समाचार
निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। विजय वर्मा एवं राहुल गोयल प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम शुभारंभ बरात घर के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक डोडा एवं बाल बहादुर सचिव द्वारा किया गया एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, उमेश मलिक विधायक, विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष भाजपा, सीएमओ मुजफ्फरनगर, डॉ गीतांजलि, अशोक कंसल पूर्व विधायक, रमेश खुराना जिला कोषाध्यक्ष भाजपा सुदर्शन बेदी, कुलदीप गोयल, सूरत सिंह वर्मा, अनिल धमीजा, गौरव गोयल द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इस कार्यक्रम में पूरी व्यवस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक की पूरी टीम ने अपने हाथों में संभाली और बहुत ही व्यवस्थित तरीके से इसको अंजाम दिया। इस कार्यक्रम में कोविड शिल्ड की पहली डोज एवं को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई और लगभग २२५ लोगों को वैक्सीन लगाई गई इस कार्यक्रम की सभी अतिथियों एवं लोगों ने बहुत प्रशंसा की और कहा कि मुजफ्फरनगर में यह अपने आप में सबसे अलग और पहला मेडिकल कैंप था जिसमें सभी तरह की सुविधाएं सभी व्यक्तियों को दी गई और सभी अतिथियों ने इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की और भविष्य में फिर से इस तरह के मेडिकल कैंप बरात घर में लगाने के लिए कहा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय वर्मा एवं राहुल गोयल ने विशेष योगदान देकर पूरे कार्यक्रम का संचालन किया वहां पर चुन्नीलाल जी सुनेजा, राकेश हुड़िया, प्रमोद अरोरा, रघुनाथ नागपाल, पवन छाबड़ा बंटी, विकास आहूजा, शोभित, श्रवण गुप्ता, गौरव गर्ग, दीपक गोयल, संजय जिंदल काका, जोगेंद्र गोयल, अंकित बिंदल आदि लोग उपस्थित थे।
एडीएम ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने आज बेगराजपुर व मंसूरपुर एवं ग्राम नरा व यूपी स्टील नरा इंडस्ट्रीज में पहुंचकर टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्यकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। विदित हो कि कोरोना का संक्रमण वैसे तो अभी घट रहा है और इसकी रोकथाम को वैक्सीनेशन अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसपर एडीएम प्रशासन अमित सिंह के द्वार अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं और टीकाकरण शिविरो का लगातार निरीक्षण भी कर रहें हैं। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने कोरोना से बचाव व सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहें है तथा सभी को शासन की गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। उनका मानना हैं कि टीकाकरण अभियान का उद्देश्य यह ही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराया जा सके। जिससे कोरोना संक्रमण से लोगों की सुरक्षा की जा सके।
सीएमओ ने टीकाकरण शिविर का उदघाटन किया
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वाधान मे परिषदीय प्राथमिक विद्यालय क्षेत्र,2 चुंगी नंबर दो रामलीला टिल्ला पर निशुल्क वैक्सीन टीकाकरण कैम्प आयोजित किया गया। टीकाकरण शिविर का उदघाटन मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा.महावीर सिह फौजदार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम मे पहुंचने पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी,राजू सैनी आदि ने बुके भेंट कर स्वागत किया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस एक दिवसीय टीकारण शिविर में सैकडो लोगो ने टीकाकरण कराया। सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियो राष्ट्रीय महासचिव राजू सैनी, ययित नर्सिगानंद सरस्वती,पहल सिह, मनोज सैनी,देव शर्मा, मनोचा खण्डेलवाल के प्रयास की सराहना करते हुए हौसला अफजाई की। इस दौरान सी.एम.ओ.डा.महावीर सिह फौजदार,ए.सी.एम.ओ.डा.एस.के.अग्रवाल,डा.गीतांजली वर्मा आदि चिकित्साधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया

मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत एक जहां प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है। वहीं दूसरी और लॉकडाउन के अनुपालन के लिए पुलिस ने सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन मे पुलिस ने जनपद सहित नगर क्षेत्र मे विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर घूमने वाले व्यक्तियो की जमकर क्लास ली तथा फटकार लगाई। पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूमने वालो को मास्क लगाने की नसीहत दी। सीओ सिटी कुलदीप कुमार की मौजूदगी मे इंस्पैक्टर शहर कोतवाली योगेश शर्मा, इंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद कुमार ने अपने अपने थाना क्षेत्रो मे चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग की गई तथा वाहन चालको को रोककर उनसे पूछताछ की गई। नई मन्डी कोतवाली पुलिस द्वारा नई मन्डी क्षेत्र के कई स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया गया। सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव की मौजूदगी मे पुलिस ने वाहन चैकिंग की तथा ई-चालान काटे।
जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की

मुजफ्फरननगर। गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों द्वारा कोविड पॉजिटिव घरों में,अस्पतालों के बाहर मरीजों को तीमारदार,जरूरतमंदों के लिए लगातार भोजन की व्यवस्था की जा रही है महामारी के इस दौर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मुज़फ्फरनगर एवं सारा सिख समाज हर तरह से सहयोग करने के लिए आगे आ रहा है एवं गुरुद्वारा साहिब मे अरदास करके जरूरतमंदों तक लंगर की व्यवस्था लगातार जारी है। गुरुद्वारा प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़, महासचिव सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल के नेतृत्व में सरदार जितेंद्र पाल सिंह, सरदार कप्तान सिंह नागपाल, सरदार देवेंद्र सिंह, सरदार वरुणजीत सिंह नागपाल, सरदार रघुवीर सिंह, सरदार सुंदर सिंह, सरदार संजय सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह चावला, अनुराग राणा, मोहित कश्यप, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सचिन मल्होत्रा,हरिकिशन गुलाटी जी, आदि सभी सेवादारों का लगातार सहयोग से लंगर व्यवस्था बनाने से लेकर पहुंचाने तक का योगदान प्राप्त हो रहा है।
विधवा महिलाओं को राशन वितरित किया

मुजफ्फरनगर। उदय वेलफेयर सोसाइटी मुजफ्फरनगर द्वारा जरूरतमंद विधवा महिलाओं की सेवा की। कोरोना लॉकडाउन के चलते जहां पर लगातार लोगों के कारोबार बंद हैं सरकार द्वारा निरंतर कोटा वितरित किया जा रहा है ऐसे में जनपद के सभी समाजसेवी संस्थाएं भी सेवा की ओर अग्रसर हैं बढ़-चढ़कर जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं।इसी क्रम में वार्ड ८ की आंगनवाड़ी के द्वारा डीपीएम सरदार बलजीत सिंह को विधवा महिलाओं की सेवा के लिए लिस्ट भेजी गई। जिसको उदय वेलफेयर सोसायटी संस्था के फाउंडर निधीशराज गर्ग एवं डीपीएम सरदार बलजीत सिंह द्वारा संबंधित आंगनवाड़ी श्रीमती सुलोचना के माध्यम से विधवा महिलाओं को जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा रोटरी क्लब गैलेक्सी मुजफ्फरनगर द्वारा जरूरतमंदों की सेवा के लिए छपार गांव के एक कस्बे छपरा में भी जा कर जरूरतमंदो को राशन उपलब्ध करवाया गया। लगातार शहर की समाजसेवी संस्थाएं सेवा कर रहे हैं वही जरूरत का समान पाकर जरूरतमंद इनको दुवा एवम आशीर्वाद दे रहे हैं।
पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 दीपक मावी द्वारा वॉछित अभियुक्त नसीम पुत्र घसीटा निवासी कस्बा व थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को चौकडा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 दीपक मावी द्वारा की जा रही हे।वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त मिन्टू उर्फ चिमटा पुत्र देशपाल निवासी ग्राम कुटबी थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को बसी नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त तैहमूर पुत्र अकबर निवासी ग्राम काटका थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को महावीर चौक से गिरफ्तार किया गया। थाना पर नियुक्त उ0नि0 यूनुस खॉन द्वारा वॉछित अभियुक्तगणों फैजान पुत्र महबूब निवासी नाईयों वाली मस्जिद मौहल्ला कस्सावान थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर, इकराम / निसार निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना नजीवाबाद जनपद बिजनौर को चौकी बी0आई0टी0 से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 तारीक वसीम द्वारा वॉछित 02 अभियुक्तो तनवीर पुत्र अनीस, कलीम पुत्र अनीस निवासीगण ग्राम अमीरनगर थाना तितावी जनपद मुजलफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 हरिराज सिंह द्वारा अभियुक्त बिलाल पुत्र इरफान निवासी ग्राम गोयला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को सोरम गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा करतूस 315 बोर बरामद किए गए। वहीं थाना ततावी पर नियुक्त उ0नि0 तेजवीर सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त इस्तिकार पुत्र ईनाम निवासी ग्राम हाजीपुरा थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को बघरा बस अडडें से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा करतूस 315 बोर बरामद किए गए।
अवैध शराब सहित कई दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 प्रमोद कुमार द्वारा अभियुक्त मोनू कश्यप पुत्र कलवा निवासी ग्राम सन्धावली थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को सन्धावली पुल एनएच0-58 के पास कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 26 पव्वे गैर प्रान्तीय अवैध शराब गोवा स्पेशल प्रीमियम विस्की अरूणाचल प्रदेश मार्का के बरामद किए गए। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह परिहार द्वारा अभियुक्तगणों शहजाद पुत्र रफीक, शहनवाज पुत्र हसरत अली निवासीगण ग्राम इस्लामाबाद भूड थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम इस्लामाबाद भूड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 05-05 लीटर अवैध कच्ची शराब गोवा बरामद की गयी।वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त चन्द्रसैनी पुत्र रिडकू निवासी ग्राम किथौडा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को खतौली रोड रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी।वहीं थाना भौराकलां पर नियुक्त व0उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियुक्त नीटू पुत्र भौपाल निवासी ग्राम हडौली थाना भौराकला जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम हडौली बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 19 पव्वे अवैध देशी शराब तोर्फा मार्का बरामद की गयी।
विद्युत आपूर्ति ठप्प, पब्लिक परेशान
शाहपुर। देर रात अचानक आये अांधी,तुफान के चलते 33 हजार विद्युत लाइन मे तकनीकि खराबी आने के कारण बीती देर रात से कस्बे मे विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। विद्युत अधिकारियों के निर्देशन मे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत कर बाधित विद्युत आपूर्ति सुचारू की। जिसके पश्चात कस्बावासियो को बिजली पानी उपलब्ध हो सका।
अधिवक्ता के निधन से शोक
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता के निधन से जिला बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ताओ मे शोक छा गया। साथी अधिवक्ताओ ने शोक संतप्त परिजनो के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित निकटवर्ती गांव शेरनगर निवासी करीब 65 वर्षीय आनन्द प्रकाश शर्मा पिछले कुछ दिनो से काफी बीमार चल रहे थे। बताया जाता है कि कोरोना संक्रमण के कारण उनका देहरादून के एक निजी अस्पताल मे उपचार चल रहा था। कि बीती रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इस दुखद खबर से परिजनो व ग्रामीणो तथा अधिवक्ताओ मे शोक छा गया। जिला बार संघ के अध्यक्ष एवं जिला बार संघ अध्यक्ष कलीराम एवं जिला बार संघ महासचिव अरूण शर्मा एड.,सिविल बार संघ अध्यक्ष सुगन्ध जैन एवं महासचिव बिजेन्द्र मलिक,जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी,सुरेन्द्र कुमार मलिक,आशुतोष राठौर,राजीव गोस्वामी,वरिष्ठ अधिवक्ता जैगम मिया जैदी आदि अधिवक्ताओ ने शोक संतप्त परिजनो के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
जरूरतमंद लोगों को राशन किट सौंपी
मुजफ्फरनगर। छपार में लाकडाउन के चलते काफी दिनों से घरों में कैद लोगों के सामने रोजगार के अलावा खाद्य पदार्थो की समस्या भी होने लगी है। जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए एक्शन ऐड संस्था आगे आई है। संस्था ने खामपुर गांव में जरूरतमंद लोगों को राशन किट का वितरण किया। इस दौरान मास्क व सैनिटाइजर का वितरण भी किया गया।
छपार क्षेत्र के खामपुर व बढ़ीवाला गांव में एक्शन ऐड संस्था ने जरूरतमंद लोगों के घर-घर राशन किट का वितरण किया। संस्था के जिला समन्वयक कमर इंतखाब ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर देशभर में लागू लाकडाउन के चलते दैनिक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करने वालों के सामने खाने-पीने के सामान की समस्या हो रही है। उन्होंने ऐसे १०० परिवारों को चिह्नित कर राशन किट का वितरण किया गया। राशन किट में पांच किलो आटा, पांच किलो चावल, एक किलो चीनी, एक किलो दाल, एक किलो मिल्क पाउडर, एक किलो नमक, नहाने व कपड़े धोने के साबुन, हल्दी, मिर्च व धनिया दिया गया है। इसके अलावा ग्रामीणों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण भी किया गया। एक्शन ऐड संस्था ने ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक भी किया। इस दौरान खामपुर के प्रधान मोहम्मद आमिर, बढ़ीवाला प्रधान मोहम्मद ईरशाद, गुलनवाज, इजहार, अथर व फराज अहमद आदि मौजूद रहे।
कोरोना महामारी के चलते पिछले एक माह से लॉकडाउन कर्फ्यू के कारण अधिकतर काम-धंधे, रोजगार आदि बंद हैं। सुविधाहीन और रोज कमाने-खाने वालों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे समय में न्याय पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार जरूरतमंदों को खाद्यान्न व दैनिक उपयोग की सामग्री के पैकेट बांट रहे हैं। न्याय पार्टी के पदाधिकारियों ने शहर की रामपुरी में वंचितों व जरूरतमंदों को राशन बांटा। वितरण स्थल पर देखते-देखते राशन लेने वालों की लाइन लग गई। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पांचाल, प्रदेश सचिव केपी पांचाल, मीडिया प्रभारी संजय, जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह, धर्मेद्र आदि की उपस्थिति में राशन वितरण किया गया। न्याय पार्टी कई स्थानों में जरूरतमंदों को राशन वितरण कर रही है।
व्यापारियों के लिए मुआवजे की मांग
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश, उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के अजय सिंघल ने एक ज्ञापन सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रेषित कर मांग की कि सीएम के कुशल निर्देशन में व अथक प्रयासा तथा मेहनत से प्रदेश में कोरोना अब विदाई की ओर अग्रसर है उन्होंने कहा कि प्रदेश का व्यापार भी पिछले काफ़ी समय से कोरोना के कारण दिक्कत में है, प्रदेश में अधिकांश छोटा व्यापारी रोज़ाना कमाकर खाने वाला बहुतायत में है, उसने भी कोरोना काल मे अपना कारोबार बन्द रखकर बहुत मुश्किल हालातों में अपना व अपने बच्चों का जीवन यापन येन केन प्रकरेण किया है। कोरोना के हालात अब पूरे प्रदेश में आपके कुशल एवम योग्य निर्देशन से पूर्ण काबू में हैं, रिकवरी रेट ,टीकाकरण बेहतरीन है, प्रतिदिन आने वाले नए केस ३८००० के सापेक्ष ९३ प्रतिशत घटकर ३००० के आस पास रह गए हैं। कोरोना कर्फ़्यू को लगे लगभग ३० दिन हो रहे हैं।
प्रदेश के कोरोना सुधरे हालात, छोटे मध्यम व्यापारी की आजीविका, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देखते हुए जिस प्रकार किराना व मेडिकल आदि बाज़ार खोले जा रहे हैं उसी प्रकार समस्त प्रकार की वस्तुओँ के बाज़ार अविलम्ब खोल दिए जाएं। कोरोना से व्यापार कमज़ोर होने के कारण ६ माह के लिए विद्युत बिलों का फिक्स चार्ज समाप्त कर दिया जाय, यानी जितनी बिजली खर्च उतने दाम। कोरोना में क़ुछ व्यापारियों ने आवश्यक वस्तुओँ की सप्लाई बादस्तूर जारी रखी तो अधिकांश ने अपने व्यापार कारोबार बंद रख कर त्याग और तपस्या का परिचय दिया, महोदय व्यापारी यूँ भी टैक्स कलेक्ट करके सरकार के पास जमा करता है, बिना कोई वेतन या कमीशन लिए, इस प्रकार उसे कोरोना वारियर की तरह उचित सम्मान दिया जाय, कोरोना से मृत्यु होने पर छोटे, बड़े व्यापारी के परिजनों को २० लाख क्रह्य अनुग्रह राशि दी जाये। आप उपरोक्त सभी तथ्यों को समझते हुए प्रदेश के लोकहित में उचित निर्णय लेंगे, ऐसी आशा और पूर्ण विश्वास है।
बुढ़ाना नगर पंचायत के वार्ड 08 में सीएमसी व आशा कार्यकत्री ने बांटी दो कोरोना किट

बुढ़ाना। बुढ़ाना नगर पंचायत के वार्ड 08 में कांधला रोड पर स्थित मौहल्ला पश्चिमी पछाला में सीएमसी आसमा और आशा कार्यकत्री जनूबा ने संयुक्त रूप से दो परिवारों को एक एक कोरोना किट वितरित की। इन परिवारों में एक दो सदस्यों को हल्की खांसी थी। जिन परिवारों को किट वितरित की गई उनमें परिवार के मुखिया आदेश और समीना थी। इनके द्वारा लगभग 44 घरों का दौरा किया गया। जिसमें इनके द्वारा परिवार के मुखिया का नाम और उनके परिवार के सदस्यों की संख्या के साथ साथ हल्की फुल्की खांसी, बुखार और नजले के लक्षण मालूम किए गए। जिनमें 42 परिवार सही पाए गये जबकि 02 परिवार के एक दो सदस्यों को हल्की खांसी पाई गई। जिनको इनके द्वारा तत्काल कोरोना किट दी गई और उनको इस किट के फायदे की जानकारी दी गई। कुल मिलाकर भरी दुपहरी में इन कार्यकर्ताओं द्वारा आज 44 घरों का सर्वे कर सभी परिवारों से उनकी कुशलक्षेम पूछकर उनका हौंसला बढ़ाया गया। इस बारे में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सोनू कश्यप ने बताया कि जो किट इन कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही है उससे कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसको हल्की फुल्की खांसी, बुखार या नजला हो वो बिल्कुल भी कोरोना की चपेट में नहीं आ सकता। इसलिए कोई भी व्यक्ति इन लक्षणों को छुपाएं नहीं बल्कि किसी को भी इस तरह के लक्षण हों तो तुरंत आपके द्वार पर पहुंचने वाली आशा, एएनएम और सीएमसी को जरुर बताएं ताकि रहते समय बीमारी पर काबू पाया जा सके और परिवार सही सलामत रह सके।







