Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

व्यापारियों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जायेगाः कृष्ण गोपाल मित्तल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि से संबद्ध नगर पालिका की गोल मार्किट, आबकारी मार्केट, रेलवे रोड मार्केट, नटराज मार्केट, शिव मार्केट एवं गर्बी स्कूल मार्केट के दुकानदारों के आग्रह पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी उनके बीच उपस्थित हुए।

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि संगठन ने सदैव गरीब एव मध्यम दुकानदारों की लड़ाई लड़ी है हमारे द्वारा नगर पालिका मार्केट के व्यापारियों की समस्याओं के बारे में शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है एवं पूर्व में सहारनपुर कमिश्नर से भी मिलकर सारे तथ्यों से अवगत कराया जा चुका है जिसके तीन-तीन रिमाइंडर यहां पर आ भी चुके हैं ।

हमारा यह कहना है कि समस्या का समाधान होगा तो सभी दुकानदारों का होगा रिश्वत देकर कुछेक का समाधान हो एव बाकी रह जाएं, ऐसा नहीं होने दिया जाएगा एवं किसी को भी व्यापारियों को भ्रमित कर उनका उत्पीड़न नहीं करने दिया जाएगा। नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि लगभग २ वर्षों से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन नगरपालिका दुकानदारों की लड़ाई लड़ रहा है।

सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के प्रयास से दुकानदारों की समस्त समस्याओं का लगभग समाधान होने जा रहा है, लेकिन कुछ छुटभैय्ये नेता अपनी दलाली पक्की करने के लिए व्यापारियों को भ्रमित कर रहे हैं।

इन्होंने प्रयास कर रिश्वत देकर कुछ दुकानदारों की दुकान ट्रांसफर करवाई जिनको ईमानदार अधिकारी नगर पालिका ई ओ द्वारा निरस्त कर दिया गया। उन्होंने नगरपालिका के सभी दुकानदारों को दलाल प्रवृत्ति के लोगों से बचने हेतु आगाह किया एवं कहा कि सीधे सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर अपनी रसीद कटवा ले।

बैठक में राजेन्द्र अरोरा, ज्ञानी गुरवचन सिंह, संजीव संगम, नवदीप, राजकुमार, विजय नागपाल, अखिलेश शर्मा, मोहब्बत त्यागी, नदीम, नसीम, अनुज, जयेन्द्र प्रकाश, विजय मदान, राजेंद्र अरोड़ा, नरेंद्र, रोहित, विपिन शर्मा, इमरान, शमशेर, सोनू, रविकांत, संजीव, विजय तनेजा, बिट्टू तनेजा, संजय नारंग, राजू,, अजय तनेजा, पीयूष तनेजा, सुनीता तनेजा, सुशील, ओमबीर, अशोक, संजय, प्रदीप और मनोज आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 2 =