उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की अजब सलाह: रास्ते में बदमाश हैं तो बदल लें अपनी राह, वीडियो वायरल

चंदौली Chandauli जिले के धानापुर थाने के इंस्पेक्टर महिला फरियादी को रास्ता बदलकर चलने की सलाह दे रहे हैं। उदाहरण दिया कि जैसे सांप देखकर रास्ता बदलते हैं, वैसे बदमाशों से बचने के लिए रास्ता बदलें। पूर्व आईपीएस ने ट्वीट कर शिकायत की

यूपी पुलिस का रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में इंस्पेक्टर महिला फरियादी को बदमाशों से बचने के लिए रास्ता बदलकर चलने की सलाह दे रहे हैं। वायरल वीडियो में बदमाशों पर कार्रवाई के बजाय फरियादी को बचने की सलाह दी जा रही है, जो यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाती है। मामला चंदौली जनपद के धानापुर थाने के इंस्पेक्टर से जुड़ा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर महिला फरियादी से कह रहे हैं कि अगर उस रास्ते में बदमाश हैं तो आप रास्ता बदल कर आया जाया कीजिए। इस पर महिला फरियादी कहती है कि कितनी बार रास्ता बदलें। इंस्पेक्टर ने उदाहरण देते हुए कहा कि मान लीजिए, किसी रास्ते पर जा रहे हैं, उधर सांप बैठा है तो कभी इधर चले जाइए… कभी उधर चले जाइए। हम जिस रास्ते पर खतरा महसूस कर रहे हैं तो थोड़ा सा दाएं बाएं हो जाएं… तभी तो जान बचेगी। 

 

महिला जब बदमाशों पर कार्रवाई की बात करती है तो इंस्पेक्टर कहते हैं कि आप आवेदन दे दीजिए कार्रवाई करेंगे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वीडियो को ट्वीट कर कहा, धन्य है UP पुलिस! उन्होंने चंदौली पुलिस, यूपी पुलिस और एडीजी जोन वाराणसी से कार्रवाई की मांग की है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − three =