहीम की बात करें तो वह वर्तमान में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में जेल में है.
पंचकूला की स्पेशल कोर्ट ने रंजीत सिंह हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim सहित 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. यही नहीं, राम रहीम पर 31 लाख रुपये का जुर्माना भी कोर्ट की ओर से लगाया गया था. दोषियों को विभिन्न धाराओं के तहत सजा सुनाई गई थी. गुरमीत राम रहीम के वकील की ओर से कहा गया था कि वह इस फैसले को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती देंगे.

