Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रालोद की सदस्यता ग्रहण की

मुजफ्फरनगर। रालोद कार्यालय पर अनेक युवाओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर अनेक युवाओं ने हाल ही मे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए जयन्त चौधरी की नीतियो से प्रभावित होकर विभिन्न दलो को छोडकर रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी की मौजूदगी मे राजा देशवाल, इन्द्रपाल कश्यप, सुभाष कश्यप, कमल शर्मा, जगमेर सिह, आशीष कुमार, सुखलाल सिह, अंकुर, विशाल कुमार, शशी मोहन, सागर,राजकुमार पाल,डा.सोहल लाल आदि अनेक कार्यकर्ता भाजपा व बसपा छोडकर रालोद मे शामिल हुए। जिलाध्यक्ष अजित राठी द्वारा सभी का स्वागत किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eight =