Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीएम चन्द्रभूषण सिंह की सख्ती: शहर में 11 बजे के बाद कूड़ा डालने पर बैन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में व्यवस्था सुधार के लिए डीएम चन्द्रभूषण सिंह की सख्ती का त्वरित असर नजर आने लगा है। डीएम द्वारा पालिका प्रशासन के कामकाज की निगरानी के लिए बनाये गये नोडल अधिकारी की पहली ही बैठक के बाद पालिका प्रशासन ने सफाई व्यवस्था में बदलाव किया है।

जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में शहरी सफाई व्यवस्था के लिए कूड़ा डलावघरों पर ११ बजे के बाद कूड़ा उठान पर बैन लगा दिया गया है, साथ ही ११ बजे के बाद कूड़ा डालने पर प्रतिबंध के साथ ही जुर्माना लगाये जाने की व्यवस्था की गयी है। डीएम की नाराजगी के बाद ईओ पालिका ने कूड़ा उठान के लिए शहरी क्षेत्र में पालिका की चार जेसीबी मशीनों के लिए चार रूट भी निर्धारित कर दिये हैं।

आदेशों का अनुपालन नहीं होने पर कार्यवाही की चेतावनी भी ईओ ने दी है। ११ अगस्त को जिला मुख्यालय पर आये नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन के शहरी सफाई व्यवस्था को लेकर जताई गई नाराजगी के बाद प्रशासन में हलचल है और इसका असर नगरपालिका परिषद् के कामकाज पर भी साफ नजर आने लगा है।

डीएम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बनी शिकायतों को लेकर ईओ पालिका हेमराज सिंह को काफी फटकार भी लगाई थी और व्यवस्था में सुधार के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया था। एडीएम प्रशासन ने गत दिवस ही पालिका में पहुंचकर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, ईओ हेमराज सिंह व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मीटिंग की थी। डीएम की नाराजगी और नोडल अधिकारी नामित होने के कारण पालिका प्रशासन में हलचल है। ईओ हेमराज सिंह ने शहरी सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान के लिए नई व्यवस्था बनाने का काम किया है।

ईओ ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक को आदेश जारी करते हुए शहरी क्षेत्र में कूड़ा उठान के लिए चार रूट तय कर दिये हैं। पालिका ईओ ने अपने आदेश में कहा है कि शहर के निरीक्षण में यह पाया गया है कि शहर के डलावघरों पर निर्धारित समयानुसार कूडे के उठान का कार्य सुचारू रूप से नहीं हो रहा है।

इस पर खेद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद मुजफ्फरनगर में अति-विशिष्ठ व्यक्तियों एवं मत्रियों का आवागमन प्रस्तावित है। सफाई व्यवस्था में इस प्रकार की स्थिति होना अत्यन्त गम्भीर है। उन्होंने बताया कि पालिका के पास चार जेसीबी मशीन हैं, इस कारण नगर क्षेत्र में सफाई के लिए सुचारू व्यवस्था मं कूडा डलावघरों से इन जेसी के माध्यम से कूड़ा उठाने के लिए चार रूट तय कर दिये गये हैं। इनमें पहला रूट जानसठ रोड, रजवाहा रोड, भोपा अड्डा व भोपा पुल के नीचे से होते हुए के कूडा डलावघरों का बनाया गया है।

दूसरे रूट में सरकूलर रोड होते हुए जिलाधिकारी आवास, तहसील के सामने, निरीक्षण भवन के आगे, नगर पालिका कालोनी के समाने के डलावघर के कूड़े का निस्तारण किया जायेगा। इसी प्रकार तीसरे रूट में आर्यसमाज रोड से होते हुए सिटी सैन्टर, पोस्ट आफिस, भगत सिंह रोड व ईदगाह के डलावघर के कूडे का निस्तारण तथा चौथे रूट में रामलीला टिल्ला से होते हुए ल(ावाला, जिला अस्पताल, रामपुरी गेट व सरवट गेट के डलावघर के कूडे का निस्तारण कराया जायेगा।

ईओ हेमराज सिंह के अनुसार इन निर्धारित रूटों पर जेसीबी से माध्यम से प्रतिदिन प्रातः ११.०० बजे तक डलावघरों से कूडा उठान की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक डलावघरो पर एक फ्लैक्सी लगवाकर यह प्रचार करेंगे कि प्रातः ११.०० बजे के बाद किसी भी डलावघर पर कूडा डाला जाना प्रतिबन्धित है तथा अनुपालन न होने अथवा किसी के द्वारा कूडा डाले जाने की स्थिति में जुर्माना आदि की कार्यवाही भी की जायेगी।

उन्होंने कहा कि जेसीबी के ड्राईवर एवं सम्बन्धित सफाई नायक इन आदेशों का अनुपालन करेंगे यदि निरीक्षण में कूडा डलावघरों से निर्धारित समयानुसार कूड़ा उठान का कार्य सम्पन्न नहीं होता पाया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने चारों क्षेत्रों के जेसीबी ड्राईवरों के फोन नम्बर भी मांगे हैं।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी को इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, इसमें लापरवाही होने पर चेतावनी दी गयी है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या सफाई कर्मचारी ११ बजे के बाद डलावघरों पर कूड़ा नहीं डालेगा।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 4 =