Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar पुलिस ने मुठभेड के दौरान बदमाश अमन पुत्र पप्पू दबौचा

ककरौली। Muzaffarnagar पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लिए चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत सीओ भोपा गिरीजाशकर त्रिपाठी के निर्देशन मे विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत नवनियुक्त थाना प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व मे चल रही चैकिंग/तलाशी के दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम ढांसरी में गोकशी की सूचना पर मौके पर पहुंची

पुलिस को आता देख आरोपियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस दौरान पकडे गए आरोपी से जब पूछताछ की तो पकडे गए आरोपी ने अपना नाम अमन पुत्र पप्पू निवासी खालापार बताया। उसने अपने फरार हुए साथी का नाम ताहिर पुत्र कासिम निवासी गांव ककरौली बताया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पकडे गए आरोपी अमन पुत्र पप्पू निवासी खालापार के खिलाफ मु.अ.सं.111/20 धारा 379 आईपीसी थाना पल्लवपुरम मेरठ,2-मु.अ.स.163/20 धारा 307,411 आईपीसी थाना खतौली,3-मु.अ.सं.167/20धारा 3/5क/8 गोवध अधि.थाना खतौली,मु.अ.सं.167/20 धारा 4/25 आयुध अधिनियम खतौली,मु.अ.स.369/20 धारा 2/3 गैंगस्टर मे मामले दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली अीम मे सब इंस्पेक्टर सतवीर सिह,का.अमित कुमार,का.प्रशांत कुमार,का..मोन पाल, का.गौरव कुमार, का.दिनेश कुमार शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =