Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोविड कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया

मुजफ्फरनगर। कोविड कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बिना किसी जरूरी कार्य के इधर-उधर घूमने वालों की जमकर क्लास ली। पुलिस ने ऐसे लोगों को घर पर ही रहने की हिदायत दी।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे लॉकडाउन के दौरान नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे पुलिस द्वारा सघन चैकिंग/तलाशी अभियाल चलाया गया।

पुलिस ने इस दौरान नगर के शिव चौक,अस्पताल चौक, महावीर चौक,कच्ची सडक, मिनाक्षी चौक,प्रकाश चौक,खालापार व किदवई नगर,रहमतनगर आदि अनेक स्थानो पर पुलिस ने बिना किसी कार्य के एवं बिना मास्क लगाये घूमने वाले व्यक्तियों को रोककर जमकर हडकाया।

पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बेवजह घूमने वाले युवकों को जमकर हडकाया तथा घर पर ही रहने की हिदायत दी। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय एवं सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे शहर कोतवाल योगेश शर्मा, इंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद कुमार,इंस्पैक्टर नई मन्डी अनिल कप्परवान ने मय फोर्स के विभिन्न स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस की सख्ती के चलते नगर की सडकों पर सन्नाटा पसरा रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − four =