Muzaffarnagar News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणो को आयुष्मान कार्ड वितरित किए
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News: प्रदेश सरकार शिक्षा व चिकित्सा सहित जनहित मे विभिन्न क्षेत्रो मे कार्य कर रही है। जिनका पात्र व्यक्तियो को लाभ मिल रहा है। प्रदेश के यशवस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन मे प्रदेश मे रिकार्ड कोविड टीकाकरण सरकार की कार्यप्रणाली की सफलता का परिणाम है।
जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की कडी में आज सीएचसी मखियाली पर ग्रामीणो को आयुष्मान कार्ड वितरित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने उक्त उदगार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि डा.वीरपाल निर्वाल ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणो को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री वैभव त्यागी, शिवकुमार कश्यप, सीएमओ डा.महावीर सिह फौजदार, संजू राठी, रविन्द्र राठी,महकार सिह,नीतू राठी,सीएचसी प्रभारी,डा.गीतांजी वर्मा आदि चिकित्साधिकारी व भाजपाई मौजूद रहे।

