Etawah News: आरक्षी पर 3 बार दवाई खिलाकर गर्भपात करने का आरोप, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण
Etawah News: आरोपी सिपाही सैफई थाने मे तैनात है,पीड़ित महिला ने आज मुख्यालय पहुंचकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई थी जिसके बाद एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने पीड़िता की शिकायत पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इटावा जनपद के सैफ़ई थाने में तैनात यूपी पुलिस का आरक्षी संजय यादव पर एक महिला ने सालों तक शादी का झांसा देकर उसके साथ नाजायज सम्बंध बनाने और 3 बार दवाई खिलाकर गर्भपात करने का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला ने आरोपी सिपाही ने महिला को मध्यप्रदेश के ग्वालियर जनपद में किराए पर मकान लेकर रह रही थी लगभग दो माह से सिपाही महिला से शादी करने के लिए मना करने लगा।
जिसके बाद महिला ने पुलिस से ही पुलिस सिपाही पर कार्यवाही करने के लिए गुहार लगाई थी। इटावा के सैफ़ई थाना क्षेत्र के हैंवरा गांव की रहने वाली है। जोकि कई दिनों से इटावा के पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही थी। जिसके चलती पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही थी।
महिला इटावा एसएसपी बृजेश कुमार सिंह से मिलने पहुंची और उसने पुलिस के द्वारा उल्टा उसको व उसके परिजनों को धमकी देने का आरोप लगाया था।

