वैश्विक

Anti India नारेबाजी: गिलानी की मौत के बाद भी परिवार वालों ने की देश के साथ गद्दारी, देखें वीडियो

Anti India,पाकिस्तान के प्रति हमेशा वफादारी निभाने वाले और भारत के प्रति गद्दारी करने वाले हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का लंबी बीमारी के बाद हैदरपोरा स्थित आवास पर निधन हो गया था। उन्हें कश्मीर में ही दफनाया गया। लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी नेता सैयद अली शाह गिलानी का शव पाकिस्तानी झंडे में लिपटा नजर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने गिलानी के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटने और कथित राष्ट्रविरोधी नारेबाजी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। जिसके बाद गिलानी के परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

https://twitter.com/ForumStrategic/status/1433389197755396098?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1433389197755396098%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fgaliyara.net%2FPuppet-of-Pakistan%3A-Even-after-Gilani-death-family-members-betrayed-country-watch-video

दरअसल इस मामले में बडगाम पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उस समय पुलिस मौके पर मौजूद थी। पाकिस्तानी झंडा देखकर जैसे ही पुलिस शव को कब्जे में लेने के लिए आगे बढ़ी तो अलगाववादी नेता के साथियों ने झंडा हटा दिया और भारत विरोधी नारेबाजी की।

वहीं अलगाववाद को कश्मीर में बढ़ाने वाले सैयद अली शाह गिलानी को 2 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में उनके हैदरपोरा निवास के पास एक स्थानीय कब्रिस्तान में दफनाया गया था। क्योंकि 1 सितंबर को लंबी बीमारी के बाद उनके हैदरपोरा स्थित आवास पर निधन हो गया था।

दरअसल गिलानी की मौत ने घाटी के अलगाववादी नेताओं में निराशा है। क्योंकि गिलानी के अलावा अब घाटी में कोई नेता नहीं बचा है जो जनता को अब अलगाववाद और आतंक की तरफ ले जा सके। वहीं घाटी के आम लोग भी अब आतंकवाद से उब चुके हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 15 =