खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शातिर वाहन चोर गोली लगने से मुठभेड में घायलMuzaffarnagar News
तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
बु़ढ़ाना। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन, एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह एवं थाना प्रभारी सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में बुढ़ाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित और शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। बुढ़ाना पुलिस क्राउन स्कूल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंदवाड़ा की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। बाइक सवार पुलिस को देखकर तेजी से वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और वह बाइक छोड़कर ईख के खेत में घुस गया। घेराबंदी करने पर बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई नियंत्रित जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान बिलाल उर्फ मंकी (पुत्र इस्तकार, निवासी खैर नगर, थाना दिल्ली गेट, जनपद मेरठ) के रूप में हुई है। आरोपी शातिर किस्म का वाहन चोर है, जिसके खिलाफ मेरठ, दिल्ली, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और हरियाणा के गुड़गांव में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और जानलेवा हमले से जुड़ी संगीन धाराओं में 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी मेरठ के नौचंदी थाने में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में भी वांछित चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर), एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।  शातिर बदमाश को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री, उपनिरीक्षक ललित कसाना, उपनिरीक्षक छविकान्त, उपनिरीक्षक आशीष चैधरी, उपनिरीक्षक शुभम सिंह, हेड कांस्टेबल निवेश, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार तथा कांस्टेबल गौरव पूनिया शामिल रहे।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का होगा भव्य स्वागत, मंत्री कपिल देव ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। रविवार को राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। स्थान एवं समयरू 22 सितंबर (मंगलवार) को सुबह 10ः30 बजे बिलासपुर बाईपास स्थित टाटा मोटर्स के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा।  कुकड़ा मंडल के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर स्वागत स्थल तक पहुँचेंगे। जिम्मेदारियाँ तयरू मंत्री कपिल देव ने अलग-अलग गांवों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बैठक में जितेंद्र कुच्छल, विकास पंवार, हरीश गोयल, अमित शास्त्री, संजीव प्रधान, प्रमोद राठी, ओमसिंह तोमर, विशाल खोखर, संदीप प्रधान, पूजा सैनी, हरेंद्रपाल, अमीर अब्बास जैदी और दिनेश पाल समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

जयंत  का विपक्ष पर बड़ा प्रहारः तीन शब्दों के नारे से समाज बांटने की कोशिश, हम समरसता और विकास से बनाएंगे नया भारतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गांव मुस्तफाबाद पचेंडा स्थित जनता इण्टर कॉलेज में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) द्वारा आयोजित विशाल ‘सामाजिक समरसता सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चैधरी ने समाज में भेदभाव समाप्त कर भाईचारे, समानता और युवा उद्यमिता को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास, डॉ. भीमराव अंबेडकर और भारत रत्न चैधरी चरण सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए सर्वसमाज के लोग एक मंच पर एकत्र हुए हैं। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाज में बराबरी और समरसता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, लेकिन विपक्षी दल महज तीन शब्दों का नारा देकर समाज को विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि रालोद नफरत और विभाजन की राजनीति को पश्चिमी यूपी और देश में कभी पनपने नहीं देगी।
युवा शक्ति, नवाचार और स्टार्ट-अप्स को गाँव-गाँव पहुँचाने का संकल्प -सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी ने नए भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा देश के युवाओं के पास नए विचार, संकल्प और अभूतपूर्व साहस है। अब समय आ गया है कि सरकारी योजनाओं, उद्यमिता (म्दजतमचतमदमनतेीपच) और स्टार्ट-अप्स की पहुँच केवल मेट्रो शहरों और आलीशान दफ्तरों तक सीमित न रहे। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि गाँव और ज़मीन से जुड़े हर युवा को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे केवल राजनीतिक नारों में न उलझें, बल्कि खेती, रोजगार, कारोबार, नवाचार और अपनी फसलों के उचित भाव जैसे वास्तविक मुद्दों पर सवाल उठाएं।
सर्वसमाज की भागीदारी और सामाजिक समरसता-जयंत चैधरी ने कहा कि सामाजिक समरसता का मंच किसी एक वर्ग या जाति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सर्वसमाज की भागीदारी जरूरी है। मुजफ्फरनगर को स्वर्गीय चैधरी अजित सिंह की कर्मभूमि बताते हुए उन्होंने उनके सामाजिक आंदोलनों का जिक्र किया। चैधरी अजित सिंह जी ने जीवनभर समाज की दरारों को भरने और लोगों को जोड़ने के लिए संघर्ष किया। उनका स्पष्ट संदेश था कि बिखराव को दूर कर लोगों को एकजुट करना ही सच्ची सेवा है। ऐसी कोई एक जनसभा रातों-रात समाज को नहीं जोड़ सकती, बल्कि जब विभिन्न वर्गों के लोग एक साथ बैठेंगे, संवाद करेंगे और एक-दूसरे पर अपनी आर्थिक व सामाजिक निर्भरता को समझेंगे, तभी सामाजिक दूरी और नफरत खत्म होगी। उन्होंने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में है। अलग-अलग विचार और समुदाय एक माला के फूलों की तरह हैं, जिन्हें एक-दूसरे का सम्मान करते हुए साथ रहना चाहिए।
डा. भीमराव अम्बेडकर अंबेडकर और चैधरी चरण सिंह की विचारधारा ही ‘टीम त्स्क्श् का आधार-डॉ. भीमराव अंबेडकर और पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह को याद करते हुए जयंत चैधरी ने कहा कि जातिवाद के खिलाफ संतों, महापुरुषों और किसानों के मसीहाओं ने बड़ा संघर्ष किया है।
बाबा साहेब अंबेडकर का योगदान डॉ. अंबेडकर किसी एक रंग या वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भारत के हर रंग में उनके विचार दिखाई देते हैं। भारतीय ध्वज का हर रंग अंबेडकर की समानता और सामाजिक न्याय की विचारधारा को दर्शाता है।
चैधरी चरण सिंह की विरासत-चैधरी चरण सिंह ने ‘जाति तोड़ो सम्मेलनों’ के माध्यम से समाज को जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से जातिगत पहचान हटाकर किसानों और महापुरुषों के नाम दर्ज कराए। वे मेरे लिए आदर्श के साथ-साथ साहस के स्रोत भी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘टीम रालोद’ का गठन समाज और सरकार के बीच एक सेतु (ठतपकहम) के रूप में काम करने के लिए किया गया है। रालोद का जनता से संबंध किसी जातिगत गणित से नहीं, बल्कि चैधरी चरण सिंह और अंबेडकर की जोड़ने वाली विचारधारा से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चैधरी चरण सिंह को श्भारत रत्नश् से सम्मानित किए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि इस महान विरासत को जन-जन तक पहुँचाना है।
किसानों के हक, एथेनॉल नीति और आर्थिक मजबूती-किसानों के मुद्दों पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान की फसल की पर्ची उसका संवैधानिक अधिकार है। पूर्ववर्ती सरकारों के समय गन्ने का भाव 305 रुपये प्रति क्विंटल तक सीमित था, जबकि पिछले सत्र में इसे 400 रुपये तक पहुँचाया गया। मोदी सरकार की एथेनॉल नीति के कारण गन्ना किसानों के भुगतान की व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। गन्ना मूल्य का लगभग 95 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है और किसानों के खातों में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुँचाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के एजेंडे में किसान और उसकी आर्थिक तरक्की कभी प्राथमिक विषय रहे ही नहीं।
अल्पसंख्यकों का सम्मान और आगामी जन-अभियान-अल्पसंख्यकों और समाज के वंचित वर्गों के प्रति सम्मान का भाव जताते हुए जयंत चैधरी ने कहा कि लोकतंत्र में हर समुदाय को बराबरी और सुरक्षा की भावना मिलना जरूरी है। उन्होंने रालोद कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि 31 सितंबर तक पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता भेदभाव नहीं – समानता, दूरी नहीं – संवाद, और टकराव नहीं – समन्वय का संदेश लेकर गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचेंगे।

 

बोले पूर्व सीएम हरीश रावत
चीनी और इथेनॉल के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण, बोनस देने की उठाई मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने रविवार को रामपुर तिराहा स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। हरीश रावत ने आरोप लगाया कि सरकार चीनी के दाम लगातार बढ़ा रही है और पेट्रोल में एथनॉल की मिलावट कर रही है। सरकार किसानों के गन्ने और मक्के का इस्तेमाल कर खुद तो भारी मुनाफा कमा रही है, लेकिन किसानों को उनकी फसल का उचित दाम तक नहीं दे रही है। उन्होंने मांग उठाई कि सरकार गन्ने और मक्के का उपयोग कर किसानों को उनकी मेहनत का फल बोनस के रूप में प्रदान करे। उत्तराखंड शहीद स्मारक स्थल पर वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा शासन में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। देश का युवा और किसान इतने हताश हैं कि वे आत्महत्या तक करने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं, आसमान छूती महंगाई ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारों को जुमलेबाजी छोड़कर आम जनता और किसानों के हित में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। नई दिल्ली से देहरादून जाते समय मुजफ्फरनगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का रामपुर तिराहा पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश पुंडीर, जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, नगराध्यक्ष रंजन मित्तल, असद फारूकी, दिनेश पाल और अकिल राणा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

लाखों का सामान जलकर खाक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के सब्जी मंडी के पीछे स्थित लोहिया बाजार में रविवार तड़के एक दुकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। रुई, गैस पाइप और अन्य सामान की दुकान में रात्रि करीब 3ः30 बजे आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।
रात्रि के समय दुकान से उठती आग की भीषण लपटों को देखकर आसपास के पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि दुकान के सामान के साथ-साथ पूरे भवन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बताया गया कि यह दुकान राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा के चचेरे भाई सचिन अरोरा की है। घटना की सूचना मिलते ही सुबह करीब 4 बजे फायर सर्विस की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग के फायर फाइटर्स ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत और जोखिम उठाते हुए फायर फाइटर्स ने आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।  आग लगने के करीब दो घंटे के बाद काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने से दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान के जलकर खाक होने की बात सामने आई है। आग लगने के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

सिक्मी किरायेदारों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नेतृत्व में नगर पालिका के सिक्मी किरायेदारों को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। व्यापारियों का आरोप है कि नगर पालिका बोर्ड में प्रस्ताव संख्या 630 पास हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद पालिका प्रशासन द्वारा अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। व्यापारियों का कहना है कि 17 मार्केट के दुकानदारों को सिक्मी किरायेदार घोषित किया जा चुका है, फिर भी उनसे किराया वसूली और फाइलों के निस्तारण की प्रक्रिया को लटकाया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने पालिका के कुछ कर्मचारियों (बाबुओं) पर मनमानी का भी गंभीर आरोप लगाया है। व्यापारियों के अनुसार, कई दुकानदारों द्वारा पहले ही नियमित रूप से किराया जमा कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद पालिका कर्मी उनसे पूरे समय का किराया जमा करने का दबाव बना रहे हैं। व्यापारियों ने पालिका प्रशासन से मांग की है कि प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए जल्द से जल्द फाइलों का निस्तारण किया जाए।

 

खालापार पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 वारंटी गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना खालापार पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में ताबड़तोड़ दबिश देकर 7 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में हत्या के प्रयास व गैंगस्टर के 37 से अधिक मुकदमों में नामजद अर्जुन (वहलना), गोवध के 35 मुकदमों में नामजद मुन्ना उर्फ शाहनवाज (सूजडू), लूट का आरोपी सलमान उर्फ मुन्ना (किदवईनगर), दिल्लू उर्फ दिलनवाज (किदवईनगरकृकब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद), धोखाधड़ी का आरोपी निसार खान, गोवध अधिनियम में वांछित शाहनवाज तथा चेक बाउंस का आरोपी डॉ. शफीक अहमद शामिल हैं। थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष खोखर, मयंकप्रताप सिंह, असगर अली और विकास सिंघल की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

अनियंत्रित बस ने खंभे में मारी टक्कर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुल के समीप एक अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे लगे खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े और यात्रियों की मदद की। घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

 

मेधावियों का हुआ सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)विरेन्द्र वर्मा विचार मंच ट्रस्ट, मुजफ्फरनगर ने गाॅधी कालोनी स्थित गाॅधी वाटिका मे 11 वाॅ प्रतिभा अलंकरण समारोह बडी धूमधाम से मनाया।
 समारोह का शुभारम्भ माॅ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जलवित करके किया गया। अतिथियों को माला एवं पटका पहना कर स्वागत किया गया। ट्रस्ट के प्रबन्धक पंडित उमादत्त शर्मा ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमओ डा.सुनील तेवतिया ने अपने सम्बोधन मे कहा कि छात्रों को पढाई के साथ-साथ अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। फास्ट फूड खाने से बचें तथा मोटे अनाज को अपने भोजन मे शामिल करें। जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने स्व.विरेन्द्र वर्मा की ईमानदारी व स्पष्ट बोलने के गुण का वर्णन करते हुए कहा कि यदि उनके सिद्धंातो पर चला जाए तो यह देश स्वर्ग बन जाएगा। उन्होने उनके चरित्र, ईमानदारी व कर्तव्य की प्रशंसा की। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को पढाई के साथ् साथ खेलो मे प्रतिभाग करने को प्रेरित किया। समारोह मे यूपी बोर्ड इण्टर 21 छात्र तथा हाईस्कूल मे 57 छात्र-छात्राओं को सम्म्मानित किया। सीबीएसई इण्टर के 10 तथा हाईस्कूल के 21 छात्र-छात्राओं को भी सम्मामानित किया। इनके अलावा 10 खिलाडियो तथा 15 समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विरेन्द्र वर्मा विचार मंच के अध्यक्ष यशपाल सिंह विश्वबंधु तथा संचालन डा.धर्मेन्द्र एवं संजीव मलिक ने संयुक्त रूप से किया। समारोह मे ब्राहमण सभा के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच के आजीवन सदस्य एवं सरंक्षक पं. जयकुमार शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान मनोज राठी, विजय कुश, उदयवीर सिंह, जयवीर सिंह, डा.रविन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह, यशपाल सिंह मेघाखेडी, मानपाल सिंह, चन्द्रवीर सिंह, सुन्दरपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह एडवोकेट, सुरेश मलिक,गजेन्द्र राणा, कुलदीप सिवाच, डा.वीर सिंह रोहल, विपिन चैधरी, सतबीर मलिक, जगदीश अरोरा, परवेन्द्र दहिया, रिषिपाल सिंह, विनोद जैन, चैधरी विनोद कुमार, हाजी सरफराज सहित काफी संख्या मे विरेन्द्र वर्मा विचार मंच के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

 

जयंती पर देश में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महर्षि कालू बाबा जयंती के अवसर पर काली नदी स्थित भगवान महर्षि कश्यप चैक पर शनिवार सुबह श्रद्धा और उत्साह के साथ हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महर्षि कालू बाबा का स्मरण किया और देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ हवन-पूजन से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी मनीष चैधरी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा तथा भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चैधरी ने हवन में आहुति देकर देश में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
हवन-पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों के अनुसार भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और महर्षि कालू बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर नवीन कश्यप, लक्ष्य कश्यप, अंकित कश्यप, राजू कश्यप, मोहित कुमार, कनिया कश्यप, केशव कश्यप, राधेश्याम कश्यप, रवि कश्यप, सतबीर कश्यप एवं विशांत कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि महर्षि कश्यप भारतीय परंपरा में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनकी जयंती समाज में एकता, संस्कार, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देती है। कार्यक्रम के अंत में सभी के सुख-समृद्धि तथा देश में शांति की कामना की गई।

 

जिला योग उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में एस एसडी इंटर कॉलेज कृष्णापुरी मुजफ्फरनगर में जिला योग उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रधान एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य रहे। संचालन केंद्र प्रमुख राकेश गोयल ने किया।
   सर्वप्रथम क्षेत्रीय प्रधान नीरज बंसल में ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ करवाई। तत्पश्चात उन्होंने ताड़ासन, त्रिकोणासन तथा अर्द्ध चक्रासन करवाएं। वक्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन तथा शशकासन जिला मंत्री राजीव रघुवंशी ने करवाए।लुढकन सर्पासन, धनुरासन,केन्द्र प्रमुख ग्रीन लैण्ड स्कूल  कविंद्र बालियान ने करवाए।भेरू आकर्षण आसन, पवनमुक्तासन और शवासन क्षेत्रीय मंत्री डॉ अक्षय बालियान ने करवाई। हास्य आसन वेद प्रकाश ने करवाया। अनुलोम विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम आचार्य रामकिशन सुमन ने करवाया। ध्यान योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह ने करवाया तथा उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास करने से शारीरिक, मानसिक,बौद्धिक तथा अध्यात्मिक लाभ मिलता है। शरीर स्वस्थ तथा सुडौल बनता है। व्यक्ति का चारित्रिक विकास होता है। समाज में समरसता आती है। योग गीत रामपाल शर्मा के द्वारा प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री कुलदीप मित्तल मास्टर वेद प्रकाश शर्मा, जिला बार संघ के पूर्व सचिव अरुण कुमार शर्मा एडवोकेट, अशोक शर्मा एडवोकेट, क्षेत्रीय प्रधान रामपाल शर्मा, तेजपाल योगी, यशपाल बरवाला, रविता भारती,आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण और शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
खतौली। मेला श्रावणी के तत्वावधान मे नगरपालिका के प्रांगण में बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।कार्यक्रम का भव्य  उद्घाटन सपा नेता लतेश विधुड़ी व नगर पालिका चेयरमैन हाजी शाहनवाज़ लालू द्वारा फीता काटकर किया गया!कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी से जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी एवं एडवोकेट राकेश सैनी रहे!कार्यक्रम मे मुख्य सानिध्य उपजिलाधिकारी खतौली ललित मिश्रा, नगर पालिका परिषद खतौली से अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार का मिला ! कार्यक्रम मे दीप प्रज्ज्वलन रमेश भाटी, रचित मेहता द्वारा किया गया!पुरस्कार वितरण ब्रजमोहन पांचाल व पूर्व सभासद विनेश कुमार द्वारा किया गया!कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि विनीत ठाकुर, अनुज सहरावत, रविकांत प्रधान, नगर अध्यक्ष प्रवीण ठकराल, पूर्व नगर अध्यक्ष अमित जैन रहे!कार्यक्रम का भव्य संचालन शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य चिराग सिंघल ने किया!कार्यक्रम के संयोजक नामित सभासद मनोज सैनी व सह संयोजक सभासद अजय कुमार भुर्जी, सौरभ जैन व नामित सभासद रजत जैन रहे!कार्यक्रम मे लगभग तेरह स्कूल के बच्चो ने अपनी प्रतिभाग लिया ओर अपनी भव्य प्रस्तुति दी!कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती सिराज फातिमा व सह प्रभारी प्रिन्सी शर्मा रही।

 

व्यापारी नेताओं द्वारा व्यापार संगठन के शीर्ष नेतृत्व से लखनऊ में की मुलाकात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री नरेश अग्रवाल जी,उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नितिन अग्रवाल जी,दर्जा प्राप्त मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री श्री बृजेश शुक्ला जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मुजफ्फरनगर के व्यापारी प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रदेश भर के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं,व्यापारिक परिस्थितियों एवं संगठन से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई,प्रतिनिधिमंडल द्वारा व्यापारियों के समक्ष आ रही समस्याओं को वरिष्ठ नेतृत्व के सामने प्रमुखता से रखा तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्री कृष्ण गोपाल मित्तल जी,संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा जी,श्री विशाल जैन जी,श्री विजय प्रताप सिंह,श्री शिवकुमार सिंघल जी तथा वरिष्ठ व्यापारी श्री हरेंद्र राणा जी उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि व्यापारियों के हितों एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन स्तर पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। साथ ही उन्होंने व्यापारी प्रतिनिधियों से कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करते रहें,संगठन और नेतृत्व का पूर्ण सहयोग आपके साथ है,इस दौरान सहारनपुर मंडल के तीनों जिले मुजफ्फरनगर, शामली,सहारनपुर के संगठन कार्यों की समीक्षा भी की गई बैठक के दौरान राष्ट्रीय एवं प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कोई व्यक्ति संगठन के नाम अथवा राष्ट्रीय/प्रदेश कार्यकारिणी के किसी पदाधिकारी के नाम का गलत उपयोग करता है,तो उसके विरुद्ध नियमानुसार एवं कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयास करता रहेगा।

 

मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित
भोपा। जनता इंटर कॉलेज भोपा में पुरातन छात्र स्टार एलुमनी ग्रुप द्वारा छात्राओं को साईकिल देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित पुरातन छात्रों के समारोह में प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कहा कि पुरातन छात्र विद्यालय की रीढ़ होते हैं। विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने वाले विभिन्न सुरक्षा बलों में तैनात पुरातन छात्र स्टार एलुमनी ग्रुप समय-समय पर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करता रहता है। इससे पूर्व पुरातन छात्रों को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कैप्टन रमन सिंह ने कहा कि विद्यालय की मेधावी व निर्धनतम छात्राओं कु शाजिया, गांव तिस्सा एवं कु रानी, गांव अलीपुरा को पुरातन छात्र स्टार एलुमनी ग्रुप द्वारा साईकिल देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। दोनों छात्राएं मेधावी होने के साथ-साथ बहुत ही गरीबी में जीवन यापन कर रही हैं। यातायात का साधन न होने के कारण प्रतिदिन लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई करने आती है। छात्राओं की परेशानी की जानकारी पुरातन छात्र स्टार एलुमनी ग्रुप को पता चली तो उन्होंने दोनों छात्राओं को साईकिल भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी सुरेन्द्र सिंह व संचालन चीफ प्रॉक्टर संजीव राठी ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने दोनों छात्राओं को 500-500 रूपए नकद दिए। कार्यक्रम में अरुण सहरावत, अमृत सहरावत, अंकुर राठी, समाजसेवी मनोज कुमार,अचिंन कुमार, अंकित राठी, प्रधान पुत्र भोपा अरविंद वालिया, राहुल प्रजापति,वीरेश मलिक, बिट्टू कुमार,मेजर अरविंद कुमार,कुश चैधरी, संजीव पुण्डीर, अरविंद कुमार द्वितीय,सुनीत कुमार,रमेश असवाल, लोकेन्द्र कुमार सहित विभिन्न सुरक्षा बलों के जवान व समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

 

मुजफ्फरनगर की‘नेपाल हेल्पिंग हैंड्स’ टीम आपदा पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंची
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुजफ्फरनगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर शुरू किया गया श्नेपाल हेल्पिंग हैंड्सश् अभियान अब धरातल पर पीड़ितों का सहारा बन रहा है। अभियान के तहत एकत्रित खाद्य सामग्री और आर्थिक सहायता लेकर विशेष टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सीधे जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाई।
ग्राउंड जीरो से टीम द्वारा भेजी गई तस्वीरें और वीडियो अत्यंत भयावह हैं। मलबे और पानी के तेज बहाव में कई बस्तियां व बाजार जमींदोज हो चुके हैं तथा जिंदगी 20 से 25 फीट मलबे के नीचे दफन हो गई है। अभियान का नेतृत्व कर रहे युवा भाजपा नेता व पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि जो क्षेत्र कभी पर्यटकों के आकर्षण और खूबसूरत झरनों के लिए जाने जाते थे, वे अब मलबे के ढेर में तब्दील हैं। लोग अब भी अपने लापता परिजनों की तलाश कर रहे हैं, जबकि नेपाल सरकार ने लापता लोगों को मृत घोषित कर प्रमाण पत्र और दाह संस्कार की व्यवस्था शुरू कर दी है। 28 अगस्त को आई इस आपदा के बाद पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आह्वान पर सभासदों, पालिका कर्मचारियों, व्यापारियों और आम नागरिकों के सहयोग से यह राहत सामग्री जुटाई गई थी। 15 सितंबर को टाउनहॉल से रवाना हुई टीम (विकल्प जैन, दिनेश जैन, आशुतोष गुप्ता, मनीष चैहान और विपिन जैन) काठमांडू पहुंची। वहां श्विश्व हिंदू महासंघ अंतरराष्ट्रीयश् की अध्यक्ष अस्मिता भंडारी के सहयोग से टीम ने चैतारा सहित प्रभावित गांवों और राहत शिविरों में पहुंचकर अपने हाथों से पीड़ित परिवारों को राशन और आर्थिक सहायता प्रदान की। टीम सोमवार तक मुजफ्फरनगर लौट आएगी।

 

हैकथॉन छात्रों को नवाचार के लिए करेगा प्रेरित
श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में इंटरनल हैकाथॉन का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, (इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी) में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच)-2026 के अंतर्गत इंटरनल हैकाथॉन का आयोजनकिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नवाचार, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा वास्तविक जीवन की समस्याओं के तकनीकी एवं प्रभावी समाधान विकसित करने के लिए विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करना रहा।संस्थान के अध्यक्ष डॉ0 एस.सी. कुलश्रेष्ठ जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें नवाचार एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा आयोजित इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नवाचार, जिज्ञासा एवं समस्या-समाधान की क्षमता को विकसित करने में सहायक सिद्ध होती हैं।इंटरनल हैकाथॉन में विभिन्न विभागों की 44 टीमों के 260 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने 40 से अधिक प्रॉब्लम स्टेटमेंट पर कार्य करते हुए सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अपने अभिनव विचार एवं तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से नवाचार, तकनीकी दक्षता, टीमवर्क एवं रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. निशांत राठी, डीन कंप्यूटर एप्लीकेशन, श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स एवं प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा उन्हें नवाचार एवं तकनीकी क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर डॉ. अश्विनी वशिष्ठ, निदेशक, श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेजने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन विद्यार्थियों को वास्तविक समस्याओं को समझने, उनके समाधान विकसित करने तथा अपने तकनीकी ज्ञान को व्यवहारिक रूप प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।कार्यक्रम में डॉ. सुचित्रा त्यागी, डीन, श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज(इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी) एवं डॉ. अंकुर धीमान, रजिस्ट्रार के साथ इं. पवन कुमार, विभागाध्यक्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इं. आशीष चैहान, विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इं. कनुप्रिया, विभागाध्यक्ष इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा इं. फिरोज अली, विभागाध्यक्ष सिविल इंजीनियरिंग भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नवाचार, अनुसंधान एवं तकनीकी विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में एसपीओसी-एसआईएच-2026, इं. अंकुर कौशिक विभागाध्यक्ष ए.आई. एंड एम.एल. एवं डी.एस.) एवं फैकल्टी कोर्डिनेटर इं. वैभव सिंह चैहान और इं. सचिन संगल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नवाचार एवं समस्या-समाधान की दिशा में कार्य करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया गया।संस्थान के प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने फाइनल राउंड के लिए चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

भोपा पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 वारंटी गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने वाले वारंटियों और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत भोपा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना भोपा पुलिस की सात सदस्यीय टीम ने विभिन्न गांवों में ताबड़तोड़ दबिश देकर पुराने मुकदमों में फरार चल रहे छह वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।  विभिन्न गांवों से हत्थे चढ़े आरोपीपुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपी अदालतों में विचाराधीन मामलों में लंबे समय से वारंटी थे और पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर मोरना, सीकरी, बेलड़ा, बेहड़ा थ्रू और कासमपुरा से आरोपियों को गिरफ्तार किया।  गिरफ्तार आरोपियों का विवरणः गांव मोरनाः अकबर पुत्र अनवर (छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में) तथा राजू पुत्र जगवीर सिंह (विद्युत अधिनियम)।  गांव सीकरीः वसीम उर्फ वसी पुत्र कालू शेख (वन्य जीव संरक्षण अधिनियम)।  गांव बेलड़ाः सनोज पुत्र सतपाल (आबकारी अधिनियम)।  गांव बेहड़ा थ्रूरू अंकुश पुत्र श्याम सिंह (जी एक्ट)।  गांव कासमपुरारू मनोज कुमार उर्फ काला पुत्र रुस्तम (7 सीएलए एक्ट व बलवा)।  7 पुलिसकर्मियों की टीम ने संभाली कमानइस पूरी कार्रवाई को थाना भोपा पुलिस की सात सदस्यीय टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक पिंटू चैधरी, उपनिरीक्षक आकाश शर्मा, उपनिरीक्षक हसन अली तथा आरक्षी अजीत कुमार, आरक्षी हरेन्द्र सिंह, आरक्षी अनुपम यादव और आरक्षी विनोद कुमार शामिल रहे।

 

 

इस्लामिया इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय उर्दू प्रतियोगिता संपन्न, 197 छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उर्दू बेदारी फोरम के तत्वावधान में रविवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय उर्दू प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से चुने गए 197 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
फोरम के जिलाध्यक्ष मास्टर शहजाद अली ने बताया कि इससे पूर्व प्रथम चरण में 28 स्कूलों के करीब 1200 बच्चों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से अव्वल रहे 197 मेधावियों ने जिला स्तरीय मुकाबले में भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में उर्दू भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना है।
जनरल सेक्रेटरी औसाफ अहमद अंसारी ने जानकारी दी कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को आगामी 11 नवंबर (शिक्षा दिवस) को श्आजाद हाई स्कूलश् (रहमतनगर) में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के दौरान अफजल, डॉ. फर्रूख हसन, सलामत राही, पूर्व वाइस चेयरमैन अमीर आजम एडवोकेट, अब्दुल हक शहर और ग़य्यूर अली सहित कई गणमान्य नागरिकों ने मौजूद रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

 

 

रोटरी इन्टर सिटी कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो-पायल गौर के नेतृत्व में वर्ष का प्रथम इंटरसिटी कार्यक्रम ‘कर्म विस्तार’ आयोजित किया गया। यह विशेष इंटरसिटी ‘द रोटरी फाउंडेशन’ को समर्पित किया गया, जिसका उद्देश्य रोटेरियंस को फाउंडेशन के माध्यम से समाज सेवा के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रो-इंटरनेशनल डायरेक्टर फ्लाइट लेफ्टिनेंट के.पी. नागेश (बेंगलुरु) शामिल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ईएमजी जोन 6 पीडीजी पवन अग्रवाल (काशीपुर) तथा विशेष अतिथि पीडीजी प्रफुल्ल शर्मा (मुंबई) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जी.एस. धामा, अशोक गुप्ता, राजीव रस्तोगी, नीरज अग्रवाल, हरि गुप्ता, दीपक जैन, संगीता, संजीव रस्तोगी, वी.के. शर्मा, डीजीई काव्या रस्तोगी, डीजीएन प्रतीश सिंह आदि को आयोजकों द्वारा माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के.पी. नागेश ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी फाउंडेशन दुनियाभर में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ पेयजल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, शांति स्थापना तथा पोलियो उन्मूलन जैसे क्षेत्रों में मानवीय सेवा परियोजनाओं को सहयोग प्रदान करता है। ‘कर्म विस्तार’ के माध्यम से रोटेरियंस को फाउंडेशन के कार्यों, उसके प्रभाव तथा समाज में स्थायी परिवर्तन लाने के योगदान के महत्व से अवगत कराया। रो-डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था द्वारा किया गया कार्य केवल योगदान नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में स्थायी परिवर्तन लाना है। ‘कर्म विस्तार’ का उद्देश्य इसी भाव को मजबूत करते हुए सभी को समाज सेवा से जोड़ना है। यह आयोजन रोटरी की सेवा भावना, फाउंडेशन के प्रति प्रतिबद्धता और समाज के लिए सामूहिक रूप से स्थायी प्रभाव पैदा करने के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इंटरसिटी कार्यक्रम में मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, चंदौसी, बुलंदशहर, मुरादाबाद, श्रीनगर एवं पौड़ी गढ़वाल सहित विभिन्न क्षेत्रों के रोटेरियंस ने अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर की टीम से ले-गवर्नर अनिल प्रकाश बंसल, चीफ कोऑर्डिनेटर डॉ. एम.एल. गर्ग, रीजन कोऑर्डिनेटर अरविंद गर्ग, असिस्ट-गवर्नर विशाल कालरा, पंकज त्यागी, अंकित मित्तल, नितिन मित्तल, रीजनल सचिव नितिन बंसल एवं डायरेक्टर सर्विसेज अरविंद गुप्ता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में करीब 500 रोटेरियंस मौजूद रहे। सभा का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

 

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22885 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =