Nusrat Jahan Baby’s Birth Certificate:यशदास गुप्ता हैं नुसरत जहां के बच्चे के पिता, पति निखिल जैन नहीं
Nusrat Jahan के बच्चे का पिता का नाम सामने आ गया है. पिता के नाम का खुलासा Nusrat Jahan Baby’s Birth Certificate में हुआ है. नुसरत जहां के इस बच्चे के पिता पति निखिल जैन (Nikhil Jain) नहीं ब्वॉयफ्रेंड यशदास गुप्ता (Yashdas Gupta) हैं. नुसरत जहां के कथित पार्टनर और बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता का नाम बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन पर पिता के तौर पर लिखा हुआ है. खास बात यह है कि उससे पहले एक्ट्रेस ने बच्चे के पिता के नाम की जानकारी देने से इनकार कर दिया था.
नुसरत जहां ने अपने बेटे का नाम ईशान रखा है. बच्चे के नाम का खुलासा करते हुए उन्होने कहा था कि मदरहुड एक ग्रेट फीलिंग होती हैं. ये एक नया जीवन है. नई शुरुआत हैं. बच्चे के नाम के बाद से ही सोशल मीडिया पर अभिनेता यश दासगुप्ता को बच्चे का पिता बताया जा रहा था. यश ने ही सोशल मीडिया के जरिए उनके मां बनने की खबर को साझा किया था. यहां तक की अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद यश ही मां और बच्चे को अपनी कार में घर लाए थे.
नुसरत जहां अपने पति निखिल जैन से अलग हो चुकी हैं. उनका रिश्ता उस वक्त सुर्खियों में आ गया था जब नुसरत ने निखिल से अलग होने की बात को कहकर सबको चौंका दिया था.
