News
खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस ने कई वारंटियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त सर्वेश उर्फ टिंकू पुत्र रिषिपाल निवासी गांधीनगर कूकडा थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 अनित यादव द्वारा विद्युत अधि0 में वारण्टी अभियुक्त रामू पुत्र सुरजीत निवासी इंद्रा कालोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा वांछित अभियुक्त जावेद पुत्र अफसर, नूर मौहम्मद पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासीगण मौहल्ला जैननगर थाना खतौली मुजफ्फरनगर को अभियुक्तगण के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 अशोक कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त पप्पू पुत्र जतनु निवासी मडकरीमपुर थाना खतौली मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 रणपाल सिंह द्वारा विघुत अधि0 वारण्टी अभियुक्त मिठठन पुत्र चन्द्रपाल व अमरनाथ पुत्र धर्मवीर निवासीगण ग्राम व थाना भौराकलां मुजफ्फरनगर को अभियुक्तगण के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा वांछित अभियुक्त मोनू सोम पुत्र मदन सोम निवासी मौहल्ला बालाजीपुरम थाना खतौली मुजफ्फरनगर को मौहल्ला बालाजी पुरम टावर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तलवार नाजायज बरामद की गयी। वहीं थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 सतवीर सिंह द्वारा अभियुक्त शमशाद पुत्र महमूद निवासी हबीबपुर सीकरी थाना फुगाना मुजफ्फरनगर को हबीबपुर गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये।
वहीं थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी ढिढावली थाना तितावी मुजफ्फरनगर को मुकन्दपुर नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब नाजायज बरामद की गयी।

 

चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 रोहताश कुमार मय हमराहिगण द्वारा पुलिस कार्यवाही के अभियुक्त आलम पुत्र अलाउद्दीन निवासी छतैला थाना तितावी मुजफ्फरनगर को पीर के पास नहर पटरी छतैला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 स्पलैण्डर प्लस मोटरसाईकिल बरामद की गयी तथा अभियुक्त की निशादेही से 01 अन्य चोरी की मोटरासईकिल स्पलैणडर प्रो बिना नम्बर तथा 01 कटी हुई मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया।

 

वाहन चैकिंग अभियान चलाया
रोहाना। कस्बे में पड़ने वाले सभी बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने और रोहाना क्षेत्र के सभी बैंक मैं गहनता से चेकिंग की वह आसपास बैठने वालों की तलाशी ली गई बैंक कर्मचारी को समझाया गया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी यहां पर कोई आकर बैठते हैं तो उसे पूछने हैं क्या कारण है जहां बैठे हो बैठने वालों की तलाशी भी ली गई उसके बाद रोहना उप स्वास्थ्य केंद्र मैं करोना कोविड-१९ केटीके अभियान में जाकर के अंदर से जांच की सभी को समझाया कि या टीके सभी के लिए फायदेमंद है सभी को टीके लगवाने हैं।

 

आंगनबाडी सहायिकाओ ने सीएम के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा2 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। आंगनबाडी सहायिकाओ ने डीएम कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम आलोक कुमार को सौपा। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंची आंगनबाडी सहायिकाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।
ज्ञापन मे अवगत कराया कि 8 मार्च 2021 को अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कार्यकत्रियां इस उम्मीद के साथ ज्ञापन सौप रही हैं कि प्रदेश सरकार उनकी समस्याओ के प्रति गम्भीरता से विचार करेगी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा चयनित राजनीतिक और मानव अधिकार विषय वस्तु के साथ महिलाओं की राजनैतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए आज विश्वभर मे शान से महिला दिवस मनाया जा जाता है। अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की 24 लाख से अधिक महिला अांगनबाडी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा सामाजिक क्षेत्र की सभी परियोजनाओं को सफल बनाने मे सैनिको की भांति मेहनत कर रही हैं। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। परन्तु अभी भी विभिन्न क्षेत्रो मे कार्य कर रही महिलाओं की अनेक प्रकार की समस्याओं का समाधान नही हो पाया है। अगवत कराना है कि प्रदेश में लगभग 3 लाख 74 हजार अांगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा अपनी ज्वलन्तशील मांगो को लेकर आज महिला दिवस के अवसर पर ज्ञापन सौप का अपनी समस्याओ के प्रति सरकार को जागरूक करना चाहती हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया4 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भोपा रोड स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी के साथ ही गत 28 फरवरी से चल रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम का भी समापन हुआ। महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं की रंगोली, पोस्टर कम्पीटीशन, भाषण प्रतियोगिता व कविता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डा. बबीता गुप्ता ने व एन्करींग सागर चौहान व वसुन्धरा शर्मा ने की। अपने संबोधन में विद्यालय के सचिव एवं प्रबंधक अखिलेश दत्त ने कहा कि नगर की प्राचीन शिक्षण संस्था आज छात्र छात्राओं के अध्यनन का प्रमुख केंद्र बन गयी है। इसमे शिक्षकों के अलावा कर्मचारियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों का भी बराबर सहयोग मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने सभी को साधुवाद दिया। उन्होंने आह्वान किया कि समाज में महिलाओं का सम्मान करना हम सभी का परम कर्तव्य है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एससी वार्ष्णेय ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे जीवन में नारी विभिन्न रूपों में आकर हमारा मार्गदर्शन कर हमारी प्रेरणास्त्रोत बनती है हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम नारी जाति का यथोचित सम्मान करे। उन्होंने सैल्फ फाइनेंस डिपार्टमेंट द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम का औपचारिक समापन भी किया। विद्यालय की एनएसएस अधिकारी एवं सैल्फ फाइनेंस डिपार्टमेंट की हैड डा. बबीता गुप्ता ने कहा विश्व में देश का गौरव तभी बढेगा जब हर नारी को सम्मान मिलेगा। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स भी दिये। डा. पल्लवी गर्ग ने मिशन शक्ति सप्ताह के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। महिला दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में डा. पल्लवी गर्ग, डा. शूचि, मीनाक्षी भारद्वाज, धीरज गिरधर, डा. गौरव यादव, पवि, विकास कुमार, निशि दूबे, डा. राजकुमार अग्रवाल, प्रीति त्यागी, राहुल, सोनाक्षी धीमान आदि का सहयोग व उल्लेखनीय योगदान रहा। सभी प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में शहजादा व आकाश की प्रस्तुति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में आडियो एवं विजुअल तकनीक से महिला सशक्तिकरण के विभिन्न रूपों को जीवन्त तरीके से दर्शाया गया।

महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए रैली निकाली6 Min 1 1 |
मुजफ्फरनगर। टाउन हॉल स्थित मैदान से आज स्वास्थय विभाग की तरफ से आज महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए सीएमओ एस के अग्रवाल डॉ गीतांजलि वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर रैली निकाली यह रैली टाउन हॉल से शुरू होकर शिव चौक कोर्ट रोड झांसी रानी चौक होते हुए वापसी टाउन हॉल पर समाप्त हुई इस रैली को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सविता डबराल ने हरि झंडी दिखाकर रैली कि शुरुआत की, रैली के सामने माइक से महिलाओं के बारे में उपलब्धियां बताते हुए यह रैली निकली इसमें सभी महिलाओं ने अपने विचार रखे और कहा कि योगी सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रही है जनपद के अंदर महिला हेल्पलाइन डैस्क पुलिस थानों में बनाई गई है पिंक बूथ बनाए गए हैं वहीं जगह-जगह पुलिस सुरक्षा व्यवस्था हर चौराहे पर रहती है कभी भी किसी भी महिला को कोई समस्या होती है तो बिना नाम सार्वजनिक किए बिना ही पुलिस उनकी सहायता करती है । रैली में सीएमओ एसके अग्रवाल, डॉक्टर गीतांजलि वर्मा,खंड शिक्षा अधिकारी सविता डबराल,समाजसेवी सोनिया लूथरा ,समाजसेवी रीना अग्रवाल, समाजसेवी बीना शर्मा सभी आशा व ए एन एम स्वास्थय विभाग का महिला स्टाफ सहित जनपद की सभ्रांत महिलाएं मौजूद रही।

 

नए सत्र से खुलेंगे यूपी में 16 नए आईटीआई
युवाओं को आत्मेनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार की पहल
पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाएंगे सभी आईटीआई, अगस्त में होंगे दाखिले
मुजफ्फरनगर। प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को आत्मीनिर्भर व उनका कौशल विकास कर सपनों को पूरा करने में जुटी है। युवाओं को इंडस्ट्री से जोड़ने से लेकर उनको रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता से काम किया जा रहा है। आईटीआई के जरिए युवाओं को दक्ष बनाने के लिए प्रदेश सरकार नए सत्र में पीपीपी मॉडल पर १४ नए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई खोलने जा रही है। अभी प्रदेश में ३०० से अधिक आईटीआई संचालित किए जा रहे हैं।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदेश सरकार पीपीपी मॉडल पर १४ नए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बनवाने जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक अगस्त २०२१ तक नए आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया होना शुरू हो जाएगी। १४ नए आईटीआई खुलने के बाद फिटर, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक, टेक्निशियन, प्रोग्रामिंग असिस्टेंसट, कम्प्यूटर आपरेटर जैसे कोर्सों में सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे छात्रों को दाखिला मिलने में काफी आसानी होगी। अभी यूपी के ३०५ आईटीआई संचालित हो रहे हैं। इसमें १.७२ लाख छात्र-छात्राएं विभिन्न कोर्सों में पढ़ाई कर रहे हैं। सरकार नए आईटीआई खोलने में उन तहसीलों व विकास खंडों या अल्पसंख्यक बहुल्य क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। जहां पर कोई प्रशिक्षण संस्थापन नहीं है।
एनसीवीटी से मिली मान्यता, राष्ट्रीय स्तर पर मान्या
आईटीआई अधिकारियों के मुताबिक यूपी के आईटीआई से कोर्स करने के बाद उसको जो प्रमाण पत्र मिलेगा। वह राष्ट्रीय स्तर पर मान्या होंगे। विभाग की ओर से पिछले चार सालों में १ लाख ७ हजार ४८९ सीटों की मान्यता नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग से हासिल की जा चुकी है। जो विभाग की बड़ी उपलब्धि है। इन सीटों पर पढ़ने वाले छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्य प्रमाण पत्र मिलेगा। प्रदेश में अब १ लाख ५१ हजार ५०८ सीटों पर मान्यता मिल चुकी है। इसके अलावा राजकीय आईटीआई में आईटी लैब, स्मांर्ट क्लास व सोलर एनर्जी प्लांकट स्थापित करने के साथ-साथ छात्रों को औद्योगिक ईकाईयों से जोड़ कर ट्रेनिंग दिलाए जाने का काम भी किया जा रहा है।

 

मुजफ्फरनगर में आदर्श महिला बैरक और महिला चौकी का डीएम ने किया शुभारंभ7 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। महिला दिवस के अवसर पर पूरे देश के साथ साथ जनपद मुजफ्फरनगर में भी महिलाओ को लेकर आज विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव ने महिला थाना परिसर में महिला आदर्श बैरक की शुरुआत की । इस महिला आदर्श बैरक का शुभारंभ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने फीता काट कर किया। इस महिला आदर्श बैरक में महिला पुलिसकर्मियों के लिए बैरक में सुधार लाते हुए एक साफ सुंदर व मूलभूत सुविधाओं से युक्त आदर्श बैरक तैय्यार किया गया है।इस महिला आदर्श बैरक में महिला पुलिसकर्मियों को प्रत्येक महिला पुलिस कर्मी के लिए डबल स्टोरेज बेडसाइड ओर अलमारी,व्यक्ति गत सेफ, लाइट के लिए बेडसाइड स्विच,व्यक्तिगत चार्जिंग पॉइंट, हैंगर युक्त अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, अटैच वाशरूम, नए गद्दे ओर तकिए, रूम हीटर ओर टीवी की सुविधा दी गयी है। वहीं आज जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में ३ महिला पुलिस चौकियां का उदघाटन भी डीएम व एसएसपी कर रहे है जिससे दूरस्थ क्षेत्रो कि महिलाओं को शहरी क्षेत्र के महिला थाना की बजाय अपने आस पास के क्षेत्र की महिला पुलिस चौकी पर ही त्वरित न्याय मिल सके। ये जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है वही जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने पूरे महिला बैरक का घूम घूम कर निरीक्षण किया ओर जनपद मुजफ्फरनगर कि महिलाओं को महिला दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस उद्घाटन कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, महिला थाना इंस्पेक्टर निधि चौधरी, आरआई मोहम्मद नदीम, आरआई अब्दुल रहीस खान, ट्रैफिक इंस्पेक्टर वीर अभिमन्यु सिंह सहित महिला व पुरुष पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
वहीं महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर शासन के आदेश पर बनाई गई समिति को कोतवाल ने जरूरी बातें बताई। कहा कि कमेटी क्षेत्र में महिलाओं को लेकर हो रही समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस का सहयोग करे। प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह ने गठित समिति की सदस्यों संग बैठक की। कहा कि समिति महिलाओं के प्रति होने वाले घरेलू हिसा के निराकरण में पुलिस का सहयोग करे। महिला डेस्क पर आने वाली पीड़िता की समस्या का समाधान कराए। इस दौरान एसएसआइ रघुराज सिंह, रानी सलमानी, रेशमा, मुकुल, शाहिदा, ओमबीरी व जूली आदि मौजूद रहे।

 

परी हत्याकांडः हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग8 Min 4 |
जानसठ/ मुजफ्फरनगर। जानसठ में मोहसीन फरीदी की ४ साल की मासूम बेटी परी की हत्या से हत्यारो के विरुद्ध आक्रोश की स्थिति है। आज सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व खतौली विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी श्यामलाल बच्ची सैनी ने घटना पर आक्रोश जताते हुए उपजिलाधिकारी जानसठ के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्याकांड के जल्द खुलासे की मांग की। सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार गुंडाराज खत्म करने व सुरक्षा देने का वादा कर सत्ता में आई थी लेकिन उसकी सरकार में महिलाओं बेटियो पर जघन्य अपराध की घटनाओं ने जनता में भय पैदा कर रखा है। बच्ची सैनी ने कहा कि हाथरस,अलीगढ़,उन्नाव व अनेक ख़ौफ़नाक बलात्कार हत्याकांड की घटनाओं से महिलाओं बेटियो के प्रति भाजपा सरकार में सुरक्षा के दावे की पोल खुल गयी है। उन्होंने जानसठ की ४ साल की मासूम परी हत्याकांड को जघन्य हत्याकांड बताते हुए हत्यारो की शीर्घ गिरफ्तारी व रासुका की मांग के साथ हत्याकांड की ३ माह में फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर हत्यारो को फांसी देने की मांग की। सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी ने प्रदेश में घटी पूर्व की दुस्साहसिक घटनाओं को देखते हुए इस जघन्य हत्याकांड के पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा व मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।

 

तीन बालिकाओं ने पदक जीतकर नाम रोशन किया9 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। नोएडा में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर व सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद की तीन बालिकाओं ने पदक जीतकर नाम रोशन किया है। रजत पदक विजेता भानु अपने वर्ग में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है।
नोएडा के कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्रांगण में ६ से ७ मार्च को राज्य स्तर जूनियर व सब जूनियर वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई थी,जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों के विभिन्न वर्गों के लिए चयनित करीब ३०० बालिकाओं ने हिस्सा लिया था। जनपद के स्टेयर बालिका कुश्ती एकेडमी की बालिका भानु ने सब जूनियर के ५७ किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। ७३ किलो भार वर्ग में इसी एकेडमी की वाजिदा अली खान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं गांव दूल्हेरा की सविता शर्मा ने जूनियर वर्ग के ५० किलो भार में कांस्य पदक हासिल किया। रजत पदक विजेता भानु को ५७ किलो भार वर्ग में यूपी की बी टीम की ओर से कर्नाटक के बेल्लारी में आगामी १९ से २१ मार्च को होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। जनपद पहुंचने पर जिला कुश्ती संघ के सचिव निर्दाष बालियान ने सभी विजेता खिलाड़ियों व कोच को बधाई दी। भारतीय कुश्ती संघ व उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण यादव की उपस्थिति में आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी विजेता बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

प्रसिद्ध साहित्यकार सविता वर्मा को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। टटीरी में लायंस क्लब अग्रवाल मंडी एवं वैदिक कन्या डिग्री कालेज ने महिला दिवस पर प्रसिद्ध साहित्यकार सविता वर्मा को सम्मानित किया। सविता वर्मा ने कहा कि साहित्यकार समाज का प्रहरी होता है और समाज को दिशा देने का काम करता है। मुख्य अतिथि शूटर दादी प्रकाशो तोमर ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत अपने परिवार से करें। प्राचार्य डा. कमला अग्रवाल एवं सचिव अभिमन्यु गुप्त ने पगड़ी पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर विशिष्ट महिलाओं का सम्मान किया।

 

एसएसपी ने नवनिर्मित रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी का उद्घाटन किया11 Min 3 |
बुढ़ाना। जनपद मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव ने कोतवाली बुढ़ाना में पहुंचकर यहीं पर बनाई गई नवनिर्मित रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी का उद्घाटन अपने कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया। इससे पहले उन्होंने यहां पर लगी एलईडी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महन्त श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान उन्होंने यहीं पर आयोजित हुए समारोह में मेपल्स एकेडमी की छात्रा मानवी भुटानी को शिक्षा के क्षेत्र में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने एसडी गर्ल्स पीजी कॉलेज बुढ़ाना की छात्रा काजल, हिमांशी बंसल, इकरा सलमानी और पल्लवी त्यागी को भी सम्मानित किया। इस मौके पर जो छात्राएं सम्मानित हुई उनमें बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज सठेडी की छात्रा परी अग्रवाल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना की छात्रा शिरिन खान व स्वाति, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बुढ़ाना की छात्रा रुखसार व सलमा, स्वामी कल्याण देव गर्ल्स कालेज की छात्रा अलीशा व सानिया के अलावा एएनएम आशा सोम, दीपिका आर्या, संगीता व नीलम, आशा कार्यकत्री बबीता, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन, संगीता व सुनीता और पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर साधना चौधरी, महिला कांस्टेबल दीपा, सोनिया, उपासना व नीशू को सम्मानित किया गया। यहां नवनिर्मित रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी की प्रथम प्रभारी साधना चौधरी बनाई गई। इस मौके पर एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम अशोक कुमार, सीओ विनय गौतम, एसएसपी के पीआरओ प्रेम प्रकाश शर्मा, बुढ़ाना कोतवाल मगनवीर सिंह गिल, एसएसआई लेखराज सिंह, बुढ़ाना पुलिस चौकी प्रभारी विजयपाल सिंह काजला, गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी प्रभारी संजय यादव, उमरपुर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर राकेश शर्मा, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, न्याय मंच के वाइस चेयरमैन साजिद जाफरी, राजीव कुमार, अब्दुल गफ्फार सैफी व तोसीफ राही आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार ने किया। इस दौरान बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह पूरे समय व्यवस्था बनाने में लगे रहे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद न्याय मंच के वाइस चेयरमैन साजिद जाफरी ने एसएसपी अभिषेक यादव को बुढ़ाना में १७ मार्च को होने वाले हिंदू मुस्लिम एकता कवि सम्मेलन मुशायरे का निमंत्रण दिया। एसएसपी अभिषेक यादव ने रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी का अवलोकन भी किया।

महिला दिवसः महिला पुलिसकर्मियों को महिला आदर्श बैरक का तोहफा दिया12 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने महिला दिवस पर पुलिस के महिला पुलिसकर्मियों के लिए महिला आदर्श बैरक का तोहफा दिया है। एसएसपी के निर्देश पर महिला आरक्षी, मुख्य आरक्षीगण के लिए मौजूदा बैरक व्यवस्था में सुधार लाते हुए, मुजफ्फरनगर के महिला थाना में एक मॉडल/आदर्श बैरक तैयार किया गया जिसमें प्रयास किया गया है कि महिला पुलिसकर्मियों को एक साफ, सुंदर व मूलभूत सुविधाओं युक्त आदर्श बैरक मिल सके। इस बैरक में प्रत्येक महिला पुलिसकर्मी के लिए डबल स्टोरेज – बेडसाइड और अलमीरा, व्यक्तिगत सेफ, लाइट के लिए बेडसाइड स्विच, व्यक्तिगत चार्जिंग पाइंट, हैंगर युक्त अलमारी, ड्रैसिंग टेवल, अटैच वाशरूम, नए गद्दे और तकिए, रूम हीटर तथा टीवी की भी व्यवस्था की गई है।

 

जैनरिक दवाओं के प्रति जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। जन औषधि केन्द्र दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी के दौरान आम जनमानस को जैनरिक दवाओं के प्रति जागरूक किया गया। नई मन्डी पटेल नगर स्थित जन औषधि केन्द्र पर भारतीय जन औषधि दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नगर मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। गोष्ठी के दौरान आम जनमानस को जेनरिक दवाओं के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद, औषधि विभाग के अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

800 कार्यकर्ताओ की सेवा बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा14 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। महिला सामाख्य कार्यक्रम के तहत कार्यरत करीब 800 कार्यकर्ताओ की सेवा बहाली के लिए महिला सामाख्याकत्रियो ने एडीएम को ज्ञापन सौपा।
अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंची महिला सामाख्या कत्रियो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को सौपा। जिसमें अवगत कराया कि महिला सामाख्या कार्य्रम जो कि कि विगत 31 वर्षो से उ.प्र.के 19 जिलो गोरखपुर,मउ, वाराणसी, बहराईच, सीतापुर, प्रयागराज, चित्रकूट, कौशाम्बी, चन्दौसी,मथुरा, बुलन्दशहर, मुजफ्फरनगर, जौनपुर, प्रतापगढ, शामली, औरैया, सहानपुर, श्रावस्ती तथा बलरामपुर मे लगभग 20 लाख महिलाओं एवं किशोरियो के बीच संचालित रहा है। महिला सामाख्या कार्यक्रम को अन्य सशक्तीकरण कार्यक्रम मे समाहित कर दिया गया है, परन्तु 25 जून 2020 से महिला समाख्या कार्यक्रम से जुडे समस्त 800 कार्यकर्ताओं के भविष्य के बारे में निर्णय न होने की स्थिति में इन परिवारों से जुडे सदस्यों का जीवन यापन करना कठिन हो रहा है। ऐसी विषम परिस्थितियो मे भी महिला सामख्या के कार्यकर्ताओं द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए जनपद स्तर पर बिना किसी मदद के अर्न्तराष्ट्रीय महिला लगाया जा रहा है कि किसी एक महिला की गलतियो की सजा 800 कार्यर्ताओं को न मिले और उनके साथ इंसाफ करते हुए इंसाफ करते हुए उनकी सेवा को पुनः बहाल किया जाए। जिससे उनके परिवार को खासतौर पर बच्चों का भविष्य अधर मे ना भटके। ज्यादातर कार्यकर्ताओं की उम्र 45 आयुसीमा को पार कर गयी है। जिससे वह अन्य संस्थाओं या सरकारी में नौकरी नही पा सकती है। ऐसी परिस्थित मे एक मात्र सहारा यही है कि उनकी पुनः बहाली की जाए। एडीएम आलोक कुमार को सौपे गए मांग पत्र मे महिला सामख्या के तहत कार्यरत समस्त कम्रियो जो कि सरकारी तौर पर अनुबंध के आधार पर कार्यरत हैं, उनको उसी अनुबंध के आधार पर 26 जून 2020 से आगे भी नौकरी बहाल किया जाये। अगर शासन सभी कर्मियो की नई नियुक्ति के आधार पर समायोजित कतरी है तो पात्र कर्मियो को ग्रेच्युटी का भुगतान नियमानुसार कर नई तिथि से पदभार ग्रहण कराते हुए सरकारी अनुबंधित कर्मचारियो के अनुरूप ही मानदेय व अन्य सुविधायें प्रदान की जाए। इस दौरान दर्जनो कार्यकत्री मौजूद रही।

15 Min 3 |

कावड सेवा शिविर आयोजित किया
मुजफ्फरनगर। शिवभक्त कांवडियो की सेवा के लिए 20 वां कावड सेवा शिविर आयोजित किया गया। बझेढी फाटक के समीप नई दिल्ली निवासी समाजसेवी विजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता मे फाल्गुन माह मे आने वाली महाशिवरात्रि के पावन अवसर के दृष्टिगत 20 वें शिव कांवड सेवा शिविर का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मे दिल्ली निवासी विजय कुमार वर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय कुमार वर्मा ने कहा कि यह शिविर पिछले करीब 20 वर्षो से बझेढी फाटक पर लगाया जाता है। जिसमें भेजन चिकित्सा आदि की निःशुल्क सेवा की जाती है। उन्होने कहा कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। इस अवसर पर विजय वर्मा, पवन सोनी, सुरेश चन्द वर्मा लोनी, डा.अरविन्द वर्मा, सुदेश गर्ग,तुषार गर्ग,नन्द किशोर वर्मा,राधेश्याम वर्मा,सुरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

भाजपा सरकार ने महिलाओं को उचित सम्मान दियाः शुक्ला
मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देशभर में विभिन्न तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में महिलाओं को उचित सम्मान दिया गया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि भाजपा की सरकार प्रदेश व देश में आने के बाद से महिलाओं को भरपूर सम्मान एवं सहयोग सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि देश में थर्ड जेंडर को भी अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए योजनाएं लाभान्वित की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के नेतृत्व में महिलाओं को उनका पूरा हक दिलवाने के लिए कार्य कर रही है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश और प्रदेश की सभी महिलाओं को अपनी बधाई दी है।

 

रामशरण कश्यप की पुण्यतिथि मनाई17 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। सपा के पुराने संघर्षकारी निडर नेता स्वर्गीय चौधरी रामशरण कश्यप की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र डॉ संजीव कश्यप व समाज के अन्य नेताओं द्वारा कृषि मंडी परिसर मुजफ्फरनगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे सपा नेताओ व उनके समाज के खाप चौधरियो व समर्थको ने पहुंचकर श्रदांजलि अर्पित की । सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने चौधरी रामशरण कश्यप को सपा का निष्ठावान जुझारु नेता बताते हुए उनके योगदान को याद किया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप व सपा के युवा नेता चन्दन चौहान ने स्वरूरामशरण कश्यप को सक्रिय जुझारु नेता बताते हुए कहा कि वह हर समय अपने समाज व समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए संघर्ष करते रहे। सपा नेता साजिद हसन व पूर्व प्रमुख सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल ने उनके साथ रहकर अनेक आंदोलन करने के संस्मरण सुनाते हुए उनको निडर नेता बताते हुए श्रदांजलि दी। सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल व सपा नेता डॉ नरेश विश्वकर्मा ने कहा कि रामशरण कश्यप जी ने जो सँघर्ष किये व जो सपने अधूरे रह गए समाज से जुड़े उनके समर्थक उनको पूरा करके सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम करे।स्वर्गीय सपा नेता रामशरण कश्यप के पुत्र डॉ संजीव कश्यप व कश्यप समाज के नेता नवीन कश्यप ने समाज के खाप चौधरियो को पगड़ी पहनाकर व रामशरण कश्यप जी की सँघर्ष पुस्तिका भेंट कर सभी का आभार प्रकट किया।

सपा की सदस्यता ग्रहण की
मुजफ्फरनगर। गाजावाली पुलिया पर सैकड़ों युवकों ने अलीम सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, शलभ गुप्ता एड महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी, टीटू रमन पाल नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उन्हांने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के युवाओं के प्रति विजन से प्रभावित होकर सभी युवकों ने समाजवादी पार्टी में सदस्यता ग्रहण की। इनमें विकास राज, आशु प्रजापति, रितिक कुमार, विकास कुमार, रितिक कश्यप, शुभम कश्यप, सोनू कुमार, अर्जुन उपाध्याय, योगेश सैनी, कुणाल सक्सेना, विपिन पाल, नितिन पाल आदि ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अलीम सिद्दीकी और शलभ गुप्ता एड ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया ।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 2 =