समाचार (Muzaffarnagar News)
सड़क हादसे में तीन की मौतः तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। शनिवार सुबह तीनों एक ही बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। तभी ओवरटेक के चक्कर में पीछे से आ रहे ट्रक में उनका बैग फस गया जिसके बाद ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जिसके बाद ट्रक का पिछला हिस्सा उनके ऊपर चढ़ गया। इसके बाद कई वाहन उनके ऊपर से गुजर गए। शवों के अवशेष काफी दूर तक सड़क पर बिखर गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही थाना छपार क्षेत्र के सिसौना कट के समीप सडक हादसे मे बालक सहित तीन की मौत की खबर मिलते ही एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक, सीओ सदर डा.रविकान्त मिश्रा एवं थाना प्रभारी छपार मोहित चैधरी माौके पर पहुंचे। तथा मामले की जानकारी मे जुट गए एवं पोस्ट मार्टम के लिए शवो को मोर्चरी पर भिजवा दिया। वहीं दूसरी सडक हादसे मे तीन की मौत की इस घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से बात कर ते हुए निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध मे त्वरित कार्यवाही की जाए तथा पीडित परिवार की मदद करायी जाए। पुलिस ने सड़क पर बिखरे शव के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों बाइक सवार मुजफ्फरनगर की ओर से हरिद्वार जा रहे थे। तभी जैसे ही नेशनल हाइवे पर सिसौना कट के पास पूजा होटल के पास पहुंचे पीछे से आ रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक के पीछे बंधा बैग ट्रक में उलझ गया जिससे बाइक चालक जमीन पर जा गिरे तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और संभलने का मौका भी नहीं मिला। इसी दौरान ट्रक का पिछला हिस्सा भी उनके ऊपर चढ़ गया। जिसके बाद काफी दूर में शव सड़क पर फैल गया। तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामपुर तिराहा चैकी प्रभारी और छपार थानाध्यक्ष मोहित चैधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने सबसे पहले यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास किया और भीड़ को हटाया। इसके बाद तीनों के शव के चिथड़ों को उठाकर पॉलिथिन में भरा। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस को जांच के दौरान मौके से एक पहचान पत्र भी बरामद हुआ है, जिस पर संदीप पुत्र रामकिशन नाम दर्ज है। इसके अलावा एक थैले में नाई (हेयर ड्रेसर) के काम में इस्तेमाल होने वाला सामान भी मिला है। वहीं बाइक की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के रामपुर कुंडाल गांव से संबंधित के रूप में हुई है। सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि सिसौना के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बाइक पर दो पुरुष और एक बच्चा सवार थे। हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक के पीछे एक बैग लदा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि बैग ट्रक से टकरा गया, जिससे बाइक असंतुलित हो गई और तीनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रक के पहिए की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतकों की शिनाख्त और हादसे के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
एमआरएफ सेंटर का पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया निरीक्षण
कहा-कचरा प्रबंधन से पालिका बन रही आत्मनिर्भर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि कूड़े को संसाधन में बदलने की दिशा में पालिका का अभियान लगातार सफल हो रहा है। सूखे कचरे के पृथक्करण और पुनर्चक्रण से जहां शहर को स्वच्छ बनाने में मदद मिल रही है, वहीं पालिका की आय में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में शहर से निकलने वाला कूड़ा नगर पालिका की आय का प्रमुख स्रोत बनेगा और स्वच्छता के साथ आत्मनिर्भरता का नया मॉडल स्थापित करेगा।
शनिवार को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रुड़की रोड स्थित एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निरीक्षण कर वहां संचालित कचरा पृथक्करण, रिसाइक्लिंग एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप एमआरएफ सेंटर के संचालन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी लेने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया। नगर पालिका परिषद के माध्यम से शहर मुजफ्फरनगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा इस दिशा में आगे भी निरंतर कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि एमआरएफ सेंटर का संचालन पालिका प्रशासन द्वारा जेएस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के बाद प्राप्त सूखे कचरे को यहां पृथक कर प्लास्टिक, लोहा, पॉलीथिन सहित अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री का विक्रय किया जाता है। इसी प्रक्रिया से पालिका को अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में एमआरएफ सेंटर के माध्यम से लगभग 1.20 लाख रुपये कंपनी के द्वारा पालिका कोष में जमा कराए गए थे। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 1.20 लाख रुपये और 26 हजार रुपये की दो किस्तें कंपनी द्वारा पालिका कोष में जमा कराई जा चुकी हैं। यह आय पूरी तरह से कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं पुनर्चक्रण से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा कूड़े से आमदनी का जो संकल्प लिया गया था, उसे धरातल पर उतारने का कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इस मॉडल से नगर पालिका अपनी आय के स्रोतों का विस्तार कर रही है और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वच्छता एवं संसाधन प्रबंधन संबंधी नीतियों को भी इससे मजबूती मिल रही है।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि वर्तमान में एक एमआरएफ सेंटर संचालित है। दूसरे केंद्र में मशीनरी सेक्शन तैयार कर लिया गया है, जबकि सहावली में भी भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। वहां शीघ्र ही मशीनें स्थापित कर संचालन शुरू किया जाएगा। इससे शहर के कचरा प्रबंधन तंत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पालिका की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ शहर, बेहतर पर्यावरण और संसाधनों के अधिकतम उपयोग के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। यहां पर मुख्य रूप से नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, सभासद पति प्रमोद अंबेडकर, एसबीएम लिपिक रूचि शर्मा, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश चैधरी, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
डीएम-एसएसपी ने सुनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
बुके देकर दी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ( स्वतंत्रत प्रभार ) और नगर के विधायक कपिल देव अग्रवाल के जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे पंजाबी समाज समिति ( रजिस्टर्ड) मुजफ्फर नगर के संरक्षक सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी , अशोक डोडा एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद डावर , अशोक छाबड़ा, यश कपूर, महासचिव प्रवीण खेड़ा , सागर वत्स , पवन छाबड़ा,पवन अरोरा पूर्व सभासद ,विनय घई , राकेश ढींगरा, अमित पटपटिया सभासद , सतीश कुकरेजा सभासद, ओम प्रकाश बजाज ,तरुण , सनी कपूर , भारत कटारिया पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक।
तीन शातिर मुठभेड में दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खालापार थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 109 एटीएम कार्ड, 30 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, तीन अवैध तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 12 मई 2026 को मेरठ रोड स्थित एसबीआई एटीएम पर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस को गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। देर रात पुलिस टीम शामली बाईपास पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पीछा करने के दौरान उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम निवासी बागपत, शादाब खान निवासी दिल्ली और आसिफ निवासी बागपत के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम बूथों पर आने वाले लोगों को मदद का झांसा देकर उनके एटीएम कार्ड बदल लेते थे। बाद में उन्हीं कार्डों का उपयोग कर खातों से नकदी निकाल लेते थे। आरोपियों ने मुजफ्फरनगर, खतौली, बागपत समेत कई क्षेत्रों में इस तरह की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी संभावना है।
मारपीट करने वाले टोलकर्मी गिरफ्तार
तितावी। थानाक्षेत्र तितावी के अन्तर्गत पानीपत-खटीमा मार्ग पर स्थित जागाहेडी टोल प्लाजा पर एक कार चालक जो शामली से मुजफ्फरनगर की ओर आ रहा था, उसका टोलकर्मियों से टोल को लेकर वाद-विवाद हो गया। टोलकर्मियों द्वारा उक्त कार चालक के साथ मारपीट व अभदृता की गयी जिसकी सूचना थाना तितावी पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा सीसीटीवी फुटेज आदि की जांचकर मारपीट में घटना में सम्मिलित 05 टोलकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अंकुश पुत्र मंगलूराम निवासी ग्राम निराना थाना समालका, पानीपत, हरियाणा, अर्जुन कुमार पुत्र देवीराम निवासी ग्राम औचन्दी थाना बवाना, पश्चिम दिल्ली, प्रिन्स पुत्र नरेश निवासी गोयला कला थाना वापोली, पानीपत, हरियाणा, सनी मलिक पुत्र इन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम जागाहेडी थाना तितावी, मुजफ्फनगर, अमरीश पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पीनना थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
नागरिकों ने की गंदे पानी से निजात की मांग
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर चैक स्थित शिव मंदिर के सामने वार्ड नंबर 1 में गलियों में गंदा पानी भरने से निवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कई बार सभासद को कहने के बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जहाँ एक ओर सभासद का कार्य है कि अपने वार्ड को स्वच्छ रखना वही यहां जनता का कहना है कि वह कई बार सभासद को बोल चुके हैं लेकिन उनके कान पर जू भी नहीं रेंगती है। पालिका प्रशासन को इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
मंत्री कपिल देव ने अरोरा ट्रेडर्स हादसे पर लिया घटनास्थल का जायजा
मुज़फ्फरनगर। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने रुड़की रोड स्थित अरोरा ट्रेडर्स (गिफ्ट गैलरी एवं फैंसी लाइटिंग) में आग लगने की दुःखद घटना की सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा आग से हुई क्षति का निरीक्षण किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रतिष्ठान के स्वामी अभिनव अरोरा (पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद अरोरा) से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और इस कठिन समय में उन्हें धैर्य एवं साहस बनाए रखने का संबल प्रदान किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं सहायता से संबंधित सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उपस्थित व्यापारी बंधुओं से संवाद करते हुए कहा कि विपत्ति की घड़ी में समाज और व्यापारिक वर्ग की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि प्रभावित परिवार के सहयोग के लिए आगे आएं तथा आपसी सहयोग और सामाजिक सद्भाव की भावना को और अधिक सशक्त बनाएं। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का हित और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है तथा किसी भी व्यापारी को संकट की घड़ी में स्वयं को अकेला महसूस करने की आवश्यकता नहीं है। शासन और प्रशासन हर आवश्यक सहयोग के लिए तत्पर है।
समाजवादी पार्टी कड़े संघर्ष को तैयार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट व संचालन जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू द्वारा किया गया। मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगामी रणनीति के संदेश को साझा करने के साथ कहा कि भाजपा सरकार अपने विनाशकारी कदमों व नफरत के बल पर अपने आपको बचाने का कितना भी प्रयास करे वह युवाओं किसानों मजदूरों महिलाओं में अपना जनाधार खो चुकी है। बढ़ती महंगाई बेरोजगारी युवाओं की शिक्षा, नौकरी व आरक्षण को लुटा जा रहा है। लगातार पेपर लीक की मार से युवा कराह रहे हैं इन सभी मुद्दों पर समाजवादी पार्टी कड़े संघर्ष को तैयार है। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार को लाकर ही सिस्टम को सुधारा जाएगा। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह आदि ने कहा कि पीडीए के अधिकारों, हिस्सेदारी व सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार ही जरूरी है। मासिक बैठक में समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा की पत्नी के इकलौते भाई, सपा नेता रामपाल सिंह पाल के बहनोई एवं सपा नेता अनेश निर्वाल के ताऊजी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मासिक बैठक में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व सपा लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर सादिक चैहान, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष लोकेंद्र कुमार सिमरथी, जिला उपाध्यक्ष अतहर हसन खान, चैधरी ओमपाल सिंह, अंकित शर्मा, रविकांत त्यागी, चैधरी यशपाल सिंह, सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह, ठाकुर राजेंद्र सिंह, पंकज सैनी, युधिष्ठिर पहलवान, सत्यवीर त्यागी, रविन्द्र गुर्जर, हाजी गुफरान तेवड़ा, सरदार गुलजार सिंह प्रधान, सरदार प्रेमपाल सिंह, गजेंद्र प्रधान, अंकित सिंह, बालेंद्र सिंह मौर्य, नवाब इम्तियाज़ कुरैशी, बसंत धारिया, वंशराज चैहान, इस्तखार अहमद, सईदुजम्मा बिरला, डॉ अली शेर अंसारी, प्रधान, हुसैन राणा, बालमुकुंद ग्रेड, गगन महावी, जोगेंद्र सिंह, सुरेशचंद पाल, शाहनवाज मलिक, फरमान अंसारी, नरेश कुमार पाल, ऐश मोहम्मद मेवाती, हाजी इकबाल अहमद, अनुज गुर्जर, अब्दुल वहाब त्यागी, सुनील सैनी, सलीम कुरैशी, शेखर गुर्जर, शाहिद गौड, अर्जुन सिंह सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसी के धन आदि वस्तुओं को छल से प्राप्त करने का विचार भी मन में लाना चोरी
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर में ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू करवाई। उन्होंने ताड़ासन, वृक्षासन,सूर्य नमस्कार आसन और पश्चिमोत्तानासन करवाएं। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने वज्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, धनुरासन भुजंग, शलभासन, उत्थान पादहस्तासन, चक्रासन, स्थिर नौकासन तथा शवासन करवाएं। हास्य आसन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम तथा ध्यान भी करवाया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को यम और नियम की जानकारी देते हुए बताया कि यम पांच होते हैं। अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह। उन्होंने बताया कि मानवीय गुणों से जीवन में जितना सुख मिलता है उतना सुख धन से भी नहीं मिलता है। सत्य बोलना,तप, त्याग, तपस्या, करूणा, पवित्रता,सहनशीलता,चोरी न करना, आदि मानवीय गुणों को अपनाकर मानव महामानव बन जाता है। यम और नियम का पालन किए बिना किसी का भी योग सफल नहीं होता है। आज विशेष रूप से अस्तेय अर्थात चोरी न करना विषय पर बोलते हुए बताया कि किसी का कोई भी सामान उसकी बिना अनुमति के प्रयोग करना चोरी है और चोरी करना पाप है। किसी के धन आदि वस्तुओं को छल से प्राप्त करने का विचार भी मन में लाना चोरी है।इसी प्रकार अपने कर्तव्य का ठीक ठीक पालन न करना कर्म की चोरी है। यदि आप विद्यार्थी जीवन में ही यम नियम का पालन करना सीख जाएंगे तो आपको जीवन में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। अच्छे संस्कारवान और मेहनती बच्चे ही माता-पिता, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने बताया कि कल बच्चों को शुद्ध क्रियाएं सिखाई जाएगी।
जन-जागृति रैली का आयोजन
मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्राप्त नगर इकाई मुजफ्फरनगर द्वारा वसुंधरा बचाओ जन-जागृति रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। रैली में परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर श्री अनुराग दुबलिश सरल माधव, हर्षवर्धन जैन, विशाल शर्मा, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, शलभ गुप्ता, परिषद अध्यक्ष कांति राठी, पुरुषोत्तम सिंघल, अंजलि गर्ग, दीपक गर्ग, प्रीत वर्धन शर्मा, विनय गर्ग, विनीत गुप्ता, अरुण, अवनीश, शरद ऐरन एडवोकेट, नवनीत राजेंद्र सिंघल अंकुर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संजय मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसा समाज बनाना है जहाँ प्रत्येक नागरिक गर्व से कह सके मैं हरित मित्र हूँ।ष् उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा लगाने, जल संरक्षण करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा ऊर्जा बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। रैली के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने के संबंध में जन-जागरण संदेश दिए गए तथा नागरिकों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने स्वच्छ, हरित एवं जागरूक भारत के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। वृक्ष लगाएँ दृ पर्यावरण बचाएँ, जल बचाएँ भविष्य बचाएँ।
एसपी ग्रामीण का सख्त रुखः भोपा और ककरौली थाने के विवेचकों का लिया अर्दली रूम
भोपा। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर प्रभावी लगाम कसने के लिए पुलिस सिर्फ मैदान में मुठभेड़ ही नहीं कर रही, बल्कि अपने आंतरिक जांच सिस्टम को भी पूरी तरह दुरुस्त करने में जुट गई हैघ्शुक्रवार रात को थाना भोपा परिसर में ग्रामीण क्षेत्र के थानों में लंबित पड़ी विवेचनाओं (जांच) की समीक्षा के लिए एक बेहद खास और महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गईघ्इस दौरान एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने थाना भोपा और थाना ककरौली पर तैनात सभी दरोगाओं व विवेचकों का कड़ा अर्दली रूम लिया और लंबित फाइलों की एक-एक कर गहन पड़ताल की। अर्दली रूम के दौरान एसपी ग्रामीण ने दोनों थानों पर महीनों से लंबित पड़ी विवेचनाओं की संख्या, वांछित अपराधियों और कोर्ट से जारी वारंटी अभियुक्तों की पूरी सूची मंगाकर बारीकी से उसकी स्क्रूटनी कीघ्उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को साफ शब्दों में कड़े निर्देश दिए कि सभी लंबित विवेचनाएं समयबद्ध तरीके से अनिवार्य रूप से पूरी की जाएंघ्जांच की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर कोई समझौता न हो और निष्पक्षता हर एक फाइल की जांच में साफ तौर पर दिखनी चाहिए एसपी साहब ने दोटूक कहा कि जांच में जानबूझकर देरी करने का सीधा मतलब पीड़ित को न्याय मिलने में देरी करना है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगाघ्अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस टीम को प्रो-एक्टिव मोड में आना होगाघ्वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखें, यदि इस कार्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई मिली तो संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई तय है। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान थाना प्रभारी भोपा आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष ककरौली जोगेन्द्र सिंह सहित दोनों थानों के सभी विवेचक, उपनिरीक्षक और अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहेघ्एसपी ग्रामीण ने सभी विवेचकों को कानूनी बारीकियों को समझाते हुए कहा कि केवल एफआईआर (थ्प्त्) दर्ज कर लेना ही पुलिस का काम खत्म होना नहीं हैघ्पुलिस की असली जिम्मेदारी तो निष्पक्ष विवेचना से शुरू होती हैघ्केसों में साक्ष्य संकलन (सबूत जुटाना), गवाहों के समय पर बयान दर्ज करना और फॉरेंसिक रिपोर्ट मंगाने की प्रक्रिया में तेजी लाएं, ताकि कोर्ट में ट्रायल के दौरान पुलिस का केस कमजोर न पड़े और अपराधियों को सख्त सजा दिलाई जा सके। एसपी अक्षय संजय महाडीक द्वारा लिया गया यह अर्दली रूम इस बात का साफ संदेश है कि अब थानों में लंबित पड़ी फाइलें अफसरों की नजरों से बच नहीं पाएंगीघ्ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी, लूट, गोकशी और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में त्वरित रूप से चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल होने से ही अपराधियों का मनोबल टूटेगाघ्बैठक के समापन पर सभी विवेचकों को कड़े टारगेट दिए गए हैं कि अगले 15 दिनों के भीतर पुराने लंबित केसों का निस्तारण कर वांछितों की धरपकड़ तेज की जाएघ्भोपा-ककरौली के बाद अब जिले के अन्य सर्किलों और थानों में भी इसी तरह आकस्मिक समीक्षा की जाएगीघ्एसपी ग्रामीण की इस कड़क पहल से ग्रामीण अंचलों में पुलिस की कार्यशैली सुधरेगी और जनता के प्रति जवाबदेही दोनों में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद हैघ्
सुभाष गुप्ता को तीसरी बार जिला प्रधान चुना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय योग संस्थान निशुल्क पंजीकृत दिल्ली के तत्वाधान में मुजफ्फरनगर जिला कार्यकारिणी के पंचवर्षीय चुनाव प्रदेश कार्यकारिणी के अधिकारियों के सम्मुख एसडी मार्केट निकट शिव चैक पर संपन्न हुए जिसमें लगातार तीसरी बार जिला प्रधान सुभाष गुप्ता को चुना गया एवं विनय कुमार वर्मा को क्षेत्रीय प्रधान एवं राकेश शर्मा पूर्व पंचायत प्रशासनिक अधिकारी को क्षेत्रीय मंत्री और धर्मवीर सिंह पाल को केंद्र प्रमुख बनाया गया जिला प्रधान सुभाष गुप्ता जी के नाम का प्रस्ताव श्री प्रेम सिंह राणा जिला मंत्री श्री गजेंद्र सिंह राणा जिला संगठन मंत्री क्षेत्रीय प्रधान विनय कुमार वर्मा क्षेत्रीय मंत्री श्री राकेश कुमार शर्मा क्षेत्र प्रधान श्री जिया लाल त्यागी क्षेत्रीय मंत्री श्री रवि दत्त धीमान जी ने प्रस्तावित किया


