उत्तर प्रदेश

प्रेम में पागल एक लड़की ने अपने ही पिता की हत्या करवा दी

वाराणसी के रोहनिया इलाके में मुस्लिम युवक के प्रेम में पागल एक लड़की ने अपने ही पिता की हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपी लड़की सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल असलहा और मोबाईल बरामद कर लिया है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा के मुताबिक मिर्जामुराद इलाके के रहने वाले राजेश जायसवाल की 29 जुलाई की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने ज़ब मामले की तफ्तीश शुरु की तो हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि, मृतक की बेटी ने रची थी। पुलिस के अनुसार, मृतक की बेटी का गांव के ही एक मुस्लिम युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन राजेश जायसवाल इस विवाह के खिलाफ थे।

इसी बात से नाराज होकर उनकी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। 29 जुलाई की रात ज़ब राजेश अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे तभी मोहनसराय के पास उन्हें गोली मार दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक की बेटी, उसके प्रेमी जावेद और आकिब अंसारी नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल असलहे को बरामद कर लिया है।

वाराणसी ग्रामीण पुलिस ने कहा है कि क्राइम ब्रांच व थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा किराना व्यवसायी राजेश जायसवाल के हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त जावेद, आकिब व मृतक की पुत्री गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस, मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद किया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =