उत्तर प्रदेश

Aligarh News: पत्नी रोज नहीं नहाती है, उसके शरीर से बदबू आती है,मांगा तलाक

Aligarh News:   एक पति ने अपनी पत्नी से सिर्फ इसलिए तलाक मांगा है क्योंकि वह नहाती नहीं है। तलाक का यह मामला वीमेन प्रोटेक्शन सेल (women protection cell) में चल रहा है। पति ने बताया उनके बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है।मामला जिला मुख्यालय स्थित वीमेन प्रोटेक्शन सेल में पहुंचा, जहां काउंसलिंग की मदद से टीम ने दोनों को फिर से एक करने का प्रयास करना शुरू किया।

लेकिन दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था की वह एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे। पति ने बताया की दोनों की शादी को सिर्फ दो साल हुए थे। शादी के कुछ समय तक दोनों के बीच सब थी रहा, लेकिन फिर दोनों में विवाद होने लगा। काउंसलिंग टीम के सामने पति ने कहा कि वो अपनी पत्नी से इसलिए परेशान है क्योंकि वह रोज नहाती नहीं है

जिसकी वजह से उसके शरीर से बदबू आती है। वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता है। वहीं, दूसरी ओर पत्नी ने भी आरोप लगाया कि उसका पति बेबुनियाद बातों को लेकर उसे परेशान करता है।

फिलहाल, अभी इस मामले में कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। दोनों को काउंसलिंग की अगली तारीख दी गई है। बता दें को दोनों का एक 9 महीने का बच्चा भी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + six =