Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसान मसीहा चौधरी अजित सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। रालोद सुप्रीमो एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ.अजित सिह के निधन की दुखद खबर से राजनैतिक गलियारो मे शोक की लहर दौड गई। किसान-मतदूर एवं मजलूमो की आवाज बुलन्द करने वाले राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष के निधन को सभी ने अपुर्णीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की एवं श्रृद्धाजलि अर्पित की।

सर्कुलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर रालोद सुप्रीमो चौ.अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओ तथा पदाधिकारियों अपने विचार व्यक्त करते हुए स्व.चौ.अजित सिह को किसानो का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि चौ.साहब ने जीवन पर्यन्त किसान मजदूर एवं मजलूमो के हितो की रक्षा के लिए काम किया।

उन्होने समय समय पर किसानो की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिह ने कहा कि चौ.अजित सिह हरदिल अजीत नेता थे, वे 7 बार सांसद रहे तथा अनेक बार केन्द्रीय मंत्री रहे।

उनका निधन देश की राजनीति मे एक अपूर्णीय क्षति है। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने कहा कि चौधरी अजित सिह ने हमेशा ही किसान हितो की रक्षा के लिए संघर्ष किया।

वे बहुत ही सरल एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति खासतौर पर किसान राजनीति को बहुत बडा नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई होना असम्भव है।

सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने पार्टी सुप्रीमो चौ.अजित सिह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजित राठी,पूर्व मंत्री योगराज सिह,सुधीर भारती,विकास कादियान,पराग चौधरी, अंकित सहरावत,हर्ष राठी आदि मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 7 =