समाचार
सडक हादसे में महिला सहित दो की मौत
मुजफ्फरनगर। भोपा इलाके में मुख्य मार्ग पर एक सडक हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भोपा का एक व्यापारी अपनी पत्नी को ई-रिक्शा द्वारा पुरकाजी से भोपा लेकर आ रहा था। बताया गया है कि तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार दूर जाकर गिरा और ई रिक्शा पलट गई। हादसे में व्यापारी की पत्नी व बाइक सवार मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि हादसा गंग नहर पर स्थित निरगाजनी झाल के समीप हुआ। भोपा निवासी कपड़ा व्यापारी दीपक पुरकाजी से ई रिक्शा द्वारा पत्नी को ला रहे थे। तभी बाइक से ई रिक्शा की टक्कर के बाद उसकी पत्नी और बाइक सवार की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार तेज गति से आ रही बाइक ने ई रिक्शा में टक्कर मारी और इसके बाद बाइक सवार मीन पर जा गिरा और उसके सिर में भयंकर चोट आई। दूसरी ओर ई रिक्श के पलटने से उसमें सवार महिला भी दूर जाकर गिरी और उसने मौके पर ही दम तोड दिया। तेज गति और जरा सी असावधानी के चलते हुए इस हादसे में बाइक सवार सहित कपड़ा व्यापारी की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और उनका रो रोकर बुरा हाल था।
स्कूला में दिखाई दी रौनक
मुजफ्फरनगर। एक लम्बे अन्तराल के बाद आज प्राइमरी स्कूलो मे फिर से रौनक दिखाई दी। आज से कक्षा एक से कक्षा 5 तक के स्कूल खोले जाने के आदेशो के चलते सभी प्राइमरी स्कूलो मे नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा शोर शराबे से स्कूलो मे रौनक नजर आई। उल्लेखनीय है कि देश मे कोविड संक्रमण के कारण वर्ष 2020 के मार्च माह से प्रदेश के विद्यालय बन्द चल रहे थे। आज एक मार्च से करीब 11 महीने से बन्द चल रहे स्कूलो मे आज से रौनक नजर आई।
पैट्रोलियम पदार्थो की कीमतों के विरोध मे राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऑल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन ने सरकार द्वारा बढाई गई पैट्रोलियम पदार्थो की कीमतों के विरोध मे राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। संगठन के जिलाध्यक्ष मोलाना इमरान कासमी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो ने केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा मनमाना टैक्स वसूली का आरोप लगाया तथा गैस,पैट्रोल,डीजल के दामो मे भारी वृद्धि हुई है। जबकि अन्य देशो मे यह सामग्री भारत से कम मूल्यो मे अभी भी उपलब्ध हो रही हैं। इसलिए पैट्रोल,डीजल,गैस को जी.एस.टी.के दायरे मे लाया जाए। मौजूदा समय मे बढोत्तरी से मंहगाई बढ रही है जिसका बोझ उठाते मे किसान, मजदूर, युवा-छात्र, महिलाओ के साथ आम आदमी इस बोझ को सहन नही कर पा रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। ज्ञापन सौपने वालो मे मौलाना इमरान कासमी,यूथ जिलाध्यक्ष मौ.आबिद, मास्टर खालिद ओवैसी यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष आदि शामिल रहे।
सरकार से पेट्रोल डीजल पर कीमत घटाने और मंडी शुल्क वापस लेने की मांग
मुजफ्फरनगर। संयुक्त व्यापार मंडल ने सरकार से पेट्रोल डीजल पर वैट घटाने और मंडी शुल्क वापस लेने की मांग की है। संयुक्त व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक विश्व दीप बिट्टू के प्रतिष्ठान पीर के पीछे भगत सिंह रोड पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष रेवती नंदन सिंगल ने की तथा संचालन महामंत्री प्रमोद मित्तल ने किया। संयुक्त व्यापार मंडल माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश से मांग करते हैं कि जब आपके द्वारा मंडी से बाहर माल बेचने पर कोई मंडी समिति कर नहीं है तो मंडी के अंदर भी जो १.५ प्रतिशत मंडी समिति कर है वह तुरंत समाप्त किया जाए। संजय मित्तल व श्याम सिंह सैनी ने कहा कि मंडी शुल्क समाप्त होने पर मंडी का अस्तित्व बचा रहेगा वरना आज मंडी के अंदर मात्र २,००० मन गुड आ रहा है जो ३०,००० से ४०००० मन आता है इसलिए तुरंत मंडी कर समाप्त होना चाहिए। राकेश गर्ग ने मांग उठाई कि नगर पालिका में जो ठेका वाहन खड़ा करने के लिए छोड़ा जाता है आज वहां पर खेलो द्वारा अतिक्रमण नगर पालिका द्वारा ही कराया जा रहा है जो एकदम समाप्त होना चाहिए दुकानदार से कहा गया है कि अपना सामान सड़क पर ना फैलाएं सीमा के अंदर रहकर अपना व्यापार करें श्री अशोक कंसल पूर्व विधायक ने मांग की कि व्यापार कल्याण बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं का निदान करने के लिए बना है आज छोटा व्यापारी पूर्ण रूप से त्रस्त है बैंकों द्वारा बिना गारंटी के १० लाख तक का ऋण जो मुद्रा योजना में होना था वह नहीं हो रहा बल्कि बैंक व्यापारी का खुला शोषण कर रहा है बैंकों में व्यापारियों से ६ महीने का जो ब्याज नहीं लिया था उसे अब तीन किस्तों में वसूल कर रही है और खातों में ऋण दिखाकर उसका प्रीमियम १० से १५ प्रतिशत तक टैक्स वसूल रही है जो एकदम अवैध है। महामंत्री प्रमोद मित्तल ने मांग की है कि सरकार कोरोना वैक्सीन को शीघ्र अति शीघ्र बाजार में उपलब्ध कराएं जिससे हर आदमी को वैक्सीन समय पर लग सके जो वैक्सीन सरकार द्वारा लगाई जा रही है उसमें तेजी लाई जाए वरना आखिरी लाइन में खड़े व्यक्ति को कई वर्ष बाद वैक्सीन लगेगी। मुख्यमंत्री से अंत में रेवती नंदन सिंगल द्वारा मांग की गई है कि प्रदेश में पेट्रोल डीजल व रसोई गैस पर जो ३६ प्रतिशत वैट वसूला जा रहा है उस में कटौती कर जनता को सुविधा प्रदान की जाए।
स्वनिधि लोन मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर। परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि कोविड-१९ के अन्तर्गत लगाये गये लॉकडाऊन के कारण गरीब स्ट्रीट वेन्डर्स/रेडा-ठेली, छोटे विक्रेताओं के कार्य पर पडे प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए आत्मनिर्भर निधि के अन्तर्गत महत्वकांक्षी योजना पीएम स्वनिधि योजना संचालित की गई है। जिसमें स्ट्रीट वेन्डर्स/रेडा-ठेले वाले विक्रेताओं को १०हजार रूपये तक का ऋण आसान किश्तों/कम ब्याज दर पर बैंक द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। उक्त योजना से अधिक से अधिक वैन्डर्स/रेडा ठेली वाले लाभ प्राप्त कर सके इस हेतु दिनांक ०१ मार्च २०२१ से ०६ मार्च २०२१ तक स्वनिधि लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक लाभार्थी नगर पालिका/डूडा कार्यालय से सम्पर्क आवेदन कर सकते है। जिन आवेदकों द्वारा पूर्व में आवेदन किया जा चुका है, वो सम्बन्धित बैंक शाखा में जाकर ऋण प्राप्त करने हेतु सम्पर्क करें। यदि किसी वैन्डर्स को आवेदन करने, बैंक सम्बन्धित अथवा योजना से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करनी है तो वह डूडा कार्यालय/नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
नवनियुक्त चौकी प्रभारी ने क्षेत्र में भम्रण किया
रोहाना। नवनियुक्त चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र मे भ्रमण किया। शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा ने दिन निकलते ही अतिक्रमणकारियो को हडकाया,चौकी प्रभारी ने हाईवे के किनारो पर अतिक्रमण कर रहे अतिक्रमणकारियो को सख्त लहजे मे समझाया कि अगर आगे से अतिक्रमण दिखा तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। उल्लेखनीय बीते दिन रोहाना चौकी का चार्ज संभालते ही देर शाम चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा ने शराब की दुकानो पर चैकिंग कर हुडदंग मचाने वालो को सख्त चेतावनी दी थी।
मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 हरीश राघव द्वारा अभियुक्त अनस पुत्र दिलशाद नि0 डा0 इशरार सैफी वाली गली मौ0 किदवईनगर थाना को0नगर मु0नगर को अलवी गार्डन के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 किग्रा डोडा पाउडर को बरामद किया गया।
पुलिस ने कई वांछितों/वांरटियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर कई वांछितों/वांरटियों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा विद्युत अधि0 में वारण्टी अभियुक्त मनोज पुत्र देशराज नि0 कुगरपटटी सुजडू थाना को0नगर मु0नगर व वारण्टी अभियुक्त श्रवण पुत्र अतर सिंह नि0 ग्राम बहलना थाना को0नगर मु0नगर को अभि0गण के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना नई मण्डी पर नियुक्त प्र0नि0 अनिल कुमार कपरवान द्वारा वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र सतेन्द्र नि0 मिल मन्सूरपुर जैन मन्दिर के पास थाना मन्सूरपुर मु0नगर को जंगल ग्राम विलासपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उपरोक्त अभियोग में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 वरूण कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त अभिषेक उर्फ अविनाश पुत्र धर्मपाल नि0 जानसठ रोड भूड थाना खतौली मु0नगर व वाद सं0-13/12 में वारण्टी अभियुक्त यासीन पुत्र सुमराती नि0 मौ0 श्यामपुरी पंजाबी कालोनी थाना खतौली मु0नगर को अभि0गण के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा विद्युत अधि0 में वारण्टी अभियुक्त विजेन्द्र पुत्र श्याम नि0 गालिबपुर थाना खतौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त थानाध्यक्ष उ0नि0 रामबीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त संजीव पुत्र राजेन्द्र नि0 सरायजट बाजार अहमदनगर थाना अमरोहा अमरोहा, पंजम सिहं पुत्र बाबूराम नि0 म0नं0 28 संजय नगर थाना सिविल लाइन मेरठ हाल पता गालबपुर ढकिया थाना असमोली संभल को गंगनहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 अजय कुमार द्वारावारण्टी अभियुक्त रहीश पुत्र जिलेदिन, महताब पुत्र वलेदिन नि0गण ग्राम सिकरेडा थाना सिखेडा मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 प्रदीप नादर द्वारा वांछित अभियुक्त फरियाद पुत्र फरीद, दिलशाद पुत्र साहिद नि0गण ग्राम पुटठी इब्राहिमपुर थाना रामराज मु0नगर को ग्राम पुटठी इब्राहिमपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित 01 जोडी झुमकी पीली धातू, 01 फोटो कॉपी आधारकार्ड, 01 जोडी पायल सफेद धातू, 30 हजार रूपये नगद, 02 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं चोरी की एक मो0सा0 बिना नम्बर को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त शाहरूख पुत्र अनीस नि0 ग्राम भनवाडा थाना रतनपुरी मु0नगर को अभि0के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना ककरौली पर नियुक्त व0उ0नि0 महेन्द्र त्यागी द्वारा अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र असलम नि0 ग्राम कम्हेडा थाना ककरौली मु0नगर को ढासरी नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कातरूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त अर्जुन पुत्र रोशनलाल, रोजुददीन उर्फ राजू पुत्र रहीशूदीन नि0गण ग्राम सिरसली थाना बिनौली बागपत को वसी नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 रास गाय मय गौकशी के उपकरण एवं 02 अदद नाजायज छुरी को बरामद किया गया।
6 मार्च को होने वाली पार्टी नहीं होगीः साहिल
मुजफ्फरनगर। हैंगओवर नाइट्स पार्टी के एमडी साहिल सोंधी ने इस बार बड़ा फैसला लेते हुए आगामी ०६ मार्च को होने वाली पार्टी को इस शनिवार नहीं करने का फैसला लिया है। यह जानकारी स्वयं साहिल सोंधी ने आज सोमवार की सुबह उत्तराखंड से बुढ़ाना को निकलकर नई दिल्ली को जाते समय मीडिया को दी। मिली जानकारी के अनुसार साहिल सोंधी ने बताया कि नई दिल्ली के दिल की धड़कन कही जाने वाली हैंगओवर नाइट्स पार्टी की तरफ से युवाओं को बेस्ट हैंगआउट प्लेस माना जाता है। दिल्ली के पब, क्लब और बार देर रात तक गुलजार रहते हैं। हैंगओवर नाइट्स की पार्टी मे हर जगह आप अगर रात के बारह या एक बजे भी गुजरेंगे तो आपको वहां पर काफी यंगस्टर्स खाते-पीते व थिरकते नजर आ जाएंगे। वहां के नाइट क्लब्स का एंबियंस बेहद ही अच्छा होता है। डीजे का साउंड और डांसिंग फ्लोर आपको वहां पर थिरकने पर मजबूर कर देगा। रात की रोशनी और जगमग लाइट्स, म्यूजिक और कॉकटेल, पार्टीज और रातों के दीवानों को झूमने के लिए और भला क्या चाहिए। वह जगह घूमने-फिरने और खाने-पीने यानि कि हर चीज़ के लिए बहुत ही मुफीद है। दोस्तों के साथ नाइट लाइफ एन्जॉय करना हो तो मेरी हैंगओवर नाइट्स पार्टी मे आपको कुछ ऑप्शन्स मिलेंगे। वहां की जगमगाती लाइट्स, रीमिक्स म्यूजिक और ट्रैक का शोर आपकी वीकेंड को बहुत ही यादगार बना देगा। वहां के नाइट क्लब्स में आप दोस्तों व परिवार के किसी भी सदस्य के भी साथ जा सकते हैं। देर रात तक भी वहां का माहौल काफी अच्छा रहता है। मगर इस वीकेंड दिल्ली वालो को एक बहुत ही बुरी खबर दे रहा हूं। क्योंकि वे इस वीकेंड में आराम फरमाने वाले हैं। आज उन्होंने फैसला लिया है कि कोरोना काल मे लगतार वे दिल्ली वालो के लिए पार्टी ऑर्गेनाईज करते आए हैं। जिसमे बॉलीवुड सितारे, एक्ट्रेस मॉडल और सिंगर शिरकत कर चुके हैं मगर इस वीकेंड उन्होंने इस पार्टी से ब्रेक लेने का फैसला लिया है। साहिल सोंधी का कहना है कि वे बहुत ही जल्द दिल्ली वालो के लिए एक शानदार वेन्यू के साथ धमाकेदार पार्टी का आगाज करेंगे। जिसमें वे बुढ़ाना में रह रहे एन फार न्यूज के एडीटर नसीम कुरैशी को भी आमंत्रित करेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि गत दिनों वे बुढ़ाना के कार्यक्रम में शामिल हुए तो उनको बेेहद अच्छा लगा। वाकई में बुढाना के लोग काफी अच्छे हैं। वे यहां पर एक बार फिर आना चाहेंगे। इसके बाद साहिल सोंधी और अभिनेत्री सना शाह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
मुठभेड में बदमाश घायल
मुजफ्फरनगर। जनपद की पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में पुलिस एक्शन मोड़ में है। खतौली थाना क्षेत्र के फलावदा रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से शातिर बदमाश अय्यूब निवासी मुजफ्फरनगर घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकल व एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए। आपको बता दें, घायल बदमाश के खिलाफ मेरठ मुजफ्फरनगर में लूट चोरी हत्या गोकशी के ६ मुकदमें थानों में दर्ज है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने छात्रा द्वारा आत्महत्या के मामले मे आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल सिह पाल के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे छात्रा द्वारा आत्महत्या के मामले मे आरोपियो की छानबीन व उक्त मामले मे आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी के नाम ज्ञापन सौपते वक्त क्षेत्रिय अध्यक्ष देशपाल पांचाल व प्रभारी रामनिवास प्रजापति ने बताया कि करीब चार माह पूर्व नाबालिग छात्रा को आरोपी युवक द्वारा अपने तीन अन्य साथियो सामुहिक दुष्कर्म कर लिया था। उक्त मामले मे तनाव ग्रस्त छात्रा द्वारा करीब एक सप्ताह पूर्व आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता ने आरोपी चारो युवको के खिलाफ नई मन्डी पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। एसएसपी कार्यालय पहुंचे पहुंचे पदाधिकारियो ने एसएसपी से इस पूरे मामले की छानबीन कराकर उचित कार्यवाही कीमांग की। ज्ञापन सौपने वालो मे पंकज धीमान, प्रभारी श्याम सुन्दर, सोनू धीमान, नितेश धीमान, अमित धीमान, जिला उपाध्यक्ष शंकर सिह, रवि धीमान, सोनू धीमान, नितेश धीमान, अमित धीमान, विनोद, ओमकार सिह आदि मौजूद रहे।
पुलिस व एंटी रोमियो टीम ने मनचलो की जमकर क्लास ली
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने स्कूल/कॉलेज के बाहर जमावडा लगाकर खडे होने वाले मनचले युवको के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोतवाली पुलिस व एन्टी रोमियो टीम ने मनचलो की जमकर क्लास लगाई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस पुरी तरह अलर्ट मोड पर है। बताया जाता है कि शहर कोतवाल योगेश शर्मा को सूचना मिली कि मेरठ रोड स्थित जैन कॉलेज के बाहर कुछ युवकों को गर्ल्स कॉलेज के गेट के बाहर व आसपास जमावडा लगा रहता है। जिस कारण कॉलेज की छात्राओ को परेशानी का सामना करना पड रहा है। इंस्पैक्टर कोतवाली योगेश शर्मा के निर्देशन मे मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व एंटी रोमियो टीम ने उक्त मनचलो की जमकर क्लास ली। पुलिस ने उक्त युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की तथा फटकार लगाई। इसी संदर्भ मे थाना सिविल लाईन प्रभारी उम्मेद सिह व नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान तथा महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान, एंटी रोमियो सैल प्रभारी इंस्पैक्टर मिनाक्षी चौहान आदि ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र मे गश्त कर बिना किसी जरूरी काम के इधर-उधर घूम रहे युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की तथा उनके वाहन भी चैक किए।
देश में बढती महंगाई को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी डीजल, पैट्रोल आदि पैट्रोलियम पदार्थो की कीमतों मे वृद्धि के विरोध मे राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम आलोक कुमार को सौपा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे पार्टी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन मे आरोप लगाया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा मनमाना टैक्स वूसला जाता है। इसलिए गैस, पैट्रोल, डीजल के दामो मे वृद्धि हुई है। जबकि अन्य देशो मे ये सामग्री भारत से कम मूल्यो पर अभी भी उपलब्ध हो रही है। इस लिए पैट्रोल,डीजल,गैस को जीएसटी के दायरे मे लाया जाए। मौजूदा समय मे बढोतरी से मंहगाई बढ रही है,जिसका बोझ उठाने मे मजदूर,युवा, छात्र, महिलाओ के साथ आम आदमी इस बोझ को सहन नही कर पा रहा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जनपद मुजफ्फरनगर के शुक्रताल मे एम्स की स्थापना की मांग करती है। उत्तर प्रदेश मे कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है जगह जगह पर महिला उत्पीडन के मामले सामने आ रहे हैं। अपराधी बेलगाम है। गांव-शहर मे लूटपाट की घटनाओ मे इजाफा हुआ है। अतः जनहित मे इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। ज्ञापन सौपने वालो मे रा.उपाध्यक्ष रामपाल मांडी,ब्रिजेश कुमार, किरण, मनोज कश्यप,शारदा,कविता,कमला, लोकेश धीमान,आलोक कुमार,शान्ति,मौ.मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया
मुजफ्फरनगर। नगर स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र खालापार में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसके मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप कोषाध्यक्ष मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज व समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष असद पाशा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर गौरव स्वरूप बे कहा कि जब भी कही मेडिकल कैम्प की जरूरत होगी कॉलेज की तरफ से सब फ्री जगह कैम्प लगाया जायेगा। असद पाशा ने कहा कि मानव सेवा ही असली सेवा हैं। जफरयाब खान, मास्टर अल्ताफ व इम्तियाज संयुक्त ने कहा कि इस तरह के आयोजन पहले भी हुवे हैं और भविष्य में भी होते रहने चाहिए। महाप्रबंधक डॉक्टर अरशद इकबाल ने बताया के इस शिविर में मेडिसिन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ बाल रोग विशेषज्ञ हड्डी रोग विशेषज्ञ कान नाक गला रोग विशेषज्ञ और मुख्य सुविधाओं में ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर मुफ्त परामर्श जरूरत की दवाइयां की फैसिलिटी मुहैया कराई गई। मुफ्त चिकित्सा शिविर में सीनियर डॉक्टर में स्त्री एवं प्रसूति रोग में डॉक्टर अस्मिता त्यागी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक त्यागी, मेडिसिन में डॉक्टर विष्णु, स्किन त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंबुजा सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नाशिद, कान नाक गला डॉ सतगुरु शरण सिंह, आंखों के डॉक्टर डॉक्टर विजय प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे। इस प्रोग्राम को सहयोग करने में जफरयाब खान, असद पाशा, मास्टर अल्ताफ, इम्तियाज खान, आफताब खान, मनौवेर जया, युसूफ खान, शमशाद नेताजी, नईम प्रभारी, डॉक्टर सलीम हमीदिया, डॉक्टर जमशेद आदि लोग ने सहयोग दिया। इस शिविर में १०० से भी ज्यादा मरीजों को देखा गया।
भारत विकास परिषद विवेक शाखा की कार्यकारिणी 2021 का चुनाव सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद विवेक शाखा की कार्यकारिणी 2021 का चुनाव सम्पन्न हो गया है। चुनाव अधिकारी श्री निष्काम गर्ग जी ने 6 कार्यकारिणी पदों पर दायित्वधारियों की घोषणा की। जिसमें श्री विश्वदीप गोयल जी शाखा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर श्री राजीव गर्ग, डा0 अमित वर्मा जी सचिव तथा वित्त सचिव के पद पर श्री अमित सिंघल व शाखा महिला संयोजिका के पद पर डा0 साधना गर्ग के नाम की घोषणा सर्वसम्मति से की गयी। इस अवसर पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष नवीन सिंघल ने प्रान्त द्वारा दिये गये निर्देशों पर विस्तार से चर्चा कर बताया कि कम से कम 40 सदस्यों वाली शाखा के सदस्यों को ही जिले व प्रान्त में दायित्व दिया जायेगा।
भारत विकास परिषद के प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री नवीन सिंघल ने विवेक शाखा की कार्यकारिणी व सदस्यों की बैठक कर अपने सम्बोधन में कहा भारत विकास परिषद सम्पर्क, सहयोग, समर्पण व संस्कार के माध्यम से उच्च आदर्शो व नैतिक मूल्यों को स्थापित कर युवा व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर रही है। उन्होने विवेक शाखा के द्वारा किये जा रहे सेवा व संस्कार के कार्यो की प्रशंसा करते हुये सभी से इस प्रकार के कार्य करने का आहवान किया। उन्होने प्रांत द्वारा दिये गये निर्देशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारत विकास परिषद विवेक की नई कार्यकारिणी 2021 का विधिवत चुनाव सम्पन्न हो गया। चुनाव अधिकारी श्री निष्काम गर्ग ने कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी। इस अवसर पर संस्थापक श्री सुधीर गर्ग, श्री अचिन कंसल, श्री राजकुमार अग्रवाल, श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्री अजय शर्मा, श्रीमती अंजू शर्मा, श्रीमती संगीता अग्रवाल, श्री संजय अग्रवाल, श्रीमती इंदू मिश्रा, श्री निधीश गर्ग ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव राजीव गर्ग ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्वदीप गोयल ने कहा कि मैं शाखा सदस्यों व कार्यकारिणी सदस्यों को साथ लेकर शाखा को नई ऊंचाईयों पर पहुँचाने का कार्य करूंगा। इस अवसर पर डा0 ओमबीर सिंह, श्रीमती रजनी पंवार, श्री अनिल वर्मा, श्री गिरिश अग्रवाल, श्री रामावतार गोयल, शैशव अग्रवाल, चन्द्रदत गौड, डा0 आर0 के0 सिंह समेत बडी संख्या में विवेक शाखा के सदस्य उपस्थित रहे।

