फिल्मी चक्कर

दो बार मिला राज्यसभा सीट का ऑफर-Sonu Sood

 बॉलीवुड एक्टर Sonu Sood इन दिनों टैक्स चोरी के आरोपों नें घिरे हुए है. बता दें कि आईटी के अधिकारियों ने सोनू पर 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप लगाया है. वहीं अब इस मामले पर सोनू सूद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सोनू ने कहा कि, मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया है, मुझे दो बार राज्यसभा सीट का ऑफर भी मिल चुका है.

 इंटरव्यू में सोनू ने कहा कि, मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा है. फिर भी टैक्स अधिकारियों ने मुझसे लगातार 4 दिनों तक पूछताछ की है. उस पूछताछ में उन्होंने जो भी सवाल पूछे मैंने उनके सही-सही जवाब दे दिए, जो भी पेपर चाहिए थे वो भी मैंने उन्हें दे दिए है.

उन्होंने आगे बताया कि, मुझे दो पार्टियों की तरफ से राज्यसभा की सीट का ऑफर मिल चुका है. लेकिन मैंने इसे ठुकरा दिया. सोनू सूद ने ये भी कहा है, मैंने अपना काम किया, उन्होंने अपना. उन्होंने जो भी सवाल उठाए, हमने उनके हर एक का जवाब पूरे पेपर्स के साथ दिया. और ये मेरा फर्ज भी है.

इनके पीछे ‘राजनीतिक उद्देश्‍य’ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, मैं अभी किसी निष्‍कर्ष पर नहीं पहुंचना हूं. और एजुकेशन को लेकर मैं काम कर रहा हूं. मैं खुले विचार वाला हूं. कभी भी कोई राज्‍य मुझे बुलाएगा, तो मैं  उनकी मदद जरूर करूंगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 10 =