Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आर्य समाज मंदिर में राजपूत समाज की बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में राजपूत समाज की एक सभा का आयोजन किया गया राजपूत समाज की आज की सभा की अध्यक्षता मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हिंदू संघर्ष समिति के संरक्षक सुभाष चौहान के द्वारा की गई।

आज की सभा का संचालन एडवोकेट प्रताप चौहान के द्वारा किया गया । आज की सभा के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा राजपूत समाज हमेशा से सर्व समाज के लिए खड़ा रहा है और आगे भी खड़ा रहेगा

इसी के साथ उन्होंने राजपूत समाज को एकजुट होने पर बल दिया ।जिसका उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से सहमति दी आज की सभा में राजपूत समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें राजपूत समाज से उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने अपनी सहमति जाहिर की। आज की सभा में राजपूत समाज के कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा की गई और शीघ्र ही एक सभा का आयोजन कर राजपूत समाज की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

आज की सभा में मुकेश मुकेश आर्य समाज ,संदीप कुमार एडवोकेट अमित पुंडीर, तोप सिंह राणा, भूपेंद्र एडवोकेट ,कुलदीप ठाकुर, संदीप पुंडीर ,एडवोकेट सतवीर सिंह, अरुण प्रताप सिंह ,मैन पाल सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार वर्मा, घनश्याम सिंह राणा आर्य, कुंवर शुभम चौहान ,मुकेश वर्मा, ठाकुर सुशील कुमार राणा, हिमांशु आर्य, अंकित कुमार ,सचिन आर्य ,लीलू, विजयपाल ,कृष्णपाल, सोहन वीर सिंह, आर्य डॉक्टर संजीव, मनोज राणा, ठाकुर मुकेश सोम, ठाकुर दिव्या प्रताप राणा ,ठाकुर कुलदीप सिंह ,रविंद्र राणा आर्य, ठाकुर घनश्याम, विजेंद्र वर्मा , शुभम चौहान ,सौरव सिंह ,लीला सिंह मैन पाल सिंह ,सत्यवीर सिंह, ठाकुर कुलदीप सिंह, नीरज चौहान, ठाकुर सोहन वीर सिंह ,ठाकुर वागीश प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार पुंडीर ,रविंद्र सिंह राणा आदि राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =