समाचार (Muzaffarnagar News)

खतौली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान इन दिनों आस्था का अद्भुत और विहंगम दृश्य देखने को मिल रहा है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे लाखों शिवभक्तों के कदमों को लगातार हो रही तेज बारिश भी नहीं रोक सकी। भीगते हुए और बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे कांवड़ियों की यह अटूट कतार सड़कों पर आस्था की एक सबसे लंबी मानव श्रृंखला का रूप ले चुकी है। मौसम के कड़े मिजाज और रिमझिम बारिश के बीच शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। लंबी दूरी, पैरों में छाले और बारिश की कठिनाइयों के बावजूद कांवड़ियों की श्रद्धा और विश्वास की यह अनूठी मिसाल हर किसी को भावविभोर कर रही है। एक तरफ जहाँ श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ मुजफ्फरनगर पुलिस भी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रही है। तेज बारिश के दौरान पुलिसकर्मी हाथों में छाता लेकर अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट्स पर मुस्तैद दिखे, ताकि कांवड़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो और यातायात सुचारु बना रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पूरे जनपद का पुलिस बल सतर्कता के साथ तैनात है। अधिकारियों से लेकर जवानों तक का एकमात्र लक्ष्य है कि कांवड़ यात्रा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराया जाए। श्रद्धालुओं की भक्ति और पुलिस की इस समर्पित सेवा ने सावन के इस पावन पर्व को जनसेवा और श्रद्धा के अनूठे संगम में बदल दिया है।
जाली नोटों के साथ शातिरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा थाना प्रभारी बुढाना श्री सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। थाना बुढाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 03 व्यक्ति वैगनार कार में जाली करेन्सी लेकर खतौली की तरफ से आ रहे है। इस सूचना पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कुछ समय पश्चात एक वैगनार कार आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया परन्तु पुलिस टीम को देखकर गाडी में बैठे व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर बसी गेट खतौली रोड से अभियुक्तगण 1. सालिम पुत्र हाफिज इमरान निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ 2. माजिद पुत्र फारुख निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ 3. जिशान पुत्र गुलजार निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण अन्तर्राज्यीय स्तर पर जाली करेन्सी लेन-देन करने वाले गिरोह के सदस्य है।
अभियुक्तगण के कब्जे से 01 लाख रुपये कीमत के जाली नोट, वैगनार कार व 3 मोबाइल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त सालिम पुत्र हाफिज इमरान निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ माजिद पुत्र फारुख निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ, जिशान पुत्र गुलजार निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग मवाना के रहने वाले अपने साथी साहिल व साहनवाज से 40,000 रुपये में 1,00,000 नकली रुपये मंगाते है जिन्हे हम लोग बाजार में घूम फिर कर चलाते है। हम कई बार इन रुपयों में अपना मुनाफा कमाकर मुसर्रफ पुत्र नामालूम निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर जो सकौती मेरठ में बेकरी चलाता है, उसे दे देते है। साहिल व साहनवाज अपने बैंग्लौर के रहने वाले माइकल फर्नाडीज से 30,000 रुपये में नकली 1,00,000 रुपये मंगाते है। साहिल व साहनवाज बंगलौर से कुरियर के द्वारा नकली नोट मंगाते है जिनहे हम फर्जी नाम पता देकर रिसीव करते है और उसका कोड नम्बर शाहनवाज व साहिल हमे दे देते है। जिसे दिखाकर हम लोग कुरियर कम्पनी से नकली नोटो का कुरियर प्राप्त करते है। साहिल व साहनवाज हम लोगो को क्यूआर कोड भेजते है जिसपर हम लोग इन नकली नोटों की कीमत 01 लाख रुपयों के 30 हजार रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से बंगलौर वाले व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर देते है तथा 10 हजार रुपये नगद साहिल व शाहनवाज को देते है। यह रुपये जो हमसे प्राप्त हुए है यह वही है जो कोरियर के माध्यम से हमने रिसीव किये है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा इस गिरोह के अन्य सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है तथा अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारकरने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सुभाष अत्री, उ.नि. ललित कुमार, सूर्यप्रताप सिंह, छविकान्त, तेजवीर सिंह, है. का. संजय कुमार, सुनल कुमार, नकुल सांगवान, अमरदीप सिंह, अमित तेवतिया, पुष्पेंद्र सिंह थाना बुढाना शामिल रहे। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना बुढ़ाना पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 15,000/- रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
खालापार पुलिस ने कांवड़िया बनकर मोबाइल उड़ाने वाले 2 शातिर दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खालापार पुलिस ने छद्म वेश धारण कर (कांवड़िया बनकर) श्रद्धालुओं के मोबाइल व सामान चुराने वाले दो शातिर चोरों को महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 8 मोबाइल फोन, बैग, जैक, केबल तार, अवैध चाकू और नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को हापुड़ निवासी कांवड़िया नरेंद्र उर्फ छोटू ने तहरीर दी थी कि मीनाक्षी चैक स्थित जूस की दुकान पर बैग रखकर जूस पीते समय अज्ञात चोरों ने उनका बैग चोरी कर लिया, जिसमें मोबाइल, आईडी और नकदी मौजूद थी। इसके अलावा किदवईनगर निवासी निजाम ने भी घर से बड़ा जैक और केबल तार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और एसपी सिटी अमृत जैन के पर्यवेक्षण में खालापार थाना प्रभारी बबलू सिंह की टीम ने सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने शामली बाईपास रोड स्थित वहलना पुल के नीचे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त बिलाल (22 वर्ष) पुत्र नज्जू उर्फ नजाकत, निवासी किदवईनगर, थाना खालापार (मुजफ्फरनगर), असगर (35 वर्ष) पुत्र अजमल, निवासी मोरसदर, थाना कोतवाली (मेरठ) है। पकडे गये शातिरों के कब्जे से 08 अदद मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के), 01 काला पिट्ठू बैग, 01 आधार कार्ड व 01 पैन कार्ड (छायाप्रति), 700 रुपये नकद, 01 बड़ा जैक एवं डिश/केबल का तार, 01 अवैध चाकू बरामद किया।
पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने पहचान छुपाने के लिए कांवड़िया का रूप धारण किया था ताकि भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की जा सके। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। अभियुक्त बिलाल पर पहले से 5 तथा असगर पर आम्र्स एक्ट व चोरी के 8 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह, उ.नि. राकेश कुमार, है. का. जयदीप नागर, का. शेर सिंह, का. छोटू सिंह शामिल रहे।
मदिरा दुकानों का किया आबकारी विभाग ने निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर मुख्य सचिव, आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी निरीक्षकों के द्वारा मदिरा की दुकानों को चेक किया गया। अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मुजफ्फरनगर के निर्देशन में विगत दिवस को आबकारी निरीक्षकों के द्वारा मदिरा की दुकानों को चेक किया गया ; च्व्ै मशीन से मदिरा की बिक्री 100 प्रतिशत करने के लिए निर्देशित किया गया , दुकानों पर रखे स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके साथ दुकानों पर मदिरा अपने निर्धारित मूल्य पर ही मिल रही है की नहीं इसको सुनिश्चित करने के लिए रैंडम टेस्ट परचेस भी कराये गए। इसके अतिरिक्त कावड़ यात्रा के दृष्टिगत कावड़ मार्ग पर पड़ने वाली मदिरा की दुकानों के विक्रेताओं को क्रेता से उचित व्यवहार, दुकानों पर साफ़-सफाई की उचित व्यवस्था, दुकानों पर अनायास भीड़ न इकट्ठा होने एवं मदिरा को निर्धारित मूल्य पर ही बेचने के लिए कड़ाई से निर्देशित किया गया।
एसपी सिटी ने कांवड़ मार्ग की सुरक्षा का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के सकुशल एवं सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा रामपुर तिराहा पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर ड्यूटी प्वाइंट्स को चेक किया गया, कांवड़ियों से वार्ता कर पूछी कुशलक्षेम। अवगत कराना है कि श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर श्री अमृत जैन द्वारा देर रात्रि रामपुर तिराहा पहुंचकर ड्यूटी प्वाइंट्स का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कांवड़ियों से संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई जा रही पुलिस व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुरक्षित एवं अनुशासित ढंग से यात्रा करने की अपील की तथा उन्हें हर संभव पुलिस सहायता का भरोसा दिलाया। महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात सुचारु बनाए रखें एवं आमजन एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।
पुत्र व पुत्री को बैठाकर उठाई कांवड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर के ऐतिहासिक शिव चैक पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया। दिल्ली निवासी सतीश अपने दो नन्हें बच्चों को बहंगी (कांवड़) के दोनों पलड़ों में बैठाकर हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। एक पलड़े में उनकी 5 वर्षीय बेटी और दूसरे में ढाई वर्ष का मासूम बेटा बैठा हुआ है। सतीश ने बताया कि इस कठिन यात्रा का उद्देश्य सिर्फ कांवड़ लाना ही नहीं, बल्कि अपने बच्चों को बचपन से ही सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और उच्च संस्कारों से परिचित कराना है। उनका मानना है कि बचपन में दिए गए अच्छे संस्कार बच्चों को आगे चलकर एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं, जहाँ वे महिलाओं का सम्मान करना और अपनी संस्कृति पर गर्व करना सीखते हैं। सतीश अपनी टोली के साथ प्रतिदिन औसतन 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। कंधों पर बच्चों का भार होने के बावजूद उनके चेहरे पर थकान का नामोनिशान नहीं है। सतीश का कहना है कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से यह कठिन यात्रा बेहद सहज और आनंदमयी लग रही है। बच्चों की मां अंजलि ने बताया कि बेटे की मन्नत पूरी होने पर उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन का संकल्प लिया था। कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने के बाद पूरा परिवार केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाएगा। शिव चैक पर जैसे ही यह श्रवण कांवड़ पहुंची, श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच लोगों ने इस अनोखे शिवभक्त पिता के जज्बे और आस्था को नमन किया।
17 सितंबर को विश्वकर्मा दिवस मनाने का लिया निर्णय
मुजफ्फरनगर। इंदिरा कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में कार्य समिति की एक आवश्यक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष स0 बलविंदर सिंह एवं संचालन नरेश कुमार विश्वकर्मा ने किया। समिति के समक्ष गत 2025-26 का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से समिति ने पास किया। इसके उपरांत आगामी विश्वकर्मा दिवस 17 सितंबर को धूमधाम से मनाने पर विचार किया गया। जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने गत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा दिवस को विधि विधान के साथ हर्षाेल्लास से मनाने का प्रस्ताव को पास किया। इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष स0 बलविंदर सिंह ने कहा कि हम सबको एक सूत्र में बंध कर अपने धार्मिक आयोजनों में भाग लेना चाहिए। सभा में स0 बलविंदर सिंह, नरेंद्र कुमार श्रृंगी, चंद्रदत्त धीमान, डॉ0 अमन सिंह, आनंद धीमान, नरेश विश्वकर्मा, ओमपाल धीमान, सतीश धीमान, राजकुमार धीमान, दयानंद उर्फ़ बिट्टू, बृजेश धीमान, सुनील धीमान, रमेश चंद्र धीमान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कांवड़ सेवा शिविर हुआ आयोजित
मोरना। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित बेलड़ा पुल के पास आईपीएल रुहाना शुगर मिल द्वारा आयोजित निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी शिवभक्तों की सेवा और सुविधा के लिए यह विशेष कदम उठाया गया है। शिविर का संयुक्त रूप से उद्घाटन सहारनपुर मंडल के उप गन्ना आयुक्त ओमप्रकाश सिंह तथा मुजफ्फरनगर के जिला गन्ना अधिकारी (क्ब्व्) संजय सिसौदिया ने रिबन काटकर किया। इस दौरान उप गन्ना आयुक्त ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि गंगनहर कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऐसे निशुल्क शिविर अत्यंत सराहनीय हैं, जिनसे शिवभक्तों की यात्रा सुगम बनती है। भोजन, विश्राम और दवाओं की मुकम्मल व्यवस्था कांवड़ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
अतिक्रमण हटवाने को एसडीएम से मिले
जानसठ। एनएचएआई के अधिकारी विकास यादव ने बुधवार को एसडीएम रश्मि लाम्बा से मुलाकात कर पानीपत खटीमा हाइवे एवं उससे जुड़े मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण के संबंध में विस्तृत वार्ता की। बैठक में अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने, राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के समन्वय तथा आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में एनएचएआई अधिकारी विकास यादव ने बताया कि हाइवे किनारे किए गए अवैध निर्माण, अस्थाई कब्जे और अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा सड़क सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे में सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। एसडीएम जानसठ रश्मि लाम्बा ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई पूरी तरह विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए की जाएगी तथा आवश्यक होने पर राजस्व, पुलिस एवं एनएचएआई की संयुक्त टीम अभियान चलाएगी। चिन्हित स्थानों का सर्वे कराने के बाद एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे। निर्धारित समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
कॅावड सेवा शिविर का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मेरठ रोड स्थित गंगा प्लाजा में स्व.पंकज गुप्ता एवं स्व.निधिश प्रकाश गर्ग की स्मृति में 19 वें काॅवड सेवा शिविर का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए लोकजन शक्ति के युवा उपाध्यक्ष अमन बंसल एवं प्रमुख हिन्दुवादी नेता सुरेन्द्र मित्तल ने कहा कि पिछले 18 वर्षो से अखिल भारत हिन्दू महासभा एवं अखिल भारत हिन्दू एकता दल संयुक्त रूप से काॅवड सेवा शिविर लगाते आ रहे हैं। इस वर्ष यह 19 वाॅ काॅवड सेवा शिविर है। शिविर मे काॅवडिये भाईयो को मुफ्त चिकित्सा के साथ गर्म नाश्ते और भोजन की सुविधा दी जा रही है। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने कहा कि धार्मिक कार्यो मे हम सभी की सहभागिता होनी चाहिए। व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा से काॅवड सेवा शिविरो मे अपना सहयोग देता रहा है। और वह कभी पीछे नही हटा। वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ ने इस अवसर पर कहा कि भगवान भोने नाथ के पवित्र सावन माह मे हम सभी को जल लाने वाले काॅवडिये भाईयो की तन मन धन से सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर शिविर संयोजक आशीष शर्मा, श्रेष्ठ शर्मा ने भी अपने विचार रखे। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने की। शिविर के शुभारम्भ के अवसर पर रचित गोयल, विकास अग्रवाल, विजय अग्रवाल, वीनस वाले, स्मार्ट पार्लर, सतपाल, जितेन्द्र, संजय शर्मा, रजनीश कौशिक, शिवा कौशिक स्पर्श कौशिक, अनिल सैनी चाय वाले, शिवकुमार भगत जी, वसीम, वरिष्ठ कारीगर सचिन अपने सहयोगियो के साथ उपस्थित रहे और सेवा कार्यो मे योगदान दिया। इस शिविर के शुभारम्भ मे भाजपा नेता अचिन्त मित्तल एवं एडवरटाईजर मनोज कुमार का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।
बाबा बर्फानी सेवा संघ के शिविर का सिटी मजिस्ट्रेट व एएसपी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सराहा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्थानीय नुमाईश मैदान के मुख्य द्वार के बाहर श्री बाबा बर्फानी सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित 12वें विशाल काँवड़ सेवा शिविर में आज छठें दिन भी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे शिव भक्त काँवड़ियों के आने का क्रम निरन्तर जारी है। शिक्षक कॉलोनी व जाट कॉलोनी मुजफ्फरनगर के निवासियों द्वारा विगत 31 जौलाई से आरम्भ किये गये इस शिविर में शिव भक्त काँवड़ियों की अनेक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। विगत रात्रि सिटी मजिस्ट्रेट पंकज सिंह राठौर व एएसपी/सीओ सिटी सिद्वार्थ कुमार मिश्रा के द्वारा भी शिविर में उपस्थित होकर आयोजकों द्वारा शिवभक्त काँवड़ियों को उपलब्ध करायी जा रही सेवा सुविधाओं का निरीक्षण कर शिविर के सेवा कार्यों भी प्रशंसा की गयी। निरीक्षण के समय शिविर के मुख्य सेवादार सुबोध तोमर एवं पदाधिकारीगण भी उनके साथ उपस्थित थे। ट्रस्ट के प्रवक्ता मुकेश शर्मा, अध्यक्ष पवन कुमार, सचिव नीरज चैधरी तथा कोषाध्यक्ष सुआयु तोमर नेे बताया कि शिविर में आने वाले सभी भोलों के लिए जहाँ चाय-नाश्ता व गर्मागरम भोजन निरन्तर उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उनके लिए स्नान करने के लिए स्नान स्थल एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी है। साथ ही शिविर में शिव भक्तों को स्वास्थ्य परामर्श व प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी अविरल किया जा रहा है। शिविर के मुख्य सेवादार सुबोध तोमर ने जानकारी दी कि विगत रात्रि सिटी मजिस्ट्रेट पंकज सिंह राठौर व एएसपी/सीओ सिटी सिद्वार्थ कुमार मिश्रा ने भी शिविर में उपस्थित होकर आयोजकों द्वारा शिवभक्त काँवड़ियों को उपलब्ध कराये जा रहे भोजन व भोजन सामग्रियों, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा आदि सेवा-सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बाबा बर्फानी सेवा संघ के सेवा कार्य भी प्रशंसा की। इस कावड़ सेवा शिविर में संरक्षक प्रवीण शर्मा, डालचंद शर्मा, धर्मपाल सिंह मलिक, अमरपाल सिंह तोमर, अशोक कुमार, पीडी गौतम, काशीराम सैनी, तिलक राम, रूप लाल, रामकिशन, रामपाल चैधरी, कृपाल सिंह, वेद प्रकाश बालियान, रणधीर सिंह, ओम सिंह, ओमपाल सिंह बालियान के अतिरिक्त विजेंद्र शर्मा, सुनील मलिक, आशीष राठी आशु, विवेक तोमर, विकास शर्मा, मुकेश, सुआयु तोमर, विपिन चैधरी, विकास पवार, लोपेंदर सिंह, अरुण सिंह, आकाशदीप शर्मा, जितेंद्र चैहान, हेमंत रोहिल्ला, धन प्रकाश, अंतरिक्ष बालियान, परविंदर खाटियान, सुरेंद्र कुमार, सागर सिरोही, प्रदीप कुमार, सचिन, शांतनु चैधरी, हरिओम शर्मा, राजू यादव, सचिन तायल, अंचित शर्मा, नंद किशोर, निखिल राठी, दीपक प्रजापति, यश राठी, राजेंद्र कलियार, सुभाष, शुभम, जीवेश शर्मा, अरविंद भाटी, युद्धवीर सिंह, नरेश मोनू , दीपक, महेंद्र सिंह राठी, अमित चैधरी, रोहित चैधरी, पंकज सांगवान, जितेंद्र चैधरी, हरेंद्र चैधरी, ज्ञानेंद्र चैधरी, शिवम सभासद, हरेंद्र बालियान, नितिन निर्वाल, दीपक तोमर, राम कुमार, प्रमोद प्रजापति, आशीष चंचल, राजेंद्र रुहेला, प्रवीण साहवली, शैंकी चैधरी, हरवीर सिंह मलिक, डॉ0 जीत सिंह तोमर, धन प्रकाश, प्रवीण शर्मा, लोपेंद्र चैधरी, श्रीमती बृजेश, अमित तोमर आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर अपनी सेवाएं कर रहे हैं।
कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशानुसार तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के मार्गदर्शन में आज भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा शिव चैक पर कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ एवं उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी एवं जिला स्काउट कमिश्नर विजय शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सेवा शिविर का निरीक्षण करते हुए स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा कांवड़ यात्रियों की सेवा को संगठन की सर्वाेच्च परंपरा बताते हुए पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ सेवा कार्य करने का आह्वान किया। सेवा शिविर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने कांवड़ यात्रियों को मार्ग की जानकारी उपलब्ध कराई, भोजन वितरण में सहयोग दिया, प्राथमिक उपचार (फस्र्ट एड) की व्यवस्था की तथा प्रशासन के साथ यातायात एवं जनसंचालन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एसपी सिटी श्री अमृत जैन ने सेवा कार्यों का निरीक्षण कर स्काउट-गाइड के बच्चों द्वारा किए जा रहे अनुकरणीय कार्यों की सराहना की तथा उनके सेवा भाव की प्रशंसा की। जिला संस्था की ओर से जिला सचिव अनिल कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला स्काउट कमिश्नर विजय कुमार शर्मा, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी, जिला सहायक गाइड कमिश्नर श्रीमती रेणु गर्ग, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) भारत भूषण अरोड़ा एवं जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती प्रभा दहिया ने सभी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। इस सेवा अभियान में जिला प्रशिक्षण दल का भी विशेष सहयोग रहा। ज्योति रानी, साक्षी, शिवानी, अनुज कुमार एवं पिकू कुमार सहित सभी प्रशिक्षण काउंसलरों ने विभिन्न सेवा स्थलों पर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। सेवा शिविर खतौली नहर पर वरिष्ठ लीडर ट्रेनर संतोष कुमार के नेतृत्व में तथा भोपा नहर पर सुनीत कुमार, अर्जुन कुमार,स्काउट मास्टर, जनता इंटर कॉलेज भोपा के नेतृत्व में संचालित किया गया। सेवा कार्य आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेंगे।
कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के सकुशल एवं सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा बागोवाली कट पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर ड्यूटी प्वाइंट्स को चेक किया गया, कांवड़ियों से वार्ता कर पूछी कुशलक्षेम। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा बागोवाली कट पर ड्यूटी प्वाइंट्स का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इस दौरान महोदया द्वारा कांवड़ियों से संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई जा रही पुलिस व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुरक्षित एवं अनुशासित ढंग से यात्रा करने की अपील की तथा उन्हें हर संभव पुलिस सहायता का भरोसा दिलाया। महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात सुचारु बनाए रखें एवं आमजन एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। इसी दौरान पर बागोवाली कट पर बरसात के कारण सडक पर फिसलन होने के कारण एक मोटरसाईकिल फिसल गयी तथा मोटरसाईकिल पर सवार 03 व्यक्ति घायल हो गये। मौके पर मौजूद पुलिसबल द्वारा तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया, जहां सभी उपचाराधीन है तथा सामान्य चोटे आयी हैं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री सुनील कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सीएमओ ने किया कांवड शिविरों का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश । कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ. सुनील तेवतिया ने बुधवार को नहर पटरी मार्ग पर स्थित चित्तौड़ा,सराय, सठेड़ी, नावला कोठी तथा खतौली कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने चिकित्सा शिविरों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय उपकरणों, एंबुलेंस व्यवस्था एवं चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कांवड़ यात्री को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके उपरांत उन्होंने खतौली स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा समन्वय, निगरानी एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग पूरी निष्ठा, सेवा-भाव एवं सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। जनपद में स्थापित सभी कांवड़ चिकित्सा शिविरों पर 24 घंटे चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाएं एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।
शिविर मे उमड़ा कांवडियो का सैलाब
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म सभा में श्री गीता मानस मंडल द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविर के दूसरे दिन शिव भक्त कांवड़ियों का दोपहर से ही भारी संख्या में पहुंचना शुरू हो गया था जो रात्रि तक निरंतर जारी रहा। मण्डल प्रवक्ता अतुल गर्ग ने बताया कि सेवा शिविर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है तथा पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इस बार भी एस एस की थाली का प्रयोग किया जा रहा है। प्रथम एवं द्वितीय दोनो तलों पर सफाई की विशेष व्यवस्था है। यहां पर एक मेडिकल कैंप भी चलाया जा रहा है जिसमे सभी आवश्यक चिकित्सीय सामग्री उपलब्ध है। भोजन/प्रसाद की व्यवस्था प्रातरू,दोपहर , दोपहर बाद एवं रात तक निरंतर जारी है। यहाँ पर पहुंचकर शिव भक्त कावड़ियों को विश्राम करने में अत्यंत आराम महसूस हो रहा है, क्योंकि यह पूरा भवन कवर्ड,शान्त वातावरण तथा सभी मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित है। भवन परिसर में मंदिर भी स्थित है जिस कारण शिवभक्त कांवड़ियों को स्नान ध्यान के बाद मंदिर में पूजा अर्चना करने का सौभाग्य भी प्राप्त होता है। महिला कांवडिया माताओ-बहनो ने बताया कि श्री गीता मानस मण्डल का शिविर उनके लिए वरियता मे प्रथम स्थान पर है। कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह से रात तक निरंतर सेवा की जा रही है। सभी कार्यकर्ता बढ़- चढ़कर सेवा में हिस्सा ले रहे हैं। सेवा/व्यवस्था के कार्य मे अजय तायल,नितिन नामदेव, अजय गर्ग,गिरीश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अमित गर्ग,अतुल गर्ग, रामबीर सिंह,सुभाष गर्ग, वैभव मित्तल,नवीन गुप्ता, अनुराग अग्रवाल,शोभित गुप्ता,विपिन गुप्ता,स्वीटी, महेंद्र रावत,सुरेश पाण्डेय आदि का विशेष सहयोग रहा।
शिवभक्तों की अनोखी आस्थाः शिव चैक पर पहुंची तिरुपति बालाजी कांवड, देखने उमड़ी भीड़
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण और चरम उत्साह पर है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के अनोखे रूप और कलात्मक कांवड़ें मुजफ्फरनगर के ऐतिहासिक शिव चैक की शोभा बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में देर रात करीब 12 बजे दिल्ली के कांवड़ियों का एक विशेष जत्था शिव चैक पहुंचा, जिनकी श्तिरुपति बालाजी मंदिरश् के स्वरूप वाली विशाल कांवड़ को देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ ला रहे दिल्ली निवासी शिवभक्त रविंद्र ने बताया कि इस भव्य कांवड़ झांकी और साथ चल रहे आधुनिक डीजे सिस्टम को तैयार करने में लगभग 8 से 9 लाख रुपये की लागत आई है। इसे किसी पेशेवर कारीगर से बनवाने के बजाय टोली के करीब 50 शिवभक्तों ने खुद अपने हाथों से तैयार किया है। कांवड़ में मंदिर की बारीक कलाकारी, रंग-सज्जा और धार्मिक स्वरूप को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है। रविंद्र के अनुसार, उनकी टोली हर वर्ष एक नई और खास थीम पर कांवड़ तैयार करती है। इस बार तिरुपति बालाजी मंदिर का स्वरूप चुनने का मुख्य उद्देश्य भगवान विष्णु (हरि) और भगवान शिव (हर) के प्रति एक साथ श्रद्धा व्यक्त करना और समाज में एकजुटता का संदेश देना है। जैसे ही यह विशाल कांवड़ शिव चैक पर पहुंची, हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं में इस अनोखी झांकी के साथ फोटो खींचने और वीडियो बनाने की होड़ मच गई। दिल्ली जा रही यह शिवभक्तों की टोली हरिद्वार से पैदल यात्रा कर रही है और शिवरात्रि पर जल चढ़ाकर अपनी यात्रा का समापन करेगी। कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान मुजफ्फरनगर मार्ग पर ऐसी धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां श्रद्धालुओं के बीच लगातार आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
शिव चौक कंट्रोल रूम ने अब तक ढाई हजार से अधिक बिछड़े कांवड़ियों को अपनों से मिलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान अपनों से बिछड़े श्रद्धालुओं के लिए मुजफ्फरनगर का शिव चौक स्थित इंटीग्रेटेड कांवड़ कंट्रोल रूम वरदान साबित हो रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस और नगरपालिका के संयुक्त प्रयासों से संचालित इस आधुनिक कंट्रोल रूम ने अब तक खोया-पाया की 2,064 शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर बिछड़े कांवड़ियों को उनके परिजनों से सकुशल मिलाया है। यात्रा मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम से 1500 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे जोड़े गए हैं। पुलिसकर्मी 24 घंटे लाइव फीड के जरिए पूरे मार्ग पर नजर रख रहे हैं। जैसे ही किसी यात्री के बिछड़ने की सूचना मिलती है, कैमरा नेटवर्क और धरातल पर तैनात गश्ती दलों के आपसी समन्वय से तत्काल पहचान कर व्यक्ति को सुरक्षित ढूंढ निकाला जाता है। सुरक्षा एवं सहायता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कंट्रोल रूम में बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैंरू
फायर सर्विस के पुलिसकर्मी रजत कुमार ने बताया कि किसी भी संभावित अग्नि दुर्घटना से निपटने के लिए फायर टेंडर और आधुनिक उपकरण कंट्रोल रूम में हर समय अलर्ट मोड पर हैं। महिला पुलिसकर्मी दीपांजलि एवं अन्य महिला कर्मियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है, ताकि महिला कांवड़ियों की समस्याओं और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यात्रा के शेष दिनों में भी यह 24 घंटे की निगरानी और त्वरित सहायता व्यवस्था इसी तरह जारी रहेगी। तकनीक और मानवीय संवेदनशीलता के इस बेहतर तालमेल की कांवड़ यात्रियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।
अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के 40वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा एवं नगर मजिस्ट्रेट पंकज राठौर ने की संध्या आरती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल द्वारा आयोजित 40वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में सोमवार सायंकाल भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में संध्या आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा एवं नगर मजिस्ट्रेट पंकज राठौर ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की आरती कर प्रदेश एवं जनपद की सुख-समृद्धि तथा कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने की कामना की। आरती के उपरांत अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री अरुण प्रताप सिंह, हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला अध्यक्ष देशराज चैहान, शिविर प्रभारी रमेश पांचाल तथा संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों का पटका ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा एवं नगर मजिस्ट्रेट पंकज राठौर ने शिविर का अवलोकन करते हुए अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कांवड़ियों की सेवा, चिकित्सा सहायता, जलपान एवं अन्य व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं तथा श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। पूरे वातावरण में ष्हर-हर महादेवष् और ष्बोल बमष् के जयघोष गूंजते रहे।


