News
खबरें अब तक...

समाचार

वॉछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया

मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 हरीश राघव द्वारा वॉछित अभियुक्त नकीब पुत्र लियाकत निवासी मौहल्ला किदवईनगर थाना कोतवाली नगर मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 नीरज कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त कालू पुत्र नजीर निवासी नयाबाग ठठेरो वाली गली थाना को0नगर मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सागर पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम सिसौली थाना भौराकलां जनपद मु0नगर को भोपा पुल बाईपास से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल अत्री द्वारा वांछित अभियुक्त अनिल पुत्र धनापल निवासी ग्राम सिम्भालकी थाना छपार जनपद मु0नगर हाल पता ओमविहार थाना रूडकी जनपद हरिक्षर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 योगेश शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त सोनू पुत्र लालसिंह निवासी हाल पता मौहल्ला अमितविहार कूकडा थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर व वारंटी अभियुक्त भीम पुत्र जन्गी निवासी ग्राम अलमासपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त व0उ0नि0 रघुराज सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों कुवॅरपाल उर्फ कोरा पुत्र शेरसिंह, सुभाष पुत्र सिंहराम निवासीगण ग्राम खेडकी थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

तहसील दिवस पर अधिकारियों ने जनसमस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया1 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। तहसील दिवस पर अधिकारियों ने जनसमस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया। इस मौके पर जानसठ तहसील परिसर में डीएम सेल्वा कुमारी जे तथा एसएसपी अभिषेक यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस पर जन समस्याएं सुनने के साथ उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनपद मुजफ्फरनगर के तहसील सदर में आज तहसील दिवस के मौके पर डीएम एसएसपी तथा तथा तमाम अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं। एडीएम फाइनैंस आलोक कुमार व एसडीएम सदर दीपक कुमार द्वारा तहसील समाधान दिवस में आए हुए गांव व देहात क्षेत्र के ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनी और उन समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इस मौके पर दर्जनों समस्याओं का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस के अंदर सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

2 Min 3 |विभिन्न स्थानो पर बने कच्चे नालो को आरसीसी बनवाने का क्रम  जारी
मुजफ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के निर्देशन मे नगरवासियो को जल भराव की समस्या से निजाद दिलाने के लिए विगत कई दिनो से नाले नालियो की सफाई कार्य के साथ नगर क्षेत्र मे विभिन्न स्थानो पर बने कच्चे नालो को आरसीसी बनवाने का क्रम भी जारी है ताकि बरसात के दिनो मे आमजन को जलभराव अथवा कच्चे नालो के कारण किसी और समस्या का सामना ना करना पडे। इसी संदर्भ मे आज दोपहर के वक्त महावीर चौक के समीप चौधरी चरण सिह मार्किट पहुंची नगरपालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमति अंजू अग्रवाल की मौजूदगी मे पत्रकार रविन्द्र चौधरी ने नारियल फोड कर प्रकाश चौक से महावीर चौक तक कच्चे नाले के स्थान पर आरसीसी नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल,वरिष्ठ चिकित्सक डा.मुकेश अरोरा,वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र चौधरी, स्टैनो गोपाल त्यागी सहित पालिका प्रशासन से जुडे अधिकारी मौजूद रहे।

 

मोर्चा हर वक्त जनता की सेवा में मौजूद रहता है-अकील राणा
3 Min 5 |मुजफ्फरनगर। महंगाई और कृषि कानूनों को लेकर राष्ट्रीय जन संघर्ष मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इसके बाद इन मांगों को लेकर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया।
राष्ट्रीय जन संघर्ष मोर्चा की एक सभा कम्पनी बाग की बराबर में मधुबन रेस्टुरेंट पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय जन संघर्ष मोर्चा के मेरठ जिला अध्यक्ष हबीब अंसारी ने की व संचालन मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फरमान अब्बासी ने किया। सभा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील राणा ने इंद्रजीत सिंह को राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया। अकील राणा ने कहा कि मोर्चा हर वक्त जनता की सेवा में मौजूद रहता है। गरीबो, मजलूमो, किसानों की लड़ाई हम साथ मिलकर लड़ेंगे। देश मे महंगाई चरम सीमा पर हैं। महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। इद्रजीत सिंह ने कहा कि मैं अकील राणा को दो दशको से जानता हूँ। वह हमेशा गरीबो की आवाज उठाते आये हैं। अब मिलकर गरीबो, मजदूरों, किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। हबीब अंसारी ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम ही नही बल्कि रसोई गैस सिलेंडर भी आसमान छू रहा है। मीटिंग के पश्चात मीटिंग स्थल पर ही आकर नगर मजिस्ट्रेट ने महंगाई सहित अनेक मांगो को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमे उत्तर प्रदेश में बिजली के बेलगाम बिल व पेट्रोल डीजल, रसोई गैस सिलेंडर तथा कृषि कानूनी की वापसी की मांग की गई।मोर्चे में रोहन त्यागी को सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया, और नईम सिद्दीकी को मण्डल महासचिव एवं शाहनवाज सिद्दीकी को मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा जिला अध्यक्ष नदीम अब्बासी व नगर अध्यक्ष अनीस अल्वी ने जिला एवं नगर कार्यकारिणी की घोषणा भी की। इस दौरान राजकुमार, हनीफ सैफी, वारिश राणा, अजय भारद्वाज, शमीम त्यागी, ताहिर अब्बासी, आबिद मलिक, आबाद कुरैशी, शजील अब्बासी, अंकुर आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

 

टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर घायल

मंसूरपुर। खेतो से पशुओ के लिए चारा लाते वक्त बुजुर्ग व्यक्ति टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव जौहरा निवासी इस्लामुददीन अपने बेटे आसिफ के साथ आज सुबह टै्रक्टर ट्राली द्वारा अपने पशुओ के लिए चारा लेकर आ रहा था कि खेतो से चारा लाते वक्त गडढे मे ट्राली का पहिया जा जाने से बुजुर्ग इस्लामुददीन जमीन पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि इस दौरान उसे गंभीर चोट नही आई। उसके बेटे आसिफ ने अपने पिता को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल भिजवाया।

 

जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला किदवईनगर निवासी एक युवक ने घर पर हुई कहासुनी मे घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई।इस हादसे से घबराए परिनजो ने उक्त युवक को पडौसियो की मदद से उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

 

बाईक सवार युवक घायल

जानसठ। बस की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव काटका निवासी सुमित आज सुबह बाईक द्वारा मीरापुर रिश्तेदारी मे जा रहा था कि बाईक सवार सुमित जैसे ही कस्बा जानसठ से कुछ आगे निकला कि इसी बीच वह कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित भीड ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इसकी सूचना दी।

 

कोरोना वेक्सीन का टीका लगवाया
मुजफ्फरनगर। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने कोरोना की दूसरी डोज,कोरोना वेक्सीन का टीका लगवाया। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने इस दौरान सभी जनपदवासियो से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की। इस दौरान सीएमओ डा.एस.के.अग्रवाल, सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल, डा.गीतांजली वर्मा, ,डा.प्रदीप कुमार, स्टैनो दीपक कुमार, डा.अनुज कुमार व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गर्ग,राजीव गर्ग,अनुज गोयल,व्यापारी नेता तरूण मित्तल,सभासद प्रेमी छाबडा,सह मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल आदि मौजूद रहे। आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के दृष्टिगत भाजपा नेताओ ने आज जिला चिकित्सालय पहुंच कर कोरोना का टीका लगवाया। दोपहर के वक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी,राजीव गर्ग,जिला मीडिया सहप्रभारी अचिन्त मित्तल, शरद शर्मा,डा.देशबंधु तोमर आदि भाजपाईयो ने कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान भाजपाईयो ने जनपदवासियो से आहवान किया कि सभी को सरकार की इस पहल का लाभ उठाते जुए जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत कोरोना का टीका लगवाना चाहिए।

 

महिला जनसुनवाई कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक का आयोजन होगा।

मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की मा० सदस्य महोदया डा० प्रियम्वदा तोमर की अध्यक्षता में दिनांक १७ मार्च २०२१ को पूर्वाहन ११ः०० बजे विकास खण्ड जानसठ के सभागार में महिला उत्पीडन संबंधी प्रकरणों के संबंध में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक का आयोजन होगा। जनसुनवाई कार्यक्रम में कोई भी पीडित महिला या महिला की ओर से कोई व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान हेतु प्रार्थना पत्र सहित उपस्थित होकर अपनी समस्या का समाधान पा सकती है। उन्होने बताया कि उ०प्र० राज्य महिला आयोग की मा० सदस्य महोदया डा० प्रियम्वदा तोमर की अध्यक्षता में दिनांक १६ मार्च २०२१ को आयोजित होने वाली महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में कोई भी महिला उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकती है।

 

टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया

मुजफ्फरनगर। थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 प्रदीप नादर द्वारा टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त मंजीत उर्फ मित्ता पुत्र करमसिंह निवासी ग्राम जमालपुर थाना रामराज जनपद मु0नगर को जमालपुर नीर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।
इसके अतिरिक्त थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुशील शर्मा द्वारावांछित अभियुक्त गोपाल चिन्की पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम शु्रकताल थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

मुजफ्फरनगर। थाना ककरौली पर नियुक्त व0उ0नि0 महेन्द्र त्यागी द्वारा अभियुक्त शादाब आलम पुत्र इरफान निवासी ग्राम खाइखेडा थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर को खुजडो टन्टेडा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 05 लीटर देशी कच्ची शराब को बरामद किया गया।

मुजफ्फरनगर। नगर के मौहल्ला महमूदनगर निवासी 14 वर्षीय वाहिद पुत्र खालिद नामक किशोर आज सुबह करीब 8 बजे अपने घर से कहीं चला गया। लापता खालिद के पिता वाहिद ने थाना सिविल लाईन मे तहरीर देते हुए खालिद की सकुशल बरामदगी की मांग की। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे भागदौड शुरू कर दी है।

8 Min 5 | छपार रोड पर पैदल गस्त
रोहाना। रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने रोहाना कस्बे में छपार रोड पर पैदल गस्त किया उसके बाद मुजफ्फरनगर सहारनपुर हाईवे पर बिजली घर तक रोहाना मोबाइल वन व पीआरबी ११२ समस्त स्टाफ के साथ पैदल गस्त किया व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की कोई भी समस्या हो तो रोहाना चौकी पर अवगत कराएं। त्योहार व पंचायत चुनाव को लेकर रोहाना पुलिस अर्ट है शाम ढलते ही रोहाना क्षेत्र में चल जाता है चेकिंग अभियान वाहन चालकों में हड़कम्प मच जाता है। रोहाना बिजली घर पर बिल में छूट की आज लास्ट तारीख १५ होने के कारण काफी संख्या में भीड़ उपस्थित थी जसी रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा को पता चला तो उन्होंने वहां पर व्यवस्था बनाई सभी को कहा कि अपनी बारी का इंतजार करें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी बिजली घर के जई अनिल कुमार सिरोही को अवगत कराया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए अगर मिली तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी रोहाना चौकी प्रभारी अपनी टीम को लेकर बिजली घर का निरीक्षण किया।

 

इंप्लांट सर्जरी लिए मूक बधिरता निवारण कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। मूक-बधिर (गूंगे-बहरे) बच्चे सामान्य व्यक्ति की भांति बोल और सुन सकेंगे। यह सब स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सच होने जा रहा है। शल्य चिकित्सा के माध्यम से शून्य से पांच साल तक के मूक-बधिर बच्चों के कॉक्लियर (ध्वनियंत्र) इंप्लांट सर्जरी लिए मूक बधिरता निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। १९ मार्च को जिला अस्पताल (पुरुष) में लगने वाले इस शिविर में मूक बाधिर बच्चों की जांच एवं उपचार किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पत्र जारी कर समस्त चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के टीम लीडर, सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आदेश जारी किए हैं कि शून्य से पांच साल तक के गंगू-बहरे बच्चों की सूची तैयार कर लें, ताकि १९ मार्च को लगने वाले शिविर में इन बच्चों की जांच एवं उपचार किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि एडीपीआई योजना के अंतर्गत निशुल्क कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी के लिए १९ मार्च को जिला अस्पताल(पुरुष) में मूक बाधिर निवारण स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शून्य से पांच साल तक के मूक-बधिर बच्चों की जांच एवं उपचार किया जाएगा। ऐसे बच्चों की सूची समस्त चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के टीम लीडर, सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आदेश जारी किए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी गांव वार सूची जिला नोडल अधिकारी को सौंपेगी। ताकि वह चिह्नित बच्चों के संबंध में उनके परिवार की सालाना आमदनी एवं अन्य औपचारिकताओं को पूरा कराते हुए कॉक्लियर इंप्लांट के लिए सूची उपलब्ध करा सकें। कॉक्लियर इंप्लांट से विकसित होगी सुनने की क्षमता – शासन से सर्जरी के लिए चयनित कानपुर के डा. एसएन मेहरोत्रा मेमोरियल ईएनटी (कान, नाक एवं गला) फाउंडेशन के मैनेजर ऋषभ मेहरोत्रा का कहना है कि मूक-बधिर बच्चे में कॉक्लियर (ध्वनियंत्र) काम नहीं करता है, जिससे बच्चा सुन नहीं पाता है। कॉक्लियर इंप्लांट में टाइटेनियम धातु के कॉक्लियर से निष्क्रिय कॉक्लियर को बदल कर दिया जाता है, जिससे इलेक्ट्रॉस के माध्यम से बच्चे में सुनने की क्षमता विकसित हो जाती है। इसी के साथ करीब एक वर्ष की आडियोलॉजिस्ट से स्पीच थैरेपी कराई जाती है, जिससे बच्चा बोलने एवं सुनने लगता है। उन्होंने बताया कि कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी बच्चे में जितनी कम उम्र में होगी वह उतनी सफल रहेगी।

 

 

9 Min 7 |

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन जारी
मुजफ्फरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले चल रहा महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। संघ की जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व में धरना स्थल पर काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही। जिला संरक्षक अजब सिंह ने कहा कि सभी आंगनबाड़ियों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखनी है। जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अध्यक्षता कमलेश शर्मा व संचालन रीतू चौधरी ने किया।

 

 

पुलिस चौकी निर्माण को भूमि पूजन
मुजफ्फरनगर। खतौली में पुल के समीप पुलिस चौकी निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। मंत्रोच्चार के साथ चौकी निर्माण का भूमि पूजन किया गया। बता दें कि चोरी की वारदात के बाद पुलिस-प्रशासन की नींद खुली है। दिल्ली से हरिद्वार के बीच खतौली गंगनहर घाट को श्रद्धालुओं, सैलानियों के लिए पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया गया है। शनिवार रात्रि गंगनहर पर आरती स्थल घाट पर लगी चार बड़ी लाइट, तीन सीसीटीवी कैमरे और पोल की लाइट चोरी हो गई थी। घाट से सामान चोरी होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। गंग नहर पुल के समीप पुलिस चौकी निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। पंडित प्रवीण तिवारी ने भूमि पूजन कराया। विधायक विक्रम सैनी ने चौकी की नींव में पहली ईट रखी। विधायक ने कहा कि जनसहयोग से पुलिस चौकी निर्माण कार्य होगा। भूमि पूजन में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर एचएन सिंह, राजेश जैन, श्यामलाल सैनी, पंकज भटनागर, आशीष भारद्वाज, भावेश गुप्ता, लक्खबीर सिंह लक्की, पीके पाहवा व सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।

 

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

 

कंप्यूटर लैब और मिनी लाइब्रेरी का उद्घाटन10 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। ककरौली के दीन मोहम्मद राजकीय इंटर कालेज-कम्हेड़ा में नवीन कंप्यूटर लैब और मिनी लाइब्रेरी का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया।
दीन मोहम्मद राजकीय इंटर कॉलेज मे जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने नवीन कंप्यूटर लैब और मिनी लाइब्रेरी का उद्घाटन कर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कहा कि पिछले वर्ष कोरोना जैसी महामारी ने हमें बहुत कुछ तकनीकी ज्ञान दिया है। नवीन तकनीक का प्रयोग कर शिक्षा प्राप्त करें और जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा प्राप्त कर देश और मानवता की सेवा करें। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन और वंदना से हुआ। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले मुस्कान परवीन, मीनाक्षी, मीनू, आतिफ, प्रिस पाल, राहुल कुमार, सादिया व बुशरा को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। किसान मजदूर इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य रमेश पाल, संतोष चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बिजेंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ लिपिक भारत सिंह, मोहम्मद हाजी आबाद, सोनू कुमार व फरागत अली उपस्थित रहे।

\

11 Min 5 |एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। मोरना के हनुमद्धाम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर-शुकतीर्थ में महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। छात्राओं ने पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ जनजागरण रैली निकालकर सूखी धरती करे पुकार, पौधे लगाकर करो श्रृंगार नारे के जरिए ग्रामीणों का अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि कालेज समिति के सचिव वेदवीर सिंह व प्राचार्य डा. राजपाल सिंह मलिक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। छात्रा ज्योति, कोमल, अंशिका व आंचल ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। छात्रा वीनस ने लक्ष्य गीत श्उठे समाज के लिए उठे, जगे स्व-राष्ट्र के लिए जगेश् प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्राओं ने इलाहाबास गांव में पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ जनजागरण रैली निकाली। रैली में छात्राओं ने श्पौधे लगाओ, प्रदूषण हटाओश्, श्सूखी धरती करें पुकार, पौधे लगाकर करो श्रृंगारश् आदि नारों के माध्यम से ग्रामीणों का अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी मीनू चौधरी ने सभी छात्राओं को भी एक-एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता व चुटकुले आदि प्रस्तुत किए। शिविर में डा. राजसिंह, चंद्रमोहन स्वरूप, नरेश कुमार, नरेंद्र बालियान, आजाद सिंह, पूनम, बुशरा जमाल, प्राची भडाना, नीता चौधरी, राकेश शर्मा, रजनीश कुमार व आशुतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 5 =