Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ट्रक ने कार मे टक्कर मारी, चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार

मंसूरपुर। तेजगति के साथ आ रहे ट्रक ने कार मे टक्कर मार दी। इस हादसे मे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर आज सुबह के वक्त मेरठ की और से जा रही कार तेजी से आ रहे एक ट्रक की चपेट मे आकर क्षतिग्रस्त हो गयी।

इस हादसे मे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि कार चालक भी इस दौरान घायल हो गया। वहीं दूसरी और आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित रूडकी की और फरार हो गया।

इस हादसे पर एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस को इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोटिल हुए कार चालक को नजदीक ही निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार दिलाया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + thirteen =