उत्तर प्रदेश

Sultanpur News: रामप्यारे की मौत के तीन महीने बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीनेशन किया

Sultanpur News: मोतिगरपुर ब्लॉक में मृत व्यक्ति को लगा दिया कोरोना टीका। यहां मोतिगरपुर स्थित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मृतक को भी कोरोना रोधी टीकाकरण कर दिया गया है। यह हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि मोतिगरपुर के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जारी की गई रिपोर्ट कह रही है। जानकारी के अनुसार मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लपटा गांव निवासी रामप्यारे यादव (71) का गत 7 मई 2021 को निधन हो गया।

डेथ सर्टिफिकेट भी ब्लॉक से जारी हुआ है। राम प्यारे की मौत के तीन महीने बाद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उनके वैक्सीनेशन की रिपोर्ट अपडेट कर दी गई है। प्रोविजनल सर्टिफिकेट में मृतक द्वारा 12 अगस्त को कोविशील्ड की पहली डोज लेना दर्शाया गया है। ऐसे में प्रशासन द्वारा जारी वैक्सीनेशन के आंकड़ों पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। लोग कह रहे हैं कि क्या स्वर्ग से भी आकर लोग कोरोना की वैक्सीन लगवा रहे हैं।

इस मामले को लेकर सीएमओ डॉक्टर डीके त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है़। अगर ऐसा हुआ है़ तो जांच कराई जाएगी। और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =