Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

BJP सरकार में बढ़ती महंगाई, घटते रोजगार, किसान मजदूर की दुर्दशा को लेकर सपा ने निकाली साईकिल यात्रा

मुजफ्फरनगर। BJP सरकार में बढ़ती महंगाई, घटते रोजगार, किसान मजदूर की दुर्दशा सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में बेचने के विरुद्ध आज सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर से समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी व सपा के अन्य प्रकोष्ठ के संयुक्त नेतृत्व में आठ दिवसीय साइकिल यात्रा को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा के साइकिल सवार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त साइकिल यात्रा के द्वारा वह गली गली व गांव गांव में पूर्व समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य व ऐतिहासिक योजनाओं का प्रचार करके भाजपा सरकार द्वारा जनहित के मुद्दों की अनदेखी करके नफरत के माहौल में मतदाताओं को ठगने की पोल खोलने का काम करेंगे।

समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी व समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हारून अली ने अपने संबोधन में प्रदेश के विकास के लिए तथा सर्व समाज में एकता व भाईचारे को मजबूत करने के लिए सपा की सरकार लाने का आह्वान किया। सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन व सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को रोजगार देने शिक्षा दवाई आमजन के लिए आसान करने किसानों मजदूरों के सुनहरे भविष्य के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा।

प्रोग्राम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री महेश बंसल समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर,मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,समाजवादी छात्र सभा जिला अध्यक्ष युसूफ गौर एडवोकेट सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी,समाजवादी अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक,समाजवादी प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष ईशान अग्रवाल,सपा युवजन सभा जिला महासचिव शिवम त्यागी एडवोकेट,महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + ten =