Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnaga: प्राथमिक विद्यालय खालापार प्रथम का निरीक्षण, वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय खालापार प्रथम का निरीक्षण ज्योति प्रकाश तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के स्कूल खोले जा चुके हैं।

विद्यालय में छात्र. छात्राओं को सर्वप्रथम मास्क लगाने व एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि विद्यालय में मिड डे मील का वितरण किया जा रहा है जिसके तहत आज 03.09.2021 में 114 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। इसके अतिरिक्त निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण छात्र -छात्राओं को किया जा चुका है।

खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मिड डे मील योजना में खाने की गुणवत्ता एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।
उसके उपरान्त प्राथमिक विद्यालय खालापार नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में कोविड.19 के अंतर्गत वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन ज्योति प्रकाश तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया।

उनके द्वारा वैक्सीन लगवाने हेतु प्रोत्साहित किया गया कार्यक्रम में वार्ड सभासद नौशाद अहमद विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद जावेद, ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के संचालक मोहम्मद शाहवेज उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल आयोजन आदेश पवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 6 =