नवाबगंज विधायक केसर सिंह गंगवार का निधन, शोक की लहर
नवाबगंज सीट से भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार (BJP MLA Kesar Singh Gangwar) का आज कोरोना (coronavirus ) की वजह से निधन हो गया । वह ऐसे तीसरे विधायक हैं जिनका कोरोना की दूसरी लहर के चलते निधन हुआ ।
उनका शुरुआती इलाज बरेली के राममूर्ति मेडिकल कॉलेज हुआ। कुछ दिन पूर्व तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें नोएडा के हायर सेंटर अस्पताल में ले जाया गया था। जहा आज कोरोना से लड़ते हुए उनकी मौत हो गई ।
विधायक केसर सिंह के निधन से बरेली में शोक की लहर है । परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । केसर सिंह गंगवार नवाबगंज के क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रहे हैं ।
इससे पूर्व में वह बसपा से विधायक रहे थे । साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में केसर सिंह भाजपा के टिकट पर जीतकर विधायक बने थे ।
