समाचार
कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर बने हुए कोविड-१९ कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा निरीक्षण किया गया, जनपद में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की तादाद को लेकर डॉक्टरों की टीम से किया सलाह मशवरा और दिए दिशा निर्देश, वहीं पूरे कोविड-१९ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की और उनके रखरखाव देखरेख व स्वास्थ्य को लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने मरीजों से जानकारी ली।
राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियो ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।
आम जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व मे डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन अधिनियम 2021 के विरोध मे भाजपा की केंद्र सरकार ने संसद मे बिल लाकर दिल्ली की जनता द्वारा तीन बार चुने गए आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली सरकार को कमजोर करने की षडयंत्र घिनौनी साजिश रच रही है। एलजी बिल के पा करने मे भाजपा सरकार कोशिश कर रही है। जिससे दिल्ली सरकार की सभी शक्तियां एलजी के पास होंगी। जिससे भाजपा अपना दायित्व दिल्ली मे जमा सके एलजी बिल के द्वारा दिल्ली सरकार की सभी शक्तियां एलजी के पासा होंगी। जिसके द्वारा भाजपा द्वारा मिली करारी हार का सामना करना पडा। एमसीडी उपचुनाव मे दिल्ली की जनता ने भाजपा सरकार का सूपडा साफ किया। दिल्ली से लेकर गुजरात तक आम आदमी पार्टी को लोकप्रियता बढती दिखाई दी। इससे भाजपा सरकार बौखलाई दिखाई दे रही है। इसलिए भाजपा सरकार दिल्ली मे दिल्ली मे संविधान पीठ के फैसलो को बदलना चाहती है। ज्ञापन सौपने वालो मे तसव्वुर हुसैन, अरविन्द बालियान, शहजाद नबी जैदी, जोगेन्द्र सिंह बांकुश, मौ.गुलफाम, बिलाल राणा, असरफ अली, आमीर एड., कुलदीप तोमर खतौली,चन्द्रभान प्रजापति,वरिष्ठ नेता सतेन्द्र चौधरी,अभिमन्यु चौधरी आदि मौजूद रहे।
भाजपा नेता कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने अस्पताल में पहुंचे
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए चल रहे अभियान में आज भी भाजपा नेता कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने अस्पताल में पहुंचे। जनपद में चलाया जा रहा है कोविड-१९ टीका करण अभियान के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय में वैक्सीनेशन कैंप में बुधवार को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रांतीय पदाधिकारी सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना पहुंचे।उन्होंने भी अपना कोविड-१९ वैक्सीनेशन कराते हुए कोविड-१९ वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई। पिछले कई दिनों से लगातार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया जा रहा है।
इसके साथ ही रोटरी क्लब मिड टाउन मुजफ्फरनगर के पदाधिकारी रोटेरियन सुनील अग्रवाल ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई।
बैंकों में ग्राहकों की भीड़
मुजफ्फरनगर। लगातार चार दिन के अवकाश के बाद आज खुले बैंकों में ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है आपको बता दें कि माह के दूसरे शनिवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को हड़ताल के चलते आज बुधवार को ४ दिन के अवकाश के बाद बैंक खुले हैं। जिनमें लेनदेन के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।
अभियुक्त गिरफ्तार किया गया, जुआ खेलने के सामान बरामद
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा अभियुक्त सारिक पुत्र मौहम्मद आसिफ निवासी कस्बा व थाना खतौली हाल पता मौहल्ला अहमदगनर ग्राम कूकडा थाना नई मण्डी मु0नगर को मौहल्ला अहमदगनर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 2260 रूपए नकद, 03 सट्टे की कॉपी, 01 कैलकुलेटर, 08 पर्ची, 01 लैपटॉप व 01 आधार कार्ड आदि बरामद जुआ खेलने के सामान बरामद किए गए।
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 विनोद राघव हमराहिगण द्वारावॉछित अभियुक्त इन्तजार पुत्र वाजिद निवासी भारतनगर कस्बा व थाना रूडकी जनपद हरिद्वार को महावीर चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 श्री विनोद राघव द्वारा की जा रही है। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त हरजिन्दर उर्फ लान्डी पुत्र गुरदयाल निवासी ग्राम दादूपुर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम दादूपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी नाजायज शराब बरामद की गयी। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त शाहिद खॉन पुत्र गुलमी निवासी ग्राम खेडा दरवाजा थाना पुरकाजी मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 पवन द्वारा वारंटी अभियुक्त सलीम पुत्र कबीर कुरैशी निवासी मौहल्ला नई आबादी कस्बा व थाना खतौनी मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 आदेश कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र रजा हुसैन निवासी मौहल्ला खादररियान चॉदपुर की चुॅगी थाना कोतवाली जनपद बिजनौर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुशील शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त शेरअली पुत्र मुस्ताक निवासी भौकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
शांति समिति की बैठक की
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव में आज सीओ सिटी कुलदीप सिंह व शहर कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा ने आसपास के क्षेत्रों के गांव के मुवज्जिज लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की।
आगामी पर्व के मद्देनजर गांव के स्कूल मे बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी से आग्रह किया गया कि सब लोग प्यार मोहब्बत से त्योहार मनाए। किसी भी तरह का कोई भी माहौल गांव में खराब ना होने दें। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने कहा कि अगर क्षेत्र में कोई भी त्यौहार के मद्देनजर माहौल खराब करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
अलग–अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना मन्सुरपुर पर नियुक्त उ0नि0 महेन्द्र कुमार गौतम द्वारा अभियुक्त ओेमपाल पुत्र पूरणसिंह निवासी ग्राम नरा थाना मन्सुरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम नरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 17 पव्वे अग्रेजी नाजायज शराब बरामद की गयी। थाना मन्सुरपुर पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्तों जयपाल पुत्र कदम, मुर्सलीन पुत्र ऐजाज अली निवासीगण ग्राम नरा थाना मन्सुरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम नरा से ग्राम जडोदा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त जयपाल उपरोक्त के कब्जे से 25 पव्वे अग्रेजी नाजायज शराब व अभियुक्त मुर्सलीन उपरोक्त के कब्जे से 23 पव्वे अग्रेजी नाजायज शराब बरामद की गयी। इसके अलावा थाना मन्सुरपुर पर नियुक्त उ0नि0 भगवती प्रसाद द्वारा अभियुक्त प्रमोद पुत्र करणसिंह निवासी ग्राम जौहरा थाना मन्सुरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम अभिपुरा तिराहे से अन्डरपास जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे नाजायज शराब पंजाब मार्का बरामद की गयी। वहीं थाना मन्सुरपुर पर नियुक्त उ0नि0 ब्रहमजीत सिंह द्वारा अभियुक्त भगतसिंह पुत्र ब्रहमसिंह निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मन्सुरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को मालाहेडी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे नाजायज शराब गोवा प्रीमियम विस्की बरामद की गयी। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त साहिद पुत्र रियासत निवासी मौहलला जन्गी सलार कस्बा बघरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को लडवा रोड ठेके की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 20 पव्वे देशी नाजयज शराब को बरामद किया गया।
सदर विकास खण्ड का प्रेरणा ज्ञानोत्सव व प्रेरणा गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जनपद में मिशन प्रेरणा को लेकर सदर विकास खण्ड का प्रेरणा ज्ञानोत्सव व प्रेरणा गोष्ठी का आयोजन बडे धूम-धाम से श्रीराम कॉलेज के सभागार में मनाया गया। जिसमें अतिथि वक्ताओं ने कहा कि मिशन प्रेरणा का मुख्य उददेश्य बच्चों की पढाई को बेहतर बनाने के साथ-साथ पढाई के लिये आकर्षित करना है और इसमें मूल-भूत कौशल शिक्षणों को विशेष ध्यान देने के साथ-साथ गणित व भाषा की बुनियादी क्षमता को विकसित करना है व विद्यालयों व सदर विकास खण्ड को प्रेरक ब्लाक बनाना है।
परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम कॉलेज के सभागार में प्रेरणा ज्ञानोत्सव व प्रेरणा गोष्ठी कार्यक्रम का शुभारम्भ बहादरपुर व नसीरपुर विद्यालय की बालिकाओं ने मॉ सरस्वती वन्दना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। अतिथियों ने मॉं सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, एसडीएम सदर दीपक कुमार, डायट के उपप्राचार्य डा० अशोक कुमार िंसह, विशेष अतिथि बीडीओ सदर तुलसीराम प्रजापति, सदर खण्ड शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार ने किया। इस दौरान बहादरपुर, नसीरपुर, गडी सरवट, के बालक-बालिकाओं ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गान व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम नुक्कड नाटिका, गीत व कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। महिला अध्यापिकाओं ने प्रेरणा मिशन के लोगो के साथ रंगोली बनाई और सदर ब्लाक को प्रेरक ब्लाक बनाने की शपथ ली।
कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर योगेश कुमार शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मार्च २०२२ तक स्कूलों के ८० प्रतिशत बच्चों तथा प्रत्येक विकास खण्ड द्वारा फाउंडेशन लनिंग गोल्स प्राप्त करते हुये विकास खण्ड जनपद एवं मण्डल को प्रेरक घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। उन्होने बताया कि आज समस्त विकास खण्डों में प्रेरणा ज्ञानोत्सव मनाया जा रहा है जिसका मुख्य उददेश्य विद्यालयी शिक्षा का सुचारू क्रियांवन करना है। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने कहा कि शिक्षक छात्र-छात्राओं को रोचक शिक्षा की ओर ले जाये और शिक्षण कौशल बेहतर बनाकर प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त करें। करोना काल में बच्चों की पढाई प्रभावित हुई है अब शिक्षा व्यवस्था को सुचारू कर विकास खण्ड को प्रेरक बनाने के लिये तेजी से कार्य करें। सदर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी ने कहा कि शिक्षक मेहनत से कार्य कर रहे है कायाकल्प अभियान में स्कूलों की दशा व दिशा सुधरी है और मूल-भूत आवश्यकताओं की पूर्ति हुई जिसका लाभ बच्चों को मिल रहा हैं।
ज्ञानोत्सव कार्यक्रम व संगोष्ठी में इससे पूर्व सदर ब्लाक के विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने अपने-अपने विद्यालयों की प्रगति व मिशन प्रेरणा को लेकर किये गये बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। शिक्षण की कई विधियों को अध्यापकों ने साझा किया। मुख्य अतिथि अमित चौधरी, एसडीएम सदर दीपक कुमार, उप प्राचार्य डायट डा० अशोक कुमार, बीडीओ तुलसीराम प्रजापति, खण्ड शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार शर्मा व श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा० प्रेरणा मित्तल के द्वारा विद्यालयां में कायाकल्प, सामुदायिक सहभागिता, सौन्दर्यकरण आदि सराहनीय कार्या के लिये प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, संदीप वर्मा, बालिन्दर कुमार, राम कुमार, सपना, खुशबू गोयल, सुनिता राठी, सुदेवी यादव, सरला प्रोहित, संजय शर्मा सहित अन्य शिक्षकों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालयों में कायाकल्प के अंतर्गत बेहतर कार्य कराने के लिये ग्राम पंचायत अधिकारी अनुरोध सिंह, योगेश कुमार, हरिश चन्द्र, पवन कुमार को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा जैन व एआरपी दीपा िंसंघल ने संयुक्त रूप से किया, एआरपी दीवाकर शर्मा, नाथी राम, संध्या रानी, संगीता त्यागी। कार्यक्रम में डा० संजीव सीमली, अरशद अली, रामधन गुप्ता, नाथीराम, रेहशूदीन राणा, शिव कुमार, संजीव कुमार, सुनील कुमा, कृष्ण शर्मा, रविन्द्र, संजय गर्ग, राकेश कुमार, विनोद कुमार, प्रवीण वर्मा, शमीम अख्तर, डा० संजीव नारायण, देवेन्द्र कुमार, अंकुर गर्ग, कुलदीप कुमार, विनोद सेन्ही, मीरा शर्मा, राजश्री शर्मा, रजनी बालियान, अलका रंजन, मंजु राठी, विकास रानी, आरती शर्मा, मधुबालियान, रिया चौधरी, भानु कपिल तोमर, अवदेश, निखिल कुमार, आकाशदीप, सुधीर कुमार, सचिन कुमार, अभिषेक शर्मा, हेमलता शर्मा सहित बीआरसी सदर बिलासपुर के समस्त कर्मचारी अधिकारी व सदर ब्लाक के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज अध्यापक, संकुल प्रभारी अध्यापक, विद्यालयों के प्रबंध समिति अध्यक्ष, अभिभावक व अन्य विभागों के कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा० प्रेरणा मित्तल ने की। खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर योगेश कुमार शर्मा ने अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुजफ्फरनगर से हरिद्वार रोड पर हिन्दू भावनाओ से खिलवाड हो रहा- योगेन्द्र वर्मा
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिला प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन मे मांग की कि अखिल भारत हिन्दू महासभा अवगत कराती है कि मुजफ्फरनगर से हरिद्वार रोड पर हिन्दू भावनाओ से खिलवाड हो रहा है। आरोपित किया कि दूसरे समुदाये के लोग हिन्दू देवी देवताओ के नाम से ढाबे चला रहे हैं अ.भा.हिन्दू महासभा के उ.प्र.अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि उनके नेतृत्व मे चलाए गए विशेष अभियान मे पाया कि मुजफ्फरनगर बाईपास पर 10 से 15 ढाबे ऐसे हैं जिनके मालिक दूसरे समुदाये से हैं। जिनमे मुख्य रूप से पंडित जी ढाबा,शिव ढाबा, न्यू गणपति ढाबा आदि शामिल हैं। अखिल भारत हिन्दू महासभा मांग करती है कि यदि इन ढाबो से हिन्दू देवी देवताओ के होर्डिग्स नही उतरे तो हिन्दू महासभा सभी हिन्दू संगठनो के सहयोग से इनके खिलाफ विशेष अभियान चलायेगी और खुद जाकर इन ढाबो से देवी देवताओ के नाम के होर्डिग्स हटाये जायेंगे तथा हिन्दू महासभा इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करायेगी तथा प्रशासन से मांग करेगी कि इनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये क्योंकि ये लोग हिन्दू धर्म का अपमान कर रहे हैं। अतः इस मामले मे कार्यवाही की जानी ाहिए।
श्री बालाजी जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जायेगा
बुढ़ाना। आगामी २७ अप्रेल से ३० अप्रेल तक कस्बा बुढ़ाना में श्री बालाजी जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जायेगा। ये जानकारी चिराग गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि बुढ़ाना कस्बे के नदी वाला मंदिर में श्री बालाजी युवा मंच बुढ़ाना के तत्वाधान में श्री बालाजी जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया जायेगा। जिसमें २७ अप्रेल को सायं ०७ बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। २८ अप्रेल को श्री बालाजी का जन्मोत्सव और भव्य नाटिका प्रस्तुत की जायेगी। २९ अप्रेल को दोपहर १२ बजे कस्बे के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा निकाली जायेगी। इसी दिन रात को ०९ बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। ३० अप्रेल को नदी वाला मंदिर में ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है।
रोहाना खुर्द के प्राथमिक विद्यालयमे शांति समिति बैठक
रोहाना। चौकी अंतर्गत रोहाना कला, रोहाना खुर्द के ग्रामीण की प्राथमिक विद्यालयमे शांति समिति बैठक संम्पन हुई। सीओ सिटी कुलदीप सिंह, शहर कोतवाल योगेश शर्मा, रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी बेहडी वह भाजपा नेता सुशील त्यागी रोहानाकलां ने शांति समिति की बैठक को सम्बोधित किया शपथ दिलाई कि चुनाव में शराब नहीं पिलाई जाएगी। रोहाना कला,रोहाना खुर्द के ग्राम वासियोंएवं उमीदवारों ने शपथ लेते हुये अधिकारियों को आश्वासन दिया। शहर कोतवाली की रोहाना चौकी के अंतर्गत ग्राम रोहाना खुर्द , रोहाना कला की संयुक्त रूपसे आज आगामी त्योहारों व पंचायत चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया।
जिसमें दोनों गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने भारी संख्या में ग्राम वासियों को संबोधित किया कि आपसी भाईचारा बनाए रखें। पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार से कोई भी प्रत्याशी अवैध शराब का प्रयोग नहीं करेगा। अगर शराब का प्रयोग करता है पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव तो हर ५ साल बाद आते रहते हैं लेकिन आपसी भाईचारा आपसी संबंध खत्म नहीं करनी चाहिए ।सभी को गांव में रहना है जीतने वालों को भी गांव में रहने वाले हारने वालों को भी गांव में रहना है आपसी संबंध बनाए रखें दोनों गांव का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है चुनाव में किसी भी प्रकार की यहां पर घटना नहीं हुई इसलिए यहां आपसी भाईचारा कायम रहेगा। शहर कोतवाली योगेश शर्मा ने कहां है कि होली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए किसी भी तरह की शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा, कोई भी हुड़दंग मचाता हुआ पाया जाएगा तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने सभी से अपील की है। कि आपसी भाईचारा बनाए रखें शरारती तत्वों पर टेडी नजर रखी जाएगी। क्षेत्र में कोई भी शराब लाता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ तो मुकदमा लिखा ही जाएगा। लेकिन जो अवैध शराब मंगवाए गा उसके खिलाफ भी मुकदमा लिख कर सकते सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए किसी भी तरह की अवैध शराब का प्रयोग ना करें।भाजपा नेता सुशील त्यागी व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी बहेड़ी ने सभी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई की कोई भी प्रत्याशी अवैध शराब का इस्तेमाल नहीं करेगा नहीं किसी को शराब पिलाएगा। सभी प्रत्याशियो ने शपथ ली है। और ग्राम वासियों को संबोधित करते हुये कहा कि कही भी अवैध शराब का इस्तेमाल नहीं होगा। आज रोहना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक में प्रशासन अधिकारी व क्षेत्र के लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है कि जिले में ऐसे ही सख्त अधिकारियों की आवश्यकता है। उपस्थित रहे जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी बेहडी भाजपा नेता सुशील त्यागी रोहाना पूर्व प्रधान अरविंद त्यागी संजीव भारद्वाज प्रवेश त्यागी बेहडी आदि समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
अमर्यादित भाषा बोलने वाले ढोलना गाजियाबाद के विधायक असलम को गिरफ्तार करने की मांग
मुजफ्फरनगर। शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में आज शिव सैनिकों ने एक बैठक जिला कार्यालय जानसठ रोड मुजफ्फरनगर पर की जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उप राज्य प्रमुख प्रमोद अग्रवाल व संचालन ओंकार ने किया बैठक में डासना देवी मंदिर महंत गुरु यती नरसिंहानंद सरस्वती को अमर्यादित भाषा बोलने वाले ढोलना गाजियाबाद के विधायक असलम को गिरफ्तार करने की मांग की गई बैठक में बिट्टू सिखेड़ा जिला प्रमुख शिवसेना ने कहा जो भी हमारे साधु-संतों को अपशब्द बोलेगा शिवसेना उसका मुंहतोड़ जवाब देगी प्रदेश उप प्रमुख ने बताया वहां जो बच्चे के साथ हुआ है वह इसलिए हुआ है कि वह बच्चा बत्तख चुरा कर ले जा रहा था और उसको रोका गया उस बच्चे ने साधु संतों के ऊपर हाथ उठाया उनके भगवा कपड़े फाड़ने की कोशिश की इसको कुछ जिहादी लोग दूसरा रूप देने की कोशिश कर रहे हैं बैठक में डॉ कपिल ने कहा कि यदि मंदिर से बोर्ड हटाया गया या उसकी कोशिश प्रशासन ने की तो वहां समस्त शिवसैनिक उस बोर्ड के ऊपर अपनी जान भी निछावर कर सकते हैं असलम कहता है की बोर्ड हटाएंगे हम उसे कहते हैं पहले मक्का का बोर्ड हटाए जहां पर लिखा हुआ है केवल मुसलमानों के लिए प्रवेश है अन्य संप्रदाय प्रतिबंधित है वही बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशासन उन दोनों साधु-संतों को छोड़ें और विधायक असलम के खिलाफ कार्रवाई करें जो माहौल खराब करना चाह रहा है बैठक में उप राज्य प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, नवीन कश्यप, बिट्टू सिखेड़ा, सोनू कुमार वर्मा, विनोद, डॉ कपिल, रूप राम कश्यप, राधेश्याम, शालू कश्यप, रोबिन पाल, मुकेश जैन, ओंकार किस्सा, सौरभ राजपूत, शुभम वाल्मीकि आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे
तस्करों को दबोचकर भारी मात्रा में गोवंश का मांस व कटान के उपकरण बरामद
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने दो तस्करों को दबोचकर उनसे भारी मात्रा में गोवंश का मांस व कटान के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
सिविल लाइन इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की दो युवक भारी मात्रा में गोवंश का मांस लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने इमरान कालोनी से दोनों को दबोच लिया। दोनों से गोवंश का २.१० कुंतल मांस, कटान के उपकरण और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों देहात क्षेत्र में गोकशी करने के बाद मांस बेचने जा रहे थे। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम नवेद और जावेद निवासी महमूदनगर थाना सिविल लाइन बताए। पुलिस के अनुसार दोनों भाई हैं। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी गो-हत्या के मुकदमे दर्ज हैं।
गैंगस्टर को शराब के पव्वों के साथ पकड़ लिया
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी पुलिस ने देर रात गैंगस्टर को शराब के पव्वों के साथ पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि दादोपुर निवासी हरजिद्र सिंह उर्फ लाड्डी गैंगस्टर का आरोपी है। देर रात पुलिस ने उसे दादोपुर मोड़ से पकड़ लिया। आरोपित के पास से २० पव्वे तोहफा ब्रांड के बरामद हुए। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित का चालान कर दिया।
अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में अतिथि व्याख्यान का आयोजन
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कालेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में अतिथि व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दिनेश कुमार रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्राचार्या डा. शशि शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रोफेसर दिनेश कुमार ने आत्मनिर्भर भारत के विभिन्न आयाम विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के पांच स्तंभ हैं। इसमें व्यवस्था, आधारिक संरचना, जनांकिकी, अर्थव्यवस्था, मांग पक्ष है। इन सभी के पारस्परिक मिश्रित आत्मनिर्भरता से विकास के मार्ग पर बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन छात्रा मुस्कान वर्मा ने किया। डा. सुषमा सैनी के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में डा. अर्चना सिघल व डा. रूही जावेद आदि का सहयोग रहा।
प्रतियोगिता में पर्यावरण विषय पर रखे तर्क
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज के बेसिक साइंस विभाग में पर्यावरण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बीएससी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बेसिक साइंस विभागाध्यक्ष डा. पूजा तोमर ने किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का परिचय कराया और प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया। वहीं महाविद्यालय के निदेशक डा. आदित्य गौतम ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में ६ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में तीन-तीन विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों से पर्यावरण संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम में स्मिता त्यागी, शालू व श्रुति, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में स्वाति सैनी, आकांक्षा पंवार व बिट्टू कुमार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में अंकित कुमार, भाविक तथा मुबस्सिर अलवी शामिल रहे। मुख्य अतिथि निदेशक डा. आदित्य गौतम ने विद्यार्थियों के जोश की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों का कौशल एवं तर्क शक्ति को विकसित करने में सहायक होती हैं। साथ ही विद्यार्थी देश-विदेश, समाज एवं समाज से जुड़े हर क्षेत्र की गतिविधियों से रूबरू होता है।
सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। चरथावल के महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी सरिता रानी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के अंतर्गत मलिन बस्ती मुर्दापट्टी मोहल्ले में अभियान चलाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सरिता रानी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिये स्वच्छता जरूरी है। स्वयंसेविकाओं ने सड़क व नालियों की सफाई करते हुए मोहल्लेवासियों को गंदगी से होने वाली बीमारियों, प्लास्टिक, पालीथिन से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव व उससे बचाव के साथ ही कूड़ेदान के उपयोग के बारे में जागरूक किया। वहीं मतदान के महत्व व मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेविकाओं ने गीतों, कविता व विचारों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया। शिविर में ब्रह्मप्रकाश गर्ग, विनोद कुमार सिंहल, डा. सारिका रानी, ममता रानी, नेहा वर्मा, पारुल त्यागी, रीना शर्मा, प्रियंका त्यागी, अमित सिंहल ऋचा शर्मा, दीपक कुमार, बब्लू कुमार व सोनू आदि का सहयोग रहा।
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर कस्बे के आइपीईटी कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. प्रेमपाल सिंह राणा ने फीता काटकर किया। छात्रा करुणा, सोनिया व ज्योति ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर आकर्षक चित्र बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुषमा, मीनाक्षी व पूजा ने वृक्ष बचाओ विषय पर चित्र बनाकर द्वितीय स्थान तथा प्रियंका व स्वाति ने नारी सशक्तीकरण विषय पर सुंदर चित्रण करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। डा. प्रेमपाल सिंह राणा ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान देवेंद्र तोमर, सुशील शर्मा, प्राचार्य डा. अमिता राजपूत, शैलेंद्र सिंह, सचिन शर्मा व नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
निःशुल्क त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर में एक माह पूरा
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान संचालित निःशुल्क त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर में आज एक माह पूरा होने पर सभी प्रशिक्षशुओ से फीड बेक लिया गया।
इस अवसर पर श्रीमती लवली त्यागी ने बताया कि जब से मैंने यह योग शिविर अटैंड किया तब से मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।मेरी कमर में दर्द था वह भी ठीक हो गया है।अब मैं अपने आप को पूर्ण रूप से स्वस्थ मानती हूँ।
श्रीमती सोनिया नारंग ने बताया कि मैं पिछले काफी समय से योग साधना करती हूँ लेकिन जितना मैंने पिछले एक माह में सीखा है उतना मैं पिछले कई वर्षों में नहीं सीखा।
युवा साधक वंश मलिक ने कहा कि मात्र एक माह में इस योग शिविर से मेरे जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है।यम नियम का पालन करने से ही जीवन में अच्छा बदलाव आया है।
इस अवसर पर सभी प्रशिक्षशुओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।सभी ने प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य का आभार व्यक्त किया।
अनेक व्यक्ति चित्र बनाकर महान कलाकार को श्रद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर। कलाकारों की अपनी एक अलग दुनिया होती है, जिसमें विचारों की अपार सम्भावनाएं होती हैं। एक कलाकार अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अनेक प्रकार के खूबसूरत रंगो का उपयोग करता है तथा अपनी एक ऐसी शैली विकसित करता है जो कि समाज में उसकी एक अलग पहचान बनाती है। ऐसे ही एक अदभुत चितेरे पद्मभूषण लक्ष्मण पै जी हाल ही में कला जगत से विदाई लेते हुए दिनांक १४.०३.२०२१ को परमात्मा में लीन हो गए।
एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर, के ललित कला विभाग के छात्र/छात्राओं ने इनके अनेक व्यक्ति चित्र बनाकर इस महान कलाकार को श्रद्धांजलि दी। डा० महावीर सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष डी०ए०वी० (पी०जी०) कॉलेज, मुजफ्फरनगर, जज के रूप में मौजूद रहे। जिन्होने उत्कृष्ठ कलाकृतियों का चयन किया एवं छात्र-छात्राओं को आशीष वचन दिये।
महाविद्यालय प्राचार्य डा० संदीप मित्तल व डा. सचिन गोयल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर इनको नमन किया व बताया कि इनके द्वारा किये गये कार्यों को भविष्य में सदैव याद किया जायेगा। ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष डा० अमित कुमार ने पद्मभूषण लक्ष्मण पै जी का जीवन परिचय देते हुए इनके द्वारा कला जगत को दिये गये योगदान से अवगत कराया एवं बताया कि कला जगत की इस क्षति की पूर्ति कभी नही की जा सकती।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विंशु मित्तल, विपाशा गर्ग, ज्योति, अंकिता साहु, गुंजन सिंधी, कुशलवीर, कृष्ण कुमार का योगदान रहा।

