Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में रोहाना और छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना प्रदर्शन जारी

मुजफ्फरनगर। रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी धीरज लाटियान ने घोषणा की कि टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली बॉर्डर पर तीन कृषि कानून को लेकर धरना जारी है तब तक टोल पर धरना चलता रहेगा। जनहित में है शांतिपूर्ण तरीके से सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से धरने को चलाते रहें।

जब तक हाईकमान का आदेश नहीं होता तब तक कोई अगला कदम नहीं उठाया जाएगा। खाने पीने की व्यवस्था धरना स्थल पर ही सुचारू रखें।

मुख्य रूप से सतीश भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, चेयरमैन दानिश, प्रधान पाव टी, जिला सचिव विवेक लाटियान, विकास लाटियान, राजू पीनना, हेमंत त्यागी, दुष्यंत त्यागी, ऋषिपाल कचोली, सुनील ठाकुर, विशाल त्यागी, ऋषभ त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eleven =