News
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाचार

मुजफ्फरनगर में चन्द्रशेखर की पार्टी ने रचा नया इतिहास
मुजफ्फरनगर। जिले में भाजपा के बाद आजाद समाज पार्टी ताकत के रूप में उभरी है। आजाद समाज पार्टी ने सपा, बसपा और रालोद से ज्यादा सीटें जीत राजनीतिक गलियारे में एक मजबूत स्थान बना लिया है। बसपा के लिए सबसे बड़ी चिंता खड़ी हो गई है। जिस तरह युवाओं में चंद्रशेखर का खुमार चढ़ता जा रहा है, इससे आने वाले समय में आजाद समाज पार्टी को मजबूत होने से नहीं रोका जा सकता। बसपा जिले में केवल तीन ही सीटों पर जीत दर्ज करा पाई है और आजाद समाज पार्टी ने छह सीटें जीतकर अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। बड़ी बात यह है कि रालोद और सपा भी आजाद समाज पार्टी से पीछे हैं। आजाद समाज पार्टी के जो समर्थित प्रत्याशी जीते हैं, उनमें वार्ड एक से सुरेश ने जीत दर्ज की है। वार्ड पांच से तहसीन चुनाव जीती हैं। वार्ड 12 से अमरकांत चीकू चुनाव जीते हैं। वार्ड 28 से मुनीजा, वार्ड 35 से शीबा और वार्ड 36 से फरहाना चुनाव जीती हैं। इनमें बड़ी बात यह है कि छह में से पांच महिला हैं। एक एससी, एक जाट और चार मुस्लिम हैं। इन वार्डों में भीम आर्मी से जुड़े एससी युवाओं का रुझान आजाद समाज पार्टी की ओर रहा। हर वार्ड में एक हजार से तीन हजार तक एससी वोट प्रभावित हुए, जिन्होंने हारजीत के समीकरण बदल दिए।

 

 

मंसूरपुर क्षेत्र में सगे भाई-बहन ने अपनी-अपनी पंचायतों में ग्राम प्रधान का चुनाव जीतकर रचा इतिहास
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी अनुसूचित जाति के जगमोहन उर्फ टिंकू की बहन ज्योति ने बीएड किया हुआ है। वर्ष 2018 में ज्योति ने गांव सोंटा निवासी अंशुल राठी से अंतरजातीय विवाह कर लिया था। वर्तमान योजना में गांव इस्लामाबाद इस बार अनारक्षित था, जिस पर जगमोहन उर्फ टिंकू ने भी चुनाव लड़ा था। मतगणना पूरी होने के बाद जगमोहन उर्फ टिंकू को विजयी घोषित किया गया। उधर, गांव सोंटा में प्रधान पद इस बार एससी श्रेणी में आरक्षित था, जिस पर ज्योति ने भी अपनी किस्मत आजमाई। ज्योति को गांव सोंटा के एससी समाज के साथ ही जाट समाज व अन्य वर्गों का भी भरपूर समर्थन मिला, जिसके चलते उसने भी चुनाव में जीत हासिल की। दोनों सगे भाई-बहन के अलग-अलग गांवों से एक साथ प्रधान चुने जाने से गांव इस्लामाबाद के ग्रामीणों के साथ ही पूरे परिवार में भी खुशी का माहौल है।

 

पुलिस ने कई वांछित दबौचे
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना मन्सुरपुर पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त सुरेश पुत्र भोले निवासी ग्राम जूड कस्बा व थाना फलावदा जनपद मेरठ हाल पता जानसठ बस अडडे के पास कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को पेट्रोल पम्प बेगराजपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 प्रेमपाल सिंह द्वारा आपदा प्रबन्धन अधि0 व 3 महामारी अधि0 में वॉछित 03 अभियुक्तों मास्टर गय्यूर पुत्र मेहरदीन, वेदपाल पुत्र बिजेन्द्र कश्यप, जाहिद पुत्र सराफत निवासीगण ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा जनपद मु0नगर को ग्राम सिखरेडा मोड से गिरफ्तार किया गया।

 

अधिवक्ता की पत्नि एवं पुत्रवधु के निधन से अधिवक्ताओ मे शोक
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता की पत्नि एवं पुत्रवधु के निधन से अधिवक्ताओ मे शोक छा गया। कई गणमान्य लोगो एवं जिला व सिविल बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ताओ ने शोक संतप्त परिजनो के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि करीब पांच दिन पूर्व सिविल बार एसोसिएशन से जुडे वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू खजान सिह का निधन हो गया था। बाबू खजान सिह के निधन के पश्चात अब उनकी पत्नि श्रीमति मितलेश एवं पुत्रवधु नेहा के निधन से अधिवक्ताओ मे शोक छा गया। जिला एवं सिविल बार एसो. के पदाधिकारियो शोक संतप्त परिजनो के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

 

युवक के साथ मारपीट
भोपा। आपसी कहासुनी मे कुछ लोगो ने एक युवक के साथ मारपीट कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। थाना क्षेत्र मे कुछ युवको के बीच हुई आपसी कहासुनी मे मारपीट हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।

 

लॉकडाऊनः चौथे दिन भी सडकों पर रहा सन्नाटा
जानसठ। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू के चौथे दिन भी सड़कों से लेकर बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। दवा की दुकानों और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सबकुछ बंद रहा।
कोरोना संक्रमण के फैलाव की रोकथाम के लिए शासन के निर्देश पर जिले में शुक्रवार रात आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक का कोरोना कर्फ्यू घोषित किया गया है। इस दौरान दवा की दुकानें और आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी सबकुछ बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को कोरोना कर्फ्यू के चौथे दिन भी बाजार बंद रहे और सड़कें सुनसान पड़ी रही। लोगों की सड़कों पर आवाजाही कम रही। पुलिस ने सड़क पर निकले लोगों को रोककर उनसे जानकारी ली और जरूरी कार्य के लिए घर से बाहर निकले लोगों को जाने दिया, जबकि बेवजह घूमने वाले लोगों के साथ पुलिस ने सख्ती बरती। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने दिखाई सख्ती, सडकों पर रहा सन्नाटा1 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू के लगातार चौथे दिन शहर के सभी बाजार व दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। सोमवार सुबह कुछ फल-सब्जी के ठेली विक्रेता सड़क किनारे खड़े नजर आए, जिन्हें पुलिस ने वहां से भगा दिया। सड़कों पर केवल जरूरी काम से निकलने वाले लोगों की ही आवाजाही रही।
लगातार हो रहे कोरोना संक्रमण प्रसार के चलते शुक्रवार रात आठ बजे से लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू के चौथे दिन मंगलवार को भी शहर के सभी बाजार व दुकानें पूरी तरह से बंद रहे। वहीं, बड़ी संख्या में व्यापारियों ने स्वैच्छिक रूप से भी लॉकडाउन की घोषणा की हुई थी, जिसके चलते सभी बाजार सूने पड़े रहे। शहर के भगतसिंह रोड से लेकर शामली रोड और बघरा तांगा स्टैंड के पास कुछ फल-सब्जी विक्रेताओं ने सोमवार सुबह ठेलियां खड़ी कर दुकानदारी शुरू कर दी, जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें भगा दिया। वहीं, पूरे शहर में केवल मेडिकल स्टोर और हॉस्पिटल ही खुले नजर आए। इसके अलावा, दूध डेरियां और गली-मोहल्लों में कुछ किराना की दुकानें भी सुबह-शाम खुली रहीं। शहर की सड़कों पर सामान्य तौर पर राहगीर व वाहनों का आवागमन होता रहा, लेकिन बेवजह घूमने वाले लोगों पर पुलिस की सख्ती रही।

 

हादसे में बाईक सवार की मौत3 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई तथा उसकी मां हादसे के तहत घायल हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोवताली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी हलवाई के यहां कारीगर के रूप मे कार्यरत युवक संदीप पुत्र ब्रहमपाल आज सुबह के वक्त बाईक द्वारा अपनी मां के साथ मेरठ के सरधना मे अपने बीमार मामा का हाल जानने के लिए जा रहा था कि बाईक सवार ये दोना मां बेटा जैसे ही थाना सिविल लाइन क्षेत्र के संधावली कट के समीप पहुंचे कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से युवक संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। तथा उसकी मां हादसे के दौरान घायल हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया तथा घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।

 

पत्रकार के भाई का निधन
शाहपुर। पत्रकार के भाई का बीमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखद हादसे से मीडियाकर्मियो मे शोक छा गया। सूत्रो के अनुसार कस्बा निवासी पत्रकार राजेश गोयल के भाई का बीमारी के चलते निधन हो गया। जिससे कस्बावासियो एवं पत्रकारों मे शोक छा गया। वहीं दूसरी और नगर पंचायत संविदाकर्मी गौरव बंसल की माताजी का भी बिमारी के कारण निधन हो गया। जिससे परिवारजनो एवं मौहल्लावासियो मे शोक छा गया।

 

4 Min 1 |
ऑक्सीजन गैस सिलेंडर वितरको/ट्रेडर्स के साथ डीएम ने की बैठक
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ऑक्सीजन गैस प्लान्ट स्वामियों/ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर वितरकों/ट्रेडर्स के साथ आयोजित बैठक मे विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण के प्रभाव एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत एक और जहां जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है। तथा जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे., द्वारा उक्त सभी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध मे समय-समय पर अधिनस्थो को निर्देशित भी किया जा रहा है। इसी संदर्भ मे डीएम सेल्वा कुमारी जे., की अध्यक्षता मे कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे आज दोपहर के वक्त जनपद के समस्त ऑक्सीजन गैस प्लान्ट स्वायिं एवं ऑक्सीजन गैस सिलेंडर वितरको/ट्रेडर्स के साथ आयोजित बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही होगी। बैठक मे डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिह,डीएसओ,एसडीएम सदर दीपक कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

केन्द्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा
मुज़फ़्फ़रनगर। पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान ने एक ज्ञापन केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार डा. संजीव बालियान को दिया। जिसमें उन्होंने बाइपेप मशीनो व पल्स ऑक्सिमीटर की ज़रूरत के विषय में अवगत कराया। कोरोना संकट को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बाइपेप मशीनों की ज़रूरत है, इसके लिए ज़िलाधिकारी भी अविलम्ब स्वीकृति जारी कर सकते है। बाइपेप मशीन आइसोलेशन में वेंटीलेटर की कमी को पूरा करेंगी। फेफड़ों के इंफेक्शन के इलाज में कारगर बाइपेप मशीन की यूनिट यदि जनपद को मिलती है तो इससे बेड मिलने की समस्या भी हल होगी। इसके अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बाइपेप मशीनों के साथ पल्स ऑक्सिमीटर की भी ज़रूरत है ये भी अविलम्ब ख़रीदे जाने चाहिए। पल्स ऑक्सिमीटर से मरीज की आक्सीजन कंडीशन के बारे में पता चल सकेगा। अतः आपसे अनुरोध है कि आप उपरोक्त के विषय में अविलम्ब कार्यवाही करने का कष्ट करें।

 

पीने के पानी का टैंकर उपलब्ध कराया
मंसूरपुर। पालिका प्रशासन द्वारा नागरिको की सुविधा के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज मे पीने के पानी का टैंकर उपलब्ध करवाया गया। ताकि मैडिकल कॉलेज मे आने वाले व्यक्तियों को पीने के ठण्डा पानी मिल सके। वैश्विक आपदा कोविड-19 के बढते प्रभाव एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए की गई हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अभिषेक यादव एवं सीएमओ के निर्देशन मे उक्त सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही है।
वहीं दूसरी और पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल द्वारा पानी के टैंकर को पूर्ण रूप से सैनेटाइजर कराने के बाद नगर पालिका परिसर से शुद्धपेय जल भरवाकर मुजफ्फरनगर बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज के गेट पर खडा कराया गया। जिससे काफी मात्रा मे लोग शुद्ध पेयजल का उपयोग कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सभी ने सराहना की।

बढती महंगाई के खिलाफ काली पटटी बाधकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

 

पुलिस ने सड़क पर बेवजह घूमने वालों पर सख्ती की
मुजफ्फरनगर। भोपा में लाकडाउन के चलते चौथे दिन मंगलवार को मोरना-भोपा ककरौली क्षेत्र के बाजारों में दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। वहीं, पुलिस ने सड़क पर बेवजह घूमने वालों पर सख्ती की। सीओ भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी व थानाध्यक्ष ककरौली मुकेश सोलंकी ने अपने थाना क्षेत्र में पुलिस की टीमें बनाकर मोरना-भोपा ककरौली व बेहड़ा सादात आदि क्षेत्र में लगाया। पुलिस टीम ने माइक से लोगों से घर में रहने की अपील की। शुकतीर्थ में भी बाजार बंद रहा। लोग घर से नहीं निकले। मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, डेयरी व शराब की दुकानें खुली रहीं। गंग नहर पटरी पर भी हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले वाहन नदारद रहे।

 

युवक का तमंचे के साथ वीडियो वायरल
बुढाना। युवक का तमंचे के साथ वीडियो वायरल होने पर पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार बुढाना कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कुरथल निवासी एक युवक का तमंचे के साथ वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की छानबीन व जांच पडताल शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच के पश्चात आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

मुजफ्फरनगर में भाजपा की मेहनत हुई सफल, डॉक्टर वीरपाल निर्वाल और तरुण पाल विजयी घोषित, प्रमाणपत्र भी मिले
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 मे मतगणना कार्य पूर्ण होने पर जिला पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। चुनाव मे विजयी प्रत्याशियो के समर्थको एवं पार्टी पदाधिकारियो ने बधाई देते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मददेनजर जारी चुनावी कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा नामांकन, मतदान के पश्चात अब मतगणना कार्य सम्पन्न होने के साथ विभिन्न राजनैतिक दलो से समर्थित एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे इस चुनावी जंग मे अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों की हार जीत की घोषणा की गई तथा चुनाव मे विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जनपद के 9 ब्लॉको पर बनाए गए मतदान केन्द्रो पर मतगणना कार्य सम्पन्न हुआ। त्रिस्तरीय पंचाचत चुनाव मे ग्राम प्रधान,बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य आदि पदों के लिए चुनाव हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अन्तर्गत जिला पंचायत सदस्य पर हेतु जिला पंचातय के 43 वार्डो से प्रत्याशी के रूप मे अपनी किस्मत आजमा रहे विभिन्न राजनैतिक दलो से समर्थित एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लडने वाले विजयी प्रत्याशियो के नामो की घोषणा कर उन्हे जीत पर प्रमाण पत्र सौपे गए। पंचायत चुनाव मे भाजपा की मेहनत सफल हो गई। जददोजहद के पश्चात भाजपा के दोनो प्रत्याशियों वार्ड 42 से भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.वीरपाल निर्वाल एवं वार्ड संख्या 07 से भोपा रोड शांतिनगर निवासी तरूण कुमार को जीत पर सर्टिफिकेट सौपा गया। विदित हो कि जिला पंचायत के वार्ड संख्या 42 से भाजपा नेता डा.वीरपाल निर्वाल चुनाव लड रहे थे। बीते दिन मतगणना के दौरान चर्चा फैल गई थी कि डा.निर्वाल जीत गए हैं। आरोप है कि रालोद कार्यकर्ताओ द्वारा उक्त मामले मे विरोध के चलते हंगामे की स्थिती बन गई थी। तथा रालोद समर्थित प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड रहे प्रभात चौधरी गुडडू की जीत की घोषणा कर दी गई थी। जिसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,बुढाना विधायक उमेश मलिक सहित दर्जनो भाजपाई एकत्रित हो बीती रात मतगणना केन्द्र के बाहर धरने पर बैठ गए थे। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशियो की घोषणा की गई। जिनमें जिला पंचायत के वार्ड संख्या एक से सुरेशना, वार्ड 3 से अरूण, वार्ड 4 से तहसील बानो, वार्ड 5 से अमित, वार्ड 6 से इमरान, वार्ड 7 से तरूण कुमार, वार्ड 8 आरिफा, वार्ड 9 से सचिन, वार्ड संख्या 10 से श्री भगवान शर्मा, वार्ड 11 से प्रवीन कुमार, वार्ड 12 से अमरकांत, वार्ड 13 से गुड्डी, वार्ड 14 से कृष्णामती, वार्ड 15 से सीमा, वार्ड 16 से वीरेंद्र, वार्ड 17 से इरशाद, वार्ड 18 से सतेंद्र कुमार, वार्ड 19 से बालेश्वरी, वार्ड 20 से अंकित बालियान, वार्ड 26 से विजय कुमार, वार्ड 27 से मौ. युनूस, वार्ड 28 से नूरजहां, वार्ड 29 से मनोज, वार्ड 30 से शौकीन, वार्ड 31 से विकास, वार्ड 32 से तुषार चौहान, वार्ड 33 रिहान अली, वार्ड संख्या 34 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति वंदना वर्मा, वार्ड 35 से शबा, वार्ड 36 से फरहाना, वार्ड 37 से जूली, वार्ड 38 भीष्म सिंह, वार्ड 39 से शाहनवाज, वार्ड 40 से साबीदा, वार्ड 41 से जरीन, वार्ड 42 से वीरपाल निर्वाल, वार्ड 43 से अनुराधा के सिर जिला पंचायत सदस्य पद हेतु चुनाव में जीत का सेहरा ंबंधा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 12 =