वैश्विक

अफसर पर भड़की सिख मैनेजमेंट कमेटी: Delhi के गुरुद्वारा बंगला साहिब को बंद करने का आदेश

नई Delhi इलाके में स्थित गुुरुद्वारा बंगला साहिब में नियमों का उल्लंघन करने के मामले में क्षेत्रीय एसडीएम गीता ग्रोवर ने गुुरुद्वारे को बंद करने का आदेश दिया है। उधर, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के निवर्तमान अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नई दिल्ली जिला के चाणक्यपुरी उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने 16 सितंबर को यह आदेश जारी किया है। आदेशों में कहा है कि एक रिपोर्ट में पाया गया कि बंगला साहिब गुरुद्वारे के प्रबंधन ने डीडीएमए के निर्देशों का उल्लंघन किया गया है और गुरुद्वारे के अंदर आगंतुकों,अरदास की अनुमति दी। इस उल्लंघन के आधार पर बंगला साहिब गुरुद्वारे को तत्काल प्रभाव से आगंतुकों के लिए बंद करने को कहा गया है।

आदेशों में बताया गया है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पूर्व में धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए आगंतुकों के प्रवेश को अनुमति नहीं दी थी।

रोक का फैसला संक्रमण की चेतावनियों को देखते हुए लिया गया है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) के निवर्तमान प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा ने चाणक्यपुरी एसडीएम के आदेश पर नाराजगी जताई है।

इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जिले के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक वीडियो संदेश में सिरसा ने कहा कि एसडीएम चाणक्यपुरी द्वारा यह आदेश पारित कर कोरोना उल्लंघन के आरोप में गुरुद्वारा श्रीबंगला साहिब को बंद करने के लिए एक तुच्छ कार्रवाई है। हम दिल्ली सरकार की इस बीमार मानसिकता की निंदा करते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 5 =