उत्तर प्रदेश

सन हॉस्पिटल को ऑक्सीजन की कमी का बहाना बनाना पड़ा भारी, एफआईआर दर्ज

अस्पताल सीट फुल और ऑक्सीजन न होने का बहाना बनाकर कोरोना संक्रमितों को भर्ती करने से मना करने में लगे हुए हैं। गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित सन हॉस्पिटल को ऑक्सीजन न होने का बहाना बनाकर मरीजों को लौटान भारी पड़ गया है। इस सिलसिले में सन हॉस्पिटल के संचालक अखिलेश पांडेय पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार विभूतिखंड स्थित सन हॉस्पिटल की तरफ से ऑक्सीजन उपलब्ध न होने का बहाना करके मरीजों को भर्ती करने से मना किया जा रहा था।

साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों को भी दूसरे अस्पतालों में भेजा जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर प्रशासन ने अस्पताल की जांच कराई गई। जांच के दौरान अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पाया गया। इसके बाद हॉस्पिटल के संचालक अखिलेश पांडेय पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

गौरतलब है कि महामारी के इस दौर में निजी अस्पतालों की जांच से लेकर इलाज तक की लगातार शिकायत आ रही है। इसी तरह कोविड सेंटरों में भी घोर लापरवाही की बात कही जा रही है। ​

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =