वैश्विक

किसानों की रिहाई के बाद अब हम दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं- राकेश टिकैत

 किसानों की रिहाई पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि प्रशासन ने हमारी मांगों को मान लिया है, इसलिए हम टोहाना थाना के बाहर चल रहे धरने को ख़त्म कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अब हम दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं।

किसानों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रशासन ने गिरफ्तार किसानों को रिहा करने का निर्णय लिया। किसान नेताओं और पुलिस के बीच हुई बैठक में किसानों की रिहाई और सभी केस वापस लेने पर सहमति बनी। किसानों की रिहाई के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि हमने टोहाना थाने के बाहर चल रहे धरने को ख़त्म करने का निर्णय लिया है। 

इसके अलावा किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रशासन के साथ हुई मीटिंग में हमारी सभी मांग मान ली गई। एक और किसान जो जेल में बंद हैं, वे भी जल्दी कागजी कार्रवाई के बाद जेल से बाहर आ जाएंगे। इसलिए यह धरना यहीं ख़त्म हो रहा है। आगे उन्होंने कहा कि  हम वापस से दिल्ली जाएंगे और वहां चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होंगे।   

 टोहाना में विधायक देवेंद्र बबली के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के मामले में करीब 3 किसानों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग को लेकर राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव सहित कई किसान नेता शनिवार को ही टोहना पहुंच गए थे। किसान नेता शनिवार से ही टोहाना थाने के बाहर धरना दे रहे थे। किसान नेता राकेश टिकैत ने गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग करते हुए कहा था कि प्रशासन जल्दी किसानों को रिहा करे, नहीं तो हमें भी गिरफ्तार करे।

 1 जून को टोहाना के शहर थाना रोड पर विधायक देवेंद्र बबली की गाड़ी को रोक कर किसानों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की थी। इसी दौरान विधायक और किसानों के बीच गाली-गलौज की नौबत आ गई थी।

किसानों ने विधायक देवेंद्र सिंह बबली के ऊपर गाली देने का आरोप भी लगाया था। इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा शहर थाना में दो तथा सदर थाना में एक केस दर्ज किया गया था। हालांकि रविवार को बबली ने किसानों से माफ़ी मांगते हुए कहा था कि वहां ऐसे हालात पैदा हुए कि मेरे मुंह से कुछ अपशब्द निकल गए जिसके लिए मैंने खेद प्रकट किया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − three =