Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना के साथ-साथ साधु संतों का सम्मान: गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया

मुजफ्फरनगर। । चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ शनिधाम मंदिर में गुरू पूर्णिमा का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। सुबह सवेरे भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना के साथ-साथ साधु संतों का सम्मान किया गया।

समस्त पूजन पाठ कार्य पं. संतोष मिश्रा, पं. गुरूजी संजय कुमार व पं. शिवा पाण्डेय ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरू पर्व की महत्ता बताई।

अपने संबोधन में पंडित संजय कुमार गुरूजी ने कहा कि श्रद्धालु लोग अपने इष्ट गुरूओं का सम्मान करे और उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी कि वे आज संकल्प ले कि जीवन में न अपने गुरू की बुराई करेंगे और न ही गुरू ही बुराई सुनेंगे और न ही किसी को अपने गुरू की बुराई करने देंगे।

बाद मं भारतीया कालोनी निवासी सुशील कुमार, राम कुमार, मिन्टू, जोगेंद्र, आरती, रामकटोरी, राजवीर के परिवार की ओर से विशाल भंडारा आयोजित किया गयां जिसमें सोशल डिस्टेन्सिंग व कोविड के नियमों का पालन करते हुए सैकडों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद का आनंद लिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, मुकेश चौहान, नरेंद्र पंवार, पं. संतोष मिश्रा, पं. संजय कुमार गुरूजी, सेवक अमित, सतीश, आशीष आदि की उपस्थिति व योगदान रहा।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + fifteen =